पाटलिपुत्र

अब सगौली में भी रूकेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस, उद्घाटन से पूर्व ही समय सारणी में हुआ बदलाव

✍️ Star Mithila News 🕒 ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
अब सगौली में भी रूकेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस, उद्घाटन से पूर्व ही समय सारणी में हुआ बदलाव

पटना: भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के क्रम में गोरखपुर और पाटलिपुत्र के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, माननीय प्रधानमंत्री 20 जून 2025 को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन कर सकते हैं। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन की नई समय सारणी जारी की है, जिसमें आगमन, प्रस्थान और ठहराव में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

नई समय सारणी और ठहराव में बदलाव

पहले जारी समय सारणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 26502 गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 06:20 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर दोपहर 13:30 बजे पाटलिपुत्र पहुंचती थी, जबकि गाड़ी संख्या 26501 पाटलिपुत्र से 14:25 बजे खुलकर रात 21:35 बजे गोरखपुर पहुंचती थी। हालांकि, रेलवे बोर्ड ने नई समय सारणी में बड़ा बदलाव किया है और सगौली को ठहराव के रूप में शामिल किया है।

गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 26502)

  • परिचालन: शनिवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन
  • प्रस्थान: गोरखपुर से सुबह 05:40 बजे
  • ठहराव और समय:
    • कप्तानगंज: 06:24 बजे
    • बगहा: 07:30 बजे
    • नरकटियागंज: 08:03 बजे
    • बेतिया: 08:35 बजे
    • सगौली: 08:50 बजे
    • बापूधाम मोतीहारी: 09:08 बजे
    • मुजफ्फरपुर: 10:50 बजे
    • हाजीपुर: 11:40 बजे
  • आगमन: पाटलिपुत्र, दोपहर 12:45 बजे

पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 26501)

  • परिचालन: शनिवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन
  • प्रस्थान: पाटलिपुत्र से दोपहर 15:30 बजे
  • ठहराव और समय:
    • हाजीपुर: 16:08 बजे
    • मुजफ्फरपुर: 17:00 बजे
    • बापूधाम मोतीहारी: 18:23 बजे
    • सगौली: 18:43 बजे
    • बेतिया: 19:00 बजे
    • नरकटियागंज: 19:33 बजे
    • बगहा: 20:02 बजे
    • कप्तानगंज: 21:38 बजे
  • आगमन: गोरखपुर, रात 22:30 बजे

उद्घाटन और यात्रियों के लिए सुविधा

रेल सूत्रों के अनुसार, 20 जून को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के बाद इस ट्रेन का नियमित परिचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद है। यह ट्रेन बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा को और सुगम व आरामदायक बनाएगी। नई समय सारणी और सगौली स्टेशन को ठहराव में शामिल करने से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

Star Mithila News
लेखक / पत्रकार Star Mithila News

स्टार मिथिला न्यूज़ के लिए क्षेत्रीय और निष्पक्ष खबरें कवर करते हैं।

खबर कैसी लगी? अपनी प्रतिक्रिया दें 👇
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नोटिफिकेशन