News Area: कटिहार

Katihar

  • झंझारपुर के रास्ते 15 जुलाई को चलेगी जानकी एक्सप्रेस, सुपौल – दिल्ली एक्सप्रेस का भी बदला मार्ग, पढ़ें पूरी खबर

    झंझारपुर के रास्ते 15 जुलाई को चलेगी जानकी एक्सप्रेस, सुपौल – दिल्ली एक्सप्रेस का भी बदला मार्ग, पढ़ें पूरी खबर

    रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। समस्तीपुर रेल मंडल के सहरसा जंक्शन स्टेशन पर आगामी 15 जुलाई 2026 (बुधवार) को समपार फाटक (लेवल क्रॉसिंग) संख्या 31 स्पेशल को बंद करने के कार्य के लिए 06 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (कोचिंग) द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, इस ब्लॉक के कारण इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया गया है।

    इस दौरान कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द, रीशेड्यूल, शॉर्ट टर्मिनेट और उनके रूट में बदलाव (डायवर्जन) किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रभावित होने वाली सभी ट्रेनों की सूची स्टेशन के पूरे नाम के साथ नीचे दी जा रही है:-

    पूर्ण रूप से रद्द रहने वाली ट्रेनें –

    1. गाड़ी संख्या 55521 त्रिवेणीगंज – सहरसा पैसेंजर 15 जुलाई को रद्द रहेगी।
    2. गाड़ी संख्या 55523 सहरसा- समस्तीपुर पैसेंजर 15 जुलाई को रद्द रहेगी।
    3. गाड़ी संख्या 55566 समस्तीपुर – सहरसा पैसेंजर 15 जुलाई को रद्द रहेगी।
    4. गाड़ी संख्या 75287 सहरसा- समस्तीपुर पैसेंजर 15 जुलाई को रद्द रहेगी।
    5. गाड़ी संख्या 55570 सहरसा- पुर्णिया कोर्ट पैसेंजर 15 जुलाई को रद्द रहेगी।

    रोककर चलाई जाने वाली ट्रेनें –
    इन ट्रेनों को रास्ते में अलग-अलग स्टेशनों के बीच रोककर (नियंत्रित कर) चलाया जाएगा।

    1. ट्रेन संख्या 11401 पुणे – सुपौल एक्सप्रेस बरौनी जंक्शन से मानसी जंक्शन के बीच 120 मिनट (2 घंटे) रोककर चलाई जाएगी।
    2. ट्रेन संख्या 13169 सियालदह – सहरसा हाटे बाजरे एक्सप्रेस पूर्णिया कोर्ट से बैजनाथपुर के बीच 90 मिनट रोककर चलाई जाएगी।
    3. ट्रेन संख्या 63350 समस्तीपुर – सहरसा पैसेंजर भगवानपुर देसुआ से मानसी जंक्शन के बीच 90 मिनट नियंत्रित की जाएगी।
    4. ट्रेन संख्या 13228 राजेन्द्रनगर – सहरसा एक्सप्रेस मानसी जंक्शन से सिमरी बख्तियारपुर के बीच 45 मिनट रोककर चलाई जाएगी।

    रीशेड्यूल (देरी से खुलने वाली) ट्रेनें-

    1. ट्रेन संख्या 63359 सहरसा – दौरम मधेपुरा पैसेंजर ट्रेन सहरसा जंक्शन से अपने निर्धारित समय से 60 मिनट (1 घंटा) की देरी से खुलेगी।
    2. ट्रेन संख्या 14617 पूर्णिया कोर्ट – अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से अपने निर्धारित समय से 300 मिनट (5 घंटे) की भारी देरी से रीशेड्यूल होकर खुलेगी।

    बदले हुए मार्ग से चलने वाली ट्रेनें-
    ब्लॉक के कारण इन ट्रेनों को अपने नियमित रूट के बजाय डायवर्टेड रूट से चलाया जाएगा।

    1. 05580 आनन्द विहार- पुर्णिया कोर्ट अपने निर्धारित मार्ग के बजाए न्यू झाझा, सरायगढ़, नरपतगंज, फारबिसगंज, अररिया, पुर्णिया के रास्ते चलेगी।
    2. 15284 जयनगर- मनिहारी जानकी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के बजाए सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, फारबिसगंज, अररिया, पुर्णिया के रास्ते चलेगी।
    3. 04071 सुपौल- दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के बजाए भगवानपुर देसुआ, न्यू झाझा, निर्मली, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर के रास्ते चलेगी।

    आंशिक समापन

    1. ट्रेन संख्या 75261 पूर्णिया – सहरसा पैसेंजर ट्रेन सहरसा न जाकर दौरम मधेपुरा स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट (समाप्त) हो जाएगी। इसके साथ ही इसके लिंक रेक ट्रेन संख्या 75287 सहरसा जंक्शन – समस्तीपुर पैसेंजर और 75211 समस्तीपुर-सोनपुर पैसेंजर को रद्द किया जाएगा। इसका खाली रेक आगे के संचालन के लिए सोनपुर जंक्शन भेजा जाएगा।
    2. ट्रेन संख्या 63379 लहेरियासराय – सहरसा पैसेंजर ट्रेन पंचगछिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।

    आंशिक प्रारंभ

    1. ट्रेन संख्या 63382 सहरसा लहेरियासराय पैसेंजर ट्रेन सहरसा के बजाय पंचगाछिया स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होकर (खुलकर) चलेगी।
  • गोरखपुर कैंट-उनाउला-पिपराइच रेल खंड पर दोहरीकरण कार्य, पुर्णिय कोर्ट- आनंद विहार समेत 16 ट्रेनें निरस्त, लौकहा- आनंद विहार समेत दर्जनों के रूट बदले

    गोरखपुर कैंट-उनाउला-पिपराइच रेल खंड पर दोहरीकरण कार्य, पुर्णिय कोर्ट- आनंद विहार समेत 16 ट्रेनें निरस्त, लौकहा- आनंद विहार समेत दर्जनों के रूट बदले

    पटना रेल ब्यूरो: पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के वाराणसी और लखनऊ मंडल के अंतर्गत आने वाले उनाउला (UNLA) – पिपराइच (PPC) रेल खंड (कुल लंबाई 8.45 किलोमीटर) पर पैच दोहरीकरण (Patch Doubling) के कार्य को चालू करने के लिए प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग (Pre-NI) और नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य की घोषणा की गई है। इस बुनियादी ढांचा विकास कार्य के अंतर्गत उनाउला-पिपराइच रेल खंड पर कट एंड कनेक्शन ब्लॉक और मुख्य संरक्षा आयुक्त (CRS) निरीक्षण एवं टेस्टिंग ब्लॉक का कार्य किया जाएगा। संरक्षा और तकनीकी कारणों से इस मार्ग से गुजरने वाली 16 ट्रेनों को पूर्ण रूप से निरस्त (Cancel) कर दिया गया है, 20 जोड़ी से अधिक एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों के रूट बदले गए हैं (Diverted), तथा कई प्रमुख ट्रेनों को नियंत्रित (Regulate) और पुनर्निर्धारित (Reschedule) किया गया है।

    रेल प्रशासन के आधिकारिक आदेश के अनुसार, बीपीएनआई (BPNI) का कार्य दिनांक 10 मई 2026 से 30 मई 2026 तक संचालित हो रहा है। इसके बाद प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग (Pre-NI) का कार्य 31 मई 2026 से 05 जून 2026 तक चलेगा। सबसे महत्वपूर्ण नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) का कार्य दिनांक 06 जून 2026 से 08 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसके अंतिम दिन यानी 08 जून 2026 को रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) द्वारा अंतिम निरीक्षण और स्पीड ट्रायल किया जाएगा।

    ब्लॉक का समय:

    • कट एंड कनेक्शन ब्लॉक: पिपराइच (PPC) – उनाउला (UNLA) खंड के मध्य दिनांक 21.05.26 को सुबह 06:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक (कुल 6 घंटे) रहेगा।
    • सीआरएस निरीक्षण और टेस्टिंग ब्लॉक: दिनांक 07.06.26 को शाम 18:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक (कुल 3 घंटे) प्रभावी रहेगा।

    1. पूर्ण रूप से निरस्त (रद्द) की गई ट्रेनें (Cancellation of TOD Trains)

    कार्य अवधि के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित विशेष और नियमित ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है:

    • ट्रेन संख्या 05060 (लालकुआं से कोलकाता – LKU-KOAA): प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 21.05.26, 28.05.26 और 04.06.26 को निरस्त रहेगी।
    • ट्रेन संख्या 05059 (कोलकाता से लालकुआं – KOAA-LKU): रेक (Rake) की अनुपलब्धता के कारण यह ट्रेन दिनांक 23.05.26, 30.05.26 और 06.06.26 को रद्द रहेगी।
    • ट्रेन संख्या 04010 (पुरानी दिल्ली से सीतामढ़ी – DLI-SMI): प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 28.05.26, 04.06.26 और 05.06.26 को निरस्त की गई है।
    • ट्रेन संख्या 04009 (सीतामढ़ी से पुरानी दिल्ली – SMI-DLI): लिंक रेक के कारण यह ट्रेन दिनांक 30.05.26 और 06.06.26 को रद्द रहेगी।
    • ट्रेन संख्या 09451 (गांधीधाम से भागलपुर – GIM-BGP): दिनांक 29.05.26 और 05.06.26 को रद्द रहेगी।
    • ट्रेन संख्या 09452 (भागलपुर से गांधीधाम – BGP-GIM): दिनांक 01.06.26 और 08.06.26 को निरस्त रहेगी।
    • ट्रेन संख्या 05579 (पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार टर्मिनल – PRNC-ANVT): दिनांक 24.05.26, 31.05.26, 05.06.26 और 07.06.26 को रद्द रहेगी।
    • ट्रेन संख्या 05580 (आनंद विहार टर्मिनल से पूर्णिया कोर्ट – ANVT-PRNC): दिनांक 26.05.26, 02.06.26, 07.06.26 और 09.06.26 को नहीं चलेगी।
    • ट्रेन संख्या 09041 (उधना से जयनगर – UDN-JYG): दिनांक 30.05.26 और 06.06.26 को निरस्त की गई है।
    • ट्रेन संख्या 09042 (जयनगर से उधना – JYG-UDN): दिनांक 01.06.26, 08.06.26 और 09.06.26 को रद्द रहेगी।
    • ट्रेन संख्या 09045 (उधना से जयनगर – UDN-JYG): दिनांक 31.05.26 और 07.06.26 को रद्द रहेगी।
    • ट्रेन संख्या 09046 (जयनगर से उधना – JYG-UDN): दिनांक 01.06.26 और 08.06.26 को नहीं चलेगी।
    • ट्रेन संख्या 09047 (उधना से झंझारपुर – UDN-JJP): दिनांक 31.05.26 और 07.06.26 को निरस्त रहेगी।
    • ट्रेन संख्या 09048 (झंझारपुर से उधना – JJP-UDN): दिनांक 01.06.26 और 08.06.26 को रद्द रहेगी।
    • ट्रेन संख्या 05575 (सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल – SHC-ANVT): दिनांक 02.06.26 को निरस्त की गई है।
    • ट्रेन संख्या 05576 (आनंद विहार टर्मिनल से सहरसा – ANVT-SHC): दिनांक 04.06.26 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

    2. नियमित ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन (Diversion of Regular Trains)

    वैकल्पिक रेल मार्गों का उपयोग करने के कारण निम्नलिखित एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव (Stoppages) छूट जाएंगे:

    1. 14011 (राधिकापुर से आनंद विहार – JCO 02.06.26): वर्तमान मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर से चलेगी। (छूटने वाले ठहराव: बापूधाम मोतीहारी (BMKI), सगौली (SGL), बेतिया (BTH), नरकटियागंज (NKE), कप्तानगंज (CPJ))।
    2. 14012 (आनंद विहार से राधिकापुर – JCO 07.06.26): वर्तमान मार्ग गोरखपुर-पनियहवा-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-भटनी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर से चलेगी। (छूटने वाले ठहराव: कप्तानगंज (CPJ), नरकटियागंज (NKE), बेतिया (BTH), सगौली (SGL), बापूधाम मोतीहारी (BMKI))।
    3. 15705 (कटिहार से पुरानी दिल्ली – JCO 21.05.26): वर्तमान मार्ग मुजफ्फरपुर-पनियहवा-गोरखपुर कैंट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर कैंट से चलेगी। (छूटने वाले ठहराव: चकिया (CAA), बापूधाम मोतीहारी (BMKI), सगौली (SGL), बेतिया (BTH), नरकटियागंज (NKE), बगहा (BUG), सिसवा बाज़ार (SBZ))।
    4. 15706 (पुरानी दिल्ली से कटिहार – JCO 02.06.26, 05.06.26): परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर कैंट से चलेगी। (छूटने वाले ठहराव: सिसवा बाज़ार (SBZ), बगहा (BUG), नरकटियागंज (NKE), बेतिया (BTH), सगौली (SGL), बापूधाम मोतीहारी (BMKI), चकिया (CAA))।
    5. 15052 (गोरखपुर से कोलकाता – JCO 21.05.26, 28.05.26): वर्तमान मार्ग गोरखपुर कैंट-पनियहवा-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर से चलेगी। (छूटने वाले ठहराव: पिपराइच (PPC), कप्तानगंज (CPJ), सिसवा बाज़ार (SBZ), बगहा (BUG), नरकटियागंज (NKE), बेतिया (BTH), सगौली (SGL), बापूधाम मोतीहारी (BMKI), चकिया (CAA), मेहसी (MAI))।
    6. 12211 (मुजफ्फरपुर से आनंद विहार – JCO 29.05.26, 05.06.26): परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर से चलेगी। (छूटने वाले ठहराव: चकिया (CAA), बापूधाम मोतीहारी (BMKI), सगौली (SGL), बेतिया (BTH), नरकटियागंज (NKE), बगहा (BUG))।
    7. 12212 (आनंद विहार से मुजफ्फरपुर – JCO 20.05.26, 03.06.26): परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर से चलेगी। (छूटने वाले ठहराव: बगहा (BUG), नरकटियागंज (NKE), बेतिया (BTH), सगौली (SGL), बापूधाम मोतीहारी (BMKI), चकिया (CAA))।
    8. 15002 (देहरादून से मुजफ्फरपुर – JCO 30.05.26, 06.06.26): परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर से चलेगी। (छूटने वाले ठहराव: कप्तानगंज (CPJ), सिसवा बाज़ार (SBZ), बगहा (BUG), हरिनगर (HIR), नरकटियागंज (NKE), बेतिया (BTH), सगौली (SGL), बापूधाम मोतीहारी (BMKI), चकिया (CAA), मेहसी (MAI))।
    9. 19037 (बांद्रा टर्मिनस से बरौनी – JCO 20.05.26, 06.06.26): परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर से चलेगी। (इस लंबी दूरी की ट्रेन के कई ठहराव छूटेंगे: पिपराइच (PPC), कप्तानगंज (CPJ), सिसवा बाज़ार (SBZ), खड्डा (KZA), पनियहवा (PNYA), बगहा (BUG), हरिनगर (HIR), नरकटियागंज (NKE), चनपटिया (CAI), बेतिया (BTH), सगौली (SGL), बापूधाम मोतीहारी (BMKI), पीपलरागोन्ज (PPA), चकिया (CAA), मेहसी (MAI), मोतीपुर (MTR))।
    10. 15530 (आनंद विहार से सहरसा – JCO 21.05.26): परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-भटनी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर से चलेगी। (छूटने वाले ठहराव: कप्तानगंज (CPJ), बगहा (BUG), हरिनगर (HIR), नरकटियागंज (NKE), बेतिया (BTH), सगौली (SGL), बापूधाम मोतीहारी (BMKI), चकिया (CAA))।
    11. 19269 (पोरबंदर से मुजफ्फरपुर – JCO 05.06.26): परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-भटनी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर से चलेगी। (छूटने वाले ठहराव: सिसवा बाज़ार (SBZ), बगहा (BUG), नरकटियागंज (NKE), बेतिया (BTH), सगौली (SGL), बापूधाम मोतीहारी (BMKI), चकिया (CAA), मेहसी (MAI))।
    12. 15655 (कामाख्या से श्री माता वैष्णो देवी कटरा – JCO 07.06.26): वर्तमान मार्ग समस्तीपुर-रक्सौल-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर से चलेगी। (छूटने वाले ठहराव: लहरियासराय (LSI), दरभंगा (DBG), सीतामढ़ी (SMI), रक्सौल (RXL), सगौली (SGL), बेतिया (BTH), नरकटियागंज (NKE), कप्तानगंज (CPJ))।
    13. 14112 (प्रयागराज से मुजफ्फरपुर – JCO 25.05, 27.05, 01.06, 03.06, 08.06.26): परिवर्तित मार्ग भटनी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर से चलेगी। (छूटने वाले ठहराव: देवरिया सदर (DEOS), गोरखपुर (GKP), कप्तानगंज (CPJ), सिसवा बाज़ार (SBZ), बगहा (BUG), हरिनगर (HIR), नरकटियागंज (NKE), चनपटिया (CAI), बेतिया (BTH), सगौली (SGL), बापूधाम मोतीहारी (BMKI), चकिया (CAA), मेहसी (MAI))।
    14. 14111 (मुजफ्फरपुर से प्रयागराज – JCO 25.05, 27.05, 01.06, 03.06, 08.06.26): परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी से चलेगी। (छूटने वाले ठहराव: मेहसी (MAI), चकिया (CAA), बापूधाम मोतीहारी (BMKI), सगौली (SGL), बेतिया (BTH), चनपटिया (CAI), नरकटियागंज (NKE), हरिनगर (HIR), बगहा (BUG), सिसवा बाज़ार (SBZ), कप्तानगंज (CPJ), गोरखपुर (GKP), देवरिया सदर (DEOS))।
    15. 15653 (गुवाहाटी से जम्मू तवी – JCO 20.05.26): परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर से चलेगी। (छूटने वाले ठहराव: मोतीपुर (MTR), मेहसी (MAI), चकिया (CAA), बापूधाम मोतीहारी (BMKI), सगौली (SGL), बेतिया (BTH), चनपटिया (CAI), नरकटियागंज (NKE), हरिनगर (HIR), बगहा (BUG), सिसवा बाज़ार (SBZ), कप्तानगंज (CPJ))।

    3. विशेष त्योहार ट्रेनों (TOD Trains) का मार्ग परिवर्तन

    • 05736 (कटिहार से अमृतसर – JCO 20.05.26, 03.06.26): परिवर्तित मार्ग सकरी-दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर से चलेगी। (छूटने वाले ठहराव: शीहो (SHEO), जनकपुर रोड (JNR), सीतामढ़ी (SMI), रक्सौल (RXL), नरकटियागंज (NKE), कप्तानगंज (CPJ))।
    • 04013 (लालकुआं से आनंद विहार – JCO 20.05.26 से 08.06.26): परिवर्तित मार्ग सकरी-दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर से चलेगी। (छूटने वाले ठहराव: शीहो (SHEO), सीतामढ़ी (SMI), रक्सौल (RXL), सुगौली (SGL), नरकटियागंज (NKE), हरिनगर (HIR), बगहा (BUG), सिसवा बाज़ार (SBZ), कप्तानगंज (CPJ))।
    • 04014 (आनंद विहार से लालकुआं – JCO 20.05.26 से 07.06.26): परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-दरभंगा-सकरी से चलाई जाएगी।
    • 05576 (आनंद विहार से सहरसा – JCO 21.05.26): परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-दरभंगा से चलेगी। (छूटने वाले ठहराव: कप्तानगंज (CPJ), बगहा (BUG), नरकटियागंज (NKE), रक्सौल (RXL), बैरगनिया (BGU), सीतामढ़ी (SMI), जनकपुर रोड (JNR), शीहो (SHEO))।
    • 04623 (कोलकाता से अमृतसर – JCO 28.05.26, 04.06.26): परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर कैंट से चलेगी। (छूटने वाले ठहराव: बापूधाम मोतीहारी (BMKI), सगौली (SGL), बेतिया (BTH), नरकटियागंज (NKE), कप्तानगंज (CPJ))।

    4. ट्रेनों का पुनर्निर्धारण एवं नियंत्रण (Rescheduling & Regulation)

    • ट्रेन संख्या 22551 (दरभंगा से जालंधर सिटी): दिनांक 23.05.26 और 30.05.26 को पूर्व मध्य रेलवे (ECR) क्षेत्र में 01:00 घंटे नियंत्रित (Regulated) की जाएगी।
    • ट्रेन संख्या 15273 (रक्सौल से आनंद विहार – सत्याग्रह एक्सप्रेस):
      • दिनांक 21.05.26 को रक्सौल से 140 मिनट रिशेड्यूल की जाएगी।
      • दिनांक 23.05.26 और 30.05.26 को रास्ते में 80 मिनट नियंत्रित होगी।
      • दिनांक 06.06.26 और 08.06.26 को रक्सौल से 120 मिनट रिशेड्यूल होगी।
    • ट्रेन संख्या 15274 (आनंद विहार से रक्सौल – सत्याग्रह एक्सप्रेस):
      • दिनांक 20.05.26 को आनंद विहार से 03:00 घंटे रिशेड्यूल होगी।
      • दिनांक 21.05.26 और 22.05.26 को लखनऊ मंडल (LJN) में 95 मिनट नियंत्रित की जाएगी।
      • दिनांक 24.05.26, 01.06.26 और 02.06.26 को आनंद विहार से 120 मिनट रिशेड्यूल होगी।
      • दिनांक 07.06.26 को लखनऊ मंडल में 95 मिनट नियंत्रित होगी।
    • ट्रेन संख्या 14010 (आनंद विहार से बापूधाम मोतीहारी): दिनांक 06.06.26 को लखनऊ मंडल में 01:00 घंटे नियंत्रित होगी।
    • ट्रेन संख्या 19037 (बांद्रा टर्मिनस से बरौनी अवध एक्सप्रेस): दिनांक 01.06.26 को लखनऊ मंडल में 45 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी।

    यात्रियों के लिए विशेष राहत: परिवर्तित मार्ग (Via- HJP यानी हाजीपुर) होकर चलाई जाने वाली सभी ट्रेनों को अप और डाउन दोनों दिशाओं में मार्ग परिवर्तन की पूरी अवधि के दौरान 02 मिनट का विशेष अस्थायी ठहराव (Stoppage) दिया जाएगा।

  • दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर सभी ट्रेन रद्द, कई ट्रेनों का मार्ग बदला, जोगबनी-दानापुर, जयनगर- मनिहारी, बिहार सम्पर्क क्रांति भी हुई प्रभावित, पढ़े पूरी खबर

    दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर सभी ट्रेन रद्द, कई ट्रेनों का मार्ग बदला, जोगबनी-दानापुर, जयनगर- मनिहारी, बिहार सम्पर्क क्रांति भी हुई प्रभावित, पढ़े पूरी खबर

    समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत रामभद्रपुर, हायाघाट और थलवारा स्टेशनों पर दोहरीकरण कार्य के अंतिम चरण को पूरा करने के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है । इस आधारभूत संरचना विकास के कारण 09 मई से 14 मई 2026 तक रेल यातायात बड़े पैमाने पर प्रभावित रहेगा, जिसके तहत कई ट्रेनों को रद्द, मार्ग परिवर्तित या शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है

    रेलवे द्वारा जारी विस्तृत विवरण निम्नलिखित है:

    रद्द की गई ट्रेनें

    कार्य के दौरान परिचालन कारणों से कई सवारी और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है:

    • समस्तीपुर-जयनगर (55513): यह ट्रेन 11, 12, 13 और 14 मई को रद्द रहेगी ।
    • जयनगर-मनिहारी (15284): 12, 13 और 14 मई को परिचालन बंद रहेगा ।
    • मनिहारी-जयनगर (15283): 12, 13 और 14 मई को रद्द ।
    • समस्तीपुर-जयनगर (55519): 12, 13, 14 और 15 मई को नहीं चलेगी ।
    • दरभंगा-समस्तीपुर (75254): 12, 13 और 14 मई को रद्द ।
    • जयनगर-समस्तीपुर (55514): 12, 13 और 14 मई को रद्द ।
    • आरा-जयनगर (13226): 12, 13 और 14 मई को परिचालन रद्द ।
    • जयनगर-आरा (13225): 13, 14 और 15 मई को रद्द रहेगी ।
    • समस्तीपुर-जयनगर (75209): 12, 13 और 14 मई को रद्द ।
    • जयनगर-समस्तीपुर (75210): 12, 13 और 14 मई को रद्द ।
    • मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर (75208): 12, 13 और 14 मई को रद्द ।
    • जयनगर-समस्तीपुर (55520): 12, 13 और 14 मई को रद्द ।
    • दरभंगा-वाराणसी सिटी (15551): केवल 13 मई को रद्द ।
    • वाराणसी सिटी-दरभंगा (15552): केवल 14 मई को रद्द ।
    • समस्तीपुर-दरभंगा (75253): 14 मई को रद्द ।
    • समस्तीपुर-बरौनी (75240): 14 मई को रद्द ।
    • बरौनी-सोनपुर (75245): 14 मई को रद्द ।
    • समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर (75207): 13 मई को रद्द ।

    मार्ग परिवर्तित ट्रेनें (Diverted Routes)

    कई लंबी दूरी की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों जैसे सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और रक्सौल के रास्ते चलाया जाएगा:

    • गोंदिया-रक्सौल (08867): 09 मई को समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी होकर ।
    • जयनगर-आरा (13225): 10 मई को शीशो हाल्ट-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर होकर ।
    • जयनगर-आरा (04651): 12 मई को शीशो हाल्ट-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर होकर ।
    • दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल (02569): 12, 13 और 14 मई को सीतामढ़ी-रक्सौल-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते ।
    • नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल (02570): 11, 12 और 13 मई को गोरखपुर-पनियहवा-रक्सौल-सीतामढ़ी के रास्ते ।
    • जयनगर-अमृतसर (14649) और जयनगर-अमृतसर (14673): 12, 13 और 14 मई को शीशो हाल्ट-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर होकर ।
    • चेन्नई सेंट्रल-रक्सौल (07005): 10 मई को समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-सगौली होकर ।
    • दरभंगा-अमृतसर (15211): 12, 13 और 14 मई को सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली होकर ।
    • अमृतसर-जयनगर (14650): 11 मई को मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-शीशो हाल्ट होकर ।
    • अमृतसर-दरभंगा (15212): 11 और 12 मई को सगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी होकर ।
    • रक्सौल-चेन्नई सेंट्रल (07006): 13 मई को रक्सौल-सगौली-मुजफ्फरपुर होकर ।
    • आनंद विहार-जयनगर (12436): 12 मई को पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-शीशो हाल्ट होकर ।
    • तिरुपति-रक्सौल (07051): 11 मई को समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी होकर ।
    • रक्सौल-तिरुपति (07052): 14 मई को सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर होकर ।
    • दरभंगा-अहमदाबाद (15559): 13 मई को सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर होकर ।
    • हावड़ा-रक्सौल (13043): 13 मई को समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी होकर ।
    • दरभंगा-नई दिल्ली (12565): 14 मई को सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर होकर ।
    • नई दिल्ली-दरभंगा (12566): 13 मई को मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी होकर ।
    • श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-कामाख्या (15656): 13 मई को सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर होकर ।
    • अमृतसर-जयनगर (04652): 13 मई को मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-शीशो हाल्ट होकर ।
    • रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (12545): 14 मई को सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर होकर ।
    • रक्सौल-हावड़ा (13044): 14 मई को सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर होकर ।

    आंशिक समापन/प्रारंभ (Short Termination/Origination)

    • सिकंदराबाद-दरभंगा (17007): 09 मई को बरौनी में और 12 मई को समस्तीपुर में यात्रा समाप्त करेगी ।
    • दरभंगा-सिकंदराबाद (17008): 12 मई को बरौनी से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी ।
    • पटना-जयनगर (15528): 11, 12 और 13 मई को समस्तीपुर तक ही चलेगी ।
    • जयनगर-पटना (15527): 12, 13, 14 और 15 मई को समस्तीपुर से खुलेगी ।
    • सियालदह-जयनगर (13185): 11, 12 और 13 मई को बरौनी में समाप्त होगी ।
    • जयनगर-सियालदह (13186): 12, 13 और 14 मई को बरौनी से खुलेगी ।
    • हावड़ा-जयनगर (13031): 11, 12 और 13 मई को बरौनी में समाप्त होगी ।
    • जयनगर-हावड़ा (13032): 12, 13 और 14 मई को बरौनी से खुलेगी ।
    • जोगबनी-दानापुर (13211): 12, 13 और 14 मई को दरभंगा में समाप्त होगी ।
    • दानापुर-जोगबनी (13212): 12, 13 और 14 मई को दरभंगा से ही खुलेगी ।
    • भागलपुर-जयनगर (15553): 12, 13 और 14 मई को बरौनी तक ही चलेगी ।
    • जयनगर-भागलपुर (15554): 12 और 13 मई को बरौनी से तथा 14 मई को समस्तीपुर से खुलेगी ।
    • रक्सौल-समस्तीपुर (55578): 12, 13 और 14 मई को दरभंगा में समाप्त होगी ।
    • समस्तीपुर-रक्सौल (55577): 13, 14 और 15 मई को दरभंगा से प्रारंभ होगी ।
    • अहमदाबाद-दरभंगा (19165): 10 मई को मुजफ्फरपुर में यात्रा समाप्त करेगी ।
    • दरभंगा-अहमदाबाद (19166): 13 मई को मुजफ्फरपुर से यात्रा प्रारंभ करेगी ।
    • राउरकेला-जयनगर (18105): 12 मई को समस्तीपुर में समाप्त होगी ।
    • जयनगर-राउरकेला (18106): 13 मई को समस्तीपुर से खुलेगी ।
    • सोनपुर-समस्तीपुर (75212): 14 मई को मुजफ्फरपुर में ही समाप्त कर दी जाएगी ।
    • दरभंगा-रक्सौल (75229): 14 मई को सीतामढ़ी से अपनी यात्रा शुरू करेगी ।

    देरी से चलने वाली (Rescheduling) और नियंत्रित ट्रेनें

    • जयनगर-लोकमान्य तिलक (11062): 14 मई को 180 मिनट देरी से खुलेगी । वहीं 10 मई को इसे सकरी-थलवारा के बीच 45 मिनट रोका जाएगा ।
    • जयनगर-कोलकाता (13136): 10 मई को 75 मिनट पुनर्निर्धारित की गई है ।
    • समस्तीपुर-जयनगर (75209): 10 मई को 90 मिनट देरी से खुलेगी ।
    • जयनगर-समस्तीपुर (55514): 11 मई को 50 मिनट की देरी से चलेगी ।
    • आरा-जयनगर (13226): 11 मई को 120 मिनट देरी से खुलेगी ।
    • भागलपुर-जयनगर (15553): 10 मई को 150 मिनट और 11 मई को 60 मिनट देरी से चलेगी ।
    • जयनगर-नई दिल्ली (12561): 14 मई को 60 मिनट की देरी से खुलेगी ।
    • जयनगर-उधना (22563): 14 मई को 150 मिनट देरी से चलेगी ।
    • मैसूर-दरभंगा (12578): 08 मई को बरौनी-समस्तीपुर के बीच 75 मिनट नियंत्रित की जाएगी ।
    • जयनगर-आरा (13225): 11 मई को जयनगर-दरभंगा के बीच 60 मिनट रोकी जाएगी ।
    • उधना-मधुबनी (09151): 13 मई को पटना-समस्तीपुर के बीच 180 मिनट नियंत्रित रहेगी ।

    यात्रियों की सुविधा के लिए 12 और 13 मई को दरभंगा से समस्तीपुर के बीच दोपहर 16:15 बजे एक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी । इसके अतिरिक्त, शीशो हाल्ट के रास्ते परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों का वहां 2 मिनट का अस्थायी ठहराव भी सुनिश्चित किया गया है

  • 17 जनवरी को लॉन्च होगी देश की पहली ‘वंदे भारत स्लीपर’, साथ ही 6 नई ट्रेनों की मिलेगी सौगात

    17 जनवरी को लॉन्च होगी देश की पहली ‘वंदे भारत स्लीपर’, साथ ही 6 नई ट्रेनों की मिलेगी सौगात

    नई दिल्ली/राधिकापुर : भारतीय रेल के इतिहास में 17 जनवरी, 2026 की तारीख स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने जा रही है। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आधिकारिक घोषणा की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए देश की पहली ‘वंदे भारत स्लीपर’ ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है।

    इस ऐतिहासिक अवसर पर रेल मंत्री ने पश्चिम बंगाल के बालुरघाट से सांसद श्री कार्तिक चंद्र पाल को पत्र लिखकर राधिकापुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित होने वाले भव्य समारोह के लिए आमंत्रित किया है।

    वंदे भारत स्लीपर: आधुनिकता और सुरक्षा का संगम

    अभी तक देश में केवल चेयर-कार वंदे भारत ट्रेनें चल रही थीं, लेकिन अब लंबी दूरी के सफर के लिए स्लीपर वर्जन तैयार है। इसकी मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:

    • रूट: यह पहली ट्रेन पश्चिम बंगाल और असम को जोड़ेगी। इसका मार्ग हावड़ा – मालदा टाउन – न्यू जलपाईगुड़ी – न्यू कूच बिहार – न्यू बोंगाईगांव – गुवाहाटी (कामाख्या) निर्धारित किया गया है।
    • सुविधाएं: इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की एर्गोनॉमिक बर्थ, बेहतर कुशनिंग, स्वचालित (ऑटोमैटिक) दरवाजे और जीवाणु मुक्त सफर के लिए खास ‘डिस्इंफेक्टेंट तकनीक’ का प्रयोग किया गया है।
    • कवच सुरक्षा: यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसे भारत की स्वदेशी एंटी-कोलिजन प्रणाली ‘कवच’ से लैस किया गया है।

    कनेक्टिविटी को नई उड़ान: 6 नई ट्रेनों का शुभारंभ

    वंदे भारत स्लीपर के साथ-साथ रेल मंत्री एक साथ 6 अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें 4 ‘अमृत भारत’ एक्सप्रेस शामिल हैं, जो आम जनता के लिए आधुनिक सुविधाओं वाली किफायती ट्रेनें हैं:

    1. न्यू जलपाईगुड़ी – नागरकोइल अमृत भारत एक्सप्रेस: उत्तर बंगाल को सीधे दक्षिण भारत के अंतिम छोर (तमिलनाडु) से जोड़ेगी।
    2. न्यू जलपाईगुड़ी – तिरुचिरापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस: दक्षिण भारत के धार्मिक और औद्योगिक केंद्रों तक पहुंच आसान बनाएगी।
    3. अलीपुरद्वार – SMVT बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस: बंगाल से आईटी हब बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी।
    4. अलीपुरद्वार – मुंबई (पनवेल) अमृत भारत एक्सप्रेस: पूर्वोत्तर भारत और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच की दूरी कम करेगी।
    5. राधिकापुर – SMVT बेंगलुरु एक्सप्रेस: राधिकापुर से दक्षिण भारत के लिए एक नई सीधी सेवा।
    6. बालुरघाट – SMVT बेंगलुरु एक्सप्रेस: बालुरघाट क्षेत्र के यात्रियों के लिए बेंगलुरु तक की आरामदायक रेल यात्रा।

    3,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का तोहफा

    ट्रेनों के फ्लैग-ऑफ के साथ ही, रेल मंत्री क्षेत्र के विकास के लिए 3,200 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न रेलवे और सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। यह निवेश न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को भी गति प्रदान करेगा।

  • लुधियाना से कटिहार के लिए केवल एक फेरे की ‘आरक्षित त्योहार स्पेशल एक्सप्रेस’ चलेगी

    लुधियाना से कटिहार के लिए केवल एक फेरे की ‘आरक्षित त्योहार स्पेशल एक्सप्रेस’ चलेगी

    दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने लुधियाना (LDH) और कटिहार (KIR) के बीच एक विशेष ‘आरक्षित त्योहार स्पेशल एक्सप्रेस’ चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अप और डाउन दिशा में केवल एक-एक यात्रा के लिए ही चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को उनके गृह नगरों तक पहुंचने में सुविधा होगी।

    जारी अधिसूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 04660 (लुधियाना-कटिहार स्पेशल) केवल एक फेरे के लिए 23 अक्टूबर, 2025 को लुधियाना से शाम 16:50 बजे (04:50 PM) प्रस्थान करेगी। यह स्पेशल ट्रेन लगभग 37 घंटे 40 मिनट का सफर तय करके, 25 अक्टूबर को सुबह 00:50 बजे कटिहार पहुँचेगी।

    वापसी की यात्रा में, ट्रेन संख्या 04659 (कटिहार-लुधियाना स्पेशल) केवल एक फेरे के लिए 25 अक्टूबर, 2025 को कटिहार से सुबह 09:05 बजे प्रस्थान करेगी और लगभग 36 घंटे 00 मिनट का सफ़र तय करके अगले दिन रात 18:30 बजे लुधियाना पहुँचेगी।

    यह स्पेशल ट्रेन पूरी तरह से आरक्षित (Reserved festival Special Express) श्रेणी की होगी, जिसमें कुल 13 कोच (GC-07, GS-04, SLRD-02) होंगे। 1458 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस ट्रेन का रूट दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU), यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, छपरा, हाजीपुर और बरौनी होते हुए कटिहार तक जाएगा। ट्रेन का रख-रखाव फिरोजपुर डिवीजन (FZR) द्वारा किया जाएगा, और इसका परिचालन छपरा (CPR) और सीवान (SEE) डिवीजनों के क्रू द्वारा किया जाएगा।


    खबर के मुख्य बिंदु (Highlights/Key Points)

    • ट्रेन का प्रकार: आरक्षित त्योहार स्पेशल एक्सप्रेस
    • ट्रेन संख्या: 04660 (लुधियाना-कटिहार) और 04659 (कटिहार-लुधियाना)।
    • फेरों की संख्या: प्रत्येक दिशा में केवल 1 फेरा
    • 04660 (लुधियाना से) की आरंभ तिथि: 23 अक्टूबर 2025 (शाम 16:50 बजे)।
    • 04659 (कटिहार से) की आरंभ तिथि: 25 अक्टूबर 2025 (सुबह 09:05 बजे)।
    • कुल कोच: 13 कोच
    • ट्रेक्शन प्रकार: इलेक्ट्रिक।
    • यात्रा की दूरी: 1458 किलोमीटर
    • मुख्य ठहराव: अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, गोंडा जंक्शन, छपरा, हाजीपुर जंक्शन, बरौनी जंक्शन, खगड़िया।
    • क्रू और ट्रेन मैनेजर: छपरा (CPR) से सीवान (SEE) डिवीजनों द्वारा।
  • झंझारपुर होकर अमृतसर के लिए अब दो ट्रेन, एक स्पेशल और एक नियमित, बुकिंग शुरू

    झंझारपुर होकर अमृतसर के लिए अब दो ट्रेन, एक स्पेशल और एक नियमित, बुकिंग शुरू

    झंझारपुर: झंझारपुर होकर पंजाब, लुधियाना, अमृतसर के लिए अब इस त्योहारी सीजन पर दो ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। जिसमें कटिहार से झंझारपुर होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 05735/ 05736 एक स्पेशल ट्रेन है यह ट्रेन कटिहार से खुलकर फारबिसगंज, निर्मली, झंझारपुर, सकरी के रास्ते अमृतसर तक जाती है वहीं दूसरी ट्रेन सहरसा से छेहरटा (अमृतसर) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस जो सुपौल, निर्मली, झंझारपुर, सकरी के रास्ते छेहरटा (अमृतसर) तक जाती है इस दोनों ट्रेनों का बुकिंग शुरू हो गया है।

    गाड़ी संख्या 05735 और 05736 कटिहार – अमृतसर स्पेशल

    झंझारपुर के रास्ते कटिहार और अमृतसर के बीच शुरू होने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 05736 का बुकिंग शुरू हो गया है। यह ट्रेन कटिहार से 17 सितंबर को रात्री 21ः00 बजे खुलेगी जो झंझारपुर रात्री 01ः42 बजे पहुंचेगी, यहां से 01ः44 बजे प्रस्थान करने के बाद यह ट्रेन सकरी, शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल के रास्ते अमृतसर तक जाएगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 05735 अमृतसर – कटिहार स्पेशल अमृतसर से 13ः25 बजे खुलेगी जो ब्यास, ढ़ंढारी कलां, अम्बाला कैंट, रूरकी, मोराबाद के रास्ते अगले दिन झंझारपुर 18ः15 बजे पहुंचेगी यहां से 18ः17 बजे प्रस्थान करने के बाद फारबिसगंज के रास्ते कटिहार 23ः45 बजे पहुंचेगी।

    सहरसा-अमृतसर (छेहरटा)- अमृत भारत एक्सप्रेस

    गाड़ी संख्या 14628 और 14627 छेहरटा (अमृतसर)- सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस का भी छेहरटा (अमृतसर) की ओर से बुकिंग शुरू हो गया। गाड़ी संख्या 14628 अमृत भारत एक्सप्रेस अब प्रत्येक शनिवार को छेहरटा से रात्री के 22ः55 बजे खुलेगी जो अमृतसर, ब्यास, ढंढारी कलां, सरहिंद, अंबाला कैंट, मोराबाद के रास्ते चलकर अगले दिन सोमवार को 07ः03 बजे सुबह में झंझारपुर पहुंचेगी यहां से 07ः05 में खुलने के बाद निर्मली, सरायगढ़, सुपौल के रास्ते चलकर सहरसा 10ः00 बजे सुबह पहुंचेगी।

    वहीं गाड़ी संख्या 14627 सहरसा- छेहरटा अमृत भारत एक्सप्रेस का अभी बुकिंग शुरू नहीं हुआ है हालांकि यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को सहरसा से 13ः00 बजे दोपहर में खुलेगी जो 15ः28 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। यहां से 15ः30 बजे दोपहर में यह ट्रेन खुलने के बाद शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल के रास्ते (अमृतसर) छेहरटा तक जाएगी। इस ट्रेन में शयनयान का कुल 8 कोच लगा हुआ है। अमृतसर से झंझारपुर तक का शयनयान का किराया 720 रूपया है वहीं निर्मली का किराया 730 रूपया है।

  • 8 अमृत भारत, 2 वंदे भारत एक्सप्रेस की बिहार को मिलेगी सौगात, प्रधानमंत्री जी 15 को आ रहे बिहार

    8 अमृत भारत, 2 वंदे भारत एक्सप्रेस की बिहार को मिलेगी सौगात, प्रधानमंत्री जी 15 को आ रहे बिहार

    पटना: भारतीय रेलवे बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ा तोहफा लेकर आया है। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन जल्द ही बिहार के आठ प्रमुख स्टेशनों—पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गया, पूर्णिया, दानापुर, और अन्य से शुरू होगी। इस ट्रेन में 16 बोगियां होंगी, जिनमें 8 स्लीपर और 8 जेनरल कोच शामिल होंगे। यह ट्रेन इंदौर, सूरत, आनंद विहार, कोलकाता, हावड़ा, और बेंगलुरू जैसे महानगरों को बिहार से जोड़ेगी, जिससे रेल ट्रैफिक में सुगमता आएगी और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

    रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस की योजना रेलवे बोर्ड के स्तर पर अंतिम चरण में है। विभिन्न रेलवे जोनों के बीच एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) की प्रक्रिया चल रही है, जिसके पूरा होते ही ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी जाएगी। ट्रेन में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जो यात्रियों के लिए सफर को और आरामदायक बनाएंगी।

    मुजफ्फरपुर को मिलेंगी दो नई वंदे भारत ट्रेनें

    बिहार के रेल नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए मुजफ्फरपुर को दो नई वंदे भारत ट्रेनें आवंटित की गई हैं। पहली ट्रेन अयोध्या कैंट से पटना के बीच चलेगी, जो अयोध्या धाम, बस्ती, गोरखपुर, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सुगौली, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, और पाटलिपुत्र स्टेशनों से होकर गुजरेगी। दूसरी वंदे भारत ट्रेन पूर्णिया से दानापुर के बीच संचालित होगी, जो मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, और पाटलिपुत्र को जोड़ेगी।

    दोनों ट्रेनों की समय सारिणी तैयार की जा रही है।रेलवे की इन पहलों से बिहार के रेल यात्रियों को न केवल बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रा का अनुभव भी और बेहतर होगा।

  • गया, दिल्ली, आनंद विहार, राजगीर, हरिद्वार, पूर्णिया कोर्ट, सहरसा, मुजफ्फरपुर समेत कई अन्य जगहों से चलने वाली स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में हुआ विस्तार, पढ़े पूरी खबर

    गया, दिल्ली, आनंद विहार, राजगीर, हरिद्वार, पूर्णिया कोर्ट, सहरसा, मुजफ्फरपुर समेत कई अन्य जगहों से चलने वाली स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में हुआ विस्तार, पढ़े पूरी खबर

    हाजीपुर, 17 अगस्त 2025: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 12 जोड़ी विशेष ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने की घोषणा की है। इन ट्रेनों की उपयोगिता और यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम यात्रा अनुभव प्रदान किया जा सके। इसके अतिरिक्त, कुछ ट्रेनों में सिहो स्टेशन पर नया ठहराव भी प्रदान किया गया है। इन ट्रेनों का परिचालन विवरण निम्नलिखित है:

    1. गाड़ी सं. 02832/02831 भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल: गाड़ी सं. 02832 भुवनेश्वर से धनबाद तक 19 अगस्त 2025 से 30 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन चलेगी, जबकि गाड़ी सं. 02831 धनबाद से भुवनेश्वर तक 20 अगस्त 2025 से 1 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन परिचालित होगी।
    2. गाड़ी सं. 03309/03310 धनबाद-जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल: गाड़ी सं. 03309 धनबाद से जम्मूतवी तक 16 अगस्त 2025 से 13 सितंबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को चलेगी। गाड़ी सं. 03310 जम्मूतवी से धनबाद तक 17 अगस्त 2025 से 14 सितंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को चलेगी।
    3. गाड़ी सं. 03311/03312 धनबाद-चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल: गाड़ी सं. 03311 धनबाद से चंडीगढ़ तक 19 अगस्त 2025 से 12 सितंबर 2025 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। गाड़ी सं. 03312 चंडीगढ़ से धनबाद तक 21 अगस्त 2025 से 14 सितंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार को चलेगी।
    4. गाड़ी सं. 03697/03698 गया-दिल्ली-गया स्पेशल: गाड़ी सं. 03697 गया से दिल्ली तक 16 अगस्त 2025 से 21 अगस्त 2025 तक रविवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छह दिन चलेगी। गाड़ी सं. 03698 आनंद विहार से गया तक 17 अगस्त 2025 से 22 अगस्त 2025 तक सोमवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छह दिन चलेगी।
    5. गाड़ी सं. 02397/02398 गया-आनंद विहार-गया स्पेशल: गाड़ी सं. 02397 गया से आनंद विहार 17 अगस्त 2025 को (रविवार) को चलेगी, जबकि गाड़ी सं. 02398 आनंद विहार से गया 18 अगस्त 2025 को (सोमवार) को चलेगी।
    6. गाड़ी सं. 03223/03224 राजगीर-हरिद्वार-राजगीर स्पेशल: गाड़ी सं. 03223 राजगीर से हरिद्वार तक 22 अगस्त 2025 से 12 सितंबर 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। गाड़ी सं. 03224 हरिद्वार से राजगीर तक 23 अगस्त 2025 से 13 सितंबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
    7. गाड़ी सं. 03221/03222 राजगीर-शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर)-राजगीर स्पेशल: गाड़ी सं. 03221 राजगीर से उधमपुर तक 18 अगस्त 2025 से 15 सितंबर 2025 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। गाड़ी सं. 03222 उधमपुर से राजगीर तक 20 अगस्त 2025 से 17 सितंबर 2025 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।
    8. गाड़ी सं. 05219/05220 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल: गाड़ी सं. 05219 मुजफ्फरपुर से आनंद विहार तक 16 अगस्त 2025 से 13 सितंबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। गाड़ी सं. 05220 आनंद विहार से मुजफ्फरपुर तक 17 अगस्त 2025 से 14 सितंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।
    9. गाड़ी सं. 05517/05518 सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ स्पेशल: गाड़ी सं. 05517 सरायगढ़ से देवघर तक 15 अगस्त 2025 से 24 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन चलेगी। गाड़ी सं. 05518 देवघर से सरायगढ़ तक 16 अगस्त 2025 से 25 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन चलेगी।
    10. गाड़ी सं. 05506/05505 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल: गाड़ी सं. 05506 सहरसा से पूर्णिया कोर्ट तक 17 अगस्त 2025 से 15 सितंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार, सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। गाड़ी सं. 05505 पूर्णिया कोर्ट से सहरसा तक 21 अगस्त 2025 से 18 सितंबर 2025 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी।
    11. गाड़ी सं. 05575/05576 सहरसा-आनंद विहार-सहरसा स्पेशल: गाड़ी सं. 05575 सहरसा से आनंद विहार तक 20 अगस्त 2025 से 10 सितंबर 2025 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। गाड़ी सं. 05576 आनंद विहार से सहरसा तक 19 अगस्त 2025 से 9 सितंबर 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
    12. गाड़ी सं. 05579/05580 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल: गाड़ी सं. 05579 पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार तक 17 अगस्त 2025 से 15 सितंबर 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार को चलेगी। गाड़ी सं. 05580 आनंद विहार से पूर्णिया कोर्ट तक 20 अगस्त 2025 से 17 सितंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी।

    शिशो स्टेशन पर नया ठहराव

    1. यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए गाड़ी सं. 05575/05576 (सहरसा-आनंद विहार-सहरसा स्पेशल) और गाड़ी सं. 05579/05580 (पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल) में दरभंगा के स्थान पर शिशो स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है। ठहराव का समय निम्नलिखित है:
    • गाड़ी सं. 05575/05579: शिशो स्टेशन पर रात 23:35 से 23:40 बजे तक रुकेगी।
    • गाड़ी सं. 05576/05580: शिशो स्टेशन पर सुबह 04:00 से 04:05 बजे तक रुकेगी।

    मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि यह कदम यात्रियों की सुविधा और उनकी यात्रा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उठाया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय नवीनतम समय-सारणी और बुकिंग की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र से प्राप्त करें।

  • मालदा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 18 जुलाई को, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

    मालदा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 18 जुलाई को, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

    भागलपुर होकर मालदा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने जा रहा है। इस ट्रेन का उद्घाटन 18 जुलाई को भागलपुर रेलवे स्टेशन पर होगा। सुबह 11:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना करेंगे। उद्घाटन समारोह में मालदा डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता सहित पूर्व और मध्य पूर्व रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

    हालांकि, इस ट्रेन की जानकारी अभी तक रेलवे के सिस्टम में फीड नहीं की गई है। मध्य पूर्व रेलवे (ECR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चंद्रा ने बताया कि ट्रेन का नंबर, संचालन समय-सारणी और स्टॉपेज से संबंधित जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी। सिस्टम में फीडिंग पूरी होने के बाद ही टिकट बुकिंग शुरू होगी।

    अमृत भारत एक्सप्रेस: भागलपुर के लिए एक बड़ा उपहार

    अमृत भारत एक्सप्रेस भागलपुर के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण तोहफा साबित होगी। यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें मॉड्यूलर शौचालय, आपातकालीन ब्रेक सिस्टम, सेमी-ऑटोमेटिक कपलर, आधुनिक पेंट्रीकार, टॉक-बैक सिस्टम और वंदे भारत जैसी लाइटिंग शामिल हैं। यह ट्रेन किफायती सीटों के साथ बेहतर यात्रा अनुभव और गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करेगी।

    उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर

    भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ट्रेन के नियमित संचालन और समय-सारणी की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। यह ट्रेन मालदा और गोमतीनगर के बीच बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

    अमृत भारत एक्सप्रेस की प्रमुख विशेषताएं:

    • सेमी-ऑटोमेटिक कपलर: सुरक्षित और सुगम संचालन।
    • आधुनिक पेंट्रीकार: यात्रियों के लिए बेहतर खानपान सुविधा।
    • टॉक-बैक सिस्टम: आपात स्थिति में संचार की सुविधा।
    • वंदे भारत जैसी लाइटिंग: उज्ज्वल और आरामदायक माहौल।
    • किफायती सीटें: कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण यात्रा।

  • जोगबनी-आनंद विहार के बीच 25 मई से शुरू होगी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन – Jogbani Anand Vihar Summer Special Train

    जोगबनी-आनंद विहार के बीच 25 मई से शुरू होगी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन – Jogbani Anand Vihar Summer Special Train

    फारबिसगंज: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल ने समर सीजन में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जोगबनी और आनंद विहार के बीच एक नई साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन शुरू करने का ऐलान किया है। यह ट्रेन 25 मई से शुरू होगी और शयनयान 18 कोच एवं दो एस एल आर कोच के साथ संचालित होगी। जिसका बुकिंग शुरू हो गया है। इस नई सेवा से यात्रियों को आनंद विहार तक आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।

    ट्रेन का संचालन और समय

    आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल (गाड़ी संख्या 04074):

    • प्रारंभ तिथि: 23 मई से 11 जुलाई तक (प्रत्येक शुक्रवार)
    • कुल फेरे: 8
    • प्रस्थान: आनंद विहार से रात 11:55 बजे
    • रूट और समय:
      • गाजियाबाद: 01:05 बजे
      • कानपुर सेंट्रल: 07:00 बजे
      • लखनऊ: 09:00 बजे
      • बलिया: 17:58 बजे
      • छपरा: 19:55 बजे
      • हाजीपुर: 21:25 बजे
      • बेगूसराय: 00:33 बजे
      • खगड़िया: 01:20 बजे
      • नौगछिया: 02:20 बजे
      • कटिहार: 04:10 बजे
      • पूर्णिया: 04:53 बजे
      • अररिया: 05:38 बजे
      • फारबिसगंज: 06:30 बजे
      • आगमन: जोगबनी सुबह 07:30 बजे

    जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल (गाड़ी संख्या 04073):

    • प्रारंभ तिथि: 25 मई से 13 जुलाई तक (प्रत्येक रविवार)
    • कुल फेरे: 8
    • प्रस्थान: जोगबनी से सुबह 09:30 बजे
    • रूट और समय:
      • फारबिसगंज: 09:50 बजे
      • अररिया: 10:18 बजे
      • पूर्णिया: 11:08 बजे
      • कटिहार: 12:20 बजे
      • नौगछिया: 13:23 बजे
      • खगड़िया: 14:28 बजे
      • बेगूसराय: 15:08 बजे
      • बरौनी: 15:40 बजे
      • साहपुर पटोरी: 16:48 बजे
      • हाजीपुर: 17:50 बजे
      • छपरा: 20:10 बजे
      • आगमन: आनंद विहार दोपहर 04:00 बजे

    सुविधाएँ और सलाह

    यह ट्रेन पूरी तरह शयनयान 18 कोच के साथ सुसज्जित है, जिससे आम यात्रियों को किफायती और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।

    इस नई ट्रेन सेवा से बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को गर्मी के मौसम में काफी राहत मिलेगी।