समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत रामभद्रपुर, हायाघाट और थलवारा स्टेशनों पर दोहरीकरण कार्य के अंतिम चरण को पूरा करने के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है । इस आधारभूत संरचना विकास के कारण 09 मई से 14 मई 2026 तक रेल यातायात बड़े पैमाने पर प्रभावित रहेगा, जिसके तहत कई ट्रेनों को रद्द, मार्ग परिवर्तित या शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है ।

रेलवे द्वारा जारी विस्तृत विवरण निम्नलिखित है:
रद्द की गई ट्रेनें
कार्य के दौरान परिचालन कारणों से कई सवारी और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है:
- समस्तीपुर-जयनगर (55513): यह ट्रेन 11, 12, 13 और 14 मई को रद्द रहेगी ।
- जयनगर-मनिहारी (15284): 12, 13 और 14 मई को परिचालन बंद रहेगा ।
- मनिहारी-जयनगर (15283): 12, 13 और 14 मई को रद्द ।
- समस्तीपुर-जयनगर (55519): 12, 13, 14 और 15 मई को नहीं चलेगी ।
- दरभंगा-समस्तीपुर (75254): 12, 13 और 14 मई को रद्द ।
- जयनगर-समस्तीपुर (55514): 12, 13 और 14 मई को रद्द ।
- आरा-जयनगर (13226): 12, 13 और 14 मई को परिचालन रद्द ।
- जयनगर-आरा (13225): 13, 14 और 15 मई को रद्द रहेगी ।
- समस्तीपुर-जयनगर (75209): 12, 13 और 14 मई को रद्द ।
- जयनगर-समस्तीपुर (75210): 12, 13 और 14 मई को रद्द ।
- मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर (75208): 12, 13 और 14 मई को रद्द ।
- जयनगर-समस्तीपुर (55520): 12, 13 और 14 मई को रद्द ।
- दरभंगा-वाराणसी सिटी (15551): केवल 13 मई को रद्द ।
- वाराणसी सिटी-दरभंगा (15552): केवल 14 मई को रद्द ।
- समस्तीपुर-दरभंगा (75253): 14 मई को रद्द ।
- समस्तीपुर-बरौनी (75240): 14 मई को रद्द ।
- बरौनी-सोनपुर (75245): 14 मई को रद्द ।
- समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर (75207): 13 मई को रद्द ।
मार्ग परिवर्तित ट्रेनें (Diverted Routes)
कई लंबी दूरी की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों जैसे सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और रक्सौल के रास्ते चलाया जाएगा:
- गोंदिया-रक्सौल (08867): 09 मई को समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी होकर ।
- जयनगर-आरा (13225): 10 मई को शीशो हाल्ट-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर होकर ।
- जयनगर-आरा (04651): 12 मई को शीशो हाल्ट-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर होकर ।
- दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल (02569): 12, 13 और 14 मई को सीतामढ़ी-रक्सौल-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते ।
- नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल (02570): 11, 12 और 13 मई को गोरखपुर-पनियहवा-रक्सौल-सीतामढ़ी के रास्ते ।
- जयनगर-अमृतसर (14649) और जयनगर-अमृतसर (14673): 12, 13 और 14 मई को शीशो हाल्ट-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर होकर ।
- चेन्नई सेंट्रल-रक्सौल (07005): 10 मई को समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-सगौली होकर ।
- दरभंगा-अमृतसर (15211): 12, 13 और 14 मई को सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली होकर ।
- अमृतसर-जयनगर (14650): 11 मई को मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-शीशो हाल्ट होकर ।
- अमृतसर-दरभंगा (15212): 11 और 12 मई को सगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी होकर ।
- रक्सौल-चेन्नई सेंट्रल (07006): 13 मई को रक्सौल-सगौली-मुजफ्फरपुर होकर ।
- आनंद विहार-जयनगर (12436): 12 मई को पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-शीशो हाल्ट होकर ।
- तिरुपति-रक्सौल (07051): 11 मई को समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी होकर ।
- रक्सौल-तिरुपति (07052): 14 मई को सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर होकर ।
- दरभंगा-अहमदाबाद (15559): 13 मई को सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर होकर ।
- हावड़ा-रक्सौल (13043): 13 मई को समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी होकर ।
- दरभंगा-नई दिल्ली (12565): 14 मई को सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर होकर ।
- नई दिल्ली-दरभंगा (12566): 13 मई को मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी होकर ।
- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-कामाख्या (15656): 13 मई को सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर होकर ।
- अमृतसर-जयनगर (04652): 13 मई को मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-शीशो हाल्ट होकर ।
- रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (12545): 14 मई को सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर होकर ।
- रक्सौल-हावड़ा (13044): 14 मई को सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर होकर ।
आंशिक समापन/प्रारंभ (Short Termination/Origination)
- सिकंदराबाद-दरभंगा (17007): 09 मई को बरौनी में और 12 मई को समस्तीपुर में यात्रा समाप्त करेगी ।
- दरभंगा-सिकंदराबाद (17008): 12 मई को बरौनी से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी ।
- पटना-जयनगर (15528): 11, 12 और 13 मई को समस्तीपुर तक ही चलेगी ।
- जयनगर-पटना (15527): 12, 13, 14 और 15 मई को समस्तीपुर से खुलेगी ।
- सियालदह-जयनगर (13185): 11, 12 और 13 मई को बरौनी में समाप्त होगी ।
- जयनगर-सियालदह (13186): 12, 13 और 14 मई को बरौनी से खुलेगी ।
- हावड़ा-जयनगर (13031): 11, 12 और 13 मई को बरौनी में समाप्त होगी ।
- जयनगर-हावड़ा (13032): 12, 13 और 14 मई को बरौनी से खुलेगी ।
- जोगबनी-दानापुर (13211): 12, 13 और 14 मई को दरभंगा में समाप्त होगी ।
- दानापुर-जोगबनी (13212): 12, 13 और 14 मई को दरभंगा से ही खुलेगी ।
- भागलपुर-जयनगर (15553): 12, 13 और 14 मई को बरौनी तक ही चलेगी ।
- जयनगर-भागलपुर (15554): 12 और 13 मई को बरौनी से तथा 14 मई को समस्तीपुर से खुलेगी ।
- रक्सौल-समस्तीपुर (55578): 12, 13 और 14 मई को दरभंगा में समाप्त होगी ।
- समस्तीपुर-रक्सौल (55577): 13, 14 और 15 मई को दरभंगा से प्रारंभ होगी ।
- अहमदाबाद-दरभंगा (19165): 10 मई को मुजफ्फरपुर में यात्रा समाप्त करेगी ।
- दरभंगा-अहमदाबाद (19166): 13 मई को मुजफ्फरपुर से यात्रा प्रारंभ करेगी ।
- राउरकेला-जयनगर (18105): 12 मई को समस्तीपुर में समाप्त होगी ।
- जयनगर-राउरकेला (18106): 13 मई को समस्तीपुर से खुलेगी ।
- सोनपुर-समस्तीपुर (75212): 14 मई को मुजफ्फरपुर में ही समाप्त कर दी जाएगी ।
- दरभंगा-रक्सौल (75229): 14 मई को सीतामढ़ी से अपनी यात्रा शुरू करेगी ।
देरी से चलने वाली (Rescheduling) और नियंत्रित ट्रेनें
- जयनगर-लोकमान्य तिलक (11062): 14 मई को 180 मिनट देरी से खुलेगी । वहीं 10 मई को इसे सकरी-थलवारा के बीच 45 मिनट रोका जाएगा ।
- जयनगर-कोलकाता (13136): 10 मई को 75 मिनट पुनर्निर्धारित की गई है ।
- समस्तीपुर-जयनगर (75209): 10 मई को 90 मिनट देरी से खुलेगी ।
- जयनगर-समस्तीपुर (55514): 11 मई को 50 मिनट की देरी से चलेगी ।
- आरा-जयनगर (13226): 11 मई को 120 मिनट देरी से खुलेगी ।
- भागलपुर-जयनगर (15553): 10 मई को 150 मिनट और 11 मई को 60 मिनट देरी से चलेगी ।
- जयनगर-नई दिल्ली (12561): 14 मई को 60 मिनट की देरी से खुलेगी ।
- जयनगर-उधना (22563): 14 मई को 150 मिनट देरी से चलेगी ।
- मैसूर-दरभंगा (12578): 08 मई को बरौनी-समस्तीपुर के बीच 75 मिनट नियंत्रित की जाएगी ।
- जयनगर-आरा (13225): 11 मई को जयनगर-दरभंगा के बीच 60 मिनट रोकी जाएगी ।
- उधना-मधुबनी (09151): 13 मई को पटना-समस्तीपुर के बीच 180 मिनट नियंत्रित रहेगी ।
यात्रियों की सुविधा के लिए 12 और 13 मई को दरभंगा से समस्तीपुर के बीच दोपहर 16:15 बजे एक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी । इसके अतिरिक्त, शीशो हाल्ट के रास्ते परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों का वहां 2 मिनट का अस्थायी ठहराव भी सुनिश्चित किया गया है ।
Discover more from Star Mithila News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


