हर बार बिहार बाढ़ से कराहता है पर इसपर सवाल खड़ा नहीं हो सकता?
क्या ये चर्चा का विषय नहीं 🥺 #चंपारण
Munger

बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी और काम की खबर है। पूर्व मध्य रेल ने नये मोकामा रेल पुल से ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस नए रूट को चालू करने के लिए 21 सितंबर 2026 से नॉन-इंटरलोकिंग (NI) का तकनीकी काम शुरू किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के चलते 19 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर 2026 के बीच इस रूट से गुजरने वाली 100 से अधिक प्रमुख ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है, जिन्हें रद्द या डायवर्ट किया गया है।
यदि आप भी अगले कुछ दिनों में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो स्टेशन निकलने से पहले अपनी ट्रेन का रूट जरूर जांच लें। रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वंदे भारत, पूर्वा एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, गरीब रथ और कई लोकल मेमू ट्रेनों को किउल-बिहारशरीफ-बख्तियारपुर, गया-ग्रैंड कॉर्ड और शाहपुर पटोरी जैसे वैकल्पिक रास्तों से चलाया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा से पहले नई समय-सारणी और बदले हुए रूट की जानकारी आधिकारिक रेलवे हेल्पलाइन या पूछताछ केंद्र से जरूर ले लें।
19.09.2026
20.09.2026
21.09.2026
22.09.2026
23.09.2026
24.09.2026
25.09.2026
26.09.2026
27.09.2026
28.09.2026
29.09.2026
30.09.2026
01.10.2026
02.10.2026
03.10.2026
04.10.2026

जमालपुर के यात्रियों के लिए खुशखबरी! देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन, वंदे भारत एक्सप्रेस, अब जल्द ही जमालपुर जंक्शन से हावड़ा के लिए दौड़ेगी। केंद्रीय मंत्री और मुंगेर सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह की पहल पर रेल मंत्रालय ने हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत के विस्तार को जमालपुर तक मंजूरी दे दी है। इस ट्रेन के शुरू होने से मुंगेर प्रमंडल के लोगों को यात्रा में सुविधा और व्यापारियों को कारोबार में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
ललन सिंह ने एक सप्ताह पहले केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को जमालपुर तक विस्तार करने का आग्रह किया था। इसके बाद रेल मंत्रालय ने न केवल इस प्रस्ताव को मंजूरी दी, बल्कि ट्रेन की समय-सारिणी भी जारी कर दी। इस नई सेवा से जमालपुर से हावड़ा के लिए उपलब्ध ट्रेनों की संख्या पांच हो जाएगी, जो पहले चार थी।
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा, “क्षेत्रवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए मैंने रेल मंत्री से इस ट्रेन के विस्तार की बात की थी। रेल मंत्री ने आश्वासन दिया था और अब समय-सारिणी भी जारी हो चुकी है। यह ट्रेन जमालपुर, मुंगेर और आसपास के लोगों के लिए बड़ी सौगात होगी।” उन्होंने कहा कि इस ट्रेन से न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

जमालपुर, निज प्रतिनिधि : रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के जमालपुर आगमन की घड़ी अब नजदीक आ चुकी है। 23 मई, शुक्रवार को रेलमंत्री चौथी बार जमालपुर पहुंचने वाले हैं। इस दौरे को लेकर रेल इंजन कारखाना जमालपुर, मॉडल स्टेशन जमालपुर, पूर्व रेलवे मालदा मंडल, और ईस्टर्न रेलवे कोलकाता प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही, रेल और सिविल प्रशासन ने आपसी समन्वय के साथ सुरक्षा के लिए व्यापक कदम उठाने की रणनीति तैयार की है।
रेलमंत्री के दौरे को देखते हुए वर्कशॉप गेट नंबर 1, 3, और 6 पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सिविल पुलिस की विशेष तैनाती सुनिश्चित की गई है। जमालपुर रेल इंजन कारखाना और स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। क्रेन शॉप, बीएलसी शॉप, बुद्धा पार्क, वैगन शॉप, डब्लूआरएस वन, टूर थ्री, और फोर शॉपों की साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। खास तौर पर, जमालपुर एक्सप्रेस (मिस मफेट) को भी आकर्षक रूप से सजाया गया है।
जमालपुर स्टेशन पर भी आंतरिक और बाहरी परिसर की साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य जोरों पर है। विशेष रूप से, दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए प्लेटफॉर्म तक आसानी से पहुंचने हेतु विशेष स्टीकर लगाए गए हैं। जर्जर दीवारों की मरम्मत और निर्माणाधीन 12 मीटर फुट ओवर ब्रिज की खुदाई स्थल को ढकने का काम भी पूरा किया जा रहा है ताकि वीआईपी मूवमेंट के दौरान कोई हादसा न हो।
रेलमंत्री का दौरा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार होगा। सुबह 11:00 बजे जमालपुर पहुंचने के बाद, रेलमंत्री 30 मिनट बाद रेल इंजन कारखाना के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम इस प्रकार है:
रेलमंत्री का यह दौरा जमालपुर के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे न केवल रेल इंजन कारखाने की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, बल्कि स्टेशन की सुविधाओं में भी सुधार होगा। यह दौरा स्थानीय रेल प्रशासन और जनता के लिए उत्साह का विषय बना हुआ है।