Star Mithila Newsमिथिला का सबसे विश्वसनीय नॉन टैबलॉयड चैनल !!
खबर

अलौली- सहरसा उद्घाटन स्पेशल ट्रेन समय सारणी जारी, पढ़े पूरी खबर

खबर सारांश

समस्तीपुर: अलौली और सहरसा के बीच अब जल्द ही यात्रियों को रेल सेवा मिलेगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। माननीय प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को अलौली- सहरसा रेलसेवा शुरू करने के लिए एक नई पैसेंजर ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन को माननीय प्रधानमंत्री […]

Star Mithila News
WhatsAppJoin Group
लगभग 1 मिनट

समस्तीपुर: अलौली और सहरसा के बीच अब जल्द ही यात्रियों को रेल सेवा मिलेगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। माननीय प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को अलौली- सहरसा रेलसेवा शुरू करने के लिए एक नई पैसेंजर ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन को माननीय प्रधानमंत्री झंझारपुर में हो रहे एक कार्यक्रम से विडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हरि झंडी दिखाएंगे।

अलौली- सहरसा उद्घाटन स्पेशल ट्रेन

अलौली और सहरसा के बीच चलने वाली अलौली- सहरसा उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल को अलौली से सुबह 11ः40 बजे खुलेगी जो कमथन 11ः50 बजे, विष्णुपुर 12ः02 बजे, खगड़िया 12ः30 बजे, मानसी 12ः42 बजे, बदलाघाट 12ः55 बजे, धर्मघाट 13ः03 बजे, फनगो हाल्ट 13ः09 बजे, कोपरिया 13ः16 बजे, सिमरी बख्तियारपुर 13ः24 बजे, सोनवर्षा कचहरी 13ः35 बजे, परमिनिया हॉल्ट 13ः42 बजे होते हुए सहरसा 14ः10 बजे पहुंचेगी।

यह उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल को अलौली से सुबह 11ः40 बजे खुलेगी जो 14ः10 बजे सहरसा पहुंचेगी। इसके बाद यात्री ट्रेन का समय सारणी और गाड़ी नम्बर जारी होगा जिसका नियमित परिचालन 24 अप्रैल के बाद शुरू होगा।

Reporter से सवाल पूछें

सवाल भेजने के लिए login करें।

आपकी प्रतिक्रियायह खबर कैसी लगी?
Star Mithila News WhatsApp Channel से जुड़ेंताज़ा खबरों के अपडेट WhatsApp पर पाएँ

अपनी प्रतिक्रिया दें

अपनी प्रतिक्रिया लिखें

इस खबर पर अपनी राय या प्रतिक्रिया नीचे लिखें।

CORRECTION / REPORTइस खबर में गलती बताएं