रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। समस्तीपुर रेल मंडल के सहरसा जंक्शन स्टेशन पर आगामी 15 जुलाई 2026 (बुधवार) को समपार फाटक (लेवल क्रॉसिंग) संख्या 31 स्पेशल को बंद करने के कार्य के लिए 06 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (कोचिंग) द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, इस ब्लॉक के कारण इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया गया है।

इस दौरान कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द, रीशेड्यूल, शॉर्ट टर्मिनेट और उनके रूट में बदलाव (डायवर्जन) किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रभावित होने वाली सभी ट्रेनों की सूची स्टेशन के पूरे नाम के साथ नीचे दी जा रही है:-
पूर्ण रूप से रद्द रहने वाली ट्रेनें –
- गाड़ी संख्या 55521 त्रिवेणीगंज – सहरसा पैसेंजर 15 जुलाई को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 55523 सहरसा- समस्तीपुर पैसेंजर 15 जुलाई को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 55566 समस्तीपुर – सहरसा पैसेंजर 15 जुलाई को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 75287 सहरसा- समस्तीपुर पैसेंजर 15 जुलाई को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 55570 सहरसा- पुर्णिया कोर्ट पैसेंजर 15 जुलाई को रद्द रहेगी।
रोककर चलाई जाने वाली ट्रेनें –
इन ट्रेनों को रास्ते में अलग-अलग स्टेशनों के बीच रोककर (नियंत्रित कर) चलाया जाएगा।
- ट्रेन संख्या 11401 पुणे – सुपौल एक्सप्रेस बरौनी जंक्शन से मानसी जंक्शन के बीच 120 मिनट (2 घंटे) रोककर चलाई जाएगी।
- ट्रेन संख्या 13169 सियालदह – सहरसा हाटे बाजरे एक्सप्रेस पूर्णिया कोर्ट से बैजनाथपुर के बीच 90 मिनट रोककर चलाई जाएगी।
- ट्रेन संख्या 63350 समस्तीपुर – सहरसा पैसेंजर भगवानपुर देसुआ से मानसी जंक्शन के बीच 90 मिनट नियंत्रित की जाएगी।
- ट्रेन संख्या 13228 राजेन्द्रनगर – सहरसा एक्सप्रेस मानसी जंक्शन से सिमरी बख्तियारपुर के बीच 45 मिनट रोककर चलाई जाएगी।
रीशेड्यूल (देरी से खुलने वाली) ट्रेनें-
- ट्रेन संख्या 63359 सहरसा – दौरम मधेपुरा पैसेंजर ट्रेन सहरसा जंक्शन से अपने निर्धारित समय से 60 मिनट (1 घंटा) की देरी से खुलेगी।
- ट्रेन संख्या 14617 पूर्णिया कोर्ट – अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से अपने निर्धारित समय से 300 मिनट (5 घंटे) की भारी देरी से रीशेड्यूल होकर खुलेगी।
बदले हुए मार्ग से चलने वाली ट्रेनें-
ब्लॉक के कारण इन ट्रेनों को अपने नियमित रूट के बजाय डायवर्टेड रूट से चलाया जाएगा।
- 05580 आनन्द विहार- पुर्णिया कोर्ट अपने निर्धारित मार्ग के बजाए न्यू झाझा, सरायगढ़, नरपतगंज, फारबिसगंज, अररिया, पुर्णिया के रास्ते चलेगी।
- 15284 जयनगर- मनिहारी जानकी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के बजाए सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, फारबिसगंज, अररिया, पुर्णिया के रास्ते चलेगी।
- 04071 सुपौल- दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के बजाए भगवानपुर देसुआ, न्यू झाझा, निर्मली, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर के रास्ते चलेगी।
आंशिक समापन
- ट्रेन संख्या 75261 पूर्णिया – सहरसा पैसेंजर ट्रेन सहरसा न जाकर दौरम मधेपुरा स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट (समाप्त) हो जाएगी। इसके साथ ही इसके लिंक रेक ट्रेन संख्या 75287 सहरसा जंक्शन – समस्तीपुर पैसेंजर और 75211 समस्तीपुर-सोनपुर पैसेंजर को रद्द किया जाएगा। इसका खाली रेक आगे के संचालन के लिए सोनपुर जंक्शन भेजा जाएगा।
- ट्रेन संख्या 63379 लहेरियासराय – सहरसा पैसेंजर ट्रेन पंचगछिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
आंशिक प्रारंभ
- ट्रेन संख्या 63382 सहरसा लहेरियासराय पैसेंजर ट्रेन सहरसा के बजाय पंचगाछिया स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होकर (खुलकर) चलेगी।
Discover more from Star Mithila News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


