इसीलिए कुछ लोगों को हर स्टेशन पर ठहराव चाहिए। अब इस पर मैं कुछ लिखूंगा तो लोगों का कहना होगा कि मैं क्षेत्र विरोधी हूं।
लेकिन आप सोचिए जिस तमुरिया स्टेशन से प्रतिदिन उतना टिकट नहीं कटता जितना कि ट्रेनों के ठहराव के लिए चाहिए फिर भी ट्रेन यात्री सुविधा के लिए तमुरिया में रुक रही है। क्या ये सही है?
वीडियो एक दिन पहले तमुरिया स्टेशन से दानापुर जोगबनी 13212 की है जिसमें यात्री खड़ा रहने का जगह नहीं लेकिन ये उपद्रवी लोग इसमें घास लोड कर रहें हैं। East Central Railway इन लोगों को चिन्हित कर तत्काल कानूनी कार्यवाई करें।
घोघरडीहा में ट्रेनों के ठहराव को लेकर लोगों ने किया धरना प्रदर्शन
27 सितंबर को घोघरडीहा रेलवे स्टेशन पर आम लोगों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया, इस धरना का मुख्य उद्देश्य लंबी दूरी के ट्रेनों का घोघरडीहा में ठहराव था।
इस धरना प्रदर्शन में जोगबनी दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को चिकना में रोकने की मांग की गई। जानकारी के लिए बता दे चिकना में 4 जोड़ी पैसेंजर ट्रेन रुकती है जिससे लगभग 500 रुपया प्रतिदिन अनुमानित टिकट बिक्री होता है।
सोशल मीडिया पर सैकड़ों व्यूअर के द्वारा लिखा गया कि जब ट्रेन हर स्टेशन पर रुकेगी तो चलेगी कब? हर ट्रेन को हर स्टेशन पर रोकना संभव नहीं। बता दें कि घोघरडीहा में एक ट्रेन जो आनंद विहार के लिए जाती है इस ट्रेन का ठहराव है जिसमें प्रतिदिन अनुमानित 15 से 20 टिकट का बिक्री होता है जबकि एक स्टेशन पर किसी भी ट्रेन के ठहराव के लिए कम से कम 35 टिकट प्रतिदिन बिक्री होना अनिवार्य है। इसके हिसाब से आनंद विहार स्पेशल ठहराव का क्राइटेरिया पूरा नहीं कर रहा है। ऐसे में हर ट्रेन को रोकना कहां से लाज़मी है।
हाल में ही रेलवे के द्वारा देश भर में 300 से अधिक ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों से ठहराव हटाने पर विचार हुआ है। रेलवे का कहना है कि चुनाव में जनप्रतिनिधियों की मांग पर कई ट्रेनों का ठहराव कई स्टेशनों पर स्वीकृत किया गया लेकिन अब वो स्टेशनों ठहराव के क्राइटेरिया को पूरा नहीं कर रहा है।
आगे आपका क्या विचार है, क्या हर ट्रेन हर स्टेशन/ हॉल्ट पर रुकना चाहिए?
दानापुर, सुपौल, मधुबनी, पटना, न्यू जलपाईगुड़ी, लौकहा, दरभंगा, सीतामढ़ी, जोगबनी से चलने वाली 100 से अधिक ट्रेनों की हुई घोषणा, त्योहर पर चलेगी 3000 से अधिक ट्रेन
पूर्व मध्य रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात की तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे प्रशासन ने अपनी लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। इस कदम से यात्रियों को न केवल कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी, बल्कि सफर भी अधिक सुविधाजनक होगा।
ट्रेनों में बढ़ेगी कोचों की संख्या
रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, पूर्व मध्य रेलवे के स्वामित्व वाली कुल 80 ट्रेनों को 24 LHB (लिंक हॉफमैन बुश) कोचों तक स्थायी रूप से विस्तारित करने की योजना है। वर्तमान में ये ट्रेनें 18 से 22 कोचों के साथ चल रही हैं। इस विस्तार का मुख्य उद्देश्य ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करना और उन्हें बेहतर सुविधा प्रदान करना है।
किन रूटों और ट्रेनों पर होगा असर?
इस सूची में पटना, राजेंद्र नगर टर्मिनल (RJPB), दरभंगा (DBG), मुजफ्फरपुर (MFP), जयनगर (JYG), सहरसा (SHC) और धनबाद (DHN) से खुलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। इसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, और हावड़ा जैसे महानगरों को जोड़ने वाली गाड़ियां प्रमुखता से शामिल हैं।
रेलवे ने संबंधित डिवीजनों (दानापुर, दीन दयाल उपाध्याय, धनबाद, समस्तीपुर और सोनपुर) से परिचालन व्यवहार्यता (operational feasibility) रिपोर्ट मांगी है। इसमें यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि किन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म की लंबाई या पिट लाइन की बाधाएं आ सकती हैं। यह पूरी प्रक्रिया 16 अगस्त, 2026 तक पूरी करने का निर्देश दिया गया है, ताकि इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा सके।
झंझारपुर होकर चलने वाली दोनों ट्रेनों में बढ़ेगा कोच
रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक झंझारपुर होकर चलने वाली जोगबनी – दानापुर 13211/13212 और जोगबनी – रक्सौल 15501/02 ट्रेन को भी 24 कोच से चलाने की तैयारी की जा रही है। वर्तमान में जोगबनी दानापुर एक्सप्रेस 18 कोच से और जोगबनी रक्सौल 16 कोच के साथ चल रही है। 24 कोच के साथ चलने के बाद इससे ट्रेनों में सीटों की संख्या बढ़ जाएगी।
पूर्व मध्य रेलवे (ECR) द्वारा प्रस्तावित उन 80 ट्रेनों की सूची, जिन्हें 24 LHB कोचों तक बढ़ाने का प्रस्ताव है, नीचे दी गई है:
12309/12310 – राजेन्द्र नगर टर्मिनल (RJPB) से नई दिल्ली (NDLS)
12393/12394 – राजेन्द्र नगर टर्मिनल (RJPB) से नई दिल्ली (NDLS)
12352/12351 – हावड़ा (HWH) से राजेन्द्र नगर टर्मिनल (RJPB)
13288/13287 – आरा (ARA) से दुर्ग (DURG)
13246/13245 – न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) से राजेन्द्र नगर टर्मिनल (RJPB)
13248/13247 – राजेन्द्र नगर टर्मिनल (RJPB) से कामाख्या (KYQ)
12395/12396 – अजमेर (AII) से राजेन्द्र नगर टर्मिनल (RJPB)
13282/13281 – डिब्रूगढ़ (DBRG) से राजेन्द्र नगर टर्मिनल (RJPB)
13228/13227 – राजेन्द्र नगर टर्मिनल (RJPB) से सहरसा (SHC)
13242/13241 – राजेन्द्र नगर टर्मिनल (RJPB) से बांका (BAKA)
13230/13229 – राजेन्द्र नगर टर्मिनल (RJPB) से गोड्डा (GODA)
22355/22356 – पाटलिपुत्र (PPTA) से चंडीगढ़ (CDG)
22353/22354 – पटना (PNBE) से सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल (SMVB)
12024/12023 – पटना (PNBE) से हावड़ा (HWH)
12365/12366 – पटना (PNBE) से रांची (RNC)
12355/12356 – पटना (PNBE) से जम्मूतवी (JAT)
13201/13202 – राजेंद्र नगर (RGD) से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT)
22359/22360 – पटना (PNBE) से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT)
13251/13252 – पटना (PNBE) से आनंद विहार टर्मिनल (ANVT)
13237/13238 – पटना (PNBE) से कोटा (KOTA)
13239/13240 – पटना (PNBE) से कोटा (KOTA)
13257/13258 – दानापुर (DNR) से आनंद विहार टर्मिनल (ANVT)
13226/13225 – आरा (ARA) से जयनगर (JYG)
13212/13211 – दानापुर (DNR) से जोगबनी (JBN)
13214/13213 – सहरसा (SHC) से जोगबनी (JBN)
53203/53204 – झाझा (JAJ) से दानापुर (DNR)
13234/13233 – दानापुर (DNR) से राजेंद्र नगर (RGD)
13236/13235 – दानापुर (DNR) से संबलपुर (SBP)
12391/12392 – राजेंद्र नगर (RGD) से नई दिल्ली (NDLS)
12389/12390 – गया (GAYA) से चेन्नई (MAS)
12397/12398 – गया (GAYA) से नई दिल्ली (NDLS)
22357/22358 – गया (GAYA) से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT)
13243/13244 – भभुआ रोड (BBU) से पटना (PNBE)
53214/53213 – गया (GAYA) से पटना (PNBE)
13307/13308 – धनबाद (DHN) से फिरोजपुर (FZR)
13351/13352 – धनबाद (DHN) से अलाप्पुझा (ALLP)
13329/13330 – धनबाद (DHN) से पटना (PNBE)
13333/13334 – पटना (PNBE) से दुमका (DUMK)
22388/22387 – धनबाद (DHN) से हावड़ा (HWH)
13301/13302 – धनबाद (DHN) से टाटानगर (TATA)
13349/13350 – धनबाद (DHN) से पटना (PNBE)
13331/13332 – धनबाद (DHN) से पटना (PNBE)
13347/13348 – बरकाकाना (BRKA) से पटना (PNBE)
13303/13304 – सिंगरौली (SGRL) से पटना (PNBE)
13320/13319 – धनबाद (DHN) से रांची (RNC)
13305/13306 – रांची (RNC) से दुमका (DUMK)
13379/13380 – धनबाद (DHN) से सासाराम (SSM)
15565/15566 – धनबाद (DHN) से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT)
22351/22352 – ललपनिया (LLP) से नई दिल्ली (NDLS)
15279/15280 – सहरसा (SHC) से सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल (SMVB)
13205/13206 – सहरसा (SHC) से आनंद विहार टर्मिनल (ANVT)
15503/15504 – सहरसा (SHC) से पाटलिपुत्र (PPTA)
15509/15510 – सहरसा (SHC) से पटना (PNBE)
15529/15530 – ललपनिया (LLP) से पटना (PNBE)
15531/15532 – सहरसा (SHC) से आनंद विहार टर्मिनल (ANVT)
12561/12562 – सहरसा (SHC) से अमृतसर (ASR)
22563/22564 – जयनगर (JYG) से नई दिल्ली (NDLS)
15549/15550 – जयनगर (JYG) से उधना (UDN)
15553/15554 – जयनगर (JYG) से पटना (PNBE)
12565/12566 – जयनगर (JYG) से भागलपुर (BGP)
12577/12578 – दरभंगा (DBG) से नई दिल्ली (NDLS)
22551/22552 – दरभंगा (DBG) से मैसूर (MYS)
15551/15552 – दरभंगा (DBG) से जालंधर सिटी (JUC)
15559/15560 – दरभंगा (DBG) से वाराणसी (BCY)
15234/15233 – दरभंगा (DBG) से अहमदाबाद (ADI)
15236/15235 – कोलकाता (KOAA) से दरभंगा (DBG)
15211/15212 – दरभंगा (DBG) से हावड़ा (HWH)
15273/15274 – रक्सौल (RXL) से अमृतसर (ASR)
12545/12546 – रक्सौल (RXL) से आनंद विहार टर्मिनल (ANVT)
15267/15268 – रक्सौल (RXL) से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT)
22553/22554 – रक्सौल (RXL) से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT)
15501/15502 – रक्सौल (RXL) से जोगबनी (JBN)
15228/15227 – मुजफ्फरपुर (MFP) से यशवंतपुर (YPR)
15269/15270 – मुजफ्फरपुर (MFP) से साबरमती (SBIB)
15272/15271 – मुजफ्फरपुर (MFP) से हावड़ा (HWH)
12557/12558 – मुजफ्फरपुर (MFP) से आनंद विहार टर्मिनल (ANVT)
15589/15590 – मुजफ्फरपुर (MFP) से हरदा (HDP)
12521/12522 – बरौनी (BJU) से एर्नाकुलम (ERS)
15231/15232 – बरौनी (BJU) से गोंदिया (G)
15203/15204 – बरौनी (BJU) से लखनऊ (LJN)
रेलवे का यह निर्णय विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा जो त्यौहारों या छुट्टियों के मौसम में लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण परेशान रहते थे। यदि यह प्रस्ताव धरातल पर उतरता है, तो पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले राज्यों के यात्रियों के लिए यात्रा करना और भी आसान हो जाएगा।
दानापुर 10 मई 2025: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और आरामदायक यात्रा को सुनिश्चित करने के लिए सोगरिया और दानापुर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 09819 और 09820 की रेक संरचना में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब ये ट्रेनें पुराने गरीबरथ रेक की जगह आधुनिक लिंके हॉफमैन बुश (LHB) रेक के साथ संचालित होंगी, जो यात्रियों को अधिक आराम और सुरक्षा प्रदान करेंगी।
नई रेक संरचना में 17 कोच शामिल हैं, जो यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।
ट्रेन 09819 (सोगरिया-दानापुर): यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को सोगरिया से दानापुर के लिए रवाना होती है। नई रेक संरचना में 17 कोच शामिल होंगे, जिनमें 15 थर्ड एसी इकॉनमी कोच, 1 LSLRD कोच, और 1 LWLRRM कोच होगा।
ट्रेन 09820 (दानापुर-सोगरिया): यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को दानापुर से सोगरिया के लिए प्रस्थान करती है। यह भी उसी 17 कोचों की LHB रेक संरचना के साथ संचालित होगी।
LHB रेक के लाभ
LHB रेक अपने आधुनिक डिज़ाइन और सुरक्षा विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं। ये रेक एंटी-टेलीस्कोपिक हैं, जिसका अर्थ है कि दुर्घटना की स्थिति में कोच एक-दूसरे पर चढ़ते नहीं हैं। इसके अलावा, ये हल्के, तेज़, और अधिक आरामदायक हैं, जो यात्रियों को झटके-मुक्त यात्रा प्रदान करते हैं। भारतीय रेलवे ने 2018 में घोषणा की थी कि सभी पुराने ICF कोच को LHB कोच से बदल दिया जाएगा, और यह बदलाव उसी दिशा में एक कदम है।
परिवर्तन की अवधि और यात्री सलाह
रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह परिवर्तन अग्रिम आरक्षण अवधि या अगली सूचना तक लागू रहेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इस अपडेट को ध्यान में रखें।
रेलवे का प्रयास
भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देता है। हाल के वर्षों में, रेलवे ने कई ट्रेनों में LHB रेक को शामिल किया है। यह कदम सोगरिया-दानापुर मार्ग पर यात्रियों के लिए भी एक सकारात्मक बदलाव लाएगा।
सुपौल, 26 अप्रैल 2025: सुपौल और पूणे के बीच यात्रा अब और आसान हो गई है। पूर्व मध्य रेलवे ने सहरसा-दानापुर स्पेशल ट्रेन का विस्तार सुपौल तक कर दिया है। यह ट्रेन अब 29 अप्रैल 2025 से प्रतिदिन सुपौल से दानापुर होते हुए पूणे तक चलेगी। यह सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन सुपौल से सहरसा होते हुए दानापुर तक गाड़ी संख्या 03349/50 के रूप में और दानापुर से पूणे तक 12149/50 के रूप में संचालित होगी।
दानापुर से सुपौल की ओर
गाड़ी संख्या 03350 दानापुर-सुपौल स्पेशल दानापुर से सुबह 04:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन पाटलिपुत्र (04:50), सोनपुर (05:33), हाजीपुर (05:45), खगड़िया (10:20), मानसी (10:40), सिमरी बख्तियारपुर (11:10) और सहरसा (12:45) होते हुए दोपहर 13:45 बजे सुपौल पहुंचेगी। यह ट्रेन पूणे से दानापुर तक गाड़ी संख्या 12149 के रूप में आती है।
सुपौल से दानापुर की ओर
गाड़ी संख्या 03349 सुपौल-दानापुर स्पेशल सुपौल से दोपहर 14:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गढ़वरूआरी (15:03), सहरसा (15:35), सिमरी बख्तियारपुर (16:05), मानसी (17:20), खगड़िया (17:32), हाजीपुर (19:55), सोनपुर (20:10), और पाटलिपुत्र (21:05) होते हुए रात 21:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। दानापुर से यह ट्रेन गाड़ी संख्या 12150 बनकर पूणे के लिए प्रस्थान करेगी।
31 जुलाई तक प्रतिदिन संचालन
पूणे-दानापुर-सुपौल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 31 जुलाई 2025 तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन सुपौल और पूणे के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ा तोहफा है।
झंझारपुर, 26 अप्रैल 2025: पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों को नए लिंक हाफमैन बुश (LHB) कोच में अपग्रेड करने का फैसला किया है। इस बदलाव से जोगबनी-दानापुर एक्सप्रेस, जोगबनी-रक्सौल एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों में यात्रा अब और अधिक आरामदायक, सुरक्षित और तेज होगी।
LHB कोच, पुराने ICF (इंटीग्रल कोच फैक्ट्री) कोच की तुलना में हल्के, तेज और अधिक सुरक्षित हैं। इन कोचों में बायोटॉयलेट, बेहतर वेंटिलेशन, इमरजेंसी विंडो और आरामदायक सीट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। ये कोच न केवल ट्रेन की गति बढ़ाते हैं, बल्कि यात्री सुरक्षा को भी सुनिश्चित करते हैं।
इन ट्रेनों में होगा LHB कोच का परिवर्तन:
रेलवे ने निम्नलिखित ट्रेनों में LHB कोच लगाने की घोषणा की है:
गाड़ी संख्या 15211/12 दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस
Existing Compositions
Revised Compositions
W.E.F.
SLRD- 2 GS-22 =24 Coaches
LWLRRM-1 LSLRD-1 LWS-20 =22 Coaches
Ex. DBG from 10.05.2025 Ex. ASR from 12.05.2025
गाड़ी संख्या 13243/44 पटना-भभुआ-पटना एक्सप्रेस
Existing Compositions
Revised Compositions
W.E.F.
SLRD- 2 GS-20 WGSCZAC-1 =23 Coaches
LWLRRM-1 LSLRD-1 LWS-19 LWSCZAC-1 =22 Coaches
Ex. PNBE from 30.07.2025 Ex. BBU from 31.07.2025
गाड़ी संख्या 53214/53213 गया-पटना-गया पैसेंजर
Existing Compositions
Revised Compositions
W.E.F.
SLRD- 2 GS-20 WGSCZAC-1 =23 Coaches
LWLRRM-1 LSLRD-1 LWS-19 LWSCZAC-1 =22 Coaches
Ex. GAYA from 30.07.2025 Ex. PNBE from 31.07.2025
गाड़ी संख्या 13233/34 दानापुर-राजगीर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
LHB कोच के उपयोग से ट्रेनों की गति और क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे यात्रियों को समय की बचत होगी। साथ ही, इन कोचों में उपलब्ध आधुनिक सुविधाएं यात्रियों के लिए यात्रा को और सुखद बनाएंगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कदम रेलवे के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधा को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2025: भारतीय रेलवे ने बिहार को देश की तीसरी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन आवंटित की है, जो सहरसा से मुंबई के बीच चलेगी। यह ट्रेन बिहार की दूसरी और महाराष्ट्र की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस होगी। यह अत्याधुनिक ट्रेन 130 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी और 19 प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
सहरसा-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस: प्रमुख विशेषताएँ
पूर्व मध्य रेलवे (ECR) द्वारा संचालित और रखरखाव की जाने वाली यह ट्रेन चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में निर्मित है। इसमें पुश एंड पुल तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे ट्रेन दोनों दिशाओं में आसानी से चल सकती है। इससे पहले, दो अन्य अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल और मालदा टाउन-एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु के बीच संचालित हो रही हैं।
19 प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी
सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) तक यह ट्रेन 19 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें शामिल हैं:
एस बख्तियारपुर
मानसी जंक्शन
खगड़िया जंक्शन
हसनपुर रोड
समस्तीपुर जंक्शन
मुजफ्फरपुर जंक्शन
हाजीपुर जंक्शन
पाटलिपुत्र
दानापुर
डीडी उपाध्याय जंक्शन
प्रयागराज चियोकी
सतना
कटनी
जबलपुर
इटारसी जंक्शन
खंडवा
भुसावल जंक्शन
मनमाड जंक्शन
कल्याण जंक्शन
कोच संरचना और टिकट की कीमत
सहरसा-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस में 22 कोच होंगे, जिनमें स्लीपर क्लास (SL) और जनरल क्लास के डिब्बे शामिल होंगे। स्लीपर क्लास में सहरसा से मुंबई की यात्रा का टिकट मूल्य लगभग 1000 रुपये होगा।
रेल यात्रियों के लिए एक नया युग
यह नई ट्रेन बिहार और महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी, जिससे यात्रियों को तेज़, आरामदायक और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा। भारतीय रेलवे की यह पहल न केवल क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगी, बल्कि यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएँ भी प्रदान करेगी।