Star Mithila Newsमिथिला का सबसे विश्वसनीय नॉन टैबलॉयड चैनल !!
खबर

सुपौल को मिली पूणे की ट्रेन: अब पूणे-दानापुर सुपरफास्ट सुपौल से चलेगी

खबर सारांश

सुपौल, 26 अप्रैल 2025: सुपौल और पूणे के बीच यात्रा अब और आसान हो गई है। पूर्व मध्य रेलवे ने सहरसा-दानापुर स्पेशल ट्रेन का विस्तार सुपौल तक कर दिया है। यह ट्रेन अब 29 अप्रैल 2025 से प्रतिदिन सुपौल से दानापुर होते हुए पूणे तक चलेगी। यह सुपरफास्ट एक्सप्रेस […]

Star Mithila News
WhatsAppJoin Group
सुपौल को मिली पूणे की ट्रेन: अब पूणे-दानापुर सुपरफास्ट सुपौल से चलेगी
लगभग 2 मिनट

सुपौल, 26 अप्रैल 2025: सुपौल और पूणे के बीच यात्रा अब और आसान हो गई है। पूर्व मध्य रेलवे ने सहरसा-दानापुर स्पेशल ट्रेन का विस्तार सुपौल तक कर दिया है। यह ट्रेन अब 29 अप्रैल 2025 से प्रतिदिन सुपौल से दानापुर होते हुए पूणे तक चलेगी। यह सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन सुपौल से सहरसा होते हुए दानापुर तक गाड़ी संख्या 03349/50 के रूप में और दानापुर से पूणे तक 12149/50 के रूप में संचालित होगी।

दानापुर से सुपौल की ओर

गाड़ी संख्या 03350 दानापुर-सुपौल स्पेशल दानापुर से सुबह 04:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन पाटलिपुत्र (04:50), सोनपुर (05:33), हाजीपुर (05:45), खगड़िया (10:20), मानसी (10:40), सिमरी बख्तियारपुर (11:10) और सहरसा (12:45) होते हुए दोपहर 13:45 बजे सुपौल पहुंचेगी। यह ट्रेन पूणे से दानापुर तक गाड़ी संख्या 12149 के रूप में आती है।

सुपौल से दानापुर की ओर

गाड़ी संख्या 03349 सुपौल-दानापुर स्पेशल सुपौल से दोपहर 14:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गढ़वरूआरी (15:03), सहरसा (15:35), सिमरी बख्तियारपुर (16:05), मानसी (17:20), खगड़िया (17:32), हाजीपुर (19:55), सोनपुर (20:10), और पाटलिपुत्र (21:05) होते हुए रात 21:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। दानापुर से यह ट्रेन गाड़ी संख्या 12150 बनकर पूणे के लिए प्रस्थान करेगी।

31 जुलाई तक प्रतिदिन संचालन

पूणे-दानापुर-सुपौल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 31 जुलाई 2025 तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन सुपौल और पूणे के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ा तोहफा है।

Reporter से सवाल पूछें

सवाल भेजने के लिए login करें।

आपकी प्रतिक्रियायह खबर कैसी लगी?
Star Mithila News WhatsApp Channel से जुड़ेंताज़ा खबरों के अपडेट WhatsApp पर पाएँ

अपनी प्रतिक्रिया दें

अपनी प्रतिक्रिया लिखें

इस खबर पर अपनी राय या प्रतिक्रिया नीचे लिखें।

CORRECTION / REPORTइस खबर में गलती बताएं