घोघरडीहा में ट्रेनों के ठहराव को लेकर लोगों ने किया धरना प्रदर्शन


घोघरडीहा में ट्रेनों के ठहराव को लेकर लोगों ने किया धरना प्रदर्शन
27 सितंबर को घोघरडीहा रेलवे स्टेशन पर आम लोगों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया, इस धरना का मुख्य उद्देश्य लंबी दूरी के ट्रेनों का घोघरडीहा में ठहराव था।
इस धरना प्रदर्शन में जोगबनी दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को चिकना में रोकने की मांग की गई। जानकारी के लिए बता दे चिकना में 4 जोड़ी पैसेंजर ट्रेन रुकती है जिससे लगभग 500 रुपया प्रतिदिन अनुमानित टिकट बिक्री होता है।
सोशल मीडिया पर सैकड़ों व्यूअर के द्वारा लिखा गया कि जब ट्रेन हर स्टेशन पर रुकेगी तो चलेगी कब? हर ट्रेन को हर स्टेशन पर रोकना संभव नहीं। बता दें कि घोघरडीहा में एक ट्रेन जो आनंद विहार के लिए जाती है इस ट्रेन का ठहराव है जिसमें प्रतिदिन अनुमानित 15 से 20 टिकट का बिक्री होता है जबकि एक स्टेशन पर किसी भी ट्रेन के ठहराव के लिए कम से कम 35 टिकट प्रतिदिन बिक्री होना अनिवार्य है। इसके हिसाब से आनंद विहार स्पेशल ठहराव का क्राइटेरिया पूरा नहीं कर रहा है। ऐसे में हर ट्रेन को रोकना कहां से लाज़मी है।
हाल में ही रेलवे के द्वारा देश भर में 300 से अधिक ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों से ठहराव हटाने पर विचार हुआ है। रेलवे का कहना है कि चुनाव में जनप्रतिनिधियों की मांग पर कई ट्रेनों का ठहराव कई स्टेशनों पर स्वीकृत किया गया लेकिन अब वो स्टेशनों ठहराव के क्राइटेरिया को पूरा नहीं कर रहा है।
आगे आपका क्या विचार है, क्या हर ट्रेन हर स्टेशन/ हॉल्ट पर रुकना चाहिए?
Reporter से सवाल पूछें
सवाल भेजने के लिए login करें।



अपनी प्रतिक्रिया दें