News Area: खगड़िया

Khagaria

  • श्रावणी मेला 2026: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरा शेड्यूल और रूट

    श्रावणी मेला 2026: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरा शेड्यूल और रूट

    श्रावणी मेला 2026: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरा शेड्यूल और रूट

    न्यूज डेस्क: श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम और सुल्तानगंज जाने वाले लाखों कांवरियों व श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी घोषणा की है। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल और संबद्ध मंडलों द्वारा 12 जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है।

    इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से उत्तर बिहार, दक्षिण बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से देवघर व सुल्तानगंज जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।

    1. जयनगर – आसनसोल – जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल (05597/05598)

    • रूट: मधुबनी-दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-किउल-झाझा-जसीडीह
    • दिन: सप्ताह में 3 दिन (जयनगर से मंगल, शुक्र व रवि | आसनसोल से बुध, शनि व सोम)
    • समय: जयनगर से रात 21:00 बजे खुलकर अगले दिन 07:42 बजे जसीडीह और 11:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में आसनसोल से दोपहर 13:00 बजे खुलकर 14:30 बजे जसीडीह होते हुए अगले दिन सुबह 06:00 बजे जयनगर पहुंचेगी।
    • अवधि: 31 जुलाई से 31 अगस्त 2026

    2. रक्सौल – देवघर – रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल (05545/05546)

    • रूट: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी-किउल-जमालपुर-भागलपुर
    • दिन: सप्ताह में 3 दिन (रवि, मंगल व शुक्र)
    • समय: रक्सौल से रात 00:30 बजे खुलकर उसी दिन शाम 17:05 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में देवघर से शाम 18:05 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 11:40 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
    • अवधि: 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026

    3. राघोपुर – देवघर – राघोपुर श्रावणी मेला स्पेशल (05573/05574)

    • रूट: सुपौल-सहरसा-मानसी-खगड़िया-मुंगेर-सुल्तानगंज-भागलपुर
    • दिन: प्रतिदिन
    • समय: राघोपुर से तड़के 02:50 बजे (सरायगढ़ 03:03, सुपौल 03:38, सहरसा 04:30, सुल्तानगंज 07:48, भागलपुर 08:30) खुलकर 11:20 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में देवघर से 11:35 बजे (भागलपुर 14:20, सुल्तानगंज 14:55, सहरसा 20:40) खुलकर रात 22:50 बजे राघोपुर पहुंचेगी।
    • अवधि: 28 जुलाई से 31 अगस्त 2026

    4. दानापुर – साहिबगंज – दानापुर स्पेशल (03236/03235)

    • रूट: मोकामा-किउल-सुल्तानगंज-भागलपुर
    • दिन: प्रत्येक रविवार (साप्ताहिक)
    • समय व ठहराव: यह स्पेशल ट्रेन दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी (13236/13235) के निर्धारित समय और ठहराव के अनुसार ही परिचालित की जाएगी।
    • अवधि: 02 अगस्त से 30 अगस्त 2026

    5. पटना – इसलामपुर – पटना श्रावणी मेला स्पेशल (03297/03298)

    • रूट: राजेन्द्रनगर-पटना साहिब-फतुहा-दानियावां-हिलसा-एकंगरसराय
    • दिन: सप्ताह में 3 दिन (पटना से मंगल, गुरु व रवि | इसलामपुर से बुध, शुक्र व सोम)
    • समय: पटना जंक्शन से शाम 16:10 बजे खुलकर शाम 19:00 बजे इसलामपुर पहुंचेगी। वापसी में इसलामपुर से सुबह 07:45 बजे खुलकर सुबह 11:00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
    • अवधि: 26 जुलाई से 30 सितंबर 2026

    6. हावड़ा – नटेसर – हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल (03001/03002)

    • रूट: आसनसोल-जसीडीह-झाझा-किउल-शेखपुरा-अस्थावां-बिहार शरीफ-राजगीर
    • दिन: सप्ताह में 3 दिन (हावड़ा से रवि, मंगल व शुक्र | नटेसर से सोम, बुध व शनि)
    • समय: हावड़ा से रात 23:50 बजे घटकर अगले दिन 05:10 बजे जसीडीह, 11:05 बजे राजगीर और 12:00 बजे नटेसर पहुंचेगी। वापसी में नटेसर से दोपहर 13:00 बजे खुलकर 20:25 बजे जसीडीह होते हुए अगले दिन तड़के 04:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
    • अवधि: 05 जुलाई से 30 सितंबर 2026

    7. रांची – भागलपुर – रांची स्पेशल (08690/08689)

    • रूट: बोकारो-गोमो-कोडरमा-तिलैया-नवादा-किउल-जमालपुर-सुल्तानगंज
    • दिन: सप्ताह में 2 दिन (रांची से रवि व बुध | भागलपुर से सोम व गुरु)
    • समय: रांची से शाम 17:40 बजे खुलकर अगले दिन तड़के 05:25 बजे सुल्तानगंज व 06:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में भागलपुर से सुबह 09:10 बजे घटकर 09:35 बजे सुल्तानगंज होते हुए रात 22:20 बजे रांची पहुंचेगी।
    • अवधि: 26 जुलाई से 10 सितंबर 2026

    8. रांची – भागलपुर – रांची स्पेशल (08646/08645)

    • रूट: बरकाकाना-हजारीबाग टाउन-कोडरमा-तिलैया-नवादा-किउल-जमालपुर-सुल्तानगंज
    • दिन: सप्ताह में 2 दिन (रांची से सोम व शुक्र | भागलपुर से मंगल व शनि)
    • समय: रांची से शाम 17:30 बजे खुलकर अगले दिन 05:25 बजे सुल्तानगंज व 06:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में भागलपुर से सुबह 09:10 बजे खुलकर 09:35 बजे सुल्तानगंज होते हुए रात 21:40 बजे रांची पहुंचेगी।
    • अवधि: 27 जुलाई से 12 सितंबर 2026

    9. बढ़नी – देवघर – बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल (05028/05027)

    • रूट: गोरखपुर-थावे-गोपालगंज-छपरा-हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-मुंगेर-सुल्तानगंज-भागलपुर
    • दिन: प्रतिदिन
    • समय: बढ़नी से दोपहर 15:20 बजे खुलकर अगले दिन 01:25 बजे हाजीपुर, 08:20 बजे सुल्तानगंज होते हुए दोपहर 13:00 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में देवघर से शाम 18:45 बजे खुलकर रात 21:25 बजे सुल्तानगंज होते हुए अगले दिन दोपहर 15:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी।
    • अवधि: 28 जुलाई से 30 अगस्त 2026

    10. इतवारी – मधुपुर – इतवारी साप्ताहिक स्पेशल (08895/08896)

    • रूट: गोंदिया-दुर्ग-रायपुर-रांची-बोकारो-धनबाद-चितरंजन
    • दिन: साप्ताहिक (इतवारी से शनिवार | मधुपुर से रविवार)
    • समय: एनएसयूबी इतवारी जंक्शन से शनिवार तड़के 04:30 बजे खुलकर अगले दिन रविवार सुबह 06:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी। वापसी में मधुपुर से रविवार सुबह 09:00 बजे खुलकर अगले दिन सोमवार को 11:50 बजे इतवारी पहुंचेगी।
    • अवधि: 01 अगस्त से 30 अगस्त 2026

    11. आसनसोल – गोरखपुर – आसनसोल स्पेशल (03527/03528)

    • रूट: जसीडीह-झाझा-किउल-बरौनी-हाजीपुर-छपरा
    • दिन: प्रतिदिन
    • समय: आसनसोल से रात 21:00 बजे घटकर अगले दिन सुबह 11:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर से शाम 16:15 बजे घटकर अगले दिन सुबह 08:20 बजे आसनसोल पहुंचेगी।
    • अवधि: 29 जुलाई से 30 अगस्त 2026

    12. आसनसोल – पटना – आसनसोल स्पेशल (03511/03512)

    • रूट: जसीडीह-झाझा-किउल-मोकामा
    • दिन: प्रतिदिन
    • समय: आसनसोल से शाम 17:00 बजे खुलकर 19:15 बजे जसीडीह होते हुए देर रात 02:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में पटना जंक्शन से तड़के 03:30 बजे खुलकर 10:10 बजे जसीडीह होते हुए दोपहर 13:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी।
    • अवधि: 29 जुलाई से 30 अगस्त 2026

    रेल प्रशासन की अपील: श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि ट्रेन की वास्तविक स्थिति व समय सारणी की सटीक जानकारी के लिए यात्रा शुरू करने से पहले NTES App या 139 रेल मदद हेल्पलाइन का उपयोग अवश्य करें।

  • सरायगढ़ और देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, सुपौल, सहरसा, खगड़िया के रास्ते होगा परिचालन

    सरायगढ़ और देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, सुपौल, सहरसा, खगड़िया के रास्ते होगा परिचालन

    सरायगढ़ और देवघर के मध्य प्रतिदिन चलायी जा रही गाड़ी सं. 05573/05574 सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ मेमू स्पेशल के परिचालन अवधि में भी विस्तार किया जा रहा है । अब यह स्पेशल सरायगढ़ एवं देवघर से 01.06.2026 से 15.07.2026 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी । गाड़ी सं. 05573 सरायगढ़-देवघर स्पेशल प्रतिदिन सरायगढ़ से 03.05 बजे खुलकर 03.38 बजे सुपौल, 04.30 बजे सहरसा, 05.00 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 05.50 बजे मानसी, 06.00 बजे खगड़िया, 06.18 बजे सबदलपुर, 06.40 बजे मुंगेर, 07.48 बजे सुलतानगंज, 08.30 बजे भागलपुर रूकते हुए 11.20 बजे देवघर पहुंचेगी ।

    वापसी में गाड़ी सं. 05574 देवघर-सरायगढ़ स्पेशल प्रतिदिन देवघर से 11.35 बजे खुलकर 14.20 बजे भागलपुर, 14.55 बजे सुलतानगंज, 16.25 बजे मुंगेर, 17.25 बजे सबदलपुर, 17.50 बजे खगड़िया, 18.16 बजे मानसी, 18.53 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 20.40 बजे सहरसा, 21.26 बजे सुपौल रूकते हुए 22.15 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी ।

    @StarMithilaNews
    समय सारणी डाउनलोड करें: 📄 PDF File

  • आज धनबाद, दरभंगा, दानापुर, बरौनी, ललितग्राम, हसनपुर, मानसी, सहरसा समेत अन्य स्टेशनों से खुलेगी कई स्पेशल ट्रेन, पढ़े पूरी खबर

    आज धनबाद, दरभंगा, दानापुर, बरौनी, ललितग्राम, हसनपुर, मानसी, सहरसा समेत अन्य स्टेशनों से खुलेगी कई स्पेशल ट्रेन, पढ़े पूरी खबर

    पटना, 16 नवंबर 2025 (न्यूज़ ब्यूरो): पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और त्योहारी मौसम के बाद की मांग को देखते हुए आज से 35 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। ये सभी स्पेशल ट्रेनें बिहार, झारखंड और आसपास के क्षेत्रों से विभिन्न प्रमुख शहरों जैसे नई दिल्ली, पुणे, हावड़ा, भुवनेश्वर, अमृतसर, जोधपुर आदि के लिए रवाना होंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन ट्रेनों से लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी, खासकर प्रवासी मजदूरों, छात्रों और व्यापारियों को।

    ईसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ये स्पेशल ट्रेनें अतिरिक्त कोचों के साथ चलाई जा रही हैं और इनमें आरक्षण अनिवार्य है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे आईआरसीटीसी ऐप/वेबसाइट या स्टेशन काउंटर से टिकट बुक करें तथा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। सभी ट्रेनें निर्धारित समय पर रवाना होंगी और सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। नीचे दी गई सूची में प्रत्येक ट्रेन का नंबर सबसे पहले, उसके बाद कहां से कहां तक जाएगी और फिर प्रस्थान का समय अंकित है:

    स्पेशल ट्रेनों की पूरी सूची (प्रस्थान स्टेशन के अनुसार वर्गीकृत):

    बरौनी जंक्शन से:

    • 02563 – बरौनी जंक्शन से नई दिल्ली तक – 7:40 बजे

    दरभंगा जंक्शन से:

    • 02569 – दरभंगा जंक्शन से नई दिल्ली तक – 6:30 बजे
    • 04449 – दरभंगा जंक्शन से नई दिल्ली तक – 18:15 बजे

    धनबाद जंक्शन से:

    • 02831 – धनबाद जंक्शन से भुवनेश्वर तक – 16:00 बजे
    • 03677 – धनबाद जंक्शन से गोरखपुर जंक्शन तक – 20:45 बजे
    • 04455 – धनबाद जंक्शन से नई दिल्ली तक – 4:00 बजे
    • 09040 – धनबाद जंक्शन से उधना जंक्शन तक – 23:50 बजे

    दानापुर से:

    • 01144 – दानापुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक – 21:30 बजे
    • 01450 – दानापुर से पुणे जंक्शन तक – 5:00 बजे
    • 01482 – दानापुर से पुणे जंक्शन तक – 12:30 बजे
    • 03257 – दानापुर से आनंद विहार टर्मिनल तक – 7:30 बजे
    • 03251 – दानापुर से सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनल तक – 15:00 बजे

    गया से:

    • 02397 – गया से आनन्द विहार टर्मिनल तक – 14:15 बजे
    • 03639 – गया से दिल्ली जंक्शन तक – 22:00 बजे

    अन्य स्टेशनों से:

    • 04097 – हसनपुर रोड से नई दिल्ली तक – 15:00 बजे
    • 04651 – जयनगर से अमृतसर जंक्शन तक – 4:15 बजे
    • 04453 – मानसी जंक्शन से नई दिल्ली तक – 1:10 बजे
    • 08440 – पटना जंक्शन से पुरी तक – 13:30 बजे
    • 02024 – पटना जंक्शन से हावड़ा जंक्शन तक – 5:30 बजे
    • 03215 – पटना जंक्शन से थावे जंक्शन तक – 12:10 बजे
    • 02251 – पटना जंक्शन से नई दिल्ली तक – 10:00 बजे
    • 03255 – पटना जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल तक – 22:20 बजे
    • 04089 – पटना जंक्शन से आनन्द विहार टर्मिनल तक – 18:20 बजे
    • 04093 – पटना जंक्शन से हज़रत निजामुद्दीन तक – 7:45 बजे
    • 04832 – पटना जंक्शन से जोधपुर जंक्शन तक – 17:45 बजे
    • 04095 – पाटलिपुत्र जंक्शन से आनन्द विहार टर्मिनल तक – 0:30 बजे
    • 05579 – पूर्णियाँ कोर्ट से आनन्द विहार टर्मिनल तक – 16:30 बजे
    • 03044 – रक्सौल जंक्शन से हावड़ा जंक्शन तक – 17:45 बजे
    • 05509 – सहरसा जंक्शन से जमालपुर जंक्शन तक – 5:15 बजे
    • 04015 – सीतामढ़ी से आनन्द विहार टर्मिनल तक – 16:30 बजे
    • 09618 – समस्तीपुर जंक्शन से दौराई तक – 1:00 बजे
    • 03249 – राजगीर से पटना तक – 15:10 बजे
    • 03250 – पटना से राजगीर तक – 9:20 बजे
    • 05506 – सहरसा जंक्शन से पूर्णिया कोर्ट तक – 13:20 बजे
    • 05515 – ललितग्राम से सहरसा जंक्शन तक – 23:30 बजे
    • 05516 – सहरसा जंक्शन से ललितग्राम तक – 18:30 बजे

    रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ये सभी स्पेशल ट्रेनें हैं और इनका संचालन अस्थायी आधार पर यात्रियों की मांग के अनुसार किया जा रहा है। दिल्ली की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनें (जैसे आनंद विहार, निजामुद्दीन, नई दिल्ली) वेटिंग लिस्ट को कम करने के लिए चलाई गई हैं। इसी तरह पुणे, हावड़ा और भुवनेश्वर की ट्रेनें प्रवासी मजदूरों की घर वापसी में सहायक होंगी।

    यात्रियों से अपील है कि वे प्लेटफॉर्म पर समय से पहुंचें और किसी भी असुविधा के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 पर संपर्क करें। पूर्व मध्य रेलवे की यह पहल न केवल यातायात को सुगम बनाएगी, बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगी। अधिक अपडेट के लिए ईसीआर की आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस ऐप देखें।

  • आज मानसी से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जाने ट्रेन टाइम टेबल और रूट डिटेल्स

    आज मानसी से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जाने ट्रेन टाइम टेबल और रूट डिटेल्स

    मानसी: पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए एक नई अनारक्षित स्पेशल ट्रेन आज मानसी से अमृतसर के बीच चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 05593, जो मानसी जंक्शन से अमृतसर जंक्शन तक चलेगी, आज यानी गुरुवार को मानसी से अमृतसर के लिए चलेगी।

    यह मेल/एक्सप्रेस श्रेणी की ट्रेन बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब को जोड़ते हुए कुल 1477 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिसमें 44 स्टॉपेज शामिल हैं। यात्रा की कुल अवधि 27 घंटे है, जो पूर्वी भारत से उत्तर भारत की यात्रा को आसान और किफायती बनाएगी।

    यह स्पेशल ट्रेन विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होगी जो बिना रिजर्वेशन के सफर करना चाहते हैं, खासकर त्योहारों के मौसम या व्यस्त समय में। रेलवे जारी समय सारणी के अनुसार, यह ट्रेन आज गुरुवार को मानसी जंक्शन से दोपहर 1ः00 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 4ः00 बजे अमृतसर पहुंचेगी। अनारक्षित होने के कारण टिकट आसानी से उपलब्ध होंगे।

    ट्रेन का रूट बिहार के मानसी से शुरू होकर अमृतसर तक फैला है, जो विभिन्न जोनों जैसे ईसीआर, एनईआर और एनआर से गुजरता है। प्रमुख स्टेशनों में खगड़िया जंक्शन, बेगूसराय, बारौनी जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन, छपरा जंक्शन, सिवान जंक्शन, गोरखपुर जंक्शन, गोंडा जंक्शन, सीतापुर जंक्शन, बरेली जंक्शन, मुरादाबाद जंक्शन, सहारनपुर जंक्शन, अंबाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, जालंधर सिटी जंक्शन और बीआस जंक्शन शामिल हैं।

    यह रूट यात्रियों को पूर्वी और उत्तरी भारत के प्रमुख शहरों से जोड़ता है, जिससे पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। गाड़ी संख्या 05593 मानसी-अमृतसर स्पेशल आज दोपहर 13ः00 बजे मानसी से प्रस्थान करेगी जो खगड़िया 13ः07 बजे, लखमिनिया 13ः24 बजे, बेगुसराय 13ः38 बजे, बरौनी 14ः00 बजे, बछवारा 14ः21 बजे, विद्यापतिधाम 14ः33 बजे, मोहीउद्दीननगर 14ः43 बजे, शाहपुर पटोरी 14ः55 बजे, मेहनार रोड 15ः06 बजे, देसरी 15ः18 बजे, अक्षयवट राय नगर 15ः26 बजे, हाजीपुर 15ः50 बजे, सोनपुर 16ः03 बजे, दिघवारा 16ः23 बजे, छपरा 17ः35 बजे, एकमा 18ः04 बजे होते हुए मोरादाबाद के रास्ते 16ः00 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

  • कल से पिपरा से समस्तीपुर तक चलेगी ट्रेन, सफर होगा आसान

    कल से पिपरा से समस्तीपुर तक चलेगी ट्रेन, सफर होगा आसान

    खगड़िया: आज माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा तीन जोड़ी नई पैसेंजर ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह ट्रेन सहरसा से पिपरा, सहरसा से अलौली और समस्तीपुर से बिथान तक चलेगी। हालांकि इस तीनों पैसेंजर ट्रेन का संचालन एक ही रैक से होगा। ट्रेनों का परिचालन एक ही रैक से होने के कारण अब समस्तीपुर से पिपरा तक रेल यात्री एक ही ट्रेन से सफर कर सकते है। यह एक पैसेंजर ट्रेन है जो हर स्टेशन एवं हॉल्ट पर रूकेगी।

    पिपरा से समस्तीपुर की ओर

    गाड़ी संख्या 75249 पिपरा- सहरसा पैसेंजर ट्रेन अब कल से प्रतिदिन पिपरा से सुबह 06ः00 बजे खुलेगी जो सुपौल 06ः50 बजे होते हुए सहरसा सुबह 08ः50 बजे पहुंचेगी।

    यहां से यही ट्रेन गाड़ी संख्या 75251 बनकर सहरसा से समस्तीपुर के लिए प्रस्थान करेगी। जो सहरसा से 08ः55 बजे खुलेगी, सहरसा से खुलने के बाद सिमरी बख्तियारपुर 09ः30 बजे, मानसी 10ः48 बजे होते हुए खगड़िया 11ः05 बजे पहुंचेगी। यहां से यही ट्रेन कमथन 11ः33 बजे होते हुए अलौली 12ः15 बजे पहुंचेगी।

    अलौली पहुंचने पर यह गाड़ी पुनः दोपहर 13ः15 बजे अलौली से खुलकर कमथन 13ः23 बजे होते हुए खगड़िया 14ः05 बजे पहुंचेगी।
    खगड़िया वापस आने पर यही ट्रेन पुनः खगड़िया से 15ः35 बजे खुलकर सलोना 16ः12 बजे, हसनपुर 17ः00 बजे पहुंचेगी। हसनपुर से करीब 18ः00 बजे खुलकर यह ट्रेन बिथान 18ः30 बजे पहुंचेगी। बिथान से पुनः यही ट्रेन करीब 19ः30 बजे खुलकर 20ः00 बजे हसनपुर, रूसेरा 20ः33 बजे होते हुए रात्री 21ः45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।

    समस्तीपुर से पिपरा की ओर

    गाड़ी संख्या 75252 समस्तीपुर से सुबह 04ः00 बजे खुलेगी जो रूसेरा 04ः40 बजे होते हुए हसनपुर 05ः08 बजे, होते हुए बिथान 05ः40 बजे पहुंचेगी। यहां से यही ट्रेन 06ः00 बजे खुलकर पुनः हसनपुर 06ः30 बजे पहुंचेगी जो सलोना 07ः30 बजे होते हुए खगड़िया 08ः30 बजे पहुंचेगी।

    यही ट्रेन खगड़िया से सुबह 09ः00 बजे खुलकर कमथन 09ः23 बजे होते हुए अलौली 10ः00 बजे पहुंचेगी। यहां से यही गाड़ी पुनः 11ः00 बजे खुलेगी जो कमथन 11ः05 बजे होते हुए खगड़िया 11ः50 बजे पहुंचेगी।
    पुनः यही ट्रेन खगड़िया से 12ः05 बजे खुलकर मानसी 12ः16 बजे, सिमरी बख्तियारपुर 13ः05 बजे होते हुए सहरसा 14ः00 बजे दोपहर में पहुंचेगी।

    यहां से यही ट्रेन गाड़ी संख्या 75250 बनकर 14ः05 बजे खुलेगी जो सुपौल 15ः45 बजे होते हुए पिपरा 17ः00 बजे शाम में पहुंचेगी।