Star Mithila Newsमिथिला का सबसे विश्वसनीय नॉन टैबलॉयड चैनल !!
खबर

आज मानसी से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जाने ट्रेन टाइम टेबल और रूट डिटेल्स

खबर सारांश

मानसी: पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए एक नई अनारक्षित स्पेशल ट्रेन आज मानसी से अमृतसर के बीच चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 05593, जो मानसी जंक्शन से अमृतसर जंक्शन तक चलेगी, आज यानी गुरुवार को मानसी से अमृतसर के […]

Star Mithila News
WhatsAppJoin Group
आज मानसी से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जाने ट्रेन टाइम टेबल और रूट डिटेल्स
लगभग 2 मिनट

मानसी: पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए एक नई अनारक्षित स्पेशल ट्रेन आज मानसी से अमृतसर के बीच चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 05593, जो मानसी जंक्शन से अमृतसर जंक्शन तक चलेगी, आज यानी गुरुवार को मानसी से अमृतसर के लिए चलेगी।

यह मेल/एक्सप्रेस श्रेणी की ट्रेन बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब को जोड़ते हुए कुल 1477 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिसमें 44 स्टॉपेज शामिल हैं। यात्रा की कुल अवधि 27 घंटे है, जो पूर्वी भारत से उत्तर भारत की यात्रा को आसान और किफायती बनाएगी।

यह स्पेशल ट्रेन विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होगी जो बिना रिजर्वेशन के सफर करना चाहते हैं, खासकर त्योहारों के मौसम या व्यस्त समय में। रेलवे जारी समय सारणी के अनुसार, यह ट्रेन आज गुरुवार को मानसी जंक्शन से दोपहर 1ः00 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 4ः00 बजे अमृतसर पहुंचेगी। अनारक्षित होने के कारण टिकट आसानी से उपलब्ध होंगे।

ट्रेन का रूट बिहार के मानसी से शुरू होकर अमृतसर तक फैला है, जो विभिन्न जोनों जैसे ईसीआर, एनईआर और एनआर से गुजरता है। प्रमुख स्टेशनों में खगड़िया जंक्शन, बेगूसराय, बारौनी जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन, छपरा जंक्शन, सिवान जंक्शन, गोरखपुर जंक्शन, गोंडा जंक्शन, सीतापुर जंक्शन, बरेली जंक्शन, मुरादाबाद जंक्शन, सहारनपुर जंक्शन, अंबाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, जालंधर सिटी जंक्शन और बीआस जंक्शन शामिल हैं।

यह रूट यात्रियों को पूर्वी और उत्तरी भारत के प्रमुख शहरों से जोड़ता है, जिससे पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। गाड़ी संख्या 05593 मानसी-अमृतसर स्पेशल आज दोपहर 13ः00 बजे मानसी से प्रस्थान करेगी जो खगड़िया 13ः07 बजे, लखमिनिया 13ः24 बजे, बेगुसराय 13ः38 बजे, बरौनी 14ः00 बजे, बछवारा 14ः21 बजे, विद्यापतिधाम 14ः33 बजे, मोहीउद्दीननगर 14ः43 बजे, शाहपुर पटोरी 14ः55 बजे, मेहनार रोड 15ः06 बजे, देसरी 15ः18 बजे, अक्षयवट राय नगर 15ः26 बजे, हाजीपुर 15ः50 बजे, सोनपुर 16ः03 बजे, दिघवारा 16ः23 बजे, छपरा 17ः35 बजे, एकमा 18ः04 बजे होते हुए मोरादाबाद के रास्ते 16ः00 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

Reporter से सवाल पूछें

सवाल भेजने के लिए login करें।

आपकी प्रतिक्रियायह खबर कैसी लगी?
Star Mithila News WhatsApp Channel से जुड़ेंताज़ा खबरों के अपडेट WhatsApp पर पाएँ
CORRECTION / REPORTइस खबर में गलती बताएं