श्रावणी मेला 2026: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरा शेड्यूल और रूट
न्यूज डेस्क: श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम और सुल्तानगंज जाने वाले लाखों कांवरियों व श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी घोषणा की है। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल और संबद्ध मंडलों द्वारा 12 जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है।

इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से उत्तर बिहार, दक्षिण बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से देवघर व सुल्तानगंज जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।
1. जयनगर – आसनसोल – जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल (05597/05598)
- रूट: मधुबनी-दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-किउल-झाझा-जसीडीह
- दिन: सप्ताह में 3 दिन (जयनगर से मंगल, शुक्र व रवि | आसनसोल से बुध, शनि व सोम)
- समय: जयनगर से रात 21:00 बजे खुलकर अगले दिन 07:42 बजे जसीडीह और 11:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में आसनसोल से दोपहर 13:00 बजे खुलकर 14:30 बजे जसीडीह होते हुए अगले दिन सुबह 06:00 बजे जयनगर पहुंचेगी।
- अवधि: 31 जुलाई से 31 अगस्त 2026
2. रक्सौल – देवघर – रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल (05545/05546)
- रूट: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी-किउल-जमालपुर-भागलपुर
- दिन: सप्ताह में 3 दिन (रवि, मंगल व शुक्र)
- समय: रक्सौल से रात 00:30 बजे खुलकर उसी दिन शाम 17:05 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में देवघर से शाम 18:05 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 11:40 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
- अवधि: 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026
3. राघोपुर – देवघर – राघोपुर श्रावणी मेला स्पेशल (05573/05574)
- रूट: सुपौल-सहरसा-मानसी-खगड़िया-मुंगेर-सुल्तानगंज-भागलपुर
- दिन: प्रतिदिन
- समय: राघोपुर से तड़के 02:50 बजे (सरायगढ़ 03:03, सुपौल 03:38, सहरसा 04:30, सुल्तानगंज 07:48, भागलपुर 08:30) खुलकर 11:20 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में देवघर से 11:35 बजे (भागलपुर 14:20, सुल्तानगंज 14:55, सहरसा 20:40) खुलकर रात 22:50 बजे राघोपुर पहुंचेगी।
- अवधि: 28 जुलाई से 31 अगस्त 2026
4. दानापुर – साहिबगंज – दानापुर स्पेशल (03236/03235)
- रूट: मोकामा-किउल-सुल्तानगंज-भागलपुर
- दिन: प्रत्येक रविवार (साप्ताहिक)
- समय व ठहराव: यह स्पेशल ट्रेन दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी (13236/13235) के निर्धारित समय और ठहराव के अनुसार ही परिचालित की जाएगी।
- अवधि: 02 अगस्त से 30 अगस्त 2026
5. पटना – इसलामपुर – पटना श्रावणी मेला स्पेशल (03297/03298)
- रूट: राजेन्द्रनगर-पटना साहिब-फतुहा-दानियावां-हिलसा-एकंगरसराय
- दिन: सप्ताह में 3 दिन (पटना से मंगल, गुरु व रवि | इसलामपुर से बुध, शुक्र व सोम)
- समय: पटना जंक्शन से शाम 16:10 बजे खुलकर शाम 19:00 बजे इसलामपुर पहुंचेगी। वापसी में इसलामपुर से सुबह 07:45 बजे खुलकर सुबह 11:00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
- अवधि: 26 जुलाई से 30 सितंबर 2026
6. हावड़ा – नटेसर – हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल (03001/03002)
- रूट: आसनसोल-जसीडीह-झाझा-किउल-शेखपुरा-अस्थावां-बिहार शरीफ-राजगीर
- दिन: सप्ताह में 3 दिन (हावड़ा से रवि, मंगल व शुक्र | नटेसर से सोम, बुध व शनि)
- समय: हावड़ा से रात 23:50 बजे घटकर अगले दिन 05:10 बजे जसीडीह, 11:05 बजे राजगीर और 12:00 बजे नटेसर पहुंचेगी। वापसी में नटेसर से दोपहर 13:00 बजे खुलकर 20:25 बजे जसीडीह होते हुए अगले दिन तड़के 04:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
- अवधि: 05 जुलाई से 30 सितंबर 2026
7. रांची – भागलपुर – रांची स्पेशल (08690/08689)
- रूट: बोकारो-गोमो-कोडरमा-तिलैया-नवादा-किउल-जमालपुर-सुल्तानगंज
- दिन: सप्ताह में 2 दिन (रांची से रवि व बुध | भागलपुर से सोम व गुरु)
- समय: रांची से शाम 17:40 बजे खुलकर अगले दिन तड़के 05:25 बजे सुल्तानगंज व 06:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में भागलपुर से सुबह 09:10 बजे घटकर 09:35 बजे सुल्तानगंज होते हुए रात 22:20 बजे रांची पहुंचेगी।
- अवधि: 26 जुलाई से 10 सितंबर 2026
8. रांची – भागलपुर – रांची स्पेशल (08646/08645)
- रूट: बरकाकाना-हजारीबाग टाउन-कोडरमा-तिलैया-नवादा-किउल-जमालपुर-सुल्तानगंज
- दिन: सप्ताह में 2 दिन (रांची से सोम व शुक्र | भागलपुर से मंगल व शनि)
- समय: रांची से शाम 17:30 बजे खुलकर अगले दिन 05:25 बजे सुल्तानगंज व 06:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में भागलपुर से सुबह 09:10 बजे खुलकर 09:35 बजे सुल्तानगंज होते हुए रात 21:40 बजे रांची पहुंचेगी।
- अवधि: 27 जुलाई से 12 सितंबर 2026
9. बढ़नी – देवघर – बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल (05028/05027)
- रूट: गोरखपुर-थावे-गोपालगंज-छपरा-हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-मुंगेर-सुल्तानगंज-भागलपुर
- दिन: प्रतिदिन
- समय: बढ़नी से दोपहर 15:20 बजे खुलकर अगले दिन 01:25 बजे हाजीपुर, 08:20 बजे सुल्तानगंज होते हुए दोपहर 13:00 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में देवघर से शाम 18:45 बजे खुलकर रात 21:25 बजे सुल्तानगंज होते हुए अगले दिन दोपहर 15:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी।
- अवधि: 28 जुलाई से 30 अगस्त 2026
10. इतवारी – मधुपुर – इतवारी साप्ताहिक स्पेशल (08895/08896)
- रूट: गोंदिया-दुर्ग-रायपुर-रांची-बोकारो-धनबाद-चितरंजन
- दिन: साप्ताहिक (इतवारी से शनिवार | मधुपुर से रविवार)
- समय: एनएसयूबी इतवारी जंक्शन से शनिवार तड़के 04:30 बजे खुलकर अगले दिन रविवार सुबह 06:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी। वापसी में मधुपुर से रविवार सुबह 09:00 बजे खुलकर अगले दिन सोमवार को 11:50 बजे इतवारी पहुंचेगी।
- अवधि: 01 अगस्त से 30 अगस्त 2026
11. आसनसोल – गोरखपुर – आसनसोल स्पेशल (03527/03528)
- रूट: जसीडीह-झाझा-किउल-बरौनी-हाजीपुर-छपरा
- दिन: प्रतिदिन
- समय: आसनसोल से रात 21:00 बजे घटकर अगले दिन सुबह 11:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर से शाम 16:15 बजे घटकर अगले दिन सुबह 08:20 बजे आसनसोल पहुंचेगी।
- अवधि: 29 जुलाई से 30 अगस्त 2026
12. आसनसोल – पटना – आसनसोल स्पेशल (03511/03512)
- रूट: जसीडीह-झाझा-किउल-मोकामा
- दिन: प्रतिदिन
- समय: आसनसोल से शाम 17:00 बजे खुलकर 19:15 बजे जसीडीह होते हुए देर रात 02:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में पटना जंक्शन से तड़के 03:30 बजे खुलकर 10:10 बजे जसीडीह होते हुए दोपहर 13:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी।
- अवधि: 29 जुलाई से 30 अगस्त 2026
रेल प्रशासन की अपील: श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि ट्रेन की वास्तविक स्थिति व समय सारणी की सटीक जानकारी के लिए यात्रा शुरू करने से पहले NTES App या 139 रेल मदद हेल्पलाइन का उपयोग अवश्य करें।
Discover more from Star Mithila News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


