बड़ी खबर : पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की हुई आमने सामने टक्कर, छह की मौत, कई घायल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बड़ा रेल हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार लालखदान स्टेशन के पास हावड़ा रूट पर चल रही कोरबा पैसेंजर ट्रेन की मालगाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पैसेंजर ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और कुछ डिब्बे मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए।
हादसे में छह यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रेन में भारी अफरा-तफरी और दहशत का माहौल फैल गया।
सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू व मेडिकल टीमों ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इस दुर्घटना के कारण बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जबकि कुछ का मार्ग बदल दिया गया है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है और रेलवे की जांच टीम मामले की पड़ताल कर रही है।
अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा और राहत कार्यों पर दी जा रही है।




झंझारपुर इंद्र पूजा मेला में राम झूला की तैयारी की जा रही है। 23 सितम्बर से शुरू होगा उत्तर बिहार का सबसे बड़ा म…
झंझारपुर का सबसे बड़ा इंद्र पूजा मेला 23 सितंबर से शुरू! 🎡✨
अपनी प्रतिक्रिया दें