Star Mithila Newsमिथिला का सबसे विश्वसनीय नॉन टैबलॉयड चैनल !!
खबर

पूर्णिया एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी चेन्नई के लिए सीधी उड़ान: सांसद

खबर सारांश

पूर्णिया : पूर्णिया एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी चेन्नई के लिए सीधी उड़ान, पूर्णिया सांसद ने खुशी जताते हुए बताया कि कोलकाता, दिल्ली, हैदराबाद और अहमदाबाद के बाद अब बहुत जल्द चेन्नई से भी पूर्णिया के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने वाली है। यह जानकारी उन्हें केंद्रीय […]

Star Mithila News
WhatsAppJoin Group
पूर्णिया एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी चेन्नई के लिए सीधी उड़ान: सांसद
लगभग 2 मिनट

पूर्णिया : पूर्णिया एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी चेन्नई के लिए सीधी उड़ान, पूर्णिया सांसद ने खुशी जताते हुए बताया कि कोलकाता, दिल्ली, हैदराबाद और अहमदाबाद के बाद अब बहुत जल्द चेन्नई से भी पूर्णिया के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने वाली है। यह जानकारी उन्हें केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु के आधिकारिक पत्र से मिली है।

सांसद के अनुसार, चेन्नई रूट शुरू होने से पूर्णिया और सीमांचल क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।इस मौके पर सांसद ने एक बार फिर पुरानी मांग दोहराई कि पूर्णिया एयरपोर्ट का नाम महान साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु या पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री के नाम पर रखा जाए।

गौरतलब है कि उद्घाटन 5.0 स्कीम के तहत पूर्णिया हवाई अड्डे का चयन क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर 2025 को इसका उद्घाटन किया था और उसी दिन से एयरपोर्ट पूरी तरह चालू हो गया था।

फिलहाल इंडिगो और स्टार एयर की फ्लाइट्स से पूर्णिया से कोलकाता, दिल्ली, हैदराबाद व अहमदाबाद के लिए सीधे लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। चेन्नई रूट जुड़ने के बाद यह सूची और मजबूत हो जाएगी।

Reporter से सवाल पूछें

सवाल भेजने के लिए login करें।

आपकी प्रतिक्रियायह खबर कैसी लगी?
Star Mithila News WhatsApp Channel से जुड़ेंताज़ा खबरों के अपडेट WhatsApp पर पाएँ
CORRECTION / REPORTइस खबर में गलती बताएं