Star Mithila Newsमिथिला का सबसे विश्वसनीय नॉन टैबलॉयड चैनल !!
खबर

पूर्व मध्य रेल की विशेष सौगात: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए 100 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन, देखें पूरी सूची

खबर सारांश

हाजीपुर / पटना: दीपावली और महापर्व छठ के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने तथा उनके आवागमन को सुगम बनाने के लिए पूर्व मध्य रेल (ECR) प्रशासन ने कमर कस ली है। पूर्व मध्य रेल क्षेत्र से खुलने, समाप्त होने, क्षेत्राधिकार से गुजरने तथा देश […]

Join WhatsApp Channel
WhatsAppJoin GroupAndroid AppDownload App Now
पूर्व मध्य रेल की विशेष सौगात: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए 100 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन…
लगभग 2 मिनट
भाषा

हाजीपुर / पटना: दीपावली और महापर्व छठ के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने तथा उनके आवागमन को सुगम बनाने के लिए पूर्व मध्य रेल (ECR) प्रशासन ने कमर कस ली है। पूर्व मध्य रेल क्षेत्र से खुलने, समाप्त होने, क्षेत्राधिकार से गुजरने तथा देश के विभिन्न महानगरों (दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद, कोलकाता, पंजाब आदि) के लिए कुल 103 जोड़ी (यानी 206 से अधिक) स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है।

रेलवे प्रशासन द्वारा जारी इस व्यापक फेहरिस्त में देश के कोने-कोने से बिहार के विभिन्न स्टेशनों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, ताकि यात्रियों को घर लौटने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। आइए डालते हैं इन सभी स्पेशल ट्रेनों की पूरी सूची पर एक नजर:

1. पटना और दानापुर से दिल्ली के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनें

  • गाड़ी सं. 02253 / 02254: पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल (28.11.2026 तक प्रत्येक शनि, सोम एवं बुधवार को पटना से तथा 26.11.2026 तक प्रत्येक रवि, मंगल एवं गुरुवार को नई दिल्ली से)।
  • गाड़ी सं. 02251 / 02252: पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल (26.11.2026 तक प्रत्येक रवि, मंगल एवं गुरुवार को पटना से तथा 25.11.2026 तक प्रत्येक शनि, सोम एवं बुधवार को नई दिल्ली से)।
  • गाड़ी सं. 04088 / 04087: नई दिल्ली-पटना स्पेशल (30.11.2026 तक नई दिल्ली से तथा 01.12.2026 तक पटना से प्रतिदिन)।
  • गाड़ी सं. 03257 / 03258: दानापुर-आनंद विहार स्पेशल (29.11.2026 तक प्रत्येक रविवार को दानापुर से तथा 30.11.2026 तक प्रत्येक सोमवार को आनंद विहार से)।
  • गाड़ी सं. 03293 / 03294: पटना-आनंद विहार स्पेशल (21.11.2026 तक प्रतिदिन)।
  • गाड़ी सं. 04096 / 04095: आनंद विहार-पाटलिपुत्र स्पेशल (29.11.2026 तक आनंद विहार से तथा 30.11.2026 तक पाटलिपुत्र से प्रतिदिन)।
  • गाड़ी सं. 04090 / 04089: नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल (27.11.2026 तक प्रत्येक शुक्र एवं बुधवार को नई दिल्ली से तथा 28.11.2026 तक प्रत्येक शनि एवं गुरुवार को दानापुर से)।
  • गाड़ी सं. 04404 / 04403: शकूरबस्ती-पटना स्पेशल (05 से 07 एवं 10 से 14 नवंबर तक) तथा पटना-शकूरबस्ती स्पेशल (06 से 08 एवं 11 से 15 नवंबर तक)।
  • गाड़ी सं. 04510 / 04509: चंडीगढ़-पटना स्पेशल (06.11.2026 को) तथा पटना-चंडीगढ़ स्पेशल (07.11.2026 को)।
  • गाड़ी सं. 04512 / 04511: चंडीगढ़-पटना स्पेशल (26.11.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को) तथा पटना-चंडीगढ़ स्पेशल (27.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को)।
  • गाड़ी सं. 04616 / 04615: फिरोजपुर-पटना स्पेशल (24.11.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को) तथा पटना-फिरोजपुर स्पेशल (25.11.2026 तक प्रत्येक बुधवार को)।

2. धनबाद और गया से दिल्ली के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनें

  • गाड़ी सं. 03309 / 03310: धनबाद-दिल्ली स्पेशल (28.11.2026 तक प्रत्येक शनिवार को धनबाद से तथा 29.11.2026 तक प्रत्येक रविवार को दिल्ली से)।
  • गाड़ी सं. 03639 / 03640: धनबाद-शकूरबस्ती (दिल्ली) स्पेशल (30.11.2026 तक प्रत्येक सोम एवं शुक्रवार को) तथा शकूरबस्ती-धनबाद स्पेशल (01.12.2026 तक प्रत्येक मंगल एवं शनिवार को)।
  • गाड़ी सं. 04064 / 04063: दिल्ली-गया स्पेशल (30.11.2026 तक शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन) तथा गया-दिल्ली स्पेशल (01.12.2026 तक रविवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन)।
  • गाड़ी सं. 03697 / 03698: गया-नई दिल्ली स्पेशल (28.11.2026 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को) तथा नई दिल्ली-गया स्पेशल (29.11.2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को)।
  • गाड़ी सं. 02397 / 02398: शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल (29.11.2026 तक प्रत्येक रविवार को) तथा आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल (30.11.2026 तक प्रत्येक सोमवार को)।

3. उत्तर बिहार के प्रमुख शहरों से दिल्ली के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनें

  • गाड़ी सं. 02563 / 02564: बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल (30.11.2026 तक प्रतिदिन)।
  • गाड़ी सं. 02569 / 02570: दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल (30.11.2026 तक प्रतिदिन)।
  • गाड़ी सं. 05219 / 05220: मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल (27.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को) तथा आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल (28.11.2026 तक प्रत्येक शनिवार को)।
  • गाड़ी सं. 05579 / 05580: पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल (29.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को) तथा आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल (01.12.2026 तक प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को)।
  • गाड़ी सं. 05575 / 05576: सहरसा-आनंद विहार स्पेशल (24.11.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को) तथा आनंद विहार-सहरसा स्पेशल (26.11.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को)।
  • गाड़ी सं. 05283 / 05284: मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल (28.11.2026 तक प्रत्येक शनिवार को) तथा आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल (29.11.2026 तक प्रत्येक रविवार को)।
  • गाड़ी सं. 04028 / 04027: आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल (24.11.2026 तक प्रत्येक मंगल एवं शुक्रवार को) तथा मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल (25.11.2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को)।
  • गाड़ी सं. 04010 / 04009: दिल्ली-सीतामढ़ी स्पेशल (19.11.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को) तथा सीतामढ़ी-दिल्ली स्पेशल (21.11.2026 तक प्रत्येक शनिवार को)।
  • गाड़ी सं. 04014 / 04013: आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल (29.11.2026 तक प्रतिदिन) तथा लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल (30.11.2026 तक प्रतिदिन)।
  • गाड़ी सं. 04072 / 04071: नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल (28.11.2026 तक प्रतिदिन) तथा सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल (30.11.2026 तक प्रतिदिन)।
  • गाड़ी सं. 04098 / 04097: शकूरबस्ती-दरभंगा स्पेशल (29.11.2026 तक गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन) तथा दरभंगा-शकूरबस्ती स्पेशल (30.11.2026 तक बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन)।
  • गाड़ी सं. 04406 / 04405: शकूरबस्ती-मानसी स्पेशल (05, 06, 07, 10, 11, 12, 13 एवं 14 नवंबर को) तथा मानसी-शकूरबस्ती स्पेशल (07, 08, 09, 12, 13, 14, 15 एवं 16 नवंबर को)।
  • गाड़ी सं. 04410 / 04409: शकूरबस्ती-झंझारपुर स्पेशल (05 से 07 एवं 10 से 14 नवंबर तक) तथा झंझारपुर-शकूरबस्ती स्पेशल (06 से 08 एवं 11 से 15 नवंबर तक)।
  • गाड़ी सं. 04078 / 04077: दिल्ली-दरभंगा स्पेशल (10.11.2026 को) तथा दरभंगा-दिल्ली स्पेशल (11.11.2026 को)।

4. उत्तर बिहार के प्रमुख शहरों से पंजाब के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनें

  • गाड़ी सं. 04668 / 04667: अमृतसर-बरौनी स्पेशल (29.11.2026 तक प्रत्येक रविवार को) तथा बरौनी-अमृतसर स्पेशल (01.12.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को)।
  • गाड़ी सं. 04652 / 04651: अमृतसर-जयनगर स्पेशल (29.11.2026 तक प्रत्येक बुध, शुक्र एवं रविवार को) तथा जयनगर-अमृतसर स्पेशल (01.12.2026 तक प्रत्येक शुक्र, रवि एवं मंगलवार को)।
  • गाड़ी सं. 04640 / 04639: छेरहटा-मुजफ्फरपुर स्पेशल (30.11.2026 तक प्रत्येक सोमवार को) तथा मुजफ्फरपुर-छेरहटा स्पेशल (01.12.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को)।
  • गाड़ी सं. 04536 / 04535: चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल (27.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को) तथा बरौनी-चंडीगढ़ स्पेशल (29.11.2026 तक प्रत्येक रविवार को)।
  • गाड़ी सं. 04656 / 04655: लुधियाना-सहरसा स्पेशल (06, 09 एवं 11.11.2026 को) तथा सहरसा-लुधियाना स्पेशल (08, 11 एवं 13.11.2026 को)।
  • गाड़ी सं. 04662 / 04661: लुधियाना-दरभंगा स्पेशल (07, 10 एवं 11.11.2026 को) तथा दरभंगा-लुधियाना स्पेशल (08, 11 एवं 12.11.2026 को)।
  • गाड़ी सं. 04528 / 04527: सरहिंद-सहरसा स्पेशल (05, 09 एवं 12.11.2026 को) तथा सहरसा-अम्बाला कैंट स्पेशल (06, 10 एवं 13.11.2026 को)।
  • गाड़ी सं. 04664 / 04663: लुधियाना-गया स्पेशल (12.11.2026 को) तथा गया-लुधियाना स्पेशल (13.11.2026 को)।
  • गाड़ी सं. 04314 / 04313: योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल (29.11.2026 तक प्रत्येक रवि एवं गुरुवार को) तथा मुजफ्फरपुर-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल (30.11.2026 तक प्रत्येक सोम एवं शुक्रवार को)।

5. पटना और हावड़ा के मध्य चलने वाली स्पेशल ट्रेनें

  • गाड़ी सं. 03135 / 03136: सियालदह-पटना स्पेशल एवं पटना-सियालदह स्पेशल (24.11.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को)।
  • गाड़ी सं. 03511 / 03512: आसनसोल-पटना स्पेशल एवं पटना-आसनसोल स्पेशल (29.11.2026 तक प्रत्येक रविवार को)।
  • गाड़ी सं. 02024 / 02023: पटना-हावड़ा स्पेशल एवं हावड़ा-पटना स्पेशल (29.11.2026 तक प्रत्येक रविवार को)।
  • गाड़ी सं. 03029 / 03030: हावड़ा-नटेसर स्पेशल (30.11.2026 तक प्रत्येक सोम, बुध एवं शनिवार को) तथा नटेसर-हावड़ा स्पेशल (29.11.2026 तक प्रत्येक मंगल, गुरु एवं रविवार को)।
  • गाड़ी सं. 03033 / 03034: हावड़ा-पटना स्पेशल (06.11.2026 एवं 11.11.2026 को) तथा पटना-हावड़ा स्पेशल (07.11.2026 एवं 12.11.2026 को)।
  • गाड़ी सं. 03035 / 03036: हावड़ा-पटना स्पेशल (07.11.2026 को) तथा पटना-हावड़ा स्पेशल (08.11.2026 को)।
  • गाड़ी सं. 03431 / 03432: भागलपुर-पटना स्पेशल एवं पटना-भागलपुर स्पेशल (09.11.2026 से 23.11.2026 तक प्रत्येक सोमवार)।
  • गाड़ी सं. 03230 / 03229: पटना-खुर्दा रोड स्पेशल (26.11.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को) तथा खुर्दा रोड-पटना स्पेशल (27.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को)।

6. उत्तर बिहार और हावड़ा के मध्य चलने वाली स्पेशल ट्रेनें

  • गाड़ी सं. 03041 / 03042: हावड़ा-रक्सौल स्पेशल (26.11.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को) तथा रक्सौल-हावड़ा स्पेशल (27.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को)।
  • गाड़ी सं. 03043 / 03044: हावड़ा-रक्सौल स्पेशल (28.11.2026 तक प्रत्येक शनिवार को) तथा रक्सौल-हावड़ा स्पेशल (29.11.2026 तक प्रत्येक रविवार को)।
  • गाड़ी सं. 03133 / 03134: सियालदह-सीतामढ़ी स्पेशल (27.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को) तथा सीतामढ़ी-सियालदह स्पेशल (28.11.2026 तक प्रत्येक शनिवार को)।
  • गाड़ी सं. 03185 / 03186: कोलकाता-मधुबनी स्पेशल (24.11.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को) तथा मधुबनी-कोलकाता स्पेशल (25.11.2026 तक प्रत्येक बुधवार को)।
  • गाड़ी सं. 03187 / 03188: कोलकाता-मधुबनी स्पेशल (27.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को) तथा मधुबनी-कोलकाता स्पेशल (28.11.2026 तक प्रत्येक शनिवार को)।
  • गाड़ी सं. 08109 / 08110: शालीमार-दरभंगा स्पेशल (03 से 17.11.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को) तथा दरभंगा-शालीमार स्पेशल (04 से 18.11.2026 तक प्रत्येक बुधवार को)।
  • गाड़ी सं. 03031 / 03032: हावड़ा-लौकहा बाजार स्पेशल (10.11.2026 को) तथा लौकहा बाजार-हावड़ा स्पेशल (11.11.2026 को)।
  • गाड़ी सं. 03143 / 03144: सियालदह-सीतामढ़ी स्पेशल (11 एवं 18.11.2026 को) तथा सीतामढ़ी-सियालदह स्पेशल (12 एवं 19.11.2026 को)।
  • गाड़ी सं. 03137 / 03138: सियालदह-जयनगर स्पेशल (12.11.2026 को) तथा जयनगर-सियालदह स्पेशल (13.11.2026 को)।
  • गाड़ी सं. 03039 / 03040: हावड़ा-बेतिया स्पेशल (12, 13 एवं 14.11.2026 को) तथा बेतिया-हावड़ा स्पेशल (13, 14 एवं 15.11.2026 को)।

7. भोपाल/कोटा/ग्वालियर आदि से पूर्व मध्य रेल के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनें

  • गाड़ी सं. 01661 / 01662: रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल (11.11.2026 को) तथा दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल (12.11.2026 को)।
  • गाड़ी सं. 04137 / 04138: ग्वालियर-बरौनी स्पेशल (28.11.2026 तक प्रत्येक शनि एवं मंगलवार को) तथा बरौनी-ग्वालियर स्पेशल (29.11.2026 तक प्रत्येक रवि एवं बुधवार को)।
  • गाड़ी सं. 01667 / 01668: रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल (16.11.2026 तक प्रत्येक सोम एवं शुक्रवार को) तथा दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल (17.11.2026 तक प्रत्येक मंगल एवं शनिवार को)।
  • गाड़ी सं. 09343 / 09344: डॉ. अम्बेडकर नगर-दानापुर स्पेशल (26.11.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को) तथा दानापुर-डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल (27.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को)।
  • गाड़ी सं. 09823 / 09824: सोगरिया-दानापुर स्पेशल (14.11.2026 तक प्रत्येक शनिवार को) तथा दानापुर-सोगरिया स्पेशल (16.11.2026 तक प्रत्येक सोमवार को)।
  • गाड़ी सं. 09821 / 09822: सोगरिया (कोटा)-धनबाद स्पेशल (26.11.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को) तथा धनबाद-सोगरिया स्पेशल (28.11.2026 तक प्रत्येक शनिवार को)।
  • गाड़ी सं. 09601 / 09602: मदार जं. (अजमेर)-पटना स्पेशल (26.11.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को) तथा पटना-मदार जं. स्पेशल (27.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को)।
  • गाड़ी सं. 04813 / 04814: भगत की कोठी (जोधपुर)-दानापुर स्पेशल (25.11.2026 तक प्रत्येक बुधवार को) तथा दानापुर-भगत की कोठी स्पेशल (26.11.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को)।
  • गाड़ी सं. 04731 / 04732: श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल (29.11.2026 तक प्रत्येक रविवार को) तथा समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल (01.12.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को)।
  • गाड़ी सं. 08895 / 08896: गोंदिया-पटना स्पेशल (06.11.2026 से 20.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार) तथा पटना-गोंदिया स्पेशल (07.11.2026 से 21.11.2026 तक प्रत्येक शनिवार)।
  • गाड़ी सं. 08755 / 08756: दुर्ग-बरौनी स्पेशल (04.11.2026 से 18.11.2026 तक प्रत्येक बुधवार को) तथा बरौनी-दुर्ग स्पेशल (05.11.2026 से 19.11.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को)।

8. अहमदाबाद/उधना आदि से पूर्व मध्य रेल के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनें

  • गाड़ी सं. 09465 / 09466: अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल (13.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को) तथा दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल (16.11.2026 तक प्रत्येक सोमवार को)।
  • गाड़ी सं. 09045 / 09046: उधना-मधुबनी स्पेशल (29.11.2026 तक प्रत्येक रविवार को) तथा मधुबनी-उधना स्पेशल (30.11.2026 तक प्रत्येक सोमवार को)।
  • गाड़ी सं. 09151 / 09152: उधना-मधुबनी स्पेशल (27.11.2026 तक प्रत्येक बुध एवं शुक्रवार को) तथा मधुबनी-उधना स्पेशल (29.11.2026 तक प्रत्येक शुक्र एवं रविवार को)।
  • गाड़ी सं. 09041 / 09042: उधना-हसनपुर रोड स्पेशल (28.11.2026 तक प्रत्येक शनिवार को) तथा हसनपुर रोड-नंदूरबार स्पेशल (30.11.2026 तक प्रत्येक सोमवार को)।
  • गाड़ी सं. 09073 / 09074 तथा 09071 / 09072: उधना-जयनगर स्पेशल (01 एवं 08.11.2026 को) तथा जयनगर-उधना स्पेशल (03 एवं 10.11.2026 को)।
  • गाड़ी सं. 09047 / 09048: उधना-जयनगर स्पेशल (29.11.2026 तक प्रत्येक रविवार को) तथा जयनगर-उधना स्पेशल (30.11.2026 तक प्रत्येक सोमवार को)।

9. दक्षिण भारत से पूर्व मध्य रेल के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनें

  • गाड़ी सं. 06085 / 06086: एरणाकुलम-पटना स्पेशल (13.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को) तथा पटना-एरणाकुलम स्पेशल (17.11.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को)।
  • गाड़ी सं. 06509 / 06510: बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल (30.11.2026 तक प्रत्येक सोमवार को) तथा दानापुर-बेंगलुरु स्पेशल (25.11.2026 तक प्रत्येक बुधवार को)।
  • गाड़ी सं. 06021 / 06022: पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल (29.11.2026 तक प्रत्येक रविवार को) तथा बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल (02.12.2026 तक प्रत्येक बुधवार को)।
  • गाड़ी सं. 03253 / 03254: पटना-चर्लपल्ली स्पेशल (30.11.2026 तक प्रत्येक सोम एवं बुधवार को) तथा चर्लपल्ली-पटना स्पेशल (02.12.2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को)।
  • गाड़ी सं. 07051 / 07052: चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल (02.11.2026 से 23.11.2026 तक प्रत्येक सोमवार) तथा दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल (03.11.2026 से 24.11.2026 तक प्रत्येक मंगलवार)।
  • गाड़ी सं. 07049 / 07050: चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल (29.11.2026 तक प्रत्येक रविवार को) तथा दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल (30.11.2026 तक प्रत्येक सोमवार को)।
  • गाड़ी सं. 07091 / 07092: हैदराबाद-दानापुर स्पेशल (28.11.2026 तक प्रत्येक शनिवार को) तथा दानापुर-हैदराबाद स्पेशल (30.11.2026 तक प्रत्येक सोमवार को)।
  • गाड़ी सं. 07041 / 07042: चर्लपल्ली-सासाराम स्पेशल (26.11.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को) तथा सासाराम-चर्लपल्ली स्पेशल (27.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को)।
  • गाड़ी सं. 07315 / 07316: हुब्बल्ली-मुजफ्फरपुर स्पेशल (24.11.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को) तथा मुजफ्फरपुर-हुब्बल्ली स्पेशल (27.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को)।
  • गाड़ी सं. 06581 / 06582: यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल (29.11.2026 तक प्रत्येक रविवार को) तथा सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल (02.12.2026 तक प्रत्येक बुधवार को)।
  • गाड़ी सं. 06211 / 06212: मैसूर-दरभंगा स्पेशल (24.11.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को) तथा दरभंगा-मैसूर स्पेशल (28.11.2026 तक प्रत्येक शनिवार को)।

10. पुणे/मुंबई से पूर्व मध्य रेल के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनें

  • गाड़ी सं. 01441 / 01442: पुणे-दानापुर स्पेशल (13.11.2026 तक सोम एवं मंगलवार को छोड़कर) तथा दानापुर-हडपसर स्पेशल (15.11.2026 तक मंगलवार एवं बुधवार को छोड़कर)।
  • गाड़ी सं. 01449 / 01450: पुणे-दानापुर स्पेशल (30.11.2026 तक प्रतिदिन) तथा दानापुर-हडपसर स्पेशल (02.12.2026 तक प्रतिदिन)।
  • गाड़ी सं. 09025 / 09026: वलसाड-दानापुर स्पेशल (23.11.2026 तक प्रत्येक सोमवार को) तथा दानापुर-वलसाड स्पेशल (24.11.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को)।
  • गाड़ी सं. 01143 / 01144: लोकमान्य तिलक-दानापुर स्पेशल (21.11.2026 तक प्रतिदिन) तथा दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल (23.11.2026 तक प्रतिदिन)।
  • गाड़ी सं. 01043 / 01044: लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर स्पेशल (17.11.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को) तथा समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल (19.11.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को)।
  • गाड़ी सं. 01207 / 01208: नागपुर-समस्तीपुर स्पेशल (11.11.2026 तक प्रत्येक बुधवार को) तथा समस्तीपुर-नागपुर स्पेशल (13.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को)।
  • गाड़ी सं. 01481 / 01482: पुणे-मुजफ्फरपुर स्पेशल (24.11.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को) तथा मुजफ्फरपुर-हडपसर स्पेशल (26.11.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को)।
  • गाड़ी सं. 01453 / 01454: पुणे-मुजफ्फरपुर स्पेशल (23.11.2026 तक प्रत्येक सोमवार को) तथा मुजफ्फरपुर-हडपसर स्पेशल (25.11.2026 तक प्रत्येक बुधवार को)।
  • गाड़ी सं. 05557 / 05558: रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल (24.11.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को) तथा लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल (26.11.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को)।
  • गाड़ी सं. 05589 / 05590: मुजफ्फरपुर-हडपसर स्पेशल (24.11.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को) तथा हडपसर-मुजफ्फरपुर स्पेशल (26.11.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को)।
  • गाड़ी सं. 05585 / 05586: सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल (27.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को) तथा लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल (29.11.2026 तक प्रत्येक रविवार को)।

11. टाटा/रांची/राउरकेला से पूर्व मध्य रेल के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनें

  • गाड़ी सं. 08183 / 08184: टाटा-बक्सर स्पेशल (24.11.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को) तथा बक्सर-टाटा स्पेशल (25.11.2026 तक प्रत्येक बुधवार को)।
  • गाड़ी सं. 08625 / 08626: रांची-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल (06 से 20.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को) तथा पूर्णिया कोर्ट-रांची स्पेशल (07 से 21.11.2026 तक प्रत्येक शनिवार को)।
  • गाड़ी सं. 08105 / 08106: राउरकेला-झंझारपुर स्पेशल (05 से 19.11.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को) तथा झंझारपुर-राउरकेला स्पेशल (06 से 20.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को)।
  • गाड़ी सं. 05080 / 05079: रामनगर-पाटलिपुत्र स्पेशल (07 से 21.11.2026 तक प्रत्येक शनिवार को) तथा पाटलिपुत्र-रामनगर स्पेशल (08 से 22.11.2026 तक प्रत्येक रविवार को)।

12. पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के अंदर चलने वाली अन्य प्रमुख स्पेशल ट्रेनें

  • गाड़ी सं. 03216 / 03215: पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल (30.11.2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को छोड़कर शेष 05 दिन) तथा पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल (01.12.2026 तक प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को छोड़कर शेष 05 दिन)।
  • गाड़ी सं. 05543 / 05544: रक्सौल-नरकटियागंज स्पेशल एवं नरकटियागंज-रक्सौल स्पेशल (28.11.2026 तक प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को)।
  • गाड़ी सं. 03297 / 03298: पटना-इसलामपुर स्पेशल (29.11.2026 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को) तथा इसलामपुर-पटना स्पेशल (30.11.2026 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं सोमवार को)।
  • गाड़ी सं. 05573 / 05574: राघोपुर-देवघर स्पेशल एवं देवघर-राघोपुर स्पेशल (30.11.2026 तक प्रत्येक दिन)।
  • गाड़ी सं. 03287 / 03288: बक्सर-डीडीयू स्पेशल (30.11.2026 तक प्रत्येक दिन) तथा डीडीयू-बक्सर स्पेशल (01.12.2026 तक प्रत्येक दिन)।

यात्रियों के लिए विशेष अपील:

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा करने से पहले एनटीईएस (NTES) ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ट्रेनों के समय और परिचालन की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Reporter से सवाल पूछें

आपकी प्रतिक्रियायह खबर कैसी लगी?
Join WhatsApp Channel

कमेंट

Read more →

अभी कोई स्वीकृत कमेंट नहीं है।

अपनी प्रतिक्रिया दें

अपनी प्रतिक्रिया लिखें

इस खबर पर अपनी राय या प्रतिक्रिया नीचे लिखें।

CORRECTION / REPORTइस खबर में गलती बताएं