Star Mithila Newsमिथिला का सबसे विश्वसनीय नॉन टैबलॉयड चैनल !!
खबर

झंझारपुर विधायक नीतीश मिश्रा को डिप्टी CM बनाने की मांग, होर्डिंग्स ने बढ़ाई सियासी हलचल

खबर सारांश

बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर में उपमुख्यमंत्री पद को लेकर सियासत अचानक गर्म हो गई है। अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और बाजारों में लगे बड़े-बड़े होर्डिंग्स ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। इन पोस्टरों में स्थानीय विधायक नीतीश मिश्रा को डिप्टी सीएम बनाने […]

Star Mithila News
WhatsAppJoin Group
झंझारपुर विधायक नीतीश मिश्रा को डिप्टी CM बनाने की मांग, होर्डिंग्स ने बढ़ाई सियासी हलचल
लगभग 2 मिनट

बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर में उपमुख्यमंत्री पद को लेकर सियासत अचानक गर्म हो गई है। अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और बाजारों में लगे बड़े-बड़े होर्डिंग्स ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। इन पोस्टरों में स्थानीय विधायक नीतीश मिश्रा को डिप्टी सीएम बनाने की खुली मांग की गई है, जिसने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है।

लगातार पांचवीं बार रिकॉर्ड जीत:

झंझारपुर विधानसभा से लगातार पांचवीं बार जीत हासिल करने वाले विधायक नीतीश मिश्रा को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग अब जोर पकड़ रही है। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इन होर्डिंगों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस संबंध में सीधे अपील की है।

ऐतिहासिक जीत और विकास कार्य आधार:

होर्डिंग लगाने वाले स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों (संजीव महाजन, ललन यादव, सुनील मिश्र, वार्ड पार्षद गंगा प्रसाद यादव, बीरेंद्र नारायण भंडारी, सिंहेश्वर राय, रौशन झा, धीरज साह, महेश केजरीवाल, राघवेंद्र सिंह, राजू मंडल, राजा कुमार, अरुण गुप्ता, सियाकांत वर्ण, बैजू ठाकुर सहित अन्य) का कहना है कि विधायक नीतीश मिश्रा हमेशा से लोगों के ‘दिल अजीज’ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मिश्रा ने इस बार अपने 42 हजार वोट के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 55 हजार मतों के भारी अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। साथ ही, एनडीए सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इसी असाधारण प्रदर्शन और क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए, उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग तेजी से बढ़ रही है।

Reporter से सवाल पूछें

सवाल भेजने के लिए login करें।

आपकी प्रतिक्रियायह खबर कैसी लगी?
Star Mithila News WhatsApp Channel से जुड़ेंताज़ा खबरों के अपडेट WhatsApp पर पाएँ
CORRECTION / REPORTइस खबर में गलती बताएं