Star Mithila Newsमिथिला का सबसे विश्वसनीय नॉन टैबलॉयड चैनल !!
खबर

सुपौल और नई दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन: यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लिया बड़ा फैसला

खबर सारांश

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सुपौल और नई दिल्ली के बीच गाड़ी संख्या 04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन सहरसा, मानसी, खगड़िया, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, बलिया, […]

Star Mithila News
WhatsAppJoin Group
सुपौल और नई दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन: यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लिया बड़ा फैसला
लगभग 2 मिनट

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सुपौल और नई दिल्ली के बीच गाड़ी संख्या 04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन सहरसा, मानसी, खगड़िया, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी और प्रयागराज के रास्ते चलाई जाएगी।

रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। इसमें तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 03 कोच, शयनयान श्रेणी के 08 कोच, साधारण श्रेणी के 04 कोच और एसएलआरडी के 02 कोच शामिल किए गए हैं, जिससे यात्रियों को सफर के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

ट्रेन का समय और रूट विवरण

गाड़ी संख्या 04072 (नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल): यह ट्रेन दिनांक 06.08.2026 से 30.09.2026 तक प्रतिदिन नई दिल्ली से रात 21.35 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए यह ट्रेन दूसरे दिन रात 20.53 बजे सोनपुर, 21.05 बजे हाजीपुर और 22.10 बजे शाहपुर पटोरी पहुंचेगी। अपनी यात्रा के तीसरे दिन यह गाड़ी समयानुसार 00.35 बजे बरौनी, 01.03 बजे बेगूसराय, 02.18 बजे खगड़िया, 02.40 बजे मानसी, 03.10 बजे सिमरी बख्तियारपुर और 03.45 बजे सहरसा रुकते हुए सुबह 06.35 बजे सुपौल पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04071 (सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल): वापसी की दिशा में यह ट्रेन दिनांक 08.08.2026 से 02.10.2026 तक प्रतिदिन सुपौल से सुबह 07.45 बजे खुलेगी। इसके बाद यह सुपौल से चलकर 09.35 बजे सहरसा, 10.08 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 10.53 बजे मानसी, 11.05 बजे खगड़िया, 11.38 बजे बेगूसराय, 12.20 बजे बरौनी, 13.30 बजे शाहपुर पटोरी, 14.50 बजे हाजीपुर और 15.05 बजे सोनपुर सहित अन्य निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन दोपहर 15.00 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी।

Reporter से सवाल पूछें

सवाल भेजने के लिए login करें।

आपकी प्रतिक्रियायह खबर कैसी लगी?
Star Mithila News WhatsApp Channel से जुड़ेंताज़ा खबरों के अपडेट WhatsApp पर पाएँ

अपनी प्रतिक्रिया दें

अपनी प्रतिक्रिया लिखें

इस खबर पर अपनी राय या प्रतिक्रिया नीचे लिखें।

CORRECTION / REPORTइस खबर में गलती बताएं