Star Mithila Newsमिथिला का सबसे विश्वसनीय नॉन टैबलॉयड चैनल !!
खबर

ललितग्राम से प्रतिदिन चलेगी वैशाली एक्सप्रेस, दिल्ली का सफर हुआ आसान

खबर सारांश

सुपौल: ललितग्राम की चीरलंबित मांग अब पूरी हो गई। ललितग्राम अब राज्य की राजधानी और देश की राजधानी से जुड़ गया। सहरसा-पटना राज्यरानी सुपरफास्ट का ललितग्राम तक स्थाई विस्तार के बाद अब सहरसा-नई दिल्ली वैशाली सुपरफास्ट का स्थाई विस्तार ललितग्राम तक स्वीकृत कर दिया गया है। जल्द ही […]

Star Mithila News
WhatsAppJoin Group
ललितग्राम से प्रतिदिन चलेगी वैशाली एक्सप्रेस, दिल्ली का सफर हुआ आसान
लगभग 2 मिनट

सुपौल: ललितग्राम की चीरलंबित मांग अब पूरी हो गई। ललितग्राम अब राज्य की राजधानी और देश की राजधानी से जुड़ गया। सहरसा-पटना राज्यरानी सुपरफास्ट का ललितग्राम तक स्थाई विस्तार के बाद अब सहरसा-नई दिल्ली वैशाली सुपरफास्ट का स्थाई विस्तार ललितग्राम तक स्वीकृत कर दिया गया है। जल्द ही सहरसा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वैशाली सुपरफास्ट अब ललितग्राम- नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस बनकर चलेगी। जारी अधिसूचना के अनुसार यह ट्रेन ललितग्राम के बाद सुपौल, सरायगढ़, प्रतापगंज जैसे स्टेशनों पर रूकेगी जिससे अत्यधिक रेल यात्रियों को लाभ मिल सकेगा।

ललितग्राम से दिल्ली की ओर

ललितग्राम – नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस ललितग्राम से प्रतिदिन सुबह 04ः00 बजे खुलेगी जो राघोपुर 04ः18 बजे, सरायगढ़ 04ः30 बजे, सुपौल 05ः00 बजे होते हुए सहरसा 06ः25 बजे पहुंचेगी। सहरसा में करीब 20 मिनट ठहराव के बाद 06ः45 बजे खुलेगी जो अपने पूर्व निर्धारित समय व ठहराव के अनुसार चलकर 06ः30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

नई दिल्ली से ललितग्राम की ओर

नई दिल्ली – ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस नई दिल्ली से अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार रात्री 20ः40 बजे खुलेगी जो अपने पूर्व निर्धारित समय व ठहराव के अनुसार ही चलकर 20ः20 बजे सहरसा पहुंचेगी जो 20ः40 बजे सहरसा से खुलने के बाद सुपौल 21ः13 बजे, सरायगढ़ 21ः40 बजे, राघोपुर 21ः50 बजे होते हुए ललितग्राम 22ः30 बजे पहुंचेगी।

ललितग्राम – नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस का नया गाड़ी संख्या 15565/ 15566 होगा।

Lalitgram- New Delhi Vaishali Express Time Table

Reporter से सवाल पूछें

सवाल भेजने के लिए login करें।

आपकी प्रतिक्रियायह खबर कैसी लगी?
Star Mithila News WhatsApp Channel से जुड़ेंताज़ा खबरों के अपडेट WhatsApp पर पाएँ

अपनी प्रतिक्रिया दें

अपनी प्रतिक्रिया लिखें

इस खबर पर अपनी राय या प्रतिक्रिया नीचे लिखें।

CORRECTION / REPORTइस खबर में गलती बताएं