झंझारपुर स्टेशन पर रास्ता भटका 12 वर्षीय बालक मिला, सत्यापन के बाद मामा को सकुशल सौंपा गया
Join WhatsApp Channel
झंझारपुर (मधुबनी) : शनिवार, 21 नवंबर 2026 को झंझारपुर रेलवे स्टेशन पर एक 12 वर्षीय बालक अकेला पाया गया। स्टेशन परिसर में बालक के अकेले होने की सूचना मिलते ही ऑन ड्यूटी स्टाफ आरक्षी विद्यानंद ठाकुर ने तुरंत संज्ञान लिया और बालक से पूछताछ की।
पूछताछ में बालक ने अपना नाम किशन कुमार तथा पिता का नाम अशोक मंडल बताया। उसने अपनी पहचान सुपौल जिले के पिपरा थाना अंतर्गत ग्राम दुबियाही के निवासी के रूप में दी। बालक ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ झंझारपुर आया था, लेकिन इस दौरान रास्ता भटक जाने के कारण वह घूमते-घूमते रेलवे स्टेशन पहुँच गया।
बालक के बारे में पूरी जानकारी मिलने के बाद उसके परिजनों को सूचित किया गया। सूचना पाकर उसके मामा जगदीश मंडल झंझारपुर पहुँचे। स्टेशन पर मौजूद स्टाफ द्वारा सभी आवश्यक एवं समुचित सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके उपरांत बालक किशन कुमार को सकुशल उसके मामा जगदीश मंडल के सुपुर्द कर दिया गया। बालक के सुरक्षित मिलने और सही सलामत वापस मिल जाने से परिजनों ने राहत की सांस ली और संतोष व्यक्त किया।
Reporter से सवाल पूछें
सवाल भेजने के लिए login करें।
लॉगिन करें



कमेंट
Read more →अभी कोई स्वीकृत कमेंट नहीं है।