Category: पटना

  • गया, दिल्ली, आनंद विहार, राजगीर, हरिद्वार, पूर्णिया कोर्ट, सहरसा, मुजफ्फरपुर समेत कई अन्य जगहों से चलने वाली स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में हुआ विस्तार, पढ़े पूरी खबर

    गया, दिल्ली, आनंद विहार, राजगीर, हरिद्वार, पूर्णिया कोर्ट, सहरसा, मुजफ्फरपुर समेत कई अन्य जगहों से चलने वाली स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में हुआ विस्तार, पढ़े पूरी खबर

    हाजीपुर, 17 अगस्त 2025: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 12 जोड़ी विशेष ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने की घोषणा की है। इन ट्रेनों की उपयोगिता और यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम यात्रा अनुभव प्रदान किया जा सके। इसके अतिरिक्त, कुछ ट्रेनों में सिहो स्टेशन पर नया ठहराव भी प्रदान किया गया है। इन ट्रेनों का परिचालन विवरण निम्नलिखित है:

    1. गाड़ी सं. 02832/02831 भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल: गाड़ी सं. 02832 भुवनेश्वर से धनबाद तक 19 अगस्त 2025 से 30 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन चलेगी, जबकि गाड़ी सं. 02831 धनबाद से भुवनेश्वर तक 20 अगस्त 2025 से 1 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन परिचालित होगी।
    2. गाड़ी सं. 03309/03310 धनबाद-जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल: गाड़ी सं. 03309 धनबाद से जम्मूतवी तक 16 अगस्त 2025 से 13 सितंबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को चलेगी। गाड़ी सं. 03310 जम्मूतवी से धनबाद तक 17 अगस्त 2025 से 14 सितंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को चलेगी।
    3. गाड़ी सं. 03311/03312 धनबाद-चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल: गाड़ी सं. 03311 धनबाद से चंडीगढ़ तक 19 अगस्त 2025 से 12 सितंबर 2025 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। गाड़ी सं. 03312 चंडीगढ़ से धनबाद तक 21 अगस्त 2025 से 14 सितंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार को चलेगी।
    4. गाड़ी सं. 03697/03698 गया-दिल्ली-गया स्पेशल: गाड़ी सं. 03697 गया से दिल्ली तक 16 अगस्त 2025 से 21 अगस्त 2025 तक रविवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छह दिन चलेगी। गाड़ी सं. 03698 आनंद विहार से गया तक 17 अगस्त 2025 से 22 अगस्त 2025 तक सोमवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छह दिन चलेगी।
    5. गाड़ी सं. 02397/02398 गया-आनंद विहार-गया स्पेशल: गाड़ी सं. 02397 गया से आनंद विहार 17 अगस्त 2025 को (रविवार) को चलेगी, जबकि गाड़ी सं. 02398 आनंद विहार से गया 18 अगस्त 2025 को (सोमवार) को चलेगी।
    6. गाड़ी सं. 03223/03224 राजगीर-हरिद्वार-राजगीर स्पेशल: गाड़ी सं. 03223 राजगीर से हरिद्वार तक 22 अगस्त 2025 से 12 सितंबर 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। गाड़ी सं. 03224 हरिद्वार से राजगीर तक 23 अगस्त 2025 से 13 सितंबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
    7. गाड़ी सं. 03221/03222 राजगीर-शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर)-राजगीर स्पेशल: गाड़ी सं. 03221 राजगीर से उधमपुर तक 18 अगस्त 2025 से 15 सितंबर 2025 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। गाड़ी सं. 03222 उधमपुर से राजगीर तक 20 अगस्त 2025 से 17 सितंबर 2025 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।
    8. गाड़ी सं. 05219/05220 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल: गाड़ी सं. 05219 मुजफ्फरपुर से आनंद विहार तक 16 अगस्त 2025 से 13 सितंबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। गाड़ी सं. 05220 आनंद विहार से मुजफ्फरपुर तक 17 अगस्त 2025 से 14 सितंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।
    9. गाड़ी सं. 05517/05518 सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ स्पेशल: गाड़ी सं. 05517 सरायगढ़ से देवघर तक 15 अगस्त 2025 से 24 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन चलेगी। गाड़ी सं. 05518 देवघर से सरायगढ़ तक 16 अगस्त 2025 से 25 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन चलेगी।
    10. गाड़ी सं. 05506/05505 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल: गाड़ी सं. 05506 सहरसा से पूर्णिया कोर्ट तक 17 अगस्त 2025 से 15 सितंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार, सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। गाड़ी सं. 05505 पूर्णिया कोर्ट से सहरसा तक 21 अगस्त 2025 से 18 सितंबर 2025 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी।
    11. गाड़ी सं. 05575/05576 सहरसा-आनंद विहार-सहरसा स्पेशल: गाड़ी सं. 05575 सहरसा से आनंद विहार तक 20 अगस्त 2025 से 10 सितंबर 2025 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। गाड़ी सं. 05576 आनंद विहार से सहरसा तक 19 अगस्त 2025 से 9 सितंबर 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
    12. गाड़ी सं. 05579/05580 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल: गाड़ी सं. 05579 पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार तक 17 अगस्त 2025 से 15 सितंबर 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार को चलेगी। गाड़ी सं. 05580 आनंद विहार से पूर्णिया कोर्ट तक 20 अगस्त 2025 से 17 सितंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी।

    शिशो स्टेशन पर नया ठहराव

    1. यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए गाड़ी सं. 05575/05576 (सहरसा-आनंद विहार-सहरसा स्पेशल) और गाड़ी सं. 05579/05580 (पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल) में दरभंगा के स्थान पर शिशो स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है। ठहराव का समय निम्नलिखित है:
    • गाड़ी सं. 05575/05579: शिशो स्टेशन पर रात 23:35 से 23:40 बजे तक रुकेगी।
    • गाड़ी सं. 05576/05580: शिशो स्टेशन पर सुबह 04:00 से 04:05 बजे तक रुकेगी।

    मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि यह कदम यात्रियों की सुविधा और उनकी यात्रा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उठाया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय नवीनतम समय-सारणी और बुकिंग की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र से प्राप्त करें।

  • मालदा, दरभंगा, पटना 3 नई अमृत भारत एक्सप्रेस समेत 18 को 7217 करोड़ के परियोजनाओं का होगा शिलान्यास और उद्घाटन

    मालदा, दरभंगा, पटना 3 नई अमृत भारत एक्सप्रेस समेत 18 को 7217 करोड़ के परियोजनाओं का होगा शिलान्यास और उद्घाटन

    पटना, 16 जुलाई 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 जुलाई को प्रस्तावित बिहार दौरे की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गांधी मैदान में पंडाल निर्माण से लेकर पुलिस लाइन और मजुराहों में हेलीपैड बनाने का कार्य अंतिम चरण में है। इस दौरान पीएम 7217 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। साथ ही, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

    प्रमुख परियोजनाएं और उद्घाटन

    रेलवे, सड़क, ग्रामीण विकास, और मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों में कुल 7217 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन होगा। इनमें शामिल हैं:

    • रेलवे परियोजनाएं (5398 करोड़):
      • दरभंगा-नरकटियागंज (256 किमी) का दोहरीकरण: 4079 करोड़ (शिलान्यास)
      • समस्तीपुर-बछवाड़ा रेलखंड में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग (34 किमी): 53 करोड़ (राष्ट्र को समर्पित)
      • दरभंगा-थलवारा और समस्तीपुर-राजभद्रपुर रेलखंड का दोहरीकरण (38 किमी): 585 करोड़ (राष्ट्र को समर्पित)
      • पसराहा में गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल: 13 करोड़ (राष्ट्र को समर्पित)
      • भटनी-छपरा ग्रामीण रेलखंड में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग: 153 करोड़ (शिलान्यास)
      • भटनी-छपरा रेलखंड के ट्रैक्शन सिस्टम का उन्नयन: 232 करोड़ (शिलान्यास)
      • पाटलिपुत्र में वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर: 283 करोड़ (शिलान्यास)
    • इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (63 करोड़):
      • पटना में एसटीपीआई की अत्याधुनिक इनक्यूबेशन सुविधा: 53 करोड़ (उद्घाटन)
      • दरभंगा में नई एसटीपीआई सुविधा: 10 करोड़ (उद्घाटन)
    • सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (1173 करोड़):
      • असनी से बॉमपाली तक फोरलेन आरा बाइपास: 138 करोड़ (शिलान्यास)
      • परारिया से मोहनिया खंड की फोरलेन सड़क: 828 करोड़ (उद्घाटन)
      • एनएच-333 सी सरवन से चकई तक टू-लेन सड़क: 110 करोड़ (उद्घाटन)
      • एनएच-31 पर मनिया से लाभा तक टू-लेन सड़क: 97 करोड़ (उद्घाटन)
    • ग्रामीण विकास मंत्रालय (562 करोड़):
      • पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 40 हजार लाभार्थियों को 162 करोड़ की राशि वितरण
      • 12 हजार लाभार्थियों का गृह प्रवेश, 5 को नए घर की चाबियां सौंपना
      • दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 61,500 स्वयं सहायता समूहों को 400 करोड़ की सामुदायिक पूंजी का वितरण
    • मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (21 करोड़):
      • मत्स्य पालन और जलीय कृषि परियोजनाएं (उद्घाटन)

    अमृत भारत ट्रेनों का शुभारंभ

    प्रधानमंत्री पटना-नई दिल्ली, मालदा टाउन-लखनऊ, और दरभंगा-लखनऊ के बीच तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेलवे ने इनके परिचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

    सुरक्षा और आयोजन की तैयारियां

    गांधी मैदान में पांच पंडाल और पुलिस लाइन में तीन हेलीपैड के साथ-साथ मजुराहों में एक हेलीपैड का निर्माण अंतिम चरण में है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए गांधी मैदान में अस्थायी थाना बनाया गया है, और प्रवेश के लिए सख्त जांच की जा रही है। 17 जुलाई से कार्यक्रम स्थल को विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) अपने कब्जे में ले लेगा। डॉग स्क्वॉयड, बम निरोधक दस्ता, और अन्य खुफिया एजेंसियां शहर में सुरक्षा की कमान संभाल रही हैं।

    पीएम हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन में उतरने के बाद रथ से गांधी मैदान के मंच तक पहुंचेंगे और पूर्वी गेट से प्रवेश कर जनता का अभिवादन करेंगे।

    भाजपा का प्रचार अभियान

    भाजपा कार्यकर्ता पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, शिवहर, और सीतामढ़ी में पीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रचार कर रहे हैं और लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं।

  • जोगबनी से पटना के बीच जल्द शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस: कटिहार डीआरएम

    जोगबनी से पटना के बीच जल्द शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस: कटिहार डीआरएम

    जोगबनी: जोगबनी से पटना के बीच कटिहार के रास्ते जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होने की संभावना है। इसको लेकर कटिहार डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने 9 जून को कटिहार से जोगबनी के बीच रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। निरीक्षण स्पेशल ट्रेन सुबह 10 बजे कटिहार से रवाना हुई और निर्धारित समय पर दोपहर 12 बजे जोगबनी पहुंची।

    जोगबनी स्टेशन पर डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने सीनियर डीएसओ अमित सिंह, सीनियर डीईएन-2 शुभंकर, टीआरडी विवेक कुमार और अन्य स्थानीय अधिकारियों के साथ वाशिंग पिट, पिट लाइन और रनिंग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को कई दिशा-निर्देश दिए। रेल सूत्रों के अनुसार, जोगबनी से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन की तैयारी के लिए कटिहार मंडल सक्रिय है।

    जोगबनी में वंदे भारत के लिए तैयार हो रहा वाशिंग पिट

    रेल सूत्रों ने बताया कि जोगबनी में बन रहा वाशिंग पिट 8 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के रखरखाव के लिए तैयार किया जा रहा है। वाशिंग पिट का 400 मीटर हिस्सा पूरा हो चुका है, जबकि 300 मीटर का निर्माण बाकी है। इसके लिए जल्द ही नया टेंडर जारी होगा। इसके अलावा, वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस के लिए दूसरा वाशिंग पिट भी अगले वर्ष तक तैयार हो जाएगा।

    फारबिसगंज में डीआरएम को सौंपा गया ज्ञापन

    फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष शाहजहां शाद और सचिव रमेश सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने रेल मंत्री के नाम डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फारबिसगंज स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2-3 की लंबाई बढ़ाने की मांग की गई, क्योंकि 22-24 कोच वाली ट्रेनों के लिए मौजूदा प्लेटफॉर्म छोटे हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है।

    ज्ञापन में जोगबनी-कोलकाता त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस (13159/60) को प्रतिदिन चलाने, इसके आईसीएफ कोच को एलएचबी में बदलने, और प्रस्थान समय को शाम 5 बजे करने की मांग की गई। साथ ही, कटिहार से फारबिसगंज, राघोपुर, झंझारपुर, दरभंगा होकर नई दिल्ली तक एक नई सुपरफास्ट ट्रेन शुरू करने का अनुरोध किया गया।

    सीमांचल और कोसी क्षेत्र की रेल समस्याओं पर ध्यान देने की मांग

    नागरिक संघर्ष समिति ने ज्ञापन के माध्यम से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ध्यान जोगबनी-कटिहार और फारबिसगंज-सहरसा-दरभंगा रेल खंडों की उपेक्षा की ओर आकर्षित किया। समिति ने सीमांचल, कोसी और मिथिलांचल के रेल उपभोक्ताओं की लंबित मांगों को पूरा करने की अपील की।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को बीकानेर से 103 अमृत भारत स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन – Amrit Bharat stations

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को बीकानेर से 103 अमृत भारत स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन – Amrit Bharat stations

    भारत के रेलवे स्टेशन, जो लंबे समय से देश के शहरों और कस्बों की धड़कन रहे हैं, अब एक नए युग की ओर बढ़ रहे हैं। ये स्टेशन न केवल यात्रियों की आवाजाही का केंद्र हैं, बल्कि कहानियों और यादों का भी हिस्सा हैं। अब, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत, इन स्टेशनों को आधुनिक और यात्री-अनुकूल बनाने का समय आ गया है।

    22 मई को, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बीकानेर, राजस्थान से 18 राज्यों में 103 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इस योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को चरणबद्ध तरीके से बेहतर बनाना है, ताकि वे स्वच्छ, आरामदायक और उपयोग में आसान हों। प्रत्येक स्टेशन की जरूरतों के आधार पर विस्तृत योजनाएँ बनाई गई हैं, जिसमें प्रवेश-निकास बिंदु, प्रतीक्षा कक्ष, शौचालय, प्लेटफॉर्म और छतों में सुधार शामिल हैं।

    प्रमुख सुविधाएँ:

    • आधुनिक सुविधाएँ: लिफ्ट, एस्केलेटर, मुफ्त वाई-फाई, बेहतर साइनेज और सूचना प्रणाली।
    • कार्यकारी क्षेत्र: कुछ स्टेशनों पर कार्यकारी लाउंज और व्यापारिक बैठकों के लिए विशेष क्षेत्र।
    • ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’: स्थानीय हस्तशिल्प, चिकनकारी, मसाले, चाय और कॉफी को बेचने के लिए कियोस्क।
    • स्थानीय संस्कृति से प्रेरित डिज़ाइन: अहमदाबाद स्टेशन को मोढेरा सूर्य मंदिर, द्वारका स्टेशन को द्वारकाधीश मंदिर, और कुंभकोणम स्टेशन को चोल वास्तुकला से प्रेरणा।
    • सुगम्य भारत मिशन: दिव्यांगजनों के लिए रैंप, सुलभ पार्किंग, ब्रेल साइनेज और टैक्टाइल पाथवे।
    • पर्यावरण-अनुकूल: शोर-मुक्त ट्रैक, हरे-भरे परिदृश्य और बेहतर योजना।

    उद्घाटन का इतिहास:

    अमृत भारत स्टेशन योजना की शुरुआत 2021 में गांधीनगर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के साथ हुई, जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएँ और एक पांच सितारा होटल शामिल था। उसी वर्ष, रानी कमलापति (पूर्व में हबीबगंज) स्टेशन भी नए रूप में सामने आया।

    राज्यों में अमृत स्टेशन:

    • राजस्थान: बूंदी, देशनोक, फतेहपुर शेखावटी, गोगामेरी, गोविंदगढ़, मंडल गढ़, मंडावर महुआ रोड, राजगढ़
    • आंध्र प्रदेश: सुल्लुरुपेटा
    • असम: हैबरगाँव
    • बिहार: पिरपैंती, थावे
    • छत्तीसगढ़: अंबिकापुर, भानुप्रतापपुर, भिलाई, डोंगरगढ़, उरकुरा
    • गुजरात: डकौर, डेरोल, हापा, जामवंथली, जामजोधपुर, कनालुस जं., करमसद, कोसंबा जं., लिंबडी, माहुवा, मिथापुर, मोरबी, ओखा, पालिताना, राजुला जं., समाखियाली, सिहोर जं., उत्राण
    • हरियाणा: मंडी डबवाली
    • हिमाचल प्रदेश: बैजनाथ पप्रोला
    • झारखंड: गोविंदपुर रोड, राजमहल, शंकरपुर
    • कर्नाटक: बागलकोट, धारवाड़, गदग जं., गोकक रोड, मुनीराबाद
    • केरल: चिरायिनकीज़, वडकारा
    • मध्य प्रदेश: कटनी साउथ, नर्मदापुरम, ओरछा, सिवनी, शाजापुर, श्री धाम
    • महाराष्ट्र: अमगाँव, चांदा फोर्ट, चिंचपोकली, देवलाली, धुले, केडगाँव, लसलगाँव, लोनंद जं., मातुंगा, मुर्तिजापुर जं., नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जं., परेल, सावदा, शहाड, वडाला रोड
    • पुडुचेरी: माहे
    • तमिलनाडु: चिदंबरम, कुलित्तुराई, मन्नारगुडी, पोलुर, समालपट्टी, श्रीरंगम, सेंट थॉमस माउंट, तिरुवन्नामलई, वृद्धाचलम जं.
    • तेलंगाना: बेगमपेट (महिला संचालित स्टेशन), करीमनगर, वारंगल
    • उत्तर प्रदेश: बलरामपुर, बरेली सिटी, बिजनौर, फतेहाबाद, गोला गोकरननाथ, गोवर्धन, गोविंदपुरी, हाथरस सिटी, इदगाह आगरा जं., इज्जतनगर, करछना, मैलानी जं., पोखरायण, रामघाट हाल्ट, सहारनपुर जं., सिद्धार्थनगर, सुरैमनपुर
    • पश्चिम बंगाल: जॉयचंदीपहाड़, कल्याणी घोषपारा, पनागढ़
  • प्रधानमंत्री मोदी 22 मई को राजस्थान से करेंगे 103 आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन -Amrit Bharat Scheme

    प्रधानमंत्री मोदी 22 मई को राजस्थान से करेंगे 103 आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन -Amrit Bharat Scheme

    पटना 19 मई 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को राजस्थान के दौरे पर कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ करने जा रहे हैं। इस दौरान वे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में तैयार किए गए 103 आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। ये स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं, भारतीय संस्कृति, और स्थानीय विरासत को दर्शाने वाले डिजाइन के साथ तैयार किए गए हैं।

    रेल मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी बीकानेर के देशनोक रेलवे स्टेशन से इस मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे, जो पाकिस्तान सीमा के नजदीक स्थित है। इस मंच से वे देशभर के अन्य 102 स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। इनमें राजस्थान के देशनोक, बूंदी, मांडलगढ़, गोगामेड़ी, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जंक्शन, बिजनौर, गोवर्धन, गुजरात के देरोल, सिहोर जंक्शन, और दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु जैसे राज्यों के स्टेशन शामिल हैं।

    प्रमुख स्टेशनों की सूची:

    • उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जंक्शन, बिजनौर, गोवर्धन, बरेली सिटी, सिद्धार्थनगर, गोला गोकर्णनाथ, करछना, ईदगाह आगरा जंक्शन
    • गुजरात: देरोल, सिहोर जंक्शन, सामाखियाली जंक्शन, पालिताना, मोरबी, डाकोर, हापा, मीठापुर
    • छत्तीसगढ़: भिलाई, भानुप्रतापपुर, अंबिकापुर
    • बिहार: पीरपैंती, थावे जंक्शन
    • झारखंड: राजमहल, गोविंदपुर रोड
    • कर्नाटक: बगलकोट, धारवाड
    • केरल: वडकरा, चिराईनिकिल
    • तमिलनाडु: समलपट्टी, चिदंबरम, श्रीरंगम, वृद्धाचलम जंक्शन
    • तेलंगाना: बेगमपेट, करीमनगर, वारंगल
    • मध्य प्रदेश: सिवनी, ओरछा, नर्मदापुरम
    • महाराष्ट्र: इतवारी, चिंचपोकली, परेल, अमगांव, धुले, माटुंगा
    • पश्चिम बंगाल: पानागढ़, जॉयचंडी पहाड़
    • आंध्र प्रदेश: सुलुरपेटा
    • असम: हरबरगांव
    • पुडुचेरी: माहे
    • हरियाणा: मंडी, डबवाली
    • हिमाचल प्रदेश: बैजनाथ, पपरोला

    अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य:

    रेलवे मंत्रालय की अमृत भारत स्टेशन योजना देशभर के 1300 से अधिक स्टेशनों के आधुनिकीकरण से जुड़ी है। इन स्टेशनों को न केवल यात्रा का ठिकाना बनाया जा रहा है, बल्कि स्थानीय संस्कृति, वास्तुकला, और परंपराओं को दर्शाने वाला एक अनूठा अनुभव भी प्रदान किया जा रहा है।

    स्टेशनों की खासियतें:

    • यात्री सुविधाएं: बेहतर वेटिंग एरिया, हाईटेक टिकट काउंटर, कैफेटेरिया, एस्केलेटर, लिफ्ट।
    • तकनीकी उन्नति: डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, साफ-सुथरे टॉयलेट्स, बेहतर रोशनी, और सुरक्षा व्यवस्था।
    • सांस्कृतिक समावेश: स्थानीय कला, इतिहास, और संस्कृति को दर्शाने वाला डिजाइन।

    रेल मंत्रालय का कहना है कि यह योजना भारतीय रेलवे को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।

  • कल से नए समय पर चलेगी बरका काना-पटना पलामू एक्सप्रेस, देखें समय सारणी – PALAMU EXPRESS

    कल से नए समय पर चलेगी बरका काना-पटना पलामू एक्सप्रेस, देखें समय सारणी – PALAMU EXPRESS

    पटना: भारतीय रेलवे ने यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 13347 बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस की समय सारिणी में बदलाव किया है। रेलवे विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है, जो 10 मई 2025 से प्रभावी होगी। इस बदलाव का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर और समयबद्ध सेवा प्रदान करना है। #PalamuExpress #IndianRailways

    पलामू एक्सप्रेस: डाल्टनगंज से पटना तक का सफर

    गाड़ी संख्या 13347 बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस डाल्टनगंज से होकर गुजरती है और बिहार की राजधानी पटना तक जाती है। यह ट्रेन खासकर विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय है, जो इस रूट पर नियमित रूप से सफर करते हैं। इस ट्रेन की नई समय सारिणी को लागू करने से पहले पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम ने केंद्रीय रेलवे मंत्री और रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से मुलाकात की थी। #Daltonganj #Patna

    नई समय सारिणी: 10 मई 2025 से लागू

    नई समय सारिणी के अनुसार, पलामू एक्सप्रेस बरकाकाना से शाम 18:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 09:00 बजे पटना पहुंचेगी। ट्रेन के प्रमुख स्टेशनों पर रुकने का समय इस प्रकार है:

    • भुरकुंडा: 18:41 बजे
    • पतरातू: 18:51 बजे
    • राय: 19:14 बजे
    • खलारी: 19:23 बजे
    • मैकलुस्कीगंज: 19:32 बजे
    • टोरी: 19:53 बजे
    • लातेहार: 20:38 बजे
    • बरवाडीह: 21:30 बजे
    • डाल्टनगंज: 22:05 बजे
    • लालगढ़ बिहार हाल्ट: 22:43 बजे
    • गढ़वा रोड: 23:20 बजे
    • पटना: 09:00 बजे (अगले दिन)

    यात्री नई समय सारिणी की जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी रेलवे स्टेशन से संपर्क कर सकते हैं। #TrainSchedule #RailwayUpdate

  • जोगबनी-दानापुर एक्सप्रेस, जोगबनी-रक्सौल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन अब LHB कोच से चलेगी, बढ़ेगी यात्री सुविधा

    जोगबनी-दानापुर एक्सप्रेस, जोगबनी-रक्सौल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन अब LHB कोच से चलेगी, बढ़ेगी यात्री सुविधा

    झंझारपुर, 26 अप्रैल 2025: पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों को नए लिंक हाफमैन बुश (LHB) कोच में अपग्रेड करने का फैसला किया है। इस बदलाव से जोगबनी-दानापुर एक्सप्रेस, जोगबनी-रक्सौल एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों में यात्रा अब और अधिक आरामदायक, सुरक्षित और तेज होगी।

    LHB कोच, पुराने ICF (इंटीग्रल कोच फैक्ट्री) कोच की तुलना में हल्के, तेज और अधिक सुरक्षित हैं। इन कोचों में बायोटॉयलेट, बेहतर वेंटिलेशन, इमरजेंसी विंडो और आरामदायक सीट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। ये कोच न केवल ट्रेन की गति बढ़ाते हैं, बल्कि यात्री सुरक्षा को भी सुनिश्चित करते हैं।

    इन ट्रेनों में होगा LHB कोच का परिवर्तन:

    रेलवे ने निम्नलिखित ट्रेनों में LHB कोच लगाने की घोषणा की है:

    गाड़ी संख्या 15211/12 दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस

    Existing CompositionsRevised CompositionsW.E.F.
    SLRD- 2
    GS-22
    =24 Coaches
    LWLRRM-1
    LSLRD-1
    LWS-20
    =22 Coaches
    Ex. DBG from 10.05.2025
    Ex. ASR from 12.05.2025

    गाड़ी संख्या 13243/44 पटना-भभुआ-पटना एक्सप्रेस

      Existing CompositionsRevised CompositionsW.E.F.
      SLRD- 2
      GS-20
      WGSCZAC-1
      =23 Coaches
      LWLRRM-1
      LSLRD-1
      LWS-19
      LWSCZAC-1
      =22 Coaches
      Ex. PNBE from 30.07.2025
      Ex. BBU from 31.07.2025

      गाड़ी संख्या 53214/53213 गया-पटना-गया पैसेंजर

      Existing CompositionsRevised CompositionsW.E.F.
      SLRD- 2
      GS-20
      WGSCZAC-1
      =23 Coaches
      LWLRRM-1
      LSLRD-1
      LWS-19
      LWSCZAC-1
      =22 Coaches
      Ex. GAYA from 30.07.2025
      Ex. PNBE from 31.07.2025

      गाड़ी संख्या 13233/34 दानापुर-राजगीर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस

      Existing CompositionsRevised CompositionsW.E.F.
      SLRD- 2
      GS-19
      ACCN-1
      CZAC-1
      =23 Coaches
      LWLRRM-1
      LSLRD-1
      LWS-17
      LWACCN-1
      LWSCZAC-1
      =21 Coaches
      Ex. DNR from 10.08.2025
      Ex. RGD from 10.08.2025

      गाड़ी संख्या 13236/35 दानापुर-साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस

      Existing CompositionsRevised CompositionsW.E.F.
      SLRD- 2
      GS-19
      ACCN-1
      CZAC-1
      =23 Coaches
      LWLRRM-1
      LSLRD-1
      LWS-17
      LWACCN-1
      LWSCZAC-1
      =21 Coaches
      Ex. DNR from 11.08.2025
      Ex. SBG from 11.08.2025

      गाड़ी संख्या 13212/11 दानापुर-जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस

      Existing CompositionsRevised CompositionsW.E.F.
      SLRD- 2
      GS-7
      GSCN-6
      ACCN-1
      =16 Coaches
      LWLRRM-1
      LSLRD-1
      LWS-6
      LWSCN-7
      LWACCN-2
      LWACCW-1
      =18 Coaches
      Ex. DNR from 30.08.2025
      Ex. JBN from 31.08.2025

      गाड़ी संख्या 13214/13 सहरसा-जोगबनी-सहरसा एक्सप्रेस

      Existing CompositionsRevised CompositionsW.E.F.
      SLRD- 2
      GS-7
      GSCN-6
      ACCN-1
      =16 Coaches
      LWLRRM-1
      LSLRD-1
      LWS-6
      LWSCN-7
      LWACCN-2
      LWACCW-1
      =18 Coaches
      Ex. SHC from 30.08.2025
      Ex. JBN from 30.08.2025

      गाड़ी संख्या 15501/02 रक्सौल-जोगबनी-रक्सौल एक्सप्रेस

      Existing CompositionsRevised CompositionsW.E.F.
      SLRD/C- 2
      GS/C-4
      GSCN/C-5
      WGACCN-1
      =12 Coaches
      LWLRRM-1
      LSLRD-1
      LWS-4
      LWSCN-6
      LWACCN-1
      =13 Coaches
      Ex. RXL from 15.09.2025
      Ex. JBN from 15.09.2025

        यात्रियों को मिलेगा बेहतर अनुभव

        LHB कोच के उपयोग से ट्रेनों की गति और क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे यात्रियों को समय की बचत होगी। साथ ही, इन कोचों में उपलब्ध आधुनिक सुविधाएं यात्रियों के लिए यात्रा को और सुखद बनाएंगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कदम रेलवे के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधा को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

      1. जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल परिचालन कल से, देखें जयनगर से खुलने का समय

        जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल परिचालन कल से, देखें जयनगर से खुलने का समय

        दरभंगा: जयनगर और पटना के बीच आज से एक नई रेल सेवा की शुरूआत हो रही है। इस नमो भारत रैपिड रेल का उद्घाटन आज माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा झंझारपुर के किया जाएगा। नमो भारत रैपिड रेल जयनगर और पटना के बीच सप्ताह में छः दिन चलेगी। जयनगर से चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल जयनगर रेलवे स्टेशन पहुंच चुकी है। इस ट्रेन में कुल 16 कोच लगा होगा। नमो भारत रैपिड रेल जयनगर से रविवार छोड़कर और पटना से शनिवार छोड़कर कल से चलेगी।

        जयनगर से पटना की ओर

        गाड़ी संख्या 94803 जयनगर पटना नमो भारत रैपिड रेल कल से जयनगर से सुबह 05ः00 बजे खुलेगी जो मधुबनी 05ः28 बजे, सकरी 05ः43 बजे, दरभंगा 06ः15 बजे, समस्तीपुर 07ः25 बजे, बरौनी 08ः45 बजे, मोकामा 09ः24 बजे, बाढ़ 09ः41 बजे होते हुए पटना 10ः30 बजे पहुंच जायेगी।

        पटना से जयनगर की ओर

        वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 94804 पटना जयनगर नमो भारत रैपिड रेल कल से पटना से शाम 18ः05 बजे खुलेगी जो बाढ़ 18ः42 बजे, मोकामा 18ः58 बजे, बरौनी 20ः00 बजे, समस्तीपुर 21ः00 बजे, दरभंगा 22ः08 बजे, सकरी 22ः38 बजे, मधुबनी 23ः00 बजे होते हुए 23ः45 बजे जयनगर पहुंचेगी

        किराया तालिका

        जयनगर से मधुबनी: 45 रूपये

        जयनगर से दरभंगा: 90 रूपये

        जयनगर से समस्तीपुर: 135 रूपये

        जयनगर से बरौनी: 200 रूपये

        जयनगर से मोकामा: 225 रूपये

        जयनगर से बाढ़: 260 रूपये

        जयनगर से पटना: 340 रूपये

        नमो भारत रैपित रेल का परिचालन शुरू होने के कारण इसके रूट पर पड़ने वाले कई ट्रेनों के समय में परिवर्त्तन हुआ है।

        1. गाड़ी संख्या 15502 जोगबनी- रक्सौल एक्सप्रेस अब 06ः50 बजे सुबह दरभंगा पहुंचेगी और दरभंगा से 07ः20 बजे रक्सौल के लिए प्रस्थान करेगी।
        2. गाड़ी संख्या 13185 सियालदह – जयगनर गंगासागर एक्सप्रेस अब 06ः37 बजे सुबह दरभंगा पहुंचेगी और दरभंगा से 06ः52 बजे जयनगर के लिए प्रस्थान करेगी।
        3. गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़- डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस अब 08ः55 बजे बरौनी पहुंचेगी और बरौनी से 09ः00 बजे प्रस्थान करेगी।
        4. गाड़ी संख्या 63222 पटना- मोकामा पैसेंजर ट्रेन अब पटना से 18ः15 बजे खुलेगी।