जयनगर सकरी रेलखंड पर रेलवे की बड़ी लापरवाही, ललित लक्ष्मीपुर हॉल्ट के पास फाटक खुला रहने के दौरान 100 की रफ्तार…


जयनगर सकरी रेलखंड पर रेलवे की बड़ी लापरवाही, ललित लक्ष्मीपुर हॉल्ट के पास फाटक खुला रहने के दौरान 100 की रफ्तार से निकली ट्रेन
दरअसल यह घटना ललित लक्ष्मीपुर हॉल्ट के समीप बने एक रेल फाटक से जुड़ा हुआ है। वीडियो जिनके द्वारा रिकॉर्ड किया गया उनका कहना है कि 20 अक्टूबर की रात रेलवे फाटक खुला हुआ था इस दौरान जयनगर से नई दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पूरी रफ्तार से गुजरी, ट्रेन आधे से ज्यादा फाटक पार करने के बाद गेट मैन आकर फाटक बंद किया।
इसी क्रम में ट्रेन की रफ्तार भी कम हो गई, क्लियरेंस मिलने के बाद पुनः सुरक्षित ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार जब ट्रेन गुजर रही थी उस दौरान गेट मैन सो रहा था, नींद खुलने पर आकर फाटक बंद किया। लोगों से पूछताछ के दौरान गेट मैन ने बताया कि ट्रेन आने की सूचना नहीं मिली थी
ऐसे में आम लोगों के साथ साथ यात्री सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़ा हो रहा है।
वीडियो साभार : सोशल मीडिया
Reporter से सवाल पूछें
सवाल भेजने के लिए login करें।



अपनी प्रतिक्रिया दें