Star Mithila Newsमिथिला का सबसे विश्वसनीय नॉन टैबलॉयड चैनल !!
खबर

झंझारपुर को मिली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस, उद्घाटन 15 को, सहरसा से अमृतसर के बीच चलेगी

खबर सारांश

झंझारपुर: सहरसा और छेरहटा (अमृतसर) के बीच एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली है। जारी अधिसूचना के मुताबिक यह ट्रेन छेरहटा से खुलने के बाद यह ट्रेन अमृतसर, ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला, यमुनानगर, जगाधरी, सहारनपुर, रूड़की, मुरादाबाद, चंदौसी, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, […]

Star Mithila News
WhatsAppJoin Group
झंझारपुर को मिली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस, उद्घाटन 15 को, सहरसा से अमृतसर के बीच चलेगी
लगभग 2 मिनट

झंझारपुर: सहरसा और छेरहटा (अमृतसर) के बीच एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली है। जारी अधिसूचना के मुताबिक यह ट्रेन छेरहटा से खुलने के बाद यह ट्रेन अमृतसर, ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला, यमुनानगर, जगाधरी, सहारनपुर, रूड़की, मुरादाबाद, चंदौसी, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसवा बाजार, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, सीतामढी, शिशो, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, सुपौल के रास्ते सहरसा तक चलेगी जो एक साप्ताहिक ट्रेन होगी। यह एक पहली लम्बी दूरी नियमित ट्रेन है जो कोशी रेल महासेतू होकर चलेगी। इस त्योहारी सीजन पर रेल यात्रियों को इस ट्रेन से काफी लाभ मिल सकेगा।

उद्घाटन 15 सितंबर को

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सहरसा- अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 15 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा विडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये किया जाएगा। दरअसल माननीय प्रधानमंत्री 15 सितंबर को पुर्णिया आ रहे हैं जहां पुर्णियो एयरपोर्ट को लोकार्पण होगा साथ ही जोगबनी से एक अमृत भारत एक्सप्रेस को जोगबनी से इरोड के बीच चलेगी और एक जोगबनी से दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसी कार्यक्रम में सहरसा- अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस का भी उद्घाटन की जाएगी।

छेरहटा (अमृतसर) से सहरसा की ओर

गाड़ी संख्या 14628 छेरहटा – सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को छेरहटा से रात्री 22ः20 बजे खुलेगी जो अमृतसर होते हुए सहरसा 10ः00 बजे दिन में पहुंचेगी।

सहरसा से छेरहटा (अमृतसर) की ओर

वहीं गाड़ी संख्या 14627 सहरसा- छेरहटा (अमृतसर) अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को 13ः00 बजे सहरसा से खुलेगी जो अमृतसर के रास्ते छेरहटा 03ः20 बजे सुबह में पहुंचेगी।
इस अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 कोच जिसमें 8 शयनयान, 11 जेनरल, 2 एस एल आर और 1 पैंट्री कोच लगा होगा। जिसका प्राथमिक मेंटिनेंस अमृतसर में ही किया जाएगा।

Reporter से सवाल पूछें

सवाल भेजने के लिए login करें।

आपकी प्रतिक्रियायह खबर कैसी लगी?
Star Mithila News WhatsApp Channel से जुड़ेंताज़ा खबरों के अपडेट WhatsApp पर पाएँ

अपनी प्रतिक्रिया दें

अपनी प्रतिक्रिया लिखें

इस खबर पर अपनी राय या प्रतिक्रिया नीचे लिखें।

CORRECTION / REPORTइस खबर में गलती बताएं