लौकहा-पाटलिपुत्र मेमू स्पेशल ट्रेन 15 जून से बंद, यात्रियों ने की पटना के लिए नियमित ट्रेन की मांग

Star Mithila News
2 Min Read
Highlights
  • लौकहा-पाटलिपुत्र मेमू स्पेशल ट्रेन 15 और 16 जून से बंद।
  • पूरी में मेमू रैक की मांग के कारण लिया गया निर्णय।
  • लौकहा से पटना के लिए नियमित ट्रेन की मांग तेज।
  • नेपाल और स्थानीय यात्रियों को होगा लाभ।
ऑडियो बुलेटिन ख़बर सुनने के लिए क्लिक करें
0%
समय कम है? जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
📍 Jhanjharpur / Madhubani
°C | °F --:-- PM
--°C
मौसम लोड हो रहा है...
🌤️
💧 नमी: --%
💨 हवा: -- km/h
⏳ डेटा फेच किया जा रहा है...

झंझारपुर: झंझारपुर होकर लौकहा और पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली लौकहा-पाटलिपुत्र मेमू स्पेशल ट्रेन 15 जून से बंद हो जाएगी। रेलवे के अनुसार, पूरी में तीन मेमू रैक की मांग के कारण यह निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 05574 (पाटलिपुत्र-लौकहा मेमू स्पेशल) 15 जून से और गाड़ी संख्या 05573 (लौकहा-पाटलिपुत्र मेमू स्पेशल) 16 जून से अगले आदेश तक बंद रहेगी। इस ट्रेन के पुनः परिचालन को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

लौकहा से पटना के लिए नियमित ट्रेन की मांग

आमान परिवर्तन पूरा होने के बावजूद लौकहा से पटना के लिए नियमित ट्रेन की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। इस क्षेत्र के यात्रियों के साथ-साथ नेपाल के यात्रियों को भी पटना पहुंचने में नियमित ट्रेन की सुविधा से काफी लाभ हो सकता है। वर्तमान में लौकहा से पाटलिपुत्र के बीच चल रही एकमात्र मेमू ट्रेन को भी बंद करने का निर्णय लिया गया है।

📱 हर खबर अब सीधे आपके व्हाट्सएप पर!
सबसे पहले ताजा अपडेट्स और जरूरी जानकारियां पाने के लिए हमारे आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल को अभी फॉलो करें।
👉 व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें

लौकहा के कुछ रेल यात्रियों ने बताया कि लौकहा से पटना के बीच नियमित ट्रेन की सुविधा होने से इस क्षेत्र के सभी वर्गों को लाभ होगा। यात्रियों ने रेल अधिकारियों से कई बार इस मांग को उठाया है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। नियमित ट्रेन की सुविधा शुरू करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

📍 लोकेशन जाँची जा रही है... 📅 लोड हो रहा है...
🌅
सूर्योदय (Sunrise)
--:--
🌇
सूर्यास्त (Sunset)
--:--
🪔
विशेष पर्व अपडेट: अगला पर्व खोजा जा रहा है...
Share This Article
Leave a review