Star Mithila Newsमिथिला का सबसे विश्वसनीय नॉन टैबलॉयड चैनल !!
खबर

मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड अब समस्तीपुर मंडल के अधीन, केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

खबर सारांश

पूर्व मध्य रेल के मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड को परिचालनिक आवश्यकताओं के मद्देनजर सोनपुर मंडल से समस्तीपुर मंडल में स्थानांतरित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। यह नया बदलाव 1 सितंबर 2025 से लागू होगा, जिसके लिए केंद्र सरकार ने गजट अधिसूचना जारी कर दी है। पूर्व मध्य रेल […]

Star Mithila News
WhatsAppJoin Group
मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड अब समस्तीपुर मंडल के अधीन, केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
लगभग 1 मिनट

पूर्व मध्य रेल के मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड को परिचालनिक आवश्यकताओं के मद्देनजर सोनपुर मंडल से समस्तीपुर मंडल में स्थानांतरित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। यह नया बदलाव 1 सितंबर 2025 से लागू होगा, जिसके लिए केंद्र सरकार ने गजट अधिसूचना जारी कर दी है।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चन्द्र ने बताया कि इस स्थानांतरण के तहत मुजफ्फरपुर, नारायणपुर अनंत, सिलौत, सिहो, ढोली, दुबहा, विष्णुपुर बथुआ हाल्ट, खुदीराम बोस पूसा और कर्पूरी ग्राम स्टेशन अब समस्तीपुर मंडल के अधीन होंगे।

नई व्यवस्था के तहत, मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर सोनपुर और समस्तीपुर मंडलों की नई क्षेत्राधिकार सीमा मुजफ्फरपुर-रामदयालु नगर स्टेशनों के बीच किलोमीटर 50.000 पर निर्धारित की गई है। इसके अलावा, मुजफ्फरपुर-कपरपुरा (किलोमीटर 92.800), मुजफ्फरपुर-जुब्बा सहनी (किलोमीटर 0.744) और समस्तीपुर-कर्पूरी ग्राम (किलोमीटर 36.820) पर मौजूदा क्षेत्राधिकार सीमाएं समाप्त हो जाएंगी, क्योंकि ये सभी अब समस्तीपुर मंडल के दायरे में आएंगे।

इस बदलाव से रेल परिचालन में बेहतर समन्वय और दक्षता की उम्मीद जताई जा रही है। यह कदम क्षेत्रीय रेल प्रशासन को और सुगम बनाने में सहायक होगा।

Reporter से सवाल पूछें

सवाल भेजने के लिए login करें।

आपकी प्रतिक्रियायह खबर कैसी लगी?
Star Mithila News WhatsApp Channel से जुड़ेंताज़ा खबरों के अपडेट WhatsApp पर पाएँ

अपनी प्रतिक्रिया दें

अपनी प्रतिक्रिया लिखें

इस खबर पर अपनी राय या प्रतिक्रिया नीचे लिखें।

CORRECTION / REPORTइस खबर में गलती बताएं