Star Mithila Newsमिथिला का सबसे विश्वसनीय नॉन टैबलॉयड चैनल !!
खबर

NAMO BHARAT RAPID RAIL : जयनगर से दरभंगा होकर पटना के लिए नमो भारत रैपिड रेल, समय सारणी जारी

खबर सारांश

मधुबनी: आगामी 24 अप्रैल को माननीय प्रधानमंत्री का कार्यक्रम झंझारपुर में होने वाला है। इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री मिथिला क्षेत्र को कई ट्रेनों की सौगात दे रहें है। इसी कार्यक्रम के दौरान भारत में निर्मित स्वदेशी नमो भारत रैपिड रेल को मधुबनी से हरि झंडी दिखाया जाएगा जो […]

Star Mithila News
WhatsAppJoin Group
NAMO BHARAT RAPID RAIL : जयनगर से दरभंगा होकर पटना के लिए नमो भारत रैपिड रेल, समय सारणी जारी
लगभग 1 मिनट

मधुबनी: आगामी 24 अप्रैल को माननीय प्रधानमंत्री का कार्यक्रम झंझारपुर में होने वाला है। इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री मिथिला क्षेत्र को कई ट्रेनों की सौगात दे रहें है। इसी कार्यक्रम के दौरान भारत में निर्मित स्वदेशी नमो भारत रैपिड रेल को मधुबनी से हरि झंडी दिखाया जाएगा जो ट्रेन जयनगर से पटना के बीच सप्ताह में छः दिन चलेगी।

जयनगर से पटना की ओर

जयनगर- पटना नमो भारत रैपिड रेल शनिवार छोड़कर सप्ताह में 6 दिन जयनगर से सुबह 05ः00 बजे खुलेगी जो मधुबनी 05ः28 बजे, सकरी 05ः43 बजे, दरभंगा 06ः15 बजे, समस्तीपुर 07ः25 बजे, बरौनी 08ः45 बजे, मोकामा 09ः24 बजे होते हुए पटना 10ः30 बजे पहुंचेगी।

पटना से जयनगर की ओर

वहीं वापसी में पटना – जयनगर रैपिड रेल शुक्रवार छोड़कर सप्ताह में 6 दिन पटना से शाम 18ः05 बजे खुलेगी जो मोकामा 18ः58 बजे, बरौनी 20ः00 बजे, समस्तीपुर 21ः00 बजे, दरभंगा 22ः08 बजे, सकरी 22ः38 बजे, मधुबनी 23ः00 बजे होते हुए जयनगर 23ः45 बजे पहुंचेगी।
यह गाड़ी सप्ताह में छः दिन जयनगर और पटना के बीच चलेगी। जिसका उद्घाटन 24 अप्रैल को होगा।

Reporter से सवाल पूछें

सवाल भेजने के लिए login करें।

आपकी प्रतिक्रियायह खबर कैसी लगी?
Star Mithila News WhatsApp Channel से जुड़ेंताज़ा खबरों के अपडेट WhatsApp पर पाएँ

अपनी प्रतिक्रिया दें

अपनी प्रतिक्रिया लिखें

इस खबर पर अपनी राय या प्रतिक्रिया नीचे लिखें।

CORRECTION / REPORTइस खबर में गलती बताएं