राजगीर को मिली अहमदाबाद की स्पेशल ट्रेन, पटना-अहमदाबाद अजीमाबाद एक्सप्रेस का राजगीर हुआ विस्तार – Rajgir Patna Special

Star Mithila News
2 Min Read

पटना: यात्रियों के सुविधा के लिए पटना और अहमदाबाद के बीच चलने वाली अजीमाबाद एक्सप्रेस का राजगीर तक एक स्पेशल ट्रेन के रूप में विस्तार किया गया है। अब अजीमाबाद एक्सप्रेस राजगीर से पटना होकर अहमदाबाद तक 21 मई से 30 जुलाई के बीच बुधवार और शुक्रवार को चलेगी।

राजगीर से पटना-अहमदाबाद की ओर

गाड़ी संख्या 03203 राजगीर – पटना स्पेशल प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को राजगीर से रात्री 20ः00 बजे खुलेगी जो नालंदा 20ः12 बजे, पावापूरी रोड 20ः22 बजे, बिहार शरीफ 20ः31 बजे, वेणा 20ः51 बजे, हरनौत 21ः01 बजे, बख्तियारपुर 21ः40 बजे, खूसरोपुर 21ः54 बजे, फतुहा 22ः05 बजे, पटना साहेब 22ः17 बजे होते हुए पटना 23ः10 बजे पहुंचेगी। यहां से यह ट्रेन गाड़ी संख्या 12948 अजीमाबाद एक्सप्रेस बनकर 23ः45 बजे खुलेगी जो अपने पूर्व निर्धारित समय से चलकर अहमदाबाद 03ः50 बजे पहुंचेगी।

अहमदाबाद से पटना-राजगीर की ओर

गाड़ी संख्या 12947 अजीमाबाद एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित समय 21ः50 बजे खुलेगी जो पटना 04ः20 बजे पहुंचेगी। पटना से यही ट्रेन 03204 पटना- राजगीर स्पेशल बनकर सुबह 04ः35 बजे खुलेगी जो पटना साहिब 04ः50 बजे, फतुहा 05ः02 बजे, खुसरोपूर 05ः12 बजे, बख्तियारपुर 05ः28 बजे, हरनौत 05ः44 बजे, वेणा 05ः54 बजे, बिहार सरीफ 06ः06 बजे, पावापूरी रोड 06ः21 बजे, नालंदा 06ः31 बजे होते हुए राजगीर 07ः30 बजे पहुंचेगी।

Author

Star Mithila News

मैं कौशल झा, क्षेत्रीय डिजिटल समाचार मंच 'स्टार मिथिला न्यूज' का संस्थापक एवं संपादक हूँ।

मिथिलांचल की माटी से जुड़े होने के नाते, झंझारपुर, मधुबनी और संपूर्ण मिथिला क्षेत्र की जमीनी खबरों, रेलवे व विमानन विकास परियोजनाओं और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाना मेरा मुख्य उद्देश्य है। हमारा यह पोर्टल क्षेत्र के मुद्दों को निष्पक्षता और सटीकता के साथ जनता के सामने रखने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।


Discover more from Star Mithila News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
मैं कौशल झा, क्षेत्रीय डिजिटल समाचार मंच 'स्टार मिथिला न्यूज' का संस्थापक एवं संपादक हूँ। मिथिलांचल की माटी से जुड़े होने के नाते, झंझारपुर, मधुबनी और संपूर्ण मिथिला क्षेत्र की जमीनी खबरों, रेलवे व विमानन विकास परियोजनाओं और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाना मेरा मुख्य उद्देश्य है। हमारा यह पोर्टल क्षेत्र के मुद्दों को निष्पक्षता और सटीकता के साथ जनता के सामने रखने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।
Leave a review

दैनिक अपडेट्स और नई खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल को अभी फॉलो करें!

Discover more from Star Mithila News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading