Star Mithila Newsमिथिला का सबसे विश्वसनीय नॉन टैबलॉयड चैनल !!
खबर

सुपौल और लुधियाना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें समय सारणी

खबर सारांश

सुपौल: त्योहारी सीजन पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए सुपौल और लुधियाना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन सुपौल और लुधियाना के बीच सहरसा, खगड़िया, हाजीपुर, छपरा, के रास्ते चलेगी। इसका परिचालन अभी सिर्फ 3 फेरा के लिए किया जाएगा। इस […]

Star Mithila News
WhatsAppJoin Group
सुपौल और लुधियाना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें समय सारणी
लगभग 2 मिनट

सुपौल: त्योहारी सीजन पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए सुपौल और लुधियाना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन सुपौल और लुधियाना के बीच सहरसा, खगड़िया, हाजीपुर, छपरा, के रास्ते चलेगी। इसका परिचालन अभी सिर्फ 3 फेरा के लिए किया जाएगा। इस ट्रेन में अनारक्षित श्रेणी का कुल 12 कोच लगा होगा।

लुधियाना से सुपौल की ओर

गाड़ी संख्या 04656 लुधियाना- सुपौल स्पेशल 22, 23 और 24 अक्टूबर से लुधियाना से दोपहर 11ः30 बजे प्रस्थान करेगी जो ढ़ंढारी कलां 11ः50 बजे, अम्बाला कैंट 14ः10 बजे, यमुनानगर जगधारी 14ः53 बजे, सहारणपुर 15ः35 बजे, मोरादाबाद 19ः30 बजे, बरेली 20ः58 बजे होते हुए गोंडा, गोरखपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, साहपुर पटोरी, बछवारा, बरौनी के रास्ते खगड़िया 17ः28 बजे, मानसी 18ः18 बजे, सहरसा 19ः30 बजे होते हुए सुपौल 21ः00 बजे रात्री में पहुंचेगी।

सुपौल से लुधियाना की ओर

गाड़ी संख्या 04655 सुपौल- लुधियाना स्पेशल 23, 24 और 25 अक्टूबर को सुपौल से रात्री 23ः00 बजे खुलेगी जो सहरसा 23ः45 बजे, मानसी 01ः10 बजे, खगड़िया 01ः22 बजे, बेगुसराय 01ः58 बजे, बरौनी 02ः55 बजे, बछवारा 03ः25 बजे, साहपुर पटोरी 03ः58 बजे, हाजीपुर 05ः00 बजे होते हुए छपरा, मोरादाबाद, बरेली, ढ़ंढ़ारी कलां के रास्ते लुधियाना 07ः50 बजे पहुंचेगी।

लुधियाना-सुपौल-लुधियाना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

Reporter से सवाल पूछें

सवाल भेजने के लिए login करें।

आपकी प्रतिक्रियायह खबर कैसी लगी?
Star Mithila News WhatsApp Channel से जुड़ेंताज़ा खबरों के अपडेट WhatsApp पर पाएँ

अपनी प्रतिक्रिया दें

अपनी प्रतिक्रिया लिखें

इस खबर पर अपनी राय या प्रतिक्रिया नीचे लिखें।

CORRECTION / REPORTइस खबर में गलती बताएं