News Area: मधेपुरा

Madhepura

  • सहरसा को मिलेगी गुवाहाटी की ट्रेन, मधेपुरा के रास्ते चलने की संभावना, एक साथ दो और अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन जल्द

    सहरसा को मिलेगी गुवाहाटी की ट्रेन, मधेपुरा के रास्ते चलने की संभावना, एक साथ दो और अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन जल्द

    सहरसा, बिहार: कोसी क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सहरसा जंक्शन से जल्द ही दो नई अमृत भारत ट्रेन शुरू होने की संभावना है। इनमें सहरसा से नॉर्थ ईस्ट (गुवाहाटी) और सहरसा से अमृतसर के लिए ट्रेन शामिल हैं। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने बिहार दौरे पर इन ट्रेनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखा सकते हैं।

    सहरसा से तीन अमृत भारत ट्रेनें एक साथ

    पूर्व मध्य रेलवे का सहरसा जंक्शन बिहार का पहला स्टेशन होगा, जहां से तीन अमृत भारत ट्रेनें एक साथ संचालित होंगी। वर्तमान में सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन चल रही है। अब गुवाहाटी और अमृतसर के लिए दो और ट्रेनें शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

    पूर्व से प्रस्तावित थी ट्रेनें

    सहरसा से अमृतसर और फिरोजपुर के लिए अमृत भारत ट्रेन पहले से प्रस्तावित थी। हालांकि, यह ट्रेन सुपौल, सरायगढ़, झंझारपुर या मानसी, खगड़िया, समस्तीपुर के रास्ते चलेगी, इसका रूट अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। वहीं, सहरसा से गुवाहाटी के लिए ट्रेन मधेपुरा, मुरलीगंज, बनमनखी और पूर्णिया के रास्ते चलेगी। रेलवे बोर्ड को दोनों ट्रेनों का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है।

    20 साल बाद फिर से सहरसा-गुवाहाटी कनेक्टिविटी

    20 साल पहले, 2005 में सहरसा से गुवाहाटी के लिए जीएल एक्सप्रेस चलती थी, जो मीटर गेज लाइन पर संचालित थी। अमान परिवर्तन के बाद इसे बंद कर दिया गया था। तब से कोसी क्षेत्र के यात्रियों को नॉर्थ ईस्ट जाने के लिए कटिहार से ट्रेन लेनी पड़ती है। नई अमृत भारत ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

    अमृत भारत ट्रेन की खासियत

    अमृत भारत ट्रेन पर्यावरण, ऊर्जा बचत और यात्री सुविधाओं के लिए जानी जाती है। इसमें क्रैश ट्यूब, असिस्टेड ब्रेक सिस्टम, सील्ड गैंग-वे, वैक्यूम एवैक्यूशन सिस्टम और फायर डिटेक्शन सिस्टम जैसे आधुनिक फीचर्स हैं। ट्रेन में सेमी-ऑटोमेटिक काउपलर का उपयोग पहली बार किया गया है, जो झटके और शोर को कम करता है।

    रफ्तार के साथ सुरक्षा

    यह एलएचबी पुश-पुल ट्रेन है, जिसमें दोनों सिरों पर इंजन लगे हैं। यह 130 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती है। इमरजेंसी टॉक बैक सिस्टम, बाहरी इमरजेंसी लाइट्स और सीसीटीवी कैमरे यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत करते हैं।

    24 अप्रैल को मिली थी पहली अमृत भारत ट्रेन

    पिछले 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पीएम मोदी ने सहरसा से लोकमान्य तिलक के लिए पहली अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को संचालित हो रही है।

    यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

    सहरसा से गुवाहाटी और अमृतसर के लिए नई ट्रेनें शुरू होने से कोसी क्षेत्र के यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के संचालन की तैयारियां शुरू कर दी हैं, हालांकि आधिकारिक तारीख की पुष्टि बाकी है।

  • पिपरा-सहरसा पैसेंजर ट्रेन शुरू, पी एम मोदी ने दिखाई हरि झंडी, देखें समय सारणी

    पिपरा-सहरसा पैसेंजर ट्रेन शुरू, पी एम मोदी ने दिखाई हरि झंडी, देखें समय सारणी

    सहरसा: पी एम मोदी के झंझारपुर आगमन पर क्षेत्रवासियों को कई सौगात मिली है। इसमें सहरसा से कई ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है। आज 24 अप्रैल को झंझारपुर में पी एम मोदी ने सहरसा – पिपरा रेल लाईन का भी लोकार्पण किया साथ ही इस रेलखंड पर सहरसा से सुपौल होकर पिपरा तक एक नई ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह पैसेंजर ट्रेन कल से सहरसा – और पिपरा के बीच प्रतिदिन चलेगी।

    पिपरा से सहरसा की ओर

    गाड़ी संख्या 75249 पिपरा- सहरसा पैसेंजर ट्रेन कल से प्रतिदिन अमहा पिपरा से सुबह 06ः00 बजे खुलेगी जो थुमहा 06ः10 बजे, सुपौल 06ः50 बजे, सुन्दरपुर 06ः58 बजे, वीणाएकमा 07ः04 बजे, गढ़वरूआरी 07ः30 बजे, पंचगछिया 07ः40 बजे, नंदेलाली हॉल्ट 07ः48 बजे, सहरसा कचहरी 07ः55 बजे होते हुए सहरसा 08ः50 बजे सुबह में सहरसा पहुंचेगी।

    सहरसा से पिपरा की ओर

    वहीं गाड़ी संख्या 75250 सहरसा- पिपरा पैसेंजर ट्रेन कल से प्रतिदिन सहरसा से दोपहर 14ः05 बजे खुलेगी जो सहरसा कचहरी 14ः12 बजे, नंनेलाली हॉल्ट 14ः19 बजे, पंचगछिया 14ः26 बजे, गढ़वरूआरी 15ः07 बजे, वीणाएकमा 15ः18 बजे, सुन्दरपुर 15ः25 बजे, सुपौल 15ः45 बजे, थुमहा 16ः18 बजे होते हुए अमहा पिपरा 17ः00 बजे शाम में पहुंचेगी।

    यह ट्रेन सहरसा से पिपरा के बीच प्रतिदिन अप और डाउन दोनों दिशा में चलेगी। इस ट्रेन में कुल 9 कोच लगा होगा।

  • अब सहरसा से सुपौल होकर पिपरा नहीं बल्कि अमहा पिपरा के बीच चलेगी ट्रेन, पिपरा रेलवे स्टेशन का नया नाम अमहा पिपरा होगा

    अब सहरसा से सुपौल होकर पिपरा नहीं बल्कि अमहा पिपरा के बीच चलेगी ट्रेन, पिपरा रेलवे स्टेशन का नया नाम अमहा पिपरा होगा

    सुपौल, बिहार: पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत सुपौल जिले में प्रस्तावित पिपरा रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। रेलवे ने स्टेशन का नाम बदलकर ‘अमहा पिपरा’ करने की दिशा में कदम बढ़ाया है, क्योंकि इसी नाम का एक अन्य स्टेशन समस्तीपुर मंडल में पहले से मौजूद है।

    रेलवे ने मांगा वैकल्पिक नाम

    समस्तीपुर के उप मुख्य अभियंता (निर्माण) ने सुपौल के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर वैकल्पिक नाम सुझाने का अनुरोध किया था। रेलवे ने स्पष्ट किया कि सुपौल-पिपरा खंड पर प्रस्तावित नए ब्रॉडगेज रेलवे स्टेशन का नाम ‘पिपरा’ रखा गया था, लेकिन मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी रेलखंड पर पहले से ही ‘पिपरा’ नाम का स्टेशन मौजूद है। रेलवे नियमों के अनुसार, नेटवर्क में दो स्टेशनों के नाम एक जैसे नहीं हो सकते, जिसके चलते नाम परिवर्तन आवश्यक हो गया।

    जिलाधिकारी ने प्रस्तावित किया ‘अमहा पिपरा’

    जिलाधिकारी कौशल कुमार ने 18 अप्रैल को पूर्व मध्य रेलवे को जवाबी पत्र भेजकर स्टेशन का नाम बदलकर ‘अमहा पिपरा स्टेशन’ करने की अनुशंसा की। यह प्रस्ताव पिपरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामविलास कामत और सुपौल लोकसभा क्षेत्र के सांसद दिलेश्वर कामत की संयुक्त अनुशंसा पर आधारित है। दोनों जनप्रतिनिधियों ने बताया कि प्रस्तावित स्टेशन ‘अमहा मौजा’ के अंतर्गत आता है, जो पिपरा विधानसभा क्षेत्र की अमहा पंचायत में स्थित है। इसीलिए ‘अमहा पिपरा’ नाम स्थानीय भौगोलिक और सामाजिक पहचान को बेहतर ढंग से दर्शाता है।

    जनभावनाओं को प्राथमिकता

    जिलाधिकारी ने रेलवे से आग्रह किया कि जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए नाम परिवर्तन की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए। इस कदम से स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान होगा और क्षेत्र की पहचान को नया आयाम मिलेगा।

    24 अप्रैल 2025 से शुरू होगी ट्रेन सेवा

    सुपौल-पिपरा रेलखंड पर 24 अप्रैल 2025 से ट्रेनों की सीटी गूंजने लगेगी। रेलवे इस प्रोजेक्ट को युद्ध स्तर पर पूरा करने में जुटा है। नई ब्रॉडगेज लाइन पर ट्रेन सेवाएं शुरू होने से क्षेत्र में यातायात और व्यापार को नया प्रोत्साहन मिलेगा।

  • सहरसा-लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस उद्घाटन स्पेशल ट्रेन समय सारणी जारी, पढ़े पूरी खबर

    सहरसा-लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस उद्घाटन स्पेशल ट्रेन समय सारणी जारी, पढ़े पूरी खबर

    समस्तीपुर: सहरसा और लोकमान्य तिलक के बीच जल्द ही यात्रियों को एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलेगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। माननीय प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को सहरसा से लोकमान्य तिलक के बीच एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस को हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन को माननीय प्रधानमंत्री झंझारपुर में हो रहे एक कार्यक्रम से विडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हरि झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन सहरसा से खगड़िया, पटना होते हुए लोकमान्य तिलक के बीच चलेगी।

    सहरसा-लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस उद्घाटन स्पेशल ट्रेन

    सहरसा और लोकमान्य तिलक के बीच चलने वाली सहरसा-लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल को सहरसा से 11ः40 बजे खुलेगी जो खगड़िया 12ः58 बजे, हसनपुर रोड 13ः50 बजे, समस्तीपुर 15ः00 बजे, मुजफ्फरपुर 16ः15 बजे, हाजीपुर 17ः25 बजे, पाटलिपुत्र 18ः20 बजे, दानापुर 18ः58 बजे, आरा 19ः35 बजे, बक्सर 20ः35 बजे, डी डी यू 22ः00 बजे, मिर्जापुर 23ः33 बजे, प्रयागराज छेवकी 00ः45 बजे, मानिकपुर 02ः43 बजे, सतना 03ः45 बजे, जबलपुर 06ः45 बजे, ईटारसी 10ः50 बजे, भूसावल 15ः20 बजे, जलगांव 15ः50 बजे, नासिक 19ः02 बजे, ईजतपूरी 20ः10, कल्याण 22ः10 बजे, ठाणे 22ः30 बजे होते हुए लोकमान्य तिलक 23ः30 बजे पहुंचेगी।
    यह उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल को सहरसा से सुबह 11ः40 बजे खुलेगी जो 23ः30 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। इसके बाद यात्री ट्रेन का समय सारणी और गाड़ी नम्बर जारी होगा जिसका नियमित परिचालन 24 अप्रैल के बाद शुरू होगा।

  • पिपरा- सहरसा उद्घाटन स्पेशल ट्रेन समय सारणी जारी, पढ़े पूरी खबर

    पिपरा- सहरसा उद्घाटन स्पेशल ट्रेन समय सारणी जारी, पढ़े पूरी खबर

    समस्तीपुर: पिपरा और सहरसा के बीच अब जल्द ही यात्रियों को रेल सेवा मिलेगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। माननीय प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को पिपरा- सहरसा रेलसेवा शुरू करने के लिए एक नई पैसेंजर ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन को माननीय प्रधानमंत्री झंझारपुर में हो रहे एक कार्यक्रम से विडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हरि झंडी दिखाएंगे।

    पिपरा- सहरसा उद्घाटन स्पेशल ट्रेन

    पिपरा और सहरसा के बीच चलने वाली पिपरा- सहरसा उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल को पिपरा से सुबह 11ः40 बजे खुलेगी जो थुमहा 12ः03 बजे, सुपौल 12ः30 बजे, सुन्दरपुर हॉल्ट 12ः38 बजे, वीनाएकमा हॉल्ट 12ः44 बजे, गढ़बरूवारी 12ः51 बजे, पचगछिया 12ः59 बजे, नन्दलाली हॉल्ट 13ः06 बजे, सहरसा कचहरी 13ः13 बजे होते हुए सहरसा 14ः05 बजे पहुंचेगी।

    यह उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल को पिपरा से सुबह 11ः40 बजे खुलेगी जो 14ः05 बजे सहरसा पहुंचेगी। इसके बाद यात्री ट्रेन का समय सारणी और गाड़ी नम्बर जारी होगा जिसका नियमित परिचालन 24 अप्रैल के बाद शुरू होगा।

  • AMRIT BHARAT EXPRESS: सहरसा- मुम्बई अमृत भारत एक्सप्रेस 24 अप्रैल से, समय सारणी जारी, देखें रूट

    AMRIT BHARAT EXPRESS: सहरसा- मुम्बई अमृत भारत एक्सप्रेस 24 अप्रैल से, समय सारणी जारी, देखें रूट

    सहरसा: सहरसा को एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है। इस टेªन का उद्घाटन 24 अप्रैल को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी झंझारपुर से हरी झंडी दिखाकर करेंगे। यह ट्रेन सहरसा से खगड़िया, हसनपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर के रास्ते लोकमान्य तिलक तक चलेगी। यह एक सप्ताहिक ट्रेन होगी जो सहरसा से प्रत्येक रविवार को और लोकमान्य तिलक से प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

    सहरसा से लोकमान्य तिलक की ओर

    सहरसा- लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को सहरसा से सुबह 03ः50 बजे खुलेगी जो खगड़िया 05ः13 बजे, हसनपुर 06ः06 बजे, समस्तीपुर 07ः05 बजे, मुजफ्फरपुर 08ः35 बजे, हाजीपुर 09ः55 बजे, सोनपुर 10ः10 बजे, पाटलिपुत्र 11ः15 बजे, दानापुर 11ः38 बजे, आरा 12ः04 बजे, बक्सर 12ः46 बजे होते हुए अगले दिन लोकमान्य तिलक पहुंचेगी।

    लोकमान्य तिलक से सहरसा की ओर

    वहीं लोकमान्य तिलक- सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को लोकमान्य तिलक से खुलेगी जो अगले दिन 02ः15 बजे सुबह में सहरसा पहुंचेगी।

    इस ट्रेन का उद्घाटन सहरसा स्टेशन से 24 अप्रैल को होगा। उसके बाद ट्रेन की पूरी समय सारणी और गाड़ी नम्बर जारी होगी।

  • समस्तीपुर: सहरसा से अमृतसर नहीं मुम्बई के लिए चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

    समस्तीपुर: सहरसा से अमृतसर नहीं मुम्बई के लिए चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

    समस्तीपुर: सहरसा और मुम्बई के बीच समस्तीपुर, पटना के रास्ते नई अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन को माननीय प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को हरी झंडी दिखा सकते हैं। अब अंतिम तैयारियां चल रही हैं। जानकारी के मुताबिक, यह गाड़ी सप्ताहिक होगी, जो सहरसा से खगड़िया, समस्तीपुर, पटना के रास्ते मुम्बई के बीच चलेगी। हालांकि, अब तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है।

    सहरसा से दो रूटों को लेकर संशय चल रहा था, जो अब लगभग अंतिम चरण में है। रूट भी लगभग तय हो गया है। इससे पहले सहरसा से सरायगढ़ और सहरसा से कोसी रेल महासेतु होकर घोघरडीहा के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का ट्रायल किया गया था। तब से इस क्षेत्र को नई और नियमित ट्रेन मिलने की उम्मीद थी।

    रेल सूत्रों के अनुसार, कल शाम तक सहरसा से मुम्बई के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

    सहरसा को मिलेगी नई पैसेंजर ट्रेन

    अमृत भारत एक्सप्रेस के साथ-साथ सहरसा को एक नई पैसेंजर ट्रेन भी मिलेगी, जो सहरसा से पिपरा के बीच चलेगी। इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। सहरसा से सुपौल होकर पिपरा तक चलने वाली इस ट्रेन को रैक के साथ तैयार करने का निर्देश जारी हो चुका है।

  • सहरसा-मुंबई नई अमृत भारत एक्सप्रेस: PM मोदी 24 को दिखाएंगे हरी झंडी

    सहरसा-मुंबई नई अमृत भारत एक्सप्रेस: PM मोदी 24 को दिखाएंगे हरी झंडी

    सहरसा: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच भारतीय रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है। अगले 6 महीनों में बिहार में 6 नई ट्रेनें शुरू की जाएंगी, जिसमें अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी अत्याधुनिक ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों से बिहार से दिल्ली, मुंबई, पुणे, हैदराबाद जैसे व्यस्त रूटों पर यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव होगा।

    सहरसा-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सहरसा और मुंबई के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन अगले हफ्ते से शुरू हो सकती है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 तारीख को बिहرین के दौरे के दौरान इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह बिहार की दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस होगी, जो दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल रूट के बाद शुरू की जा रही है। इस ट्रेन से लंबी दूरी के यात्रियों को समय की बचत के साथ आरामदायक सफर का मौका मिलेगा।

    बिहार में रेलवे की नई पहल

    रेलवे ने बिहार में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। पटना-नई दिल्ली रूट पर स्लीपर वंदे भारत ट्रेन इस साल शुरू होने की संभावना है। इसके अलावा, पुणे, बेंगलुरु, और सिकंदराबाद के लिए नई सुपरफास्ट ट्रेनों का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। वर्तमान में बिहार में 12 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं, जो 15 जिलों से होकर 22 स्टेशनों पर रुकती हैं।

    चुनावी माहौल में रेलवे की सक्रियता

    बिहार में नवंबर 2025 तक विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। ऐसे में रेलवे की यह पहल न केवल यात्रियों के लिए राहत लेकर आएगी, बल्कि कनेक्टिविटी बढ़ाकर आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति देगी। रेलवे का यह कदम टिकटों की उपलब्धता बढ़ाने और यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

  • ललितग्राम-सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस अब अगस्त तक चलेगी: देखें समय सारणी

    ललितग्राम-सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस अब अगस्त तक चलेगी: देखें समय सारणी

    सुपौल, 16 अप्रैल 2025: सहरसा और अमृतसर के बीच संचालित होने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस, जो सरायगढ़ होते हुए ललितग्राम तक विस्तारित की गई थी, अब अगस्त 2025 तक अपने निर्धारित समय पर चलेगी। पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए इस विशेष ट्रेन के परिचालन अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया है।

    ट्रेन का विस्तार और परिचालन

    पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए कई विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में सहरसा और अमृतसर के बीच चलने वाली साप्ताहिक जनसाधारण एक्सप्रेस का विस्तार ललितग्राम तक किया गया था। अब भारी यात्री भीड़ के कारण इस ट्रेन के परिचालन को 01 अगस्त 2025 तक बढ़ाया गया है।

    ललितग्राम-सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 05503)

    यह विशेष ट्रेन ललितग्राम से प्रत्येक शुक्रवार को 01 अगस्त 2025 तक संचालित होगी। ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय और ठहराव के अनुसार चलेगी।

    अमृतसर-सहरसा-ललितग्राम जनसाधारण एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 05504)

    यह ट्रेन सहरसा से प्रत्येक गुरुवार को 31 जुलाई 2025 तक संचालित होगी। यह भी अपने पूर्व निर्धारित समय और ठहराव के अनुसार चलेगी।

    विशेष नोट

    यह एक विशेष ट्रेन है, जो ललितग्राम और सहरसा के बीच गाड़ी संख्या 05503 और 05504 के रूप में संचालित होती है। वहीं, सहरसा और अमृतसर के बीच यह अपने नियमित गाड़ी संख्या 14603 और 14604 के साथ चलती है।

    यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या स्टेशन पर समय सारणी की जांच कर लें।

    ललितग्राम – अमृतसर, कटिहार अमृतसर, इस समर सीजन चलेगी अमृतसर की दो-दो ट्रेन, देखें पूरी जानकारी

    कटिहार – अमृतसर स्पेशल

    भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्रीष्मकालीन सीजन में विशेष ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। रेलवे प्रशासन द्वारा 05736/05735 कटिहार-अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन किया जाएगा। यह ट्रेन वाया गोरखपुर होकर चलेगी और 6 फेरे पूरे करेगी।

    यह विशेष ट्रेन कटिहार से 21 मई से 25 जून, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को और अमृतसर से 23 मई से 27 जून, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन का संचलन कुल 6 फेरों के लिए निर्धारित किया गया है।

    कटिहार से प्रस्थान करने के बाद यह ट्रेन फारबिसगंज, ललितग्राम, राघोपुर, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, दरभंगा, और सीतामढ़ी जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यह रूट यात्रियों को बिहार और पंजाब के बीच सुगम यात्रा की सुविधा प्रदान करेगा।