Star Mithila Newsमिथिला का सबसे विश्वसनीय नॉन टैबलॉयड चैनल !!
खबर

समस्तीपुर: सहरसा से अमृतसर नहीं मुम्बई के लिए चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

खबर सारांश

समस्तीपुर: सहरसा और मुम्बई के बीच समस्तीपुर, पटना के रास्ते नई अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन को माननीय प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को हरी झंडी दिखा सकते हैं। अब अंतिम तैयारियां चल रही हैं। जानकारी के मुताबिक, यह गाड़ी सप्ताहिक होगी, जो सहरसा से खगड़िया, समस्तीपुर, पटना के रास्ते मुम्बई […]

Star Mithila News WhatsApp Channel से जुड़ेंताज़ा खबरों के अपडेट WhatsApp पर पाएँ
Star Mithila News
WhatsAppJoin Group
समस्तीपुर: सहरसा से अमृतसर नहीं मुम्बई के लिए चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस
लगभग 2 मिनट

समस्तीपुर: सहरसा और मुम्बई के बीच समस्तीपुर, पटना के रास्ते नई अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन को माननीय प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को हरी झंडी दिखा सकते हैं। अब अंतिम तैयारियां चल रही हैं। जानकारी के मुताबिक, यह गाड़ी सप्ताहिक होगी, जो सहरसा से खगड़िया, समस्तीपुर, पटना के रास्ते मुम्बई के बीच चलेगी। हालांकि, अब तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है।

सहरसा से दो रूटों को लेकर संशय चल रहा था, जो अब लगभग अंतिम चरण में है। रूट भी लगभग तय हो गया है। इससे पहले सहरसा से सरायगढ़ और सहरसा से कोसी रेल महासेतु होकर घोघरडीहा के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का ट्रायल किया गया था। तब से इस क्षेत्र को नई और नियमित ट्रेन मिलने की उम्मीद थी।

रेल सूत्रों के अनुसार, कल शाम तक सहरसा से मुम्बई के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

सहरसा को मिलेगी नई पैसेंजर ट्रेन

अमृत भारत एक्सप्रेस के साथ-साथ सहरसा को एक नई पैसेंजर ट्रेन भी मिलेगी, जो सहरसा से पिपरा के बीच चलेगी। इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। सहरसा से सुपौल होकर पिपरा तक चलने वाली इस ट्रेन को रैक के साथ तैयार करने का निर्देश जारी हो चुका है।

Reporter से सवाल पूछें

आपकी प्रतिक्रियायह खबर कैसी लगी?
Star Mithila News WhatsApp Channel से जुड़ेंताज़ा खबरों के अपडेट WhatsApp पर पाएँ

कमेंट

Read more →

अभी कोई स्वीकृत कमेंट नहीं है।

अपनी प्रतिक्रिया दें

अपनी प्रतिक्रिया लिखें

इस खबर पर अपनी राय या प्रतिक्रिया नीचे लिखें।

CORRECTION / REPORTइस खबर में गलती बताएं