Star Mithila Newsमिथिला का सबसे विश्वसनीय नॉन टैबलॉयड चैनल !!
खबर

सहरसा-लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस उद्घाटन स्पेशल ट्रेन समय सारणी जारी, पढ़े पूरी खबर

खबर सारांश

समस्तीपुर: सहरसा और लोकमान्य तिलक के बीच जल्द ही यात्रियों को एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलेगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। माननीय प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को सहरसा से लोकमान्य तिलक के बीच एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस को हरि झंडी दिखाकर रवाना […]

Star Mithila News
WhatsAppJoin Group
सहरसा-लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस उद्घाटन स्पेशल ट्रेन समय सारणी जारी, पढ़े पूरी खबर
लगभग 2 मिनट

समस्तीपुर: सहरसा और लोकमान्य तिलक के बीच जल्द ही यात्रियों को एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलेगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। माननीय प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को सहरसा से लोकमान्य तिलक के बीच एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस को हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन को माननीय प्रधानमंत्री झंझारपुर में हो रहे एक कार्यक्रम से विडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हरि झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन सहरसा से खगड़िया, पटना होते हुए लोकमान्य तिलक के बीच चलेगी।

सहरसा-लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस उद्घाटन स्पेशल ट्रेन

सहरसा और लोकमान्य तिलक के बीच चलने वाली सहरसा-लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल को सहरसा से 11ः40 बजे खुलेगी जो खगड़िया 12ः58 बजे, हसनपुर रोड 13ः50 बजे, समस्तीपुर 15ः00 बजे, मुजफ्फरपुर 16ः15 बजे, हाजीपुर 17ः25 बजे, पाटलिपुत्र 18ः20 बजे, दानापुर 18ः58 बजे, आरा 19ः35 बजे, बक्सर 20ः35 बजे, डी डी यू 22ः00 बजे, मिर्जापुर 23ः33 बजे, प्रयागराज छेवकी 00ः45 बजे, मानिकपुर 02ः43 बजे, सतना 03ः45 बजे, जबलपुर 06ः45 बजे, ईटारसी 10ः50 बजे, भूसावल 15ः20 बजे, जलगांव 15ः50 बजे, नासिक 19ः02 बजे, ईजतपूरी 20ः10, कल्याण 22ः10 बजे, ठाणे 22ः30 बजे होते हुए लोकमान्य तिलक 23ः30 बजे पहुंचेगी।
यह उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल को सहरसा से सुबह 11ः40 बजे खुलेगी जो 23ः30 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। इसके बाद यात्री ट्रेन का समय सारणी और गाड़ी नम्बर जारी होगा जिसका नियमित परिचालन 24 अप्रैल के बाद शुरू होगा।

Reporter से सवाल पूछें

सवाल भेजने के लिए login करें।

आपकी प्रतिक्रियायह खबर कैसी लगी?
Star Mithila News WhatsApp Channel से जुड़ेंताज़ा खबरों के अपडेट WhatsApp पर पाएँ

अपनी प्रतिक्रिया दें

अपनी प्रतिक्रिया लिखें

इस खबर पर अपनी राय या प्रतिक्रिया नीचे लिखें।

CORRECTION / REPORTइस खबर में गलती बताएं