Star Mithila Newsमिथिला का सबसे विश्वसनीय नॉन टैबलॉयड चैनल !!
खबर

Heroes of Hirni के तत्वावधान में आयोजित 9वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2025 अंतर्गत आज दिनांक 16 अगस्त को भव्य रथयात्रा, भजन-कीर्तन एवं दही-हांडी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

खबर सारांश

Heroes of Hirni के तत्वावधान में आयोजित 9वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2025 अंतर्गत आज दिनांक 16 अगस्त को भव्य रथयात्रा, भजन-कीर्तन एवं दही-हांडी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। सुबह से ही वातावरण भक्तिमय रहा। रथयात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु श्रीकृष्ण-राधा के झांकी दर्शन कर मंत्रमुग्ध हुए। भजन-कीर्तन […]

Star Mithila News
WhatsAppJoin Group
Heroes of Hirni के तत्वावधान में आयोजित 9वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2025 अंतर्गत आज दिनांक 16 अगस्त को भव्य…
लगभग 1 मिनट

Heroes of Hirni के तत्वावधान में आयोजित 9वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2025 अंतर्गत आज दिनांक 16 अगस्त को भव्य रथयात्रा, भजन-कीर्तन एवं दही-हांडी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

सुबह से ही वातावरण भक्तिमय रहा। रथयात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु श्रीकृष्ण-राधा के झांकी दर्शन कर मंत्रमुग्ध हुए। भजन-कीर्तन की संध्या में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ युवाओं ने भी अपनी प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

दही-हांडी कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। टोली बनाकर युवाओं ने न केवल अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया बल्कि एकता और भाईचारे का भी अद्भुत संदेश दिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवा उपस्थित रहे, अनेक समाजसेवी एवं ग्रामीण शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में Heroes of Hirni टीम के सभी सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

ग्रामवासियों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। महोत्सव का अगला चरण 17 अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता है, जिसमें विजेताओं को ₹11,000 का आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

Reporter से सवाल पूछें

सवाल भेजने के लिए login करें।

आपकी प्रतिक्रियायह खबर कैसी लगी?
Star Mithila News WhatsApp Channel से जुड़ेंताज़ा खबरों के अपडेट WhatsApp पर पाएँ

अपनी प्रतिक्रिया दें

अपनी प्रतिक्रिया लिखें

इस खबर पर अपनी राय या प्रतिक्रिया नीचे लिखें।

CORRECTION / REPORTइस खबर में गलती बताएं