दिवाली व छठ पूजा पर झंझारपुर के लिए बड़ी राहत: रेलवे चलाएगा रांची और राउरकेला से 2 जोड़ी त्यौहार स्पेशल ट्रेनें
Join WhatsApp Channel
दिवाली व छठ पूजा पर झंझारपुर के लिए बड़ी राहत: रेलवे चलाएगा रांची और राउरकेला से 2 जोड़ी त्यौहार स्पेशल ट्रेनें
झंझारपुर: दीपावली और लोकआस्था के महापर्व छठ पर घर लौटने वाले यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने झंझारपुर जंक्शन के लिए 2 जोड़ी विशेष त्यौहार स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का ऐलान किया है। झारखंड और ओडिशा में रह रहे मिथिलांचल के लोगों के लिए यह फैसला बेहद राहत देने वाला है। इन ट्रेनों के चलने से रांची और राउरकेला से झंझारपुर आने-जाने वाले रेल यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी और त्यौहार के सीजन में कन्फर्म टिकट पाने में आसानी होगी।
पहली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 08641/08642 रांची – झंझारपुर – रांची त्यौहार स्पेशल के रूप में चलाई जा रही है। 576 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन 6 नवंबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को कुल 3-3 ट्रिप लगाएगी। गाड़ी संख्या 08641 रांची जंक्शन से मध्यरात्रि 00:30 बजे प्रस्थान कर मूरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और सकरी होते हुए दोपहर 15:30 बजे झंझारपुर जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08642 झंझारपुर जंक्शन से शाम 17:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 14:35 बजे रांची पहुंचेगी। इस ट्रेन में थर्ड एसी (3A), 3E, स्लीपर (SL), सामान्य (GEN) और दिव्यांग (PWD) कोच उपलब्ध रहेंगे।
दूसरी ट्रेन गाड़ी संख्या 08105/08106 राउरकेला – झंझारपुर – राउरकेला एक्सप्रेस त्यौहार स्पेशल है, जिसकी कुल दूरी 749 किलोमीटर है। गाड़ी संख्या 08105 राउरकेला से 5 नवंबर 2026 से 19 नवंबर 2026 के बीच प्रत्येक गुरुवार को शाम 19:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बानो, हटिया, रांची (रात 22:35/22:45), मूरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा से होकर अगले दिन शाम 17:00 बजे झंझारपुर जंक्शन पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 08106 झंझारपुर जंक्शन से 6 नवंबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 21:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 19:00 बजे राउरकेला पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर, थर्ड एसी और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए गए हैं।
महापर्व के दौरान झंझारपुर जंक्शन तक सीधी ट्रेन सेवा की सौगात मिलने से क्षेत्र के निवासियों और देश के विभिन्न हिस्सों में काम कर रहे प्रवासियों में बेहद खुशी का माहौल है।
Reporter से सवाल पूछें
सवाल भेजने के लिए login करें।
लॉगिन करें




कमेंट
Read more →अभी कोई स्वीकृत कमेंट नहीं है।