Category: सहरसा

  • 8 अमृत भारत, 2 वंदे भारत एक्सप्रेस की बिहार को मिलेगी सौगात, प्रधानमंत्री जी 15 को आ रहे बिहार

    8 अमृत भारत, 2 वंदे भारत एक्सप्रेस की बिहार को मिलेगी सौगात, प्रधानमंत्री जी 15 को आ रहे बिहार

    पटना: भारतीय रेलवे बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ा तोहफा लेकर आया है। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन जल्द ही बिहार के आठ प्रमुख स्टेशनों—पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गया, पूर्णिया, दानापुर, और अन्य से शुरू होगी। इस ट्रेन में 16 बोगियां होंगी, जिनमें 8 स्लीपर और 8 जेनरल कोच शामिल होंगे। यह ट्रेन इंदौर, सूरत, आनंद विहार, कोलकाता, हावड़ा, और बेंगलुरू जैसे महानगरों को बिहार से जोड़ेगी, जिससे रेल ट्रैफिक में सुगमता आएगी और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

    रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस की योजना रेलवे बोर्ड के स्तर पर अंतिम चरण में है। विभिन्न रेलवे जोनों के बीच एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) की प्रक्रिया चल रही है, जिसके पूरा होते ही ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी जाएगी। ट्रेन में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जो यात्रियों के लिए सफर को और आरामदायक बनाएंगी।

    मुजफ्फरपुर को मिलेंगी दो नई वंदे भारत ट्रेनें

    बिहार के रेल नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए मुजफ्फरपुर को दो नई वंदे भारत ट्रेनें आवंटित की गई हैं। पहली ट्रेन अयोध्या कैंट से पटना के बीच चलेगी, जो अयोध्या धाम, बस्ती, गोरखपुर, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सुगौली, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, और पाटलिपुत्र स्टेशनों से होकर गुजरेगी। दूसरी वंदे भारत ट्रेन पूर्णिया से दानापुर के बीच संचालित होगी, जो मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, और पाटलिपुत्र को जोड़ेगी।

    दोनों ट्रेनों की समय सारिणी तैयार की जा रही है।रेलवे की इन पहलों से बिहार के रेल यात्रियों को न केवल बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रा का अनुभव भी और बेहतर होगा।

  • गया, दिल्ली, आनंद विहार, राजगीर, हरिद्वार, पूर्णिया कोर्ट, सहरसा, मुजफ्फरपुर समेत कई अन्य जगहों से चलने वाली स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में हुआ विस्तार, पढ़े पूरी खबर

    गया, दिल्ली, आनंद विहार, राजगीर, हरिद्वार, पूर्णिया कोर्ट, सहरसा, मुजफ्फरपुर समेत कई अन्य जगहों से चलने वाली स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में हुआ विस्तार, पढ़े पूरी खबर

    हाजीपुर, 17 अगस्त 2025: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 12 जोड़ी विशेष ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने की घोषणा की है। इन ट्रेनों की उपयोगिता और यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम यात्रा अनुभव प्रदान किया जा सके। इसके अतिरिक्त, कुछ ट्रेनों में सिहो स्टेशन पर नया ठहराव भी प्रदान किया गया है। इन ट्रेनों का परिचालन विवरण निम्नलिखित है:

    1. गाड़ी सं. 02832/02831 भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल: गाड़ी सं. 02832 भुवनेश्वर से धनबाद तक 19 अगस्त 2025 से 30 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन चलेगी, जबकि गाड़ी सं. 02831 धनबाद से भुवनेश्वर तक 20 अगस्त 2025 से 1 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन परिचालित होगी।
    2. गाड़ी सं. 03309/03310 धनबाद-जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल: गाड़ी सं. 03309 धनबाद से जम्मूतवी तक 16 अगस्त 2025 से 13 सितंबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को चलेगी। गाड़ी सं. 03310 जम्मूतवी से धनबाद तक 17 अगस्त 2025 से 14 सितंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को चलेगी।
    3. गाड़ी सं. 03311/03312 धनबाद-चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल: गाड़ी सं. 03311 धनबाद से चंडीगढ़ तक 19 अगस्त 2025 से 12 सितंबर 2025 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। गाड़ी सं. 03312 चंडीगढ़ से धनबाद तक 21 अगस्त 2025 से 14 सितंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार को चलेगी।
    4. गाड़ी सं. 03697/03698 गया-दिल्ली-गया स्पेशल: गाड़ी सं. 03697 गया से दिल्ली तक 16 अगस्त 2025 से 21 अगस्त 2025 तक रविवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छह दिन चलेगी। गाड़ी सं. 03698 आनंद विहार से गया तक 17 अगस्त 2025 से 22 अगस्त 2025 तक सोमवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छह दिन चलेगी।
    5. गाड़ी सं. 02397/02398 गया-आनंद विहार-गया स्पेशल: गाड़ी सं. 02397 गया से आनंद विहार 17 अगस्त 2025 को (रविवार) को चलेगी, जबकि गाड़ी सं. 02398 आनंद विहार से गया 18 अगस्त 2025 को (सोमवार) को चलेगी।
    6. गाड़ी सं. 03223/03224 राजगीर-हरिद्वार-राजगीर स्पेशल: गाड़ी सं. 03223 राजगीर से हरिद्वार तक 22 अगस्त 2025 से 12 सितंबर 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। गाड़ी सं. 03224 हरिद्वार से राजगीर तक 23 अगस्त 2025 से 13 सितंबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
    7. गाड़ी सं. 03221/03222 राजगीर-शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर)-राजगीर स्पेशल: गाड़ी सं. 03221 राजगीर से उधमपुर तक 18 अगस्त 2025 से 15 सितंबर 2025 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। गाड़ी सं. 03222 उधमपुर से राजगीर तक 20 अगस्त 2025 से 17 सितंबर 2025 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।
    8. गाड़ी सं. 05219/05220 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल: गाड़ी सं. 05219 मुजफ्फरपुर से आनंद विहार तक 16 अगस्त 2025 से 13 सितंबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। गाड़ी सं. 05220 आनंद विहार से मुजफ्फरपुर तक 17 अगस्त 2025 से 14 सितंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।
    9. गाड़ी सं. 05517/05518 सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ स्पेशल: गाड़ी सं. 05517 सरायगढ़ से देवघर तक 15 अगस्त 2025 से 24 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन चलेगी। गाड़ी सं. 05518 देवघर से सरायगढ़ तक 16 अगस्त 2025 से 25 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन चलेगी।
    10. गाड़ी सं. 05506/05505 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल: गाड़ी सं. 05506 सहरसा से पूर्णिया कोर्ट तक 17 अगस्त 2025 से 15 सितंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार, सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। गाड़ी सं. 05505 पूर्णिया कोर्ट से सहरसा तक 21 अगस्त 2025 से 18 सितंबर 2025 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी।
    11. गाड़ी सं. 05575/05576 सहरसा-आनंद विहार-सहरसा स्पेशल: गाड़ी सं. 05575 सहरसा से आनंद विहार तक 20 अगस्त 2025 से 10 सितंबर 2025 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। गाड़ी सं. 05576 आनंद विहार से सहरसा तक 19 अगस्त 2025 से 9 सितंबर 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
    12. गाड़ी सं. 05579/05580 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल: गाड़ी सं. 05579 पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार तक 17 अगस्त 2025 से 15 सितंबर 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार को चलेगी। गाड़ी सं. 05580 आनंद विहार से पूर्णिया कोर्ट तक 20 अगस्त 2025 से 17 सितंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी।

    शिशो स्टेशन पर नया ठहराव

    1. यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए गाड़ी सं. 05575/05576 (सहरसा-आनंद विहार-सहरसा स्पेशल) और गाड़ी सं. 05579/05580 (पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल) में दरभंगा के स्थान पर शिशो स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है। ठहराव का समय निम्नलिखित है:
    • गाड़ी सं. 05575/05579: शिशो स्टेशन पर रात 23:35 से 23:40 बजे तक रुकेगी।
    • गाड़ी सं. 05576/05580: शिशो स्टेशन पर सुबह 04:00 से 04:05 बजे तक रुकेगी।

    मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि यह कदम यात्रियों की सुविधा और उनकी यात्रा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उठाया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय नवीनतम समय-सारणी और बुकिंग की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र से प्राप्त करें।

  • कोशी को मिला एक नया रेलवे स्टेशन का सौगात, न्यू झाझा रेलवे स्टेशन निर्माण कार्य अंतिम चरण में, देखें सरायगढ़ बाय पास रेल लाईन की खबर

    कोशी को मिला एक नया रेलवे स्टेशन का सौगात, न्यू झाझा रेलवे स्टेशन निर्माण कार्य अंतिम चरण में, देखें सरायगढ़ बाय पास रेल लाईन की खबर

    निर्मली: कोशी क्षेत्र में रेल यात्रियों की सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इनमें ललितग्राम और सरायगढ़ में रेल लाइन के गेज परिवर्तन के साथ-साथ बायपास रेल लाइनों का निर्माण शामिल है। ललितग्राम में बायपास रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि सरायगढ़ में बायपास रेल लाइन का निर्माण अपने अंतिम चरण में है।

    बायपास रेल लाइन का निर्माण मुख्य रूप से उन स्थानों पर किया जाता है, जहां ट्रेनों के इंजन बदलने की प्रक्रिया में समय की बर्बादी होती है। वर्तमान में, सहरसा से झंझारपुर या दरभंगा की ओर जाने वाली ट्रेनों को सरायगढ़ स्टेशन पर इंजन बदलना पड़ता है। इस प्रक्रिया में 30 मिनट से लेकर 1 घंटे तक का समय लगता है, और यदि अन्य प्लेटफॉर्म पर कोई दूसरी ट्रेन मौजूद हो, तो कई बार ट्रेन को घंटों इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे ने ललितग्राम और सरायगढ़ में बायपास रेल लाइनों का निर्माण शुरू किया है।

    सरायगढ़ बायपास रेल लाइन बैजनाथपुर-अंदौली से झाझा तक लगभग 5 किलोमीटर के दायरे में फैली हुई है और इसका निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। इसके साथ ही, झाझा के निकट ‘न्यू झाझा’ नामक एक नए रेलवे स्टेशन का निर्माण भी किया जा रहा है। इस नए स्टेशन के बनने से झाझा के निवासियों के लिए रेल यात्रा और भी सुविधाजनक और तेज हो जाएगी। वहीं, सरायगढ़ में बन रही बायपास रेल लाइन का कार्य भी अंतिम दौर में है। हाल ही में बैजनाथपुर-अंदौली की ओर से प्री-एनआई (नॉन-इंटरलॉकिंग) कार्य शुरू हो चुका है। जल्द ही मालगाड़ी पैनल लेकर इस बायपास रेल लाइन पर प्रवेश करेगी।

    उम्मीद है कि आगामी चुनाव से पहले यह बायपास रेल लाइन पूरी तरह से चालू हो जाएगी, जिससे क्षेत्र के रेल यात्रियों को समयबद्ध और निर्बाध यात्रा का लाभ मिलेगा।

    सरायगढ़ बायपास रेल लाईन जो न्यू झाझा (दरभंगा) की ओर से बैजनाथपुर अंदौली (सहरसा) की ओर जा रही है।
    न्यू झाझा रेलवे स्टेशन से समीप बना रेल फाटक
    न्यू झाझा रेलवे स्टेशन
    न्यू झाझा रेलवे स्टेशन
    बैजनाथपुर अंदौली हॉल्ट
    बैजनाथपुर अंदौली हॉल्ट के समीप बना रेल फाटक
  • अब दरभंगा जं0 नहीं जाएगी पूर्णिया कोर्ट- आनन्द विहार गरीब रथ एक्सप्रेस, दरभंगा बाय पास को मिली पहली यात्री ट्रेन

    अब दरभंगा जं0 नहीं जाएगी पूर्णिया कोर्ट- आनन्द विहार गरीब रथ एक्सप्रेस, दरभंगा बाय पास को मिली पहली यात्री ट्रेन

    झंझारपुर: झंझारपुर, दरभंगा होकर पूर्णिया कोर्ट और आनन्द विहार के बीच चलने वाली एस स्पेशल गरीब रथ एक्सप्रेस में यात्री सुविधा को देखते हुए एक बड़ा बदलाव किया गया है। यह गाड़ी अब दरभंगा जं0 पर नहीं जाएगी, बल्कि काकरघाटी से ही बाय पास होते हुए सीतामढ़ी की ओर जाएगी जो दिल्ली मोड़ के समीप शीशो स्टेशन पर रूकेगी। यह जानकारी मुख्य जनसम्पर्क पदाधिकारी, सरस्वती चन्द्र के द्वारा एक प्रेष विज्ञप्ति में दी गई। दरभंगा में बाय पास होने से इस ट्रेन के इंजन बदलने का समस्या दरभंगा जं0 पर खत्म हो गया।

    दरअसल पिछले कुछ महिनों से कोशी रेल महासेतु होकर सहरसा (अब पूर्णिया) से आनन्द विहार के बीच एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन सप्ताह में पांच दिन हो रहा है। यह ट्रेन अपने यात्रा के दौरान दो बार इंजन बदली है एक सरायगढ़ में तो दूसरा दरभंजा जं0 पर, लेकिन यात्री सुविधा के लिए रेलवे अब इस ट्रेन को दरभंगा बाय पास से चलाने का निर्णय लिया है जिससे यात्रियों का समय बचेगा और अब इंजन बदलने की समस्या भी नहीं होगी।

    गाड़ी सं. 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब सहरसा से 20.08.2025 से 10.09.2025 तक प्रत्येक बुधवार को चलायी जाएगी ।

    गाड़ी सं. 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब आनंद विहार से 19.08.2025 से 09.09.2025 तक प्रत्येक मंगलवार को चलायी जाएगी ।

    गाड़ी सं. 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब पूर्णिया कोर्ट से 17.08.2025 से 15.09.2025 तक सप्ताह में चार दिन शुक्र, रवि सोम, मंगलवार को चलायी जाएगी ।

    गाड़ी सं. 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब आनंद विहार से 20.08.2025 से 17.09.2025 तक सप्ताह में चार दिन रवि, शुक्र, बुध एवं गुरूवार को चलायी जाएगी ।

    इसके साथ ही गाड़ी सं. 05575/76 सहरसा-आनंद विहार-सहरसा स्पेशल तथा गाड़ी सं. 05579/80 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल का दरभंगा के स्थान पर शिशो स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जा रहा है जिनका विवरण निम्नानुसार है:-

    1. गाड़ी सं. 05575/05579 स्पेशल शिशो स्टेशन पर 23.35/23.40 बजे रूकते हुए आगे लिए प्रस्थान करेगी।
    2. गाड़ी सं. 05576/05580 स्पेशल शिशो स्टेशन पर 04.00/04.05 बजे रूकते हुए आगे लिए प्रस्थान करेगी।
  • पहली बार पुर्णिया कोर्ट से सहरसा, सुपौल, निर्मली, झंझारपुर के रास्ते आनन्द विहार तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

    पहली बार पुर्णिया कोर्ट से सहरसा, सुपौल, निर्मली, झंझारपुर के रास्ते आनन्द विहार तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

    पुर्णिया: पुर्णिया और आनन्द विहार को जोड़ने के लिए रेलवे पुर्णिया कोर्ट से आनन्द विहार के बीच एक एसी स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है हालांकि यह ट्रेन अभी सिर्फ 9 अप और 9 डाउन फेरा में चलेगी लेकिन पुर्णिया से आनन्द विहार की ट्रेन के खबर से क्षेत्र में रेल यात्री काफी खुश है। दरअसल सहरसा और आनन्द विहार के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 05579 और 05580 का विस्तार अब पुर्णिया कोर्ट तक कर दिया गया है यह ट्रेन अब पुर्णिया कोर्ट से दौरम बनमनखी, मधेपुरा, सहरसा, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, दरभंगा, सीतामढ़ी के रास्ते आनन्द विहार तक सप्ताह में चार दिन चलेगी।

    पुर्णिया कोर्ट से आनन्द विहार की ओर

    गाड़ी संख्या 05579 पुर्णिया कोर्ट – आनन्द विहार स्पेशल 01 अगस्त से 15 अगस्त के बीच सप्ताह में चार दिन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को पुर्णिया कोर्ट से 16ः30 बजे खुलेगी जो बनमनखी 17ः02 बजेक, मुरलीगंज 17ः30 बजे, दौरम मधेपुरा 18ः00 बजे होते हुए सहरसा 19ः40 बजे पहुंचेगी यहां से यह ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय 20ः00 बजे रात्री प्रस्थान करेगी जो सुपौल, सरायगढ़, निर्मली, घोघरडीहा, झंझारपुर के रास्ते आनन्द विहार तक पूर्व निर्धारित समय और ठहराव के साथ जाएगी।

    आनन्द विहार से पुर्णिया कोर्ट की ओर

    गाड़ी संख्या 05580 आनन्द विहार – पुर्णिया कोर्ट स्पेशल 03 अगस्त से 17 अगस्त के बीच सप्ताह में चार दिन प्रत्येक बुधवार, गुरूवार, रविवार और शुक्रवार को आनन्द विहार से पूर्व निर्धारित समय 05ः15 बजे खुलेगी जो रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, झंझारपुर के रास्ते 10ः30 बजे सहरसा पहुंचेगी यहां से यह ट्रेन 10ः50 बजे पुर्णिया के लिए प्रस्थान करेगी जो दौरम मधेपुरा 11ः15 बजे, मुरलीगंज 12ः00 बजे, बनमनखी 12ः28 बजे होते हुए 13ः45 बजे पुर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।

    इसके अलावा सप्ताह में एक दिन यही ट्रेन सहरसा और आनन्द विहार के बीच चलेगी। सहरसा से आनन्द विहार के बीच चलने वाली एसी स्पेशल ट्रेन संख्या 05575 अपने पूर्व निर्धारित समय से प्रत्येक बुधवार को 6 अगस्त से चलेगी इस ट्रेन का सहरसा से खुलने का समय और ठहराव व मार्ग 05579 के अनुसार ही होगा वहीं गाड़ी संख्या 05576 आनन्द विहार- सहरसा स्पेशल सप्ताह में एक दिन प्रत्येक मंगलवार को 5 अगस्त से आनन्द विहार से अपने पूर्व समय, ठहराव व मार्ग से चलेगी।

    पुर्णिया कोर्ट को मिली एसी स्पेशल ट्रेन की सौगात

    पुर्णिया कोर्ट को 9 अप और 9 डाउन फेरा के लिए सहरसा तक एक एसी स्पेशल ट्रेन की सौगात मिली है। यह ट्रेन पुर्णिया कोर्ट और सहरसा के बीच सप्ताह में चार दिन चलेगी। गाड़ी संख्या 05506 सहरसा – पुर्णिया कोर्ट एसी स्पेशल सहरसा से 13ः20 बजे 1 अगस्त से 15 अगस्त के बीच प्रत्येक सोम, मंगल, शुक्र और रविवार को खुलेगी जो दौरम मधेपुरा 13ः45 बजे, मुरलीगंज 14ः12 बजे, बनमनखी 14ः40 बजे होते हुए पुर्णिया कोर्ट 15ः30 बजे पहुंचेगी। यहां से यही गाड़ी पुर्णिया कोर्ट – सहरसा एसी स्पेशल गाड़ी संख्या 05507 बनकर 4 अगस्त से 18 अगस्त के बीच सप्ताह में 4 दिन सोम, गुरू, शुक्र और शनि को दोपहर 15ः00 बजे खुलेगी जो बनमनखी 15ः30 बजे मुरलीगंज 15ः56 बजे, दौरम मधेपुरा 16ः25 बजे होते हुए सहरसा 18ः30 बजे पहुंचेगी।

    अत्यधिक जानकारी के लिए गूगल प्ले स्टोर से स्टार मिथिला न्यूज का एंड्राईड एप्लीकेशन डाउनलोड करें।

  • JHANJHARPUR: सहरसा-आनंद विहार गरीब रथ स्पेशल में बढ़ी सुविधाएं, 230 अतिरिक्त बर्थ के साथ अब और आरामदायक सफर

    JHANJHARPUR: सहरसा-आनंद विहार गरीब रथ स्पेशल में बढ़ी सुविधाएं, 230 अतिरिक्त बर्थ के साथ अब और आरामदायक सफर

    JHANJHARPUR, 22 जुलाई 2025: सहरसा-आनंद विहार गरीब रथ स्पेशल ट्रेन में यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस ट्रेन के तीसरे रैक को भी अब आधुनिक लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) कोच से लैस कर दिया गया है। इस बदलाव के बाद प्रत्येक रैक में करीब 230 अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध हो गए हैं, जिससे अधिक संख्या में यात्री इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे।

    20 साल पुराने हरे डब्बों का युग खत्म
    पहले गरीब रथ स्पेशल के हरे डब्बों में सफर करने की मजबूरी थी, जो पुराने और कम आरामदायक थे। अब एलएचबी कोच के साथ यात्रियों को बेहतर और झटके-रहित सफर का अनुभव मिलेगा। पुराने कोच और पावरकार के रखरखाव में हो रही समस्याओं से भी रेलकर्मियों को राहत मिली है।

    20 कोच के साथ चलेगी ट्रेन
    एलएचबी रैक रैकसेलस होने के कारण अब यह ट्रेन 20 कोच के साथ संचालित होगी, जिसमें 18 थर्ड एसी इकोनॉमी कोच और 2 पावरकार शामिल होंगे। पहले हरे डब्बों वाली गरीब रथ में 18 कोच थे, जिनमें 16 थर्ड एसी और 2 पावरकार थे। इस तरह यात्रियों को दो अतिरिक्त कोच की सुविधा मिलेगी। प्रत्येक थर्ड एसी इकोनॉमी कोच में 80 बर्थ होंगे, जो पहले की तुलना में अधिक आरामदायक होंगे।

    सप्ताह में पांच दिन चलेगी ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलेगी ट्रेन
    सहरसा-आनंद विहार गरीब रथ स्पेशल सप्ताह में पांच दिन थर्ड एसी इकोनॉमी कोच के साथ चलेगी। सहरसा से यह ट्रेन गुरुवार और शनिवार को छोड़कर बाकी पांच दिनों में चलेगी, जबकि आनंद विहार से शनिवार और सोमवार को छोड़कर अन्य दिनों में संचालित होगी। यह ट्रेन सुपौल, सरायगढ़, निर्मली, झंझारपुर, दरभंगा, और सीतामढ़ी के रास्ते जाएगी।

    किराए में मामूली वृद्धि
    एलएचबी कोच के साथ किराया भी बढ़ गया है। पहले सहरसा से आनंद विहार का किराया 1410 रुपये था, जो अब बढ़कर 1755 रुपये हो गया है। यह वृद्धि बेहतर सुविधाओं और आरामदायक सफर के लिए उचित मानी जा रही है।

    वाशिंग पिट पर मेंटेनेंस के बाद रवाना
    सोमवार को तीसरे एलएचबी रैक की वाशिंग पिट पर धुलाई, सफाई और मेंटेनेंस किया गया। इसके बाद ट्रेन को सहरसा से आनंद विहार के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर एएमई नीलेश राज, स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार, सीडब्लूएस शंभु कुमार सहित अन्य रेल अधिकारी मौजूद थे।

  • 14 अगस्त को झंझारपुर होकर चलेगी भारत गौरव ट्रेन, दक्षिण भारत की ज्योतिर्लिंग यात्रा करने का अनूठा अवसर

    14 अगस्त को झंझारपुर होकर चलेगी भारत गौरव ट्रेन, दक्षिण भारत की ज्योतिर्लिंग यात्रा करने का अनूठा अवसर

    झंझारपुर: भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) ने एक विशेष पर्यटक ट्रेन ‘‘दक्षिण भारत ज्योतिर्लिंग यात्रा‘‘ शुरू करने की घोषणा की है। यह 12 रातों और 13 दिनों की यात्रा 14 अगस्त 2025 से 26 अगस्त 2025 तक होगी, जो तीर्थयात्रियों को दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करेगी। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन में 750 सीटें उपलब्ध होंगी, जिनमें 550 स्लीपर और 200 3AC श्रेणी की हैं।

    इस यात्रा में तीर्थयात्री तिरुपति में बालाजी और पद्मावती मंदिर, रामेश्वरम में रामनाथ स्वामी ज्योतिर्लिंग, मदुरै में मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी में कन्याकुमारी मंदिर और विवेकानंद रॉक, तिरुवनंतपुरम में पद्मनाभस्वामी मंदिर, और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। यात्री सहरसा, निर्मली, झंझारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, हज्जा, आसनसोल और पुरुलिया से ट्रेन में सवार हो सकते हैं या उतर सकते हैं।

    पैकेज में स्लीपर क्लास (इकोनॉमी) और 3AC (कम्फर्ट) में ट्रेन यात्रा, इकोनॉमी में नॉन-एसी कमरे और कम्फर्ट में एसी कमरे (दो या तीन लोगों के साथ साझा), बजट होटलों में वॉश एंड चेंज की सुविधा, इकोनॉमी में नॉन-एसी वाहन और कम्फर्ट में एसी वाहन, शाकाहारी भोजन (सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का खाना), दुर्घटना बीमा, पेशेवर टूर एस्कॉर्ट्स, ट्रेन में सुरक्षा, और IRCTC टूर मैनेजर की सेवाएं शामिल हैं। सभी लागू कर भी पैकेज का हिस्सा हैं।

    हालांकि, स्मारक प्रवेश शुल्क, नौकायन, साहसिक गतिविधियां, व्यक्तिगत खर्च जैसे लॉन्ड्री, शराब, मिनरल वाटर, और मेनू से बाहर के खाद्य पदार्थ, ड्राइवरों, वेटरों या गाइडों को टिप्स, और यात्रा कार्यक्रम में शामिल नहीं दर्शनीय स्थलों या स्थानीय गाइड की लागत पैकेज में शामिल नहीं है।

    यात्रा के एक प्रमुख दिन, 24 अगस्त 2025 को, ट्रेन सुबह 3:00 बजे मार्कापुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। नाश्ते के बाद यात्री बस से आवास के लिए रवाना होंगे, जहां वे मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद, वे रेलवे स्टेशन लौटकर अपनी आगे की यात्रा शुरू करेंगे। 25 अगस्त को पूरा दिन ट्रेन यात्रा में बीतेगा, और 26 अगस्त को यात्री विभिन्न स्टेशनों जैसे सहरसा, निर्मली, झंझारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, हज्जा, आसनसोल और पुरुलिया पर उतरेंगे।

    यात्रियों को वोटर आईडी या आधार कार्ड और कोविड-19 अंतिम खुराक प्रमाणपत्र साथ रखना अनिवार्य है। कुछ होटलों में लिफ्ट की सुविधा नहीं होगी। अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण यात्रा कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है, और ट्रेन का संचालन न्यूनतम बुकिंग पर निर्भर है। IRCTC प्राकृतिक आपदाओं, हड़ताल या ट्रेन देरी जैसे कारणों के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। यात्रियों को यात्रा से पहले अपने स्वास्थ्य की जांच करानी होगी।

    रद्दीकरण नीति के तहत, प्रस्थान तिथि से 15 दिन पहले तक रद्द करने पर प्रति यात्री 250 रुपये, 8 से 14 दिन पहले पैकृष्ट लागत का 25%, 4 से 7 दिन पहले 50%, और 4 दिन से कम समय में पूरी लागत कटौती होगी।

    यात्रा के दौरान टूर मैनेजर के निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। ट्रेन में पानी का अपव्यय न करें, पवित्र स्थानों पर उचित पोशाक पहनें, और स्थानीय नियमों का सम्मान करें। अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें और आपातकालीन संपर्क विवरण टूर मैनेजर के साथ साझा करें।

    अधिक जानकारी के लिए भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम से संपर्क करें। यह यात्रा तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए दक्षिण भारत के पवित्र स्थलों के दर्शन के साथ एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करती है।

  • सहरसा-झंझारपुर-आनन्द विहार गरीब रथ एक्सप्रेस की बदली कोच संरचना, यात्रियों को होगी सुविधा

    सहरसा-झंझारपुर-आनन्द विहार गरीब रथ एक्सप्रेस की बदली कोच संरचना, यात्रियों को होगी सुविधा

    झंझारपुर, बिहार: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! सहरसा से आनन्द विहार के बीच चलने वाली गरीब रथ स्पेशल ट्रेन में बड़ा बदलाव किया गया है। रेलवे ने इस ट्रेन की कोच संरचना में परिवर्तन के साथ-साथ इसके परिचालन अवधि को भी 31 जुलाई 2025 तक बढ़ा दिया है। यह बदलाव यात्रियों को और बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है, और संभावना है कि इसे जल्द ही नियमित ट्रेन के रूप में शामिल किया जा सकता है।

    परिचालन और कोच संरचना में बदलाव

    पहले जारी अधिसूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 05577 (सहरसा-आनन्द विहार) और 05578 (आनन्द विहार-सहरसा) गरीब रथ स्पेशल क्रमशः 30 जून और 02 जुलाई 2025 तक चलने वाली थी। लेकिन नवीनतम अधिसूचना के तहत, इन ट्रेनों का परिचालन अब 31 जुलाई 2025 तक बढ़ा दिया गया है।

    • गाड़ी संख्या 05577 (सहरसा-आनन्द विहार): यह ट्रेन अब सप्ताह में तीन दिन – मंगलवार, शुक्रवार और सोमवार को 29 जुलाई 2025 तक चलेगी।
    • गाड़ी संख्या 05578 (आनन्द विहार-सहरसा): यह ट्रेन भी सप्ताह में तीन दिन – गुरुवार, रविवार और बुधवार को 31 जुलाई 2025 तक चलेगी।

    इन ट्रेनों का मार्ग, किराया और कोच संरचना पहले की तरह ही रहेगी।

    नई गरीब रथ स्पेशल ट्रेन का परिचालन

    रेलवे ने इस मार्ग पर एक नई गरीब रथ स्पेशल ट्रेन शुरू करने की घोषणा की है, जिसमें आधुनिक थर्ड एसी इकॉनोमी (एलएचबी) कोच शामिल होंगे। इस नई ट्रेन की जानकारी इस प्रकार है:

    • गाड़ी संख्या 05579 (सहरसा-आनन्द विहार): यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन – बुधवार और रविवार को 30 जुलाई 2025 तक चलेगी।
    • गाड़ी संख्या 05580 (आनन्द विहार-सहरसा): यह ट्रेन भी सप्ताह में दो दिन – शुक्रवार और मंगलवार को 31 जुलाई 2025 तक चलेगी।

    नई ट्रेनों में कुल 20 थर्ड एसी इकॉनोमी कोच होंगे, जिसके कारण किराए में मामूली बदलाव संभव है। हालांकि, मार्ग पहले की तरह ही रहेगा।

    यात्रियों के लिए लाभ

    नई कोच संरचना और परिचालन अवधि के विस्तार से यात्रियों को अधिक सुविधा और आरामदायक यात्रा का अनुभव होगा। थर्ड एसी इकॉनोमी कोच आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, जो यात्रियों को किफायती किराए में बेहतर अनुभव प्रदान करेंगे।

  • सहरसा – आनन्द विहार गरीब रथ स्पेशल का LHB कोच से होगा संचालन जुड़ेगा पैंट्री कोच, बेंगलुरू, मुम्बई का परिचालन समय पर, बढ़ेगी यात्री सुविधा

    सहरसा – आनन्द विहार गरीब रथ स्पेशल का LHB कोच से होगा संचालन जुड़ेगा पैंट्री कोच, बेंगलुरू, मुम्बई का परिचालन समय पर, बढ़ेगी यात्री सुविधा

    सहरसा, निज प्रतिनिधि: रेलवे बोर्ड के एडिशनल मेम्बर (ईएनएचएम) मनु गोयल ने शुक्रवार को सहरसा रेलवे स्टेशन और वाशिंग पिट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की सुविधाओं, ट्रेनों के रखरखाव और परिचालन की स्थिति का जायजा लिया। पत्रकारों से बातचीत में गोयल ने कहा कि सहरसा एक महत्वपूर्ण और बड़ा रेलवे स्टेशन है, और यहां से लंबी दूरी की नई ट्रेन चलाने की स्थानीय मांग को रेलवे बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा।

    वाशिंग पिट और वैशाली एक्सप्रेस का निरीक्षण

    निरीक्षण के दौरान गोयल ने वाशिंग पिट पर वैशाली एक्सप्रेस की बोगियों की मशीनों से सफाई प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस एक प्रीमियम ट्रेन है, और इसका रखरखाव व सफाई समुचित तरीके से होनी चाहिए। उन्होंने डिवीजन को ट्रैक को हमेशा मेंटेन रखने के निर्देश दिए। साथ ही, सरायगढ़ और ललितग्राम तक वैशाली एक्सप्रेस के रैक भेजे जाने से मेंटेनेंस में आ रही समस्याओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि रैक के इस आवागमन से रखरखाव में कई दिक्कतें आ रही हैं।

    सहरसा वाशिंग पिट का निरिक्षण करते हुए (ईएनएचएम) मनु गोयल

    गरीब रथ स्पेशल में एलएचबी रैक की योजना

    सहरसा-आनंद विहार गरीब रथ स्पेशल के पुराने कोचों में बार-बार खराबी और मेंटेनेंस की समस्याओं को देखते हुए इसे एलएचबी रैक में परिवर्तित करने की योजना है। गोयल ने अधीनस्थ अधिकारियों से पूछा कि यह परिवर्तन कब तक संभव है, जिस पर सीपीटीएम ने दो से तीन महीने में एलएचबी रैक उपलब्ध होने की बात कही। गोयल ने निर्देश दिया कि गरीब रथ के रैक को प्राथमिकता के आधार पर एलएचबी में बदला जाए। साथ ही, ट्रेन में खानपान सुविधा के लिए पेंट्रीकार या ट्रेन साइड वेंडिंग की व्यवस्था करने की आवश्यकता पर बल दिया।

    बेंगलुरु, एलटीटी और गरीब रथ की समयबद्धता पर मंथन

    रेलवे बोर्ड के अधिकारी ने बेंगलुरु, एलटीटी और गरीब रथ स्पेशल ट्रेनों के समय पर न चलने की शिकायतों का जिक्र किया और इसका समाधान तलाशने के लिए चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि सहरसा-पाटलिपुत्र-बेंगलुरु एक्सप्रेस सहरसा में देरी से पहुंचती है, जिसके कारण पाटलिपुत्र से इसके खुलने में केवल 10 मिनट का समय बचता है। इससे बोगी बदलने और यात्रियों के चढ़ने में दिक्कत होती है। ट्रेन का समय बदलने से यह समस्या हल हो सकती है। एलटीटी-सहरसा स्पेशल के परिचालन में व्यवधान को दूर करने और समय पर वाशिंग की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया।

    निरीक्षण में शामिल अधिकारी

    निरीक्षण के दौरान गोयल के साथ पूर्व मध्य रेल के सीआरएसई कोचिंग अनुपम कुमार, सीईएनएचएम राजीव कुमार, समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीएमई दुर्गेश कुमार, एएमई नीलेश राज, एसएस रमेश कुमार, सीडब्लूएस शंभु कुमार, एसएसई ट्रेन लाइटिंग मनोज कुमार, डीसीआई अमरेंद्र कुमार लाल, आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार, मुख्य क्रू नियंत्रक एस सी झा, सीएलआई जेके सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    सहरसा वाशिंग पिट का निरिक्षण करते हुए (ईएनएचएम) मनु गोयल
  • सहरसा को मिलेगी गुवाहाटी की ट्रेन, मधेपुरा के रास्ते चलने की संभावना, एक साथ दो और अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन जल्द

    सहरसा को मिलेगी गुवाहाटी की ट्रेन, मधेपुरा के रास्ते चलने की संभावना, एक साथ दो और अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन जल्द

    सहरसा, बिहार: कोसी क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सहरसा जंक्शन से जल्द ही दो नई अमृत भारत ट्रेन शुरू होने की संभावना है। इनमें सहरसा से नॉर्थ ईस्ट (गुवाहाटी) और सहरसा से अमृतसर के लिए ट्रेन शामिल हैं। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने बिहार दौरे पर इन ट्रेनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखा सकते हैं।

    सहरसा से तीन अमृत भारत ट्रेनें एक साथ

    पूर्व मध्य रेलवे का सहरसा जंक्शन बिहार का पहला स्टेशन होगा, जहां से तीन अमृत भारत ट्रेनें एक साथ संचालित होंगी। वर्तमान में सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन चल रही है। अब गुवाहाटी और अमृतसर के लिए दो और ट्रेनें शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

    पूर्व से प्रस्तावित थी ट्रेनें

    सहरसा से अमृतसर और फिरोजपुर के लिए अमृत भारत ट्रेन पहले से प्रस्तावित थी। हालांकि, यह ट्रेन सुपौल, सरायगढ़, झंझारपुर या मानसी, खगड़िया, समस्तीपुर के रास्ते चलेगी, इसका रूट अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। वहीं, सहरसा से गुवाहाटी के लिए ट्रेन मधेपुरा, मुरलीगंज, बनमनखी और पूर्णिया के रास्ते चलेगी। रेलवे बोर्ड को दोनों ट्रेनों का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है।

    20 साल बाद फिर से सहरसा-गुवाहाटी कनेक्टिविटी

    20 साल पहले, 2005 में सहरसा से गुवाहाटी के लिए जीएल एक्सप्रेस चलती थी, जो मीटर गेज लाइन पर संचालित थी। अमान परिवर्तन के बाद इसे बंद कर दिया गया था। तब से कोसी क्षेत्र के यात्रियों को नॉर्थ ईस्ट जाने के लिए कटिहार से ट्रेन लेनी पड़ती है। नई अमृत भारत ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

    अमृत भारत ट्रेन की खासियत

    अमृत भारत ट्रेन पर्यावरण, ऊर्जा बचत और यात्री सुविधाओं के लिए जानी जाती है। इसमें क्रैश ट्यूब, असिस्टेड ब्रेक सिस्टम, सील्ड गैंग-वे, वैक्यूम एवैक्यूशन सिस्टम और फायर डिटेक्शन सिस्टम जैसे आधुनिक फीचर्स हैं। ट्रेन में सेमी-ऑटोमेटिक काउपलर का उपयोग पहली बार किया गया है, जो झटके और शोर को कम करता है।

    रफ्तार के साथ सुरक्षा

    यह एलएचबी पुश-पुल ट्रेन है, जिसमें दोनों सिरों पर इंजन लगे हैं। यह 130 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती है। इमरजेंसी टॉक बैक सिस्टम, बाहरी इमरजेंसी लाइट्स और सीसीटीवी कैमरे यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत करते हैं।

    24 अप्रैल को मिली थी पहली अमृत भारत ट्रेन

    पिछले 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पीएम मोदी ने सहरसा से लोकमान्य तिलक के लिए पहली अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को संचालित हो रही है।

    यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

    सहरसा से गुवाहाटी और अमृतसर के लिए नई ट्रेनें शुरू होने से कोसी क्षेत्र के यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के संचालन की तैयारियां शुरू कर दी हैं, हालांकि आधिकारिक तारीख की पुष्टि बाकी है।