Star Mithila Newsमिथिला का सबसे विश्वसनीय नॉन टैबलॉयड चैनल !!
खबर

सहरसा – आनन्द विहार गरीब रथ स्पेशल का LHB कोच से होगा संचालन जुड़ेगा पैंट्री कोच, बेंगलुरू, मुम्बई का परिचालन समय पर, बढ़ेगी यात्री सुविधा

खबर सारांश

सहरसा, निज प्रतिनिधि: रेलवे बोर्ड के एडिशनल मेम्बर (ईएनएचएम) मनु गोयल ने शुक्रवार को सहरसा रेलवे स्टेशन और वाशिंग पिट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की सुविधाओं, ट्रेनों के रखरखाव और परिचालन की स्थिति का जायजा लिया। पत्रकारों से बातचीत में गोयल ने कहा कि सहरसा […]

Star Mithila News
WhatsAppJoin Group
सहरसा – आनन्द विहार गरीब रथ स्पेशल का LHB कोच से होगा संचालन जुड़ेगा पैंट्री कोच, बेंगलुरू, मुम्बई का परिचालन समय पर, बढ़ेगी…
लगभग 3 मिनट

सहरसा, निज प्रतिनिधि: रेलवे बोर्ड के एडिशनल मेम्बर (ईएनएचएम) मनु गोयल ने शुक्रवार को सहरसा रेलवे स्टेशन और वाशिंग पिट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की सुविधाओं, ट्रेनों के रखरखाव और परिचालन की स्थिति का जायजा लिया। पत्रकारों से बातचीत में गोयल ने कहा कि सहरसा एक महत्वपूर्ण और बड़ा रेलवे स्टेशन है, और यहां से लंबी दूरी की नई ट्रेन चलाने की स्थानीय मांग को रेलवे बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा।

वाशिंग पिट और वैशाली एक्सप्रेस का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान गोयल ने वाशिंग पिट पर वैशाली एक्सप्रेस की बोगियों की मशीनों से सफाई प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस एक प्रीमियम ट्रेन है, और इसका रखरखाव व सफाई समुचित तरीके से होनी चाहिए। उन्होंने डिवीजन को ट्रैक को हमेशा मेंटेन रखने के निर्देश दिए। साथ ही, सरायगढ़ और ललितग्राम तक वैशाली एक्सप्रेस के रैक भेजे जाने से मेंटेनेंस में आ रही समस्याओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि रैक के इस आवागमन से रखरखाव में कई दिक्कतें आ रही हैं।

सहरसा वाशिंग पिट का निरिक्षण करते हुए (ईएनएचएम) मनु गोयल

गरीब रथ स्पेशल में एलएचबी रैक की योजना

सहरसा-आनंद विहार गरीब रथ स्पेशल के पुराने कोचों में बार-बार खराबी और मेंटेनेंस की समस्याओं को देखते हुए इसे एलएचबी रैक में परिवर्तित करने की योजना है। गोयल ने अधीनस्थ अधिकारियों से पूछा कि यह परिवर्तन कब तक संभव है, जिस पर सीपीटीएम ने दो से तीन महीने में एलएचबी रैक उपलब्ध होने की बात कही। गोयल ने निर्देश दिया कि गरीब रथ के रैक को प्राथमिकता के आधार पर एलएचबी में बदला जाए। साथ ही, ट्रेन में खानपान सुविधा के लिए पेंट्रीकार या ट्रेन साइड वेंडिंग की व्यवस्था करने की आवश्यकता पर बल दिया।

बेंगलुरु, एलटीटी और गरीब रथ की समयबद्धता पर मंथन

रेलवे बोर्ड के अधिकारी ने बेंगलुरु, एलटीटी और गरीब रथ स्पेशल ट्रेनों के समय पर न चलने की शिकायतों का जिक्र किया और इसका समाधान तलाशने के लिए चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि सहरसा-पाटलिपुत्र-बेंगलुरु एक्सप्रेस सहरसा में देरी से पहुंचती है, जिसके कारण पाटलिपुत्र से इसके खुलने में केवल 10 मिनट का समय बचता है। इससे बोगी बदलने और यात्रियों के चढ़ने में दिक्कत होती है। ट्रेन का समय बदलने से यह समस्या हल हो सकती है। एलटीटी-सहरसा स्पेशल के परिचालन में व्यवधान को दूर करने और समय पर वाशिंग की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया।

निरीक्षण में शामिल अधिकारी

निरीक्षण के दौरान गोयल के साथ पूर्व मध्य रेल के सीआरएसई कोचिंग अनुपम कुमार, सीईएनएचएम राजीव कुमार, समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीएमई दुर्गेश कुमार, एएमई नीलेश राज, एसएस रमेश कुमार, सीडब्लूएस शंभु कुमार, एसएसई ट्रेन लाइटिंग मनोज कुमार, डीसीआई अमरेंद्र कुमार लाल, आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार, मुख्य क्रू नियंत्रक एस सी झा, सीएलआई जेके सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

सहरसा वाशिंग पिट का निरिक्षण करते हुए (ईएनएचएम) मनु गोयल

Reporter से सवाल पूछें

सवाल भेजने के लिए login करें।

आपकी प्रतिक्रियायह खबर कैसी लगी?
Star Mithila News WhatsApp Channel से जुड़ेंताज़ा खबरों के अपडेट WhatsApp पर पाएँ

अपनी प्रतिक्रिया दें

अपनी प्रतिक्रिया लिखें

इस खबर पर अपनी राय या प्रतिक्रिया नीचे लिखें।

CORRECTION / REPORTइस खबर में गलती बताएं