Category: सहरसा

  • सुपौल को मिली पूणे की ट्रेन: अब पूणे-दानापुर सुपरफास्ट सुपौल से चलेगी

    सुपौल को मिली पूणे की ट्रेन: अब पूणे-दानापुर सुपरफास्ट सुपौल से चलेगी

    सुपौल, 26 अप्रैल 2025: सुपौल और पूणे के बीच यात्रा अब और आसान हो गई है। पूर्व मध्य रेलवे ने सहरसा-दानापुर स्पेशल ट्रेन का विस्तार सुपौल तक कर दिया है। यह ट्रेन अब 29 अप्रैल 2025 से प्रतिदिन सुपौल से दानापुर होते हुए पूणे तक चलेगी। यह सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन सुपौल से सहरसा होते हुए दानापुर तक गाड़ी संख्या 03349/50 के रूप में और दानापुर से पूणे तक 12149/50 के रूप में संचालित होगी।

    दानापुर से सुपौल की ओर

    गाड़ी संख्या 03350 दानापुर-सुपौल स्पेशल दानापुर से सुबह 04:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन पाटलिपुत्र (04:50), सोनपुर (05:33), हाजीपुर (05:45), खगड़िया (10:20), मानसी (10:40), सिमरी बख्तियारपुर (11:10) और सहरसा (12:45) होते हुए दोपहर 13:45 बजे सुपौल पहुंचेगी। यह ट्रेन पूणे से दानापुर तक गाड़ी संख्या 12149 के रूप में आती है।

    सुपौल से दानापुर की ओर

    गाड़ी संख्या 03349 सुपौल-दानापुर स्पेशल सुपौल से दोपहर 14:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गढ़वरूआरी (15:03), सहरसा (15:35), सिमरी बख्तियारपुर (16:05), मानसी (17:20), खगड़िया (17:32), हाजीपुर (19:55), सोनपुर (20:10), और पाटलिपुत्र (21:05) होते हुए रात 21:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। दानापुर से यह ट्रेन गाड़ी संख्या 12150 बनकर पूणे के लिए प्रस्थान करेगी।

    31 जुलाई तक प्रतिदिन संचालन

    पूणे-दानापुर-सुपौल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 31 जुलाई 2025 तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन सुपौल और पूणे के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ा तोहफा है।

  • कल से पिपरा से समस्तीपुर तक चलेगी ट्रेन, सफर होगा आसान

    कल से पिपरा से समस्तीपुर तक चलेगी ट्रेन, सफर होगा आसान

    खगड़िया: आज माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा तीन जोड़ी नई पैसेंजर ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह ट्रेन सहरसा से पिपरा, सहरसा से अलौली और समस्तीपुर से बिथान तक चलेगी। हालांकि इस तीनों पैसेंजर ट्रेन का संचालन एक ही रैक से होगा। ट्रेनों का परिचालन एक ही रैक से होने के कारण अब समस्तीपुर से पिपरा तक रेल यात्री एक ही ट्रेन से सफर कर सकते है। यह एक पैसेंजर ट्रेन है जो हर स्टेशन एवं हॉल्ट पर रूकेगी।

    पिपरा से समस्तीपुर की ओर

    गाड़ी संख्या 75249 पिपरा- सहरसा पैसेंजर ट्रेन अब कल से प्रतिदिन पिपरा से सुबह 06ः00 बजे खुलेगी जो सुपौल 06ः50 बजे होते हुए सहरसा सुबह 08ः50 बजे पहुंचेगी।

    यहां से यही ट्रेन गाड़ी संख्या 75251 बनकर सहरसा से समस्तीपुर के लिए प्रस्थान करेगी। जो सहरसा से 08ः55 बजे खुलेगी, सहरसा से खुलने के बाद सिमरी बख्तियारपुर 09ः30 बजे, मानसी 10ः48 बजे होते हुए खगड़िया 11ः05 बजे पहुंचेगी। यहां से यही ट्रेन कमथन 11ः33 बजे होते हुए अलौली 12ः15 बजे पहुंचेगी।

    अलौली पहुंचने पर यह गाड़ी पुनः दोपहर 13ः15 बजे अलौली से खुलकर कमथन 13ः23 बजे होते हुए खगड़िया 14ः05 बजे पहुंचेगी।
    खगड़िया वापस आने पर यही ट्रेन पुनः खगड़िया से 15ः35 बजे खुलकर सलोना 16ः12 बजे, हसनपुर 17ः00 बजे पहुंचेगी। हसनपुर से करीब 18ः00 बजे खुलकर यह ट्रेन बिथान 18ः30 बजे पहुंचेगी। बिथान से पुनः यही ट्रेन करीब 19ः30 बजे खुलकर 20ः00 बजे हसनपुर, रूसेरा 20ः33 बजे होते हुए रात्री 21ः45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।

    समस्तीपुर से पिपरा की ओर

    गाड़ी संख्या 75252 समस्तीपुर से सुबह 04ः00 बजे खुलेगी जो रूसेरा 04ः40 बजे होते हुए हसनपुर 05ः08 बजे, होते हुए बिथान 05ः40 बजे पहुंचेगी। यहां से यही ट्रेन 06ः00 बजे खुलकर पुनः हसनपुर 06ः30 बजे पहुंचेगी जो सलोना 07ः30 बजे होते हुए खगड़िया 08ः30 बजे पहुंचेगी।

    यही ट्रेन खगड़िया से सुबह 09ः00 बजे खुलकर कमथन 09ः23 बजे होते हुए अलौली 10ः00 बजे पहुंचेगी। यहां से यही गाड़ी पुनः 11ः00 बजे खुलेगी जो कमथन 11ः05 बजे होते हुए खगड़िया 11ः50 बजे पहुंचेगी।
    पुनः यही ट्रेन खगड़िया से 12ः05 बजे खुलकर मानसी 12ः16 बजे, सिमरी बख्तियारपुर 13ः05 बजे होते हुए सहरसा 14ः00 बजे दोपहर में पहुंचेगी।

    यहां से यही ट्रेन गाड़ी संख्या 75250 बनकर 14ः05 बजे खुलेगी जो सुपौल 15ः45 बजे होते हुए पिपरा 17ः00 बजे शाम में पहुंचेगी।

  • पिपरा-सहरसा पैसेंजर ट्रेन शुरू, पी एम मोदी ने दिखाई हरि झंडी, देखें समय सारणी

    पिपरा-सहरसा पैसेंजर ट्रेन शुरू, पी एम मोदी ने दिखाई हरि झंडी, देखें समय सारणी

    सहरसा: पी एम मोदी के झंझारपुर आगमन पर क्षेत्रवासियों को कई सौगात मिली है। इसमें सहरसा से कई ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है। आज 24 अप्रैल को झंझारपुर में पी एम मोदी ने सहरसा – पिपरा रेल लाईन का भी लोकार्पण किया साथ ही इस रेलखंड पर सहरसा से सुपौल होकर पिपरा तक एक नई ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह पैसेंजर ट्रेन कल से सहरसा – और पिपरा के बीच प्रतिदिन चलेगी।

    पिपरा से सहरसा की ओर

    गाड़ी संख्या 75249 पिपरा- सहरसा पैसेंजर ट्रेन कल से प्रतिदिन अमहा पिपरा से सुबह 06ः00 बजे खुलेगी जो थुमहा 06ः10 बजे, सुपौल 06ः50 बजे, सुन्दरपुर 06ः58 बजे, वीणाएकमा 07ः04 बजे, गढ़वरूआरी 07ः30 बजे, पंचगछिया 07ः40 बजे, नंदेलाली हॉल्ट 07ः48 बजे, सहरसा कचहरी 07ः55 बजे होते हुए सहरसा 08ः50 बजे सुबह में सहरसा पहुंचेगी।

    सहरसा से पिपरा की ओर

    वहीं गाड़ी संख्या 75250 सहरसा- पिपरा पैसेंजर ट्रेन कल से प्रतिदिन सहरसा से दोपहर 14ः05 बजे खुलेगी जो सहरसा कचहरी 14ः12 बजे, नंनेलाली हॉल्ट 14ः19 बजे, पंचगछिया 14ः26 बजे, गढ़वरूआरी 15ः07 बजे, वीणाएकमा 15ः18 बजे, सुन्दरपुर 15ः25 बजे, सुपौल 15ः45 बजे, थुमहा 16ः18 बजे होते हुए अमहा पिपरा 17ः00 बजे शाम में पहुंचेगी।

    यह ट्रेन सहरसा से पिपरा के बीच प्रतिदिन अप और डाउन दोनों दिशा में चलेगी। इस ट्रेन में कुल 9 कोच लगा होगा।

  • सहरसा-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस: 130 किमी/घंटा की रफ्तार, 19 प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी

    सहरसा-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस: 130 किमी/घंटा की रफ्तार, 19 प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी

    नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2025: भारतीय रेलवे ने बिहार को देश की तीसरी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन आवंटित की है, जो सहरसा से मुंबई के बीच चलेगी। यह ट्रेन बिहार की दूसरी और महाराष्ट्र की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस होगी। यह अत्याधुनिक ट्रेन 130 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी और 19 प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

    सहरसा-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस: प्रमुख विशेषताएँ

    पूर्व मध्य रेलवे (ECR) द्वारा संचालित और रखरखाव की जाने वाली यह ट्रेन चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में निर्मित है। इसमें पुश एंड पुल तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे ट्रेन दोनों दिशाओं में आसानी से चल सकती है। इससे पहले, दो अन्य अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल और मालदा टाउन-एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु के बीच संचालित हो रही हैं।

    19 प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी

    सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) तक यह ट्रेन 19 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें शामिल हैं:

    • एस बख्तियारपुर
    • मानसी जंक्शन
    • खगड़िया जंक्शन
    • हसनपुर रोड
    • समस्तीपुर जंक्शन
    • मुजफ्फरपुर जंक्शन
    • हाजीपुर जंक्शन
    • पाटलिपुत्र
    • दानापुर
    • डीडी उपाध्याय जंक्शन
    • प्रयागराज चियोकी
    • सतना
    • कटनी
    • जबलपुर
    • इटारसी जंक्शन
    • खंडवा
    • भुसावल जंक्शन
    • मनमाड जंक्शन
    • कल्याण जंक्शन

    कोच संरचना और टिकट की कीमत

    सहरसा-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस में 22 कोच होंगे, जिनमें स्लीपर क्लास (SL) और जनरल क्लास के डिब्बे शामिल होंगे। स्लीपर क्लास में सहरसा से मुंबई की यात्रा का टिकट मूल्य लगभग 1000 रुपये होगा।

    रेल यात्रियों के लिए एक नया युग

    यह नई ट्रेन बिहार और महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी, जिससे यात्रियों को तेज़, आरामदायक और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा। भारतीय रेलवे की यह पहल न केवल क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगी, बल्कि यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएँ भी प्रदान करेगी।

  • अब सहरसा से सुपौल होकर पिपरा नहीं बल्कि अमहा पिपरा के बीच चलेगी ट्रेन, पिपरा रेलवे स्टेशन का नया नाम अमहा पिपरा होगा

    अब सहरसा से सुपौल होकर पिपरा नहीं बल्कि अमहा पिपरा के बीच चलेगी ट्रेन, पिपरा रेलवे स्टेशन का नया नाम अमहा पिपरा होगा

    सुपौल, बिहार: पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत सुपौल जिले में प्रस्तावित पिपरा रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। रेलवे ने स्टेशन का नाम बदलकर ‘अमहा पिपरा’ करने की दिशा में कदम बढ़ाया है, क्योंकि इसी नाम का एक अन्य स्टेशन समस्तीपुर मंडल में पहले से मौजूद है।

    रेलवे ने मांगा वैकल्पिक नाम

    समस्तीपुर के उप मुख्य अभियंता (निर्माण) ने सुपौल के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर वैकल्पिक नाम सुझाने का अनुरोध किया था। रेलवे ने स्पष्ट किया कि सुपौल-पिपरा खंड पर प्रस्तावित नए ब्रॉडगेज रेलवे स्टेशन का नाम ‘पिपरा’ रखा गया था, लेकिन मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी रेलखंड पर पहले से ही ‘पिपरा’ नाम का स्टेशन मौजूद है। रेलवे नियमों के अनुसार, नेटवर्क में दो स्टेशनों के नाम एक जैसे नहीं हो सकते, जिसके चलते नाम परिवर्तन आवश्यक हो गया।

    जिलाधिकारी ने प्रस्तावित किया ‘अमहा पिपरा’

    जिलाधिकारी कौशल कुमार ने 18 अप्रैल को पूर्व मध्य रेलवे को जवाबी पत्र भेजकर स्टेशन का नाम बदलकर ‘अमहा पिपरा स्टेशन’ करने की अनुशंसा की। यह प्रस्ताव पिपरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामविलास कामत और सुपौल लोकसभा क्षेत्र के सांसद दिलेश्वर कामत की संयुक्त अनुशंसा पर आधारित है। दोनों जनप्रतिनिधियों ने बताया कि प्रस्तावित स्टेशन ‘अमहा मौजा’ के अंतर्गत आता है, जो पिपरा विधानसभा क्षेत्र की अमहा पंचायत में स्थित है। इसीलिए ‘अमहा पिपरा’ नाम स्थानीय भौगोलिक और सामाजिक पहचान को बेहतर ढंग से दर्शाता है।

    जनभावनाओं को प्राथमिकता

    जिलाधिकारी ने रेलवे से आग्रह किया कि जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए नाम परिवर्तन की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए। इस कदम से स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान होगा और क्षेत्र की पहचान को नया आयाम मिलेगा।

    24 अप्रैल 2025 से शुरू होगी ट्रेन सेवा

    सुपौल-पिपरा रेलखंड पर 24 अप्रैल 2025 से ट्रेनों की सीटी गूंजने लगेगी। रेलवे इस प्रोजेक्ट को युद्ध स्तर पर पूरा करने में जुटा है। नई ब्रॉडगेज लाइन पर ट्रेन सेवाएं शुरू होने से क्षेत्र में यातायात और व्यापार को नया प्रोत्साहन मिलेगा।

  • सहरसा-लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस उद्घाटन स्पेशल ट्रेन समय सारणी जारी, पढ़े पूरी खबर

    सहरसा-लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस उद्घाटन स्पेशल ट्रेन समय सारणी जारी, पढ़े पूरी खबर

    समस्तीपुर: सहरसा और लोकमान्य तिलक के बीच जल्द ही यात्रियों को एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलेगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। माननीय प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को सहरसा से लोकमान्य तिलक के बीच एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस को हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन को माननीय प्रधानमंत्री झंझारपुर में हो रहे एक कार्यक्रम से विडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हरि झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन सहरसा से खगड़िया, पटना होते हुए लोकमान्य तिलक के बीच चलेगी।

    सहरसा-लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस उद्घाटन स्पेशल ट्रेन

    सहरसा और लोकमान्य तिलक के बीच चलने वाली सहरसा-लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल को सहरसा से 11ः40 बजे खुलेगी जो खगड़िया 12ः58 बजे, हसनपुर रोड 13ः50 बजे, समस्तीपुर 15ः00 बजे, मुजफ्फरपुर 16ः15 बजे, हाजीपुर 17ः25 बजे, पाटलिपुत्र 18ः20 बजे, दानापुर 18ः58 बजे, आरा 19ः35 बजे, बक्सर 20ः35 बजे, डी डी यू 22ः00 बजे, मिर्जापुर 23ः33 बजे, प्रयागराज छेवकी 00ः45 बजे, मानिकपुर 02ः43 बजे, सतना 03ः45 बजे, जबलपुर 06ः45 बजे, ईटारसी 10ः50 बजे, भूसावल 15ः20 बजे, जलगांव 15ः50 बजे, नासिक 19ः02 बजे, ईजतपूरी 20ः10, कल्याण 22ः10 बजे, ठाणे 22ः30 बजे होते हुए लोकमान्य तिलक 23ः30 बजे पहुंचेगी।
    यह उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल को सहरसा से सुबह 11ः40 बजे खुलेगी जो 23ः30 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। इसके बाद यात्री ट्रेन का समय सारणी और गाड़ी नम्बर जारी होगा जिसका नियमित परिचालन 24 अप्रैल के बाद शुरू होगा।

  • पिपरा- सहरसा उद्घाटन स्पेशल ट्रेन समय सारणी जारी, पढ़े पूरी खबर

    पिपरा- सहरसा उद्घाटन स्पेशल ट्रेन समय सारणी जारी, पढ़े पूरी खबर

    समस्तीपुर: पिपरा और सहरसा के बीच अब जल्द ही यात्रियों को रेल सेवा मिलेगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। माननीय प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को पिपरा- सहरसा रेलसेवा शुरू करने के लिए एक नई पैसेंजर ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन को माननीय प्रधानमंत्री झंझारपुर में हो रहे एक कार्यक्रम से विडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हरि झंडी दिखाएंगे।

    पिपरा- सहरसा उद्घाटन स्पेशल ट्रेन

    पिपरा और सहरसा के बीच चलने वाली पिपरा- सहरसा उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल को पिपरा से सुबह 11ः40 बजे खुलेगी जो थुमहा 12ः03 बजे, सुपौल 12ः30 बजे, सुन्दरपुर हॉल्ट 12ः38 बजे, वीनाएकमा हॉल्ट 12ः44 बजे, गढ़बरूवारी 12ः51 बजे, पचगछिया 12ः59 बजे, नन्दलाली हॉल्ट 13ः06 बजे, सहरसा कचहरी 13ः13 बजे होते हुए सहरसा 14ः05 बजे पहुंचेगी।

    यह उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल को पिपरा से सुबह 11ः40 बजे खुलेगी जो 14ः05 बजे सहरसा पहुंचेगी। इसके बाद यात्री ट्रेन का समय सारणी और गाड़ी नम्बर जारी होगा जिसका नियमित परिचालन 24 अप्रैल के बाद शुरू होगा।

  • AMRIT BHARAT EXPRESS: सहरसा- मुम्बई अमृत भारत एक्सप्रेस 24 अप्रैल से, समय सारणी जारी, देखें रूट

    AMRIT BHARAT EXPRESS: सहरसा- मुम्बई अमृत भारत एक्सप्रेस 24 अप्रैल से, समय सारणी जारी, देखें रूट

    सहरसा: सहरसा को एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है। इस टेªन का उद्घाटन 24 अप्रैल को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी झंझारपुर से हरी झंडी दिखाकर करेंगे। यह ट्रेन सहरसा से खगड़िया, हसनपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर के रास्ते लोकमान्य तिलक तक चलेगी। यह एक सप्ताहिक ट्रेन होगी जो सहरसा से प्रत्येक रविवार को और लोकमान्य तिलक से प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

    सहरसा से लोकमान्य तिलक की ओर

    सहरसा- लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को सहरसा से सुबह 03ः50 बजे खुलेगी जो खगड़िया 05ः13 बजे, हसनपुर 06ः06 बजे, समस्तीपुर 07ः05 बजे, मुजफ्फरपुर 08ः35 बजे, हाजीपुर 09ः55 बजे, सोनपुर 10ः10 बजे, पाटलिपुत्र 11ः15 बजे, दानापुर 11ः38 बजे, आरा 12ः04 बजे, बक्सर 12ः46 बजे होते हुए अगले दिन लोकमान्य तिलक पहुंचेगी।

    लोकमान्य तिलक से सहरसा की ओर

    वहीं लोकमान्य तिलक- सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को लोकमान्य तिलक से खुलेगी जो अगले दिन 02ः15 बजे सुबह में सहरसा पहुंचेगी।

    इस ट्रेन का उद्घाटन सहरसा स्टेशन से 24 अप्रैल को होगा। उसके बाद ट्रेन की पूरी समय सारणी और गाड़ी नम्बर जारी होगी।

  • सहरसा – मुम्बई अमृत भारत एक्सप्रेस, जयनगर-दरभंगा-पटना रैपिड रेल, पिपरा-सहरसा-खगड़िया-अलौली नई मेमू ट्रेन, 24 अप्रैल को एक साथ होगा कई ट्रेनों का उद्घाटन

    सहरसा – मुम्बई अमृत भारत एक्सप्रेस, जयनगर-दरभंगा-पटना रैपिड रेल, पिपरा-सहरसा-खगड़िया-अलौली नई मेमू ट्रेन, 24 अप्रैल को एक साथ होगा कई ट्रेनों का उद्घाटन

    सहरसा, बिहार: बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा से मुंबई के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 24 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मधुबनी जिले में आयोजित एक कार्यक्रम से इस ट्रेन को वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

    सहरसा से मुंबई तक का सफर अब सिर्फ 34 घंटे में

    बिहार की दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सहरसा से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक चलेगी। पहले इस ट्रेन को सहरसा से दिल्ली होकर अमृतसर तक चलाने की योजना थी, लेकिन अब इसे सहरसा से समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र (पटना), दानापुर, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू), इटारसी, भुसावल के रास्ते मुंबई तक चलाया जाएगा।

    यह ट्रेन सहरसा से सुबह 5 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3 बजे मुंबई पहुंचेगी। अमृत भारत एक्सप्रेस से सहरसा-मुंबई का सफर सिर्फ 34 घंटे में पूरा होगा, जो मौजूदा हमसफर ट्रेन की तुलना में डेढ़ घंटे कम है। अमृत भारत एक्सप्रेस में पुश-पुल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों से तेज बनाता है। ट्रेन में 22 कोच हैं, जिनमें स्लीपर और जनरल कोच शामिल हैं।

    पीएम मोदी शुरू करेंगे बिहार में चार नई ट्रेनें

    24 अप्रैल को पीएम मोदी बिहार में कुल चार नई ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। इसमें अमृत भारत एक्सप्रेस के अलावा सहरसा से पिपरा और समस्तीपुर के लिए दो मेमू पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इसके साथ ही, बिहार की पहली वंदे मेट्रो (नमो भारत) ट्रेन भी पटना से जयनगर (मधुबनी) के बीच शुरू होगी।

    वंदे मेट्रो: बिहार में रैपिड रेल का नया दौर

    वंदे मेट्रो ट्रेन बिहार में रैपिड रेल सेवाओं की शुरुआत करेगी। यह ट्रेन पटना और जयनगर के बीच चलेगी और इसे नमो भारत एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता है। वर्तमान में देश में केवल अहमदाबाद और भुज के बीच वंदे मेट्रो ट्रेन चल रही है। सहरसा से मुंबई के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का डिजाइन वंदे भारत ट्रेन की तरह है, लेकिन इसमें वातानुकूलित डिब्बे नहीं हैं।

    रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल

    रेलवे ने अमृत भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल जारी कर दिया है। हालांकि, मुंबई से सहरसा की वापसी यात्रा का समय अभी घोषित नहीं किया गया है। इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक तकनीक और बेहतर डिजाइन का उपयोग किया गया है।

  • समस्तीपुर: सहरसा से अमृतसर नहीं मुम्बई के लिए चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

    समस्तीपुर: सहरसा से अमृतसर नहीं मुम्बई के लिए चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

    समस्तीपुर: सहरसा और मुम्बई के बीच समस्तीपुर, पटना के रास्ते नई अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन को माननीय प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को हरी झंडी दिखा सकते हैं। अब अंतिम तैयारियां चल रही हैं। जानकारी के मुताबिक, यह गाड़ी सप्ताहिक होगी, जो सहरसा से खगड़िया, समस्तीपुर, पटना के रास्ते मुम्बई के बीच चलेगी। हालांकि, अब तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है।

    सहरसा से दो रूटों को लेकर संशय चल रहा था, जो अब लगभग अंतिम चरण में है। रूट भी लगभग तय हो गया है। इससे पहले सहरसा से सरायगढ़ और सहरसा से कोसी रेल महासेतु होकर घोघरडीहा के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का ट्रायल किया गया था। तब से इस क्षेत्र को नई और नियमित ट्रेन मिलने की उम्मीद थी।

    रेल सूत्रों के अनुसार, कल शाम तक सहरसा से मुम्बई के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

    सहरसा को मिलेगी नई पैसेंजर ट्रेन

    अमृत भारत एक्सप्रेस के साथ-साथ सहरसा को एक नई पैसेंजर ट्रेन भी मिलेगी, जो सहरसा से पिपरा के बीच चलेगी। इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। सहरसा से सुपौल होकर पिपरा तक चलने वाली इस ट्रेन को रैक के साथ तैयार करने का निर्देश जारी हो चुका है।