Star Mithila Newsमिथिला का सबसे विश्वसनीय नॉन टैबलॉयड चैनल !!
खबर

लौकहा में वाशिंग पिट निर्माण, मा. रेलमंत्री ने की घोषणा, पढ़े पूरी खबर

खबर सारांश

झंझारपुरः लौकहा में वाशिंग पिट के निर्माण रास्ता साफ हो गया है। 20 अगस्त 2025 को माननीय रेलमंत्री ने एक बैठक में इसकी घोषणा की है। लौकहा जो की नेपाल बॉर्डर से सटा हुआ एक महत्त्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है जहां वाशिंग पिट निर्माण के स्वीकृति मिलने से सम्पूर्ण […]

Star Mithila News
WhatsAppJoin Group
लौकहा में वाशिंग पिट निर्माण, मा. रेलमंत्री ने की घोषणा, पढ़े पूरी खबर
लगभग 2 मिनट

झंझारपुरः लौकहा में वाशिंग पिट के निर्माण रास्ता साफ हो गया है। 20 अगस्त 2025 को माननीय रेलमंत्री ने एक बैठक में इसकी घोषणा की है। लौकहा जो की नेपाल बॉर्डर से सटा हुआ एक महत्त्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है जहां वाशिंग पिट निर्माण के स्वीकृति मिलने से सम्पूर्ण क्षेत्र को भविष्य में लाभ मिल सकेगा।
माननीय रेलमंत्री ने अपने बैठक में लौकहा में वाशिंग पिट निर्माण के घोषणा के साथ से कई अन्य महत्त्वपूर्ण घोषणाएं कि जिसमें आगामी दिपावली और छठ महापर्व पर सम्पूर्ण बिहार से 12000 से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। गया जी से दिल्ली, सहरसा से अमृतसर, छपरा से दिल्ली, मुजफ्फरपुर से हैदराबाद एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी। वैशाली से कोडरमा के बीच एक नई बुद्ध सर्किट ट्रेन चलाई जाएगी।

वाशिंग पिट के फायदे और प्रभाव

यात्रियों की सुविधाः वाशिंग पिट के निर्माण से लौकहा और आसपास के क्षेत्रों में ट्रेनों की सफाई और रखरखाव में तेजी आएगी, जिससे समय पर ट्रेन संचालन सुनिश्चित होगा।
रोजगार के अवसरः इस परियोजना से स्थानीय स्तर पर नौकरियों का सृजन होगा, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
रेल नेटवर्क का आधुनिकीकरणः यह कदम बिहार के रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा और इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस करेगा।

Reporter से सवाल पूछें

सवाल भेजने के लिए login करें।

आपकी प्रतिक्रियायह खबर कैसी लगी?
Star Mithila News WhatsApp Channel से जुड़ेंताज़ा खबरों के अपडेट WhatsApp पर पाएँ

अपनी प्रतिक्रिया दें

अपनी प्रतिक्रिया लिखें

इस खबर पर अपनी राय या प्रतिक्रिया नीचे लिखें।

CORRECTION / REPORTइस खबर में गलती बताएं