विजयपुर रेलवे स्टेशन पर स्काउट्स एंड गाइड्स की निःशुल्क शीतल जल सेवा शुरू | Jammu Mandal News

Star Mithila News
2 Min Read
Highlights
  • 🛤️ विजयपुर रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क शीतल जल सेवा शुरू।
  • 🌞 गर्मी में यात्रियों को राहत देने के लिए स्काउट्स एंड गाइड्स की पहल।
  • 🚂 स्लीपर से सामान्य श्रेणी तक, सभी यात्रियों को पेयजल वितरण।
  • 🚂 स्लीपर से सामान्य श्रेणी तक, सभी यात्रियों को पेयजल वितरण।
ऑडियो बुलेटिन ख़बर सुनने के लिए क्लिक करें
0%
समय कम है? जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
📍 Jhanjharpur / Madhubani
°C | °F --:-- PM
--°C
मौसम लोड हो रहा है...
🌤️
💧 नमी: --%
💨 हवा: -- km/h
⏳ डेटा फेच किया जा रहा है...

जम्मू मंडल के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए, रेलवे प्रशासन ने सभी स्टेशनों पर पेयजल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए टोंटी, वाटर कूलर और वाटर एटीएम को कार्यरत रखने के निर्देश जारी किए हैं।

इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, आज 07 मई 2025 को जम्मू मंडल के विजयपुर रेलवे स्टेशन पर स्काउट्स एंड गाइड्स की टीम ने यात्रियों के लिए निःशुल्क शीतल जल सेवा शुरू की। इस सेवा के अंतर्गत, स्काउट्स एंड गाइड्स की टीम ने स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को पानी वितरित किया। स्लीपर से लेकर सामान्य श्रेणी के डिब्बों तक, सभी यात्रियों को पेयजल उपलब्ध कराया गया।

📱 हर खबर अब सीधे आपके व्हाट्सएप पर!
सबसे पहले ताजा अपडेट्स और जरूरी जानकारियां पाने के लिए हमारे आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल को अभी फॉलो करें।
👉 व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें

इस नेक पहल की सराहना करते हुए, जम्मू मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल ने स्काउट्स एंड गाइड्स की टीम की इस सेवा को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास यात्रियों के लिए गर्मी के मौसम में राहत प्रदान करेगा और रेलवे की सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है।

जम्मू मंडल रेलवे प्रशासन ने इस प्रकार की पहलों को अन्य स्टेशनों पर भी बढ़ावा देने का संकल्प लिया है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।

📍 लोकेशन जाँची जा रही है... 📅 लोड हो रहा है...
🌅
सूर्योदय (Sunrise)
--:--
🌇
सूर्यास्त (Sunset)
--:--
🪔
विशेष पर्व अपडेट: अगला पर्व खोजा जा रहा है...
Share This Article
Leave a review