Star Mithila Newsमिथिला का सबसे विश्वसनीय नॉन टैबलॉयड चैनल !!
खबर

दरभंगा और दिल्ली के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन, देखें समय सारणी, लगभग सीट खाली यात्रियों की यात्रा होगी आसान

खबर सारांश

दरभंगा, 15 अप्रैल 2025: गर्मियों के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने दरभंगा और दिल्ली के बीच कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें 17 से 20 अप्रैल तक तीन-तीन फेरे करेंगी, जिससे यात्रियों का सफर और भी आसान हो जाएगा। ट्रेन […]

Join WhatsApp Channel
WhatsAppJoin GroupAndroid AppDownload App Now
दरभंगा और दिल्ली के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन, देखें समय सारणी, लगभग सीट खाली यात्रियों की यात्रा होगी आसान
दरभंगा - दिल्ली स्पेशल ट्रेन
लगभग 1 मिनट
भाषा

दरभंगा, 15 अप्रैल 2025: गर्मियों के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने दरभंगा और दिल्ली के बीच कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें 17 से 20 अप्रैल तक तीन-तीन फेरे करेंगी, जिससे यात्रियों का सफर और भी आसान हो जाएगा।

ट्रेन का रूट और ठहराव

ये ट्रेनें नई दिल्ली से शुरू होकर गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, दिलदारनगर, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और अंत में दरभंगा पर रुकेंगी।

दिल्ली से दरभंगा की ओर

  • गाड़ी संख्या 04406: 17 अप्रैल को दिल्ली से शाम 15:50 बजे रवाना, अगले दिन दरभंगा 14:20 बजे पहुंचेगी। (19 जनरल, 2 स्लीपर कोच)
  • गाड़ी संख्या 04408: 18 अप्रैल को दिल्ली से शाम 15:50 बजे रवाना, अगले दिन दरभंगा 14:20 बजे पहुंचेगी। (20 स्लीपर कोच)
  • गाड़ी संख्या 04410: 19 अप्रैल को दिल्ली से शाम 15:50 बजे रवाना, अगले दिन दरभंगा 14:20 बजे पहुंचेगी। (7 स्लीपर, 10 जनरल कोच)

दरभंगा से दिल्ली की ओर

  • गाड़ी संख्या 04405: 18 अप्रैल को दरभंगा से शाम 18:00 बजे रवाना, अगले दिन दिल्ली 16:50 बजे पहुंचेगी। (19 जनरल, 2 स्लीपर कोच)
  • गाड़ी संख्या 04407: 19 अप्रैल को दरभंगा से शाम 18:00 बजे रवाना, अगले दिन दिल्ली 16:50 बजे पहुंचेगी। (20 स्लीपर कोच)
  • गाड़ी संख्या 04409: 20 अप्रैल को दरभंगा से शाम 18:00 बजे रवाना, अगले दिन दिल्ली 16:50 बजे पहुंचेगी। (7 स्लीपर, 10 जनरल कोच)

बुकिंग और अधिक जानकारी

आप अपनी सीटों की बुकिंग कर टिकट के साथ यात्रा कर सकते है। अधिक जानकारी के हमारा मोबाईल अप्लीकेशन डाउनलोड करें।

Reporter से सवाल पूछें

आपकी प्रतिक्रियायह खबर कैसी लगी?
Join WhatsApp Channel

कमेंट

Read more →

अभी कोई स्वीकृत कमेंट नहीं है।

अपनी प्रतिक्रिया दें

अपनी प्रतिक्रिया लिखें

इस खबर पर अपनी राय या प्रतिक्रिया नीचे लिखें।

CORRECTION / REPORTइस खबर में गलती बताएं