गाड़ी आई, गाड़ी आई


गाड़ी आई, गाड़ी आई
बंद डब्बों वाली गाड़ी आई
देखो देखो मालगाड़ी आई
झंझारपुर होकर प्रतिदिन 20 से अधिक मालगाड़ी गुजरती है। कभी JCB, कभी पोकलेन, कभी गिट्टी, कभी सीमेंट और न जाने इस प्रकार के बंद डब्बों वाली कितनी गाड़ी यहां से गुजरती है। क्या झंझारपुर फारबिसगंज अररिया ठाकुरगंज रेल लाइन सिर्फ मालगाड़ी दौड़ाने के लिए बनाया गया है।
आखिर इस रूट पर यात्री ट्रेन क्यों नहीं दिया जा रहा है। क्या रेलवे राजनीति ग्रसित हो गई या रेलवे भी नहीं चाहती कि ये पिछड़ा क्षेत्र विकास करे।
कटिहार, खगड़िया, बरौनी, समस्तीपुर जैसे क्षेत्रों से प्रतिदिन 200 से अधिक यात्री ट्रेन चलती है और इसी रूट पर और भी स्पेशल और नियमित ट्रेन दिया जा रहा है। वही दूसरी ओर झंझारपुर, फारबिसगंज होकर सिर्फ मालगाड़ी चलाया जाता है।
ऐसा क्यों, बुद्धिमान जवाब दें …
Reporter से सवाल पूछें
सवाल भेजने के लिए login करें।



अपनी प्रतिक्रिया दें