Category: मधुबनी

  • अब लौकही तक चलेगी ट्रेन, सीतामढ़ी-जयनगर-लौकही-निर्मली रेलखंड का निर्माण जल्द होगा शुरू

    अब लौकही तक चलेगी ट्रेन, सीतामढ़ी-जयनगर-लौकही-निर्मली रेलखंड का निर्माण जल्द होगा शुरू

    पटना: बिहार की रेल परियोजनाओं में तेजी आने की उम्मीद है। केंद्र सरकार ने राज्य को इस संबंध में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। हाल ही में बिहार के योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की, जिसमें रेल मंत्री ने बिहार की रेल योजनाओं के लिए हरसंभव मदद का भरोसा जताया। विशेष रूप से सीतामढ़ी-जयनगर-निर्मली वाया सुरसंड रेल परियोजना और ललितग्राम-वीरपुर रेल परियोजना पर काम शुरू करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

    इस परियोजना को अक्टूबर 2025 में केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिली, जिसकी लागत लगभग 2400 करोड़ रुपये है। 189 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन में कुल 25 स्टेशन होंगे, जिनमें 21 नए स्टेशन शामिल हैं, जैसे भूताही, सोनबरसा, सुरसंड, उमगांव, लालमणि और लौकही। मौजूदा स्टेशन सीतामढ़ी, जयनगर, लौकाहा बाजार और निर्मली से यह लाइन गुजरेगी।

    यह परियोजना 2007 में ही स्वीकृत हो चुकी थी, लेकिन 16-18 वर्षों की देरी के बाद अब इसे गति मिलने की उम्मीद है। इससे सीतामढ़ी, मधुबनी और सुपौल जिलों को जोड़ते हुए मिथिला क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही भारत-नेपाल व्यापार में भी सुधार होगा।

    वर्तमान में बिहार में 86 हजार करोड़ रुपये की 52 रेल परियोजनाएं चल रही हैं, जो कुल 4663 किलोमीटर की हैं। इनमें से कई निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं, और अब तक 30 हजार करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।

    अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 93 रेल स्टेशनों का 3164 करोड़ रुपये से पुनर्विकास हो रहा है। हालांकि, कुछ घोषणाएं अभी भी जमीन पर उतरने का इंतजार कर रही हैं। नवंबर 2025 में सोशल मीडिया पर कुछ उपयोगकर्ताओं ने परियोजना की प्रगति पर सवाल उठाए हैं, जैसे भूमि अधिग्रहण और सर्वे की स्थिति, तथा इसे पीएम गति शक्ति योजना में शामिल करने की मांग की है।

    मंत्री यादव ने बिहटा-औरंगाबाद रेल परियोजना में भी तेजी लाने का आग्रह किया, जिस पर रेल मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का वादा किया। कुल मिलाकर, ये परियोजनाएं बिहार के सीमावर्ती इलाकों में विकास की नई दिशा प्रदान करेंगी।

  • उधना से जयनगर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन की घोषणा; यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

    उधना से जयनगर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन की घोषणा; यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

    रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए उधना (UDN) और जयनगर (JYG) के बीच एक विशेष अनारक्षित एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलेगी और इसका उद्देश्य त्योहारी सीजन या भीड़-भाड़ के दौरान यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाना है।

    ट्रेन संख्या 09093 उधना-जयनगर (अनारक्षित स्पेशल) उधना से दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन रात 08:30 बजे जयनगर पहुंचेगी।

    वापसी की दिशा में, ट्रेन संख्या 09094 जयनगर-उधना (अनारक्षित स्पेशल) जयनगर से रात 11:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन दोपहर 01:30 बजे उधना पहुंचेगी।

    यह विशेष ट्रेन 1825 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसके प्रमुख ठहरावों में चालथान (CHM), भायडौर (BIY), व्यारा (VYA), नंदुरबार (NDB), अमलनेर (AN), पालधी (PLD-पासिंग), भुसावल (BSL), खंडवा (KNW), इटारसी (ET), जबलपुर (JBP), कटनी जंक्शन (KTE), सतना (STA), मानिकपुर जंक्शन (MKP), प्रयागराज छिवकी (PCOI), पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU), बक्सर (BXR), आरा (ARA), दानापुर (DNR), पाटलिपुत्र (PPTA), सोनपुर (SEE), हाजीपुर (HJP), मुजफ्फरपुर (MFP), समस्तीपुर (SPJ), दरभंगा (DBG) और सकरी (SKI) शामिल हैं।

    यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक समय सारणी की जांच अवश्य कर लें। इस ट्रेन में केवल अनारक्षित (Unreserved) कोच उपलब्ध रहेंगे।

    खबर के मुख्य बिंदु (Highlights/Key Points)

    • ट्रेन संख्या: 09093 (उधना-जयनगर) और 09094 (जयनगर-उधना)।
    • रूट: उधना (UDN) और जयनगर (JYG) के बीच।
    • ट्रेन का प्रकार: अनारक्षित स्पेशल (Unreserved SPL)।
    • उधना से प्रस्थान (09093): दोपहर 12:00 बजे।
    • जयनगर आगमन (09093): रात 08:30 बजे।
    • जयनगर से प्रस्थान (09094): रात 11:30 बजे।
    • उधना आगमन (09094): दोपहर 01:30 बजे।
    • यात्रा की दूरी: 1825 किलोमीटर।
    • मुख्य ठहराव: खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा।
  • झंझारपुर होकर अमृतसर के लिए अब दो ट्रेन, एक स्पेशल और एक नियमित, बुकिंग शुरू

    झंझारपुर होकर अमृतसर के लिए अब दो ट्रेन, एक स्पेशल और एक नियमित, बुकिंग शुरू

    झंझारपुर: झंझारपुर होकर पंजाब, लुधियाना, अमृतसर के लिए अब इस त्योहारी सीजन पर दो ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। जिसमें कटिहार से झंझारपुर होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 05735/ 05736 एक स्पेशल ट्रेन है यह ट्रेन कटिहार से खुलकर फारबिसगंज, निर्मली, झंझारपुर, सकरी के रास्ते अमृतसर तक जाती है वहीं दूसरी ट्रेन सहरसा से छेहरटा (अमृतसर) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस जो सुपौल, निर्मली, झंझारपुर, सकरी के रास्ते छेहरटा (अमृतसर) तक जाती है इस दोनों ट्रेनों का बुकिंग शुरू हो गया है।

    गाड़ी संख्या 05735 और 05736 कटिहार – अमृतसर स्पेशल

    झंझारपुर के रास्ते कटिहार और अमृतसर के बीच शुरू होने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 05736 का बुकिंग शुरू हो गया है। यह ट्रेन कटिहार से 17 सितंबर को रात्री 21ः00 बजे खुलेगी जो झंझारपुर रात्री 01ः42 बजे पहुंचेगी, यहां से 01ः44 बजे प्रस्थान करने के बाद यह ट्रेन सकरी, शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल के रास्ते अमृतसर तक जाएगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 05735 अमृतसर – कटिहार स्पेशल अमृतसर से 13ः25 बजे खुलेगी जो ब्यास, ढ़ंढारी कलां, अम्बाला कैंट, रूरकी, मोराबाद के रास्ते अगले दिन झंझारपुर 18ः15 बजे पहुंचेगी यहां से 18ः17 बजे प्रस्थान करने के बाद फारबिसगंज के रास्ते कटिहार 23ः45 बजे पहुंचेगी।

    सहरसा-अमृतसर (छेहरटा)- अमृत भारत एक्सप्रेस

    गाड़ी संख्या 14628 और 14627 छेहरटा (अमृतसर)- सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस का भी छेहरटा (अमृतसर) की ओर से बुकिंग शुरू हो गया। गाड़ी संख्या 14628 अमृत भारत एक्सप्रेस अब प्रत्येक शनिवार को छेहरटा से रात्री के 22ः55 बजे खुलेगी जो अमृतसर, ब्यास, ढंढारी कलां, सरहिंद, अंबाला कैंट, मोराबाद के रास्ते चलकर अगले दिन सोमवार को 07ः03 बजे सुबह में झंझारपुर पहुंचेगी यहां से 07ः05 में खुलने के बाद निर्मली, सरायगढ़, सुपौल के रास्ते चलकर सहरसा 10ः00 बजे सुबह पहुंचेगी।

    वहीं गाड़ी संख्या 14627 सहरसा- छेहरटा अमृत भारत एक्सप्रेस का अभी बुकिंग शुरू नहीं हुआ है हालांकि यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को सहरसा से 13ः00 बजे दोपहर में खुलेगी जो 15ः28 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। यहां से 15ः30 बजे दोपहर में यह ट्रेन खुलने के बाद शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल के रास्ते (अमृतसर) छेहरटा तक जाएगी। इस ट्रेन में शयनयान का कुल 8 कोच लगा हुआ है। अमृतसर से झंझारपुर तक का शयनयान का किराया 720 रूपया है वहीं निर्मली का किराया 730 रूपया है।

  • मधुबनी में ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण से निजात के लिए जिलाधिकारी ने शुरू की समग्र योजना | Madhubani News

    मधुबनी में ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण से निजात के लिए जिलाधिकारी ने शुरू की समग्र योजना | Madhubani News

    मधुबनी, 19 अगस्त 2025: मधुबनी जिले के शहरी क्षेत्रों में बढ़ती ट्रैफिक जाम, अव्यवस्थित पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने एक समग्र ट्रैफिक प्रबंधन योजना तैयार करने की पहल की है। मधुबनी नगर निगम, नगर परिषद झंझारपुर, और नगर पंचायत जयनगर, बेनीपट्टी, फुलपरास जैसे क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए यह योजना बनाई जा रही है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समन्वय के साथ व्यावहारिक, समयबद्ध और लागू करने योग्य योजना तैयार करें। इस योजना में अल्पकालिक और दीर्घकालिक समाधान शामिल होंगे, जिसमें विभिन्न विभागों का सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

    योजना के 10 प्रमुख बिंदु

    1. जाम वाले स्थानों की पहचान: भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, चौराहों और दुर्घटना संभावित स्थानों का मानचित्र सहित सर्वेक्षण।
    2. अतिक्रमण पर सर्वे: सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण की विस्तृत रिपोर्ट।
    3. एकतरफा यातायात और नो-एंट्री: भीड़ कम करने के लिए एकतरफा मार्ग और नो-एंट्री जोन लागू करना।
    4. पार्किंग सुधार: चिन्हित पार्किंग स्थल, मल्टी-लेवल और ऑफ-स्ट्रीट पार्किंग की संभावनाएं तलाशना।
    5. प्रभावी प्रवर्तन: CCTV, चालान, क्रेन और ट्रैफिक वार्डन के जरिए कठोर निगरानी।
    6. पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुदृढ़ीकरण: बस, ऑटो और ई-रिक्शा के लिए निर्धारित रूट तय करना।
    7. सिग्नल और संकेतक: आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल और सड़क सुरक्षा संकेतकों की स्थापना।
    8. पैदल यात्री सुविधा: फुटपाथ, जैब्रा क्रॉसिंग और स्ट्रीट वेंडिंग जोन का निर्माण।
    9. इंटेलिजेंट ट्रैफिक सिस्टम (ITS): स्मार्ट सिग्नल, ANPR कैमरा और सेंसर-आधारित डेटा संग्रह।
    10. जन-जागरूकता: यातायात नियमों के प्रति स्कूलों, कॉलेजों और नागरिकों में जागरूकता अभियान।

    दीर्घकालिक समाधान के लिए मास्टर प्लान

    जिलाधिकारी ने भविष्य की जनसंख्या और वाहनों की बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार करने का निर्देश दिया है। इसमें बाईपास, रिंग रोड और पार्किंग प्लाजा जैसी योजनाएं शामिल होंगी।

    जाम और अव्यवस्था में आएगी कमी

    जिला प्रशासन का मानना है कि इस योजना के लागू होने से मधुबनी के शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था में कमी आएगी, जिससे लोगों की आवाजाही आसान होगी और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से रिपोर्ट प्रस्तुत करने और योजना को जल्द लागू करने के निर्देश दिए हैं।

    शराबबंदी पर अपील: बिहार में शराब का व्यापार और सेवन पूर्णतः अवैध है। इसकी जानकारी टोल-फ्री नंबर 15545, 18003456268 या जिला नियंत्रण कक्ष 06276-222576 पर दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

  • पहली बार पुर्णिया कोर्ट से सहरसा, सुपौल, निर्मली, झंझारपुर के रास्ते आनन्द विहार तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

    पहली बार पुर्णिया कोर्ट से सहरसा, सुपौल, निर्मली, झंझारपुर के रास्ते आनन्द विहार तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

    पुर्णिया: पुर्णिया और आनन्द विहार को जोड़ने के लिए रेलवे पुर्णिया कोर्ट से आनन्द विहार के बीच एक एसी स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है हालांकि यह ट्रेन अभी सिर्फ 9 अप और 9 डाउन फेरा में चलेगी लेकिन पुर्णिया से आनन्द विहार की ट्रेन के खबर से क्षेत्र में रेल यात्री काफी खुश है। दरअसल सहरसा और आनन्द विहार के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 05579 और 05580 का विस्तार अब पुर्णिया कोर्ट तक कर दिया गया है यह ट्रेन अब पुर्णिया कोर्ट से दौरम बनमनखी, मधेपुरा, सहरसा, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, दरभंगा, सीतामढ़ी के रास्ते आनन्द विहार तक सप्ताह में चार दिन चलेगी।

    पुर्णिया कोर्ट से आनन्द विहार की ओर

    गाड़ी संख्या 05579 पुर्णिया कोर्ट – आनन्द विहार स्पेशल 01 अगस्त से 15 अगस्त के बीच सप्ताह में चार दिन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को पुर्णिया कोर्ट से 16ः30 बजे खुलेगी जो बनमनखी 17ः02 बजेक, मुरलीगंज 17ः30 बजे, दौरम मधेपुरा 18ः00 बजे होते हुए सहरसा 19ः40 बजे पहुंचेगी यहां से यह ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय 20ः00 बजे रात्री प्रस्थान करेगी जो सुपौल, सरायगढ़, निर्मली, घोघरडीहा, झंझारपुर के रास्ते आनन्द विहार तक पूर्व निर्धारित समय और ठहराव के साथ जाएगी।

    आनन्द विहार से पुर्णिया कोर्ट की ओर

    गाड़ी संख्या 05580 आनन्द विहार – पुर्णिया कोर्ट स्पेशल 03 अगस्त से 17 अगस्त के बीच सप्ताह में चार दिन प्रत्येक बुधवार, गुरूवार, रविवार और शुक्रवार को आनन्द विहार से पूर्व निर्धारित समय 05ः15 बजे खुलेगी जो रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, झंझारपुर के रास्ते 10ः30 बजे सहरसा पहुंचेगी यहां से यह ट्रेन 10ः50 बजे पुर्णिया के लिए प्रस्थान करेगी जो दौरम मधेपुरा 11ः15 बजे, मुरलीगंज 12ः00 बजे, बनमनखी 12ः28 बजे होते हुए 13ः45 बजे पुर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।

    इसके अलावा सप्ताह में एक दिन यही ट्रेन सहरसा और आनन्द विहार के बीच चलेगी। सहरसा से आनन्द विहार के बीच चलने वाली एसी स्पेशल ट्रेन संख्या 05575 अपने पूर्व निर्धारित समय से प्रत्येक बुधवार को 6 अगस्त से चलेगी इस ट्रेन का सहरसा से खुलने का समय और ठहराव व मार्ग 05579 के अनुसार ही होगा वहीं गाड़ी संख्या 05576 आनन्द विहार- सहरसा स्पेशल सप्ताह में एक दिन प्रत्येक मंगलवार को 5 अगस्त से आनन्द विहार से अपने पूर्व समय, ठहराव व मार्ग से चलेगी।

    पुर्णिया कोर्ट को मिली एसी स्पेशल ट्रेन की सौगात

    पुर्णिया कोर्ट को 9 अप और 9 डाउन फेरा के लिए सहरसा तक एक एसी स्पेशल ट्रेन की सौगात मिली है। यह ट्रेन पुर्णिया कोर्ट और सहरसा के बीच सप्ताह में चार दिन चलेगी। गाड़ी संख्या 05506 सहरसा – पुर्णिया कोर्ट एसी स्पेशल सहरसा से 13ः20 बजे 1 अगस्त से 15 अगस्त के बीच प्रत्येक सोम, मंगल, शुक्र और रविवार को खुलेगी जो दौरम मधेपुरा 13ः45 बजे, मुरलीगंज 14ः12 बजे, बनमनखी 14ः40 बजे होते हुए पुर्णिया कोर्ट 15ः30 बजे पहुंचेगी। यहां से यही गाड़ी पुर्णिया कोर्ट – सहरसा एसी स्पेशल गाड़ी संख्या 05507 बनकर 4 अगस्त से 18 अगस्त के बीच सप्ताह में 4 दिन सोम, गुरू, शुक्र और शनि को दोपहर 15ः00 बजे खुलेगी जो बनमनखी 15ः30 बजे मुरलीगंज 15ः56 बजे, दौरम मधेपुरा 16ः25 बजे होते हुए सहरसा 18ः30 बजे पहुंचेगी।

    अत्यधिक जानकारी के लिए गूगल प्ले स्टोर से स्टार मिथिला न्यूज का एंड्राईड एप्लीकेशन डाउनलोड करें।

  • जयनगर-उधना और पटना-उधना ट्रेनों के फेरे 28-29 सितंबर तक बढ़ाए गए

    जयनगर-उधना और पटना-उधना ट्रेनों के फेरे 28-29 सितंबर तक बढ़ाए गए

    यात्रियों की सुविधा और बिहार-गुजरात के बीच बेहतर कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने जयनगर-उधना स्पेशल ट्रेन (ट्रेन संख्या 09031/32) के फेरों को 28 और 29 सितंबर 2025 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, पटना-उधना और उधना-पटना एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवा में भी विस्तार किया गया है। यह फैसला रोजगार, व्यापार और पारिवारिक कारणों से अहमदाबाद, सूरत और उधना की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है।

    जयनगर-उधना स्पेशल ट्रेन की नई समयावधि

    पहले यह ट्रेन 27 जुलाई 2025 को अपनी अंतिम सेवा देने वाली थी, लेकिन यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए रेलवे ने इसके फेरों को बढ़ाकर 28 और 29 सितंबर 2025 तक कर दिया है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन, शनिवार और रविवार को जयनगर से रवाना होती है और साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में परिचालित की जाती है।

    पटना-उधना एक्सप्रेस में भी विस्तार

    रेलवे ने पटना-उधना और उधना-पटना एक्सप्रेस ट्रेनों के फेरों में भी बढ़ोतरी की है। इस कदम से बिहार और गुजरात के बीच यात्रा और भी सुलभ हो जाएगी। इन ट्रेनों की अतिरिक्त सेवाएं यात्रियों को समय पर और सुविधाजनक यात्रा का अवसर प्रदान करेंगी।

    यात्रियों की मांग पर आधारित निर्णय

    रेलवे ने यह निर्णय यात्रियों की मांग और ट्रैफिक की स्थिति को ध्यान में रखकर लिया है। जुलाई 2025 में ही इस ट्रेन के फेरों में दूसरी बार विस्तार किया गया है, जो दर्शाता है कि रेलवे यात्रियों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील है और समय-समय पर सेवाओं की समीक्षा करता रहता है।

    निष्कर्ष:
    रेलवे का यह कदम बिहार और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत है। जयनगर-उधना और पटना-उधना ट्रेनों के फेरों में विस्तार से न केवल कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में भी आसानी होगी।

  • जयनगर-सकरी रेलखंड पर रेल सेवा वाधित, जानकी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन प्रभावित, पढ़े पूरी खबर

    जयनगर-सकरी रेलखंड पर रेल सेवा वाधित, जानकी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन प्रभावित, पढ़े पूरी खबर

    मधुबनी, 02 जून 2025: जयनगर-सकरी रेलखंड पर बीती रात पण्डौल से जयनगर के बीच एक पेड़ टूटकर गिरने के कारण विद्युत कर्षण लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना के परिणामस्वरूप सकरी और जयनगर के बीच रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को रद्द करने, कुछ को सॉर्ट टर्मिनेट करने और कुछ को सॉर्ट ऑरिजिनेट करने का निर्णय लिया है।

    रद्द होने वाली ट्रेनें

    1. गाड़ी संख्या 55517 दरभंगा जयनगर पैसेंजर 01 जून को रद्द रहेगी।
    2. गाड़ी संख्या 55514 जयनगर-समस्तीपुर पैसेंजर 02 जून को रद्द रहेगी।
    3. गाड़ी संख्या 75210 जयनगर समस्तीपुर पैसेंजर 01 जून को रद्द रहेगी।

    सॉर्ट टर्मिनेट होने वाली ट्रेनें

    1. गाड़ी संख्या 55513 समस्तीपुर-जयनगर पैसेंजर 01 जून को सकरी तक ही चली।
    2. गाड़ी संख्या 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस 01 जून को दरभंगा तक ही चली।
    3. गाड़ी संख्या 15550 पटना-जयनगर एक्सप्रेस 01 जून को सकरी तक ही चली।
    4. गाड़ी संख्या 75216 रक्सौल-जयनगर एक्सप्रेस 01 जून को दरभंगा तक ही चली।

    सॉर्ट ऑरिजिनेट होने वाली ट्रेनें

    1. गाड़ी संख्या 15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस 02 जून को सकरी से ही पटना के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन जयनगर नहीं जाएगी।
    2. गाड़ी संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस 02 जून को दरभंगा से ही मनिहारी के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन जयनगर नहीं जाएगी।
    3. गाड़ी संख्या 15549 जयनगर-पटना एक्सप्रेस 02 जून को सकरी से पटना के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन जयनगर नहीं जाएगी।
    4. गाड़ी संख्या 75215 जयनगर-रक्सौल फास्ट पैसेंजर 02 जून को दरभंगा से ही रक्सौल के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन जयनगर नहीं जाएगी।

  • जयनगर-पटना नमो भारत एक्सप्रेस अब बक्सर से चलेगी, दानापुर मंडल ने शुरू की तैयारी

    जयनगर-पटना नमो भारत एक्सप्रेस अब बक्सर से चलेगी, दानापुर मंडल ने शुरू की तैयारी

    पटना, 23 मई 2025: जयनगर और पटना के बीच चलने वाली नमो भारत रैपिड एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 94803) जल्द ही बक्सर स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू कर सकती है। दानापुर मंडल ने इस ट्रेन के विस्तार के लिए पूर्व मध्य रेलवे को प्रस्ताव भेजा है, जिसे जल्द ही रेलवे बोर्ड के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इस कदम से बक्सर और आरा के यात्रियों को जयनगर, मधुबनी, दरभंगा, और समस्तीपुर तक यात्रा करने में आसानी होगी।

    यात्रियों को मिलेगी सुविधा

    दानापुर मंडल के एडीआरएम आधार राज ने बताया कि नमो भारत एक्सप्रेस जयनगर से पटना जंक्शन पहुंचने के बाद करीब पांच घंटे तक मेंटनेंस के लिए रुकती है। इस समय का उपयोग करते हुए और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर ट्रेन को बक्सर तक विस्तार देने की योजना पर मंथन चल रहा है। इस प्रस्ताव के लागू होने पर बक्सर और आरा के करीब 500 से अधिक यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

    नमो भारत एक्सप्रेस की विशेषताएं

    • कोच की संख्या: वर्तमान में ट्रेन में 16 कोच हैं, जरूरत पड़ने पर दो अतिरिक्त कोच जोड़े जा सकते हैं।
    • यात्री क्षमता: 2000 से अधिक यात्री एक साथ यात्रा कर सकते हैं।
    • रूट: जयनगर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, मोकामा, और पटना को जोड़ती है।
    • किराया: पटना से जयनगर तक का किराया 340 रुपये और न्यूनतम किराया 85 रुपये है।

    ट्रेन का समय

    जयनगर से पटना:

    • जयनगर: सुबह 05:00 बजे
    • मधुबनी: 05:28 बजे
    • सकरी: 05:43 बजे
    • दरभंगा: 06:15 बजे
    • समस्तीपुर: 07:25 बजे
    • बरौनी: 08:45 बजे
    • मोकामा: 09:24 बजे
    • पटना जंक्शन: 10:30 बजे

    पटना से जयनगर:

    • पटना जंक्शन: शाम 18:05 बजे
    • बाढ़: 18:42 बजे
    • मोकामा: 18:58 बजे
    • बरौनी: 20:00 बजे
    • समस्तीपुर: 21:00 बजे
    • दरभंगा: 22:08 बजे
    • सकरी: 22:38 बजे
    • मधुबनी: 23:00 बजे
    • जयनगर: 23:45 बजे

    बिहार की दूसरी नमो भारत ट्रेन

    बिहार में चलने वाली यह नमो भारत ट्रेन गुजरात के बाद देश की दूसरी ऐसी ट्रेन है। यह ट्रेन न केवल यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा प्रदान करती है, बल्कि बिहार के महत्वपूर्ण शहरों को जोड़कर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा दे रही है।

    यात्रियों के लिए राहत

    बक्सर और आरा के यात्रियों के लिए यह ट्रेन एक बड़ा वरदान साबित हो सकती है। रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद इस ट्रेन का संचालन शुरू होने से यात्रियों को न केवल समय की बचत होगी, बल्कि उनकी यात्रा और भी सुविधाजनक हो जाएगी।

  • झंझारपुर: पेंटो टूटने के कारण रद्द रही सहरसा -झंझारपुर- लहेरियासराय पैसेंजर ट्रेन

    झंझारपुर: पेंटो टूटने के कारण रद्द रही सहरसा -झंझारपुर- लहेरियासराय पैसेंजर ट्रेन

    झंझारपुर: सहरसा और दरभंगा से निर्मली, घोघरडीहा, झंझारपुर होकर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन आज रद्द रही। अचानक हुई तकनिकी समस्या के कारण ट्रेन रद्द होने से झंझारपुर से दरभंगा और सहरसा की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।

    दरअसल सुबह में जो ट्रेन गाड़ी संख्या 63378 सहरसा से लहेरियासराय के बीच चलती है यह ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय से करीब 20 मिनट की देरी से सहरसा से खुली जो निर्मली करीब 24 मिनट की देरी से 08ः17 बजे पहुंची।

    निर्मली से ट्रेन खुलने के बाद निर्मली और घोघरडीहा के बीच में अचानक इस ट्रेन का पेंटो टूट गया ठीक इसी प्रकार सुबह में ही लहेरियासराय से सहरसा के बीच चलने वाली ट्रेन गाड़ी संख्या 63379 भी अपने पूर्व निर्धारित समय से लहेरियासराय से खुली जिसका भी पेटों निर्मली में अचानक टूट गया।

    दोनों अप और डाउन ट्रेन का पेटों टूटने के कारण यह ट्रेन करीब 4ः00 से 05ः00 घंटे के बाद डीजल इंजन जोड़कर अपने गंतव्य तक पहुंचाया गया।

    मेंटेनेंस के लिए सोनपुर गई ट्रेन

    रेल अधिकारी के मुताबिक लहेरियासराय और सहरसा के बीच चलने वाली अप और डाउन दोनों ट्रेन मेंटेनेंस के लिए सोनपुर गई, इसलिए लहेरियासराय और सहरसा के बीच झंझारपुर होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 63377, 63381, 63382 और 63380 रद्द रही। रैक वापस आने पर दोनों ट्रेनों का परिचालन पुनः शुरू होगा।

  • बिथान-समस्तीपुर उद्घाटन स्पेशल ट्रेन समय सारणी जारी, पढ़े पूरी खबर

    बिथान-समस्तीपुर उद्घाटन स्पेशल ट्रेन समय सारणी जारी, पढ़े पूरी खबर

    समस्तीपुर: बिथान और समस्तीपुर के बीच अब जल्द ही यात्रियों को रेल सेवा मिलेगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। माननीय प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को बिथान-समस्तीपुर रेलसेवा शुरू करने के लिए एक नई पैसेंजर ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन को माननीय प्रधानमंत्री झंझारपुर में हो रहे एक कार्यक्रम से विडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हरि झंडी दिखाएंगे।

    बिथान-समस्तीपुर उद्घाटन स्पेशल ट्रेन

    बिथान और समस्तीपुर के बीच चलने वाली बिथान-समस्तीपुर उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल को बिथान से सुबह 11ः40 बजे खुलेगी जो हसनपुर 12ः15 बजे, बरैइपूरा हॉल्ट 12ः25 बजे, नया नगर 12ः33 बजे, मब्बी हॉल्ट 12ः42 बजे, रूसेरा घाट 12ः50 बजे, नरहन 13ः00 बजे, अंगार घाट 13ः10 बजे, भगवानपुर देसुआ 13ः20 बजे होते हुए समस्तीपुर 13ः50 बजे पहुंचेगी।

    यह उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल को बिथान से सुबह 11ः40 बजे खुलेगी जो 13ः50 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। इसके बाद यात्री ट्रेन का समय सारणी और गाड़ी नम्बर जारी होगा जिसका नियमित परिचालन 24 अप्रैल के बाद शुरू होगा।