Star Mithila Newsमिथिला का सबसे विश्वसनीय नॉन टैबलॉयड चैनल !!
खबर

झंझारपुर: पेंटो टूटने के कारण रद्द रही सहरसा -झंझारपुर- लहेरियासराय पैसेंजर ट्रेन

खबर सारांश

झंझारपुर: सहरसा और दरभंगा से निर्मली, घोघरडीहा, झंझारपुर होकर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन आज रद्द रही। अचानक हुई तकनिकी समस्या के कारण ट्रेन रद्द होने से झंझारपुर से दरभंगा और सहरसा की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। दरअसल सुबह में जो ट्रेन […]

Star Mithila News
WhatsAppJoin Group
झंझारपुर: पेंटो टूटने के कारण रद्द रही सहरसा -झंझारपुर- लहेरियासराय पैसेंजर ट्रेन
लगभग 2 मिनट

झंझारपुर: सहरसा और दरभंगा से निर्मली, घोघरडीहा, झंझारपुर होकर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन आज रद्द रही। अचानक हुई तकनिकी समस्या के कारण ट्रेन रद्द होने से झंझारपुर से दरभंगा और सहरसा की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।

दरअसल सुबह में जो ट्रेन गाड़ी संख्या 63378 सहरसा से लहेरियासराय के बीच चलती है यह ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय से करीब 20 मिनट की देरी से सहरसा से खुली जो निर्मली करीब 24 मिनट की देरी से 08ः17 बजे पहुंची।

निर्मली से ट्रेन खुलने के बाद निर्मली और घोघरडीहा के बीच में अचानक इस ट्रेन का पेंटो टूट गया ठीक इसी प्रकार सुबह में ही लहेरियासराय से सहरसा के बीच चलने वाली ट्रेन गाड़ी संख्या 63379 भी अपने पूर्व निर्धारित समय से लहेरियासराय से खुली जिसका भी पेटों निर्मली में अचानक टूट गया।

दोनों अप और डाउन ट्रेन का पेटों टूटने के कारण यह ट्रेन करीब 4ः00 से 05ः00 घंटे के बाद डीजल इंजन जोड़कर अपने गंतव्य तक पहुंचाया गया।

मेंटेनेंस के लिए सोनपुर गई ट्रेन

रेल अधिकारी के मुताबिक लहेरियासराय और सहरसा के बीच चलने वाली अप और डाउन दोनों ट्रेन मेंटेनेंस के लिए सोनपुर गई, इसलिए लहेरियासराय और सहरसा के बीच झंझारपुर होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 63377, 63381, 63382 और 63380 रद्द रही। रैक वापस आने पर दोनों ट्रेनों का परिचालन पुनः शुरू होगा।

Reporter से सवाल पूछें

सवाल भेजने के लिए login करें।

आपकी प्रतिक्रियायह खबर कैसी लगी?
Star Mithila News WhatsApp Channel से जुड़ेंताज़ा खबरों के अपडेट WhatsApp पर पाएँ

अपनी प्रतिक्रिया दें

अपनी प्रतिक्रिया लिखें

इस खबर पर अपनी राय या प्रतिक्रिया नीचे लिखें।

CORRECTION / REPORTइस खबर में गलती बताएं