News Area: दरभंगा

Darbhanga

  • Darbhanga : दिल्ली से मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, सहरसा के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, 24 मई से 19 जुलाई तक चलेगी

    Darbhanga : दिल्ली से मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, सहरसा के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, 24 मई से 19 जुलाई तक चलेगी

    दरभंगा, 21 मई 2025: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने दिल्ली से बिहार के प्रमुख शहरों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा और गया के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें 24 मई से 19 जुलाई तक संचालित होंगी, ताकि यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में सुविधा हो। रेलवे ने इन ट्रेनों का पूरा शेड्यूल और रूट जारी कर दिया है, जिससे यात्री समय पर रिजर्वेशन कर सकें।

    मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल (05219/05220)

    • रूट: हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, प्रयागराज
    • मुजफ्फरपुर से आनंद विहार (05219): 24 मई से 19 जुलाई तक हर शनिवार को दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
    • आनंद विहार से मुजफ्फरपुर (05220): 25 मई से 20 जुलाई तक हर रविवार को दोपहर 12:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

    दिल्ली-दरभंगा स्पेशल (04072/04071)

    • रूट: समस्तीपुर, हाजीपुर, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, लखनऊ
    • दिल्ली से दरभंगा (04072): 19 मई से 10 जुलाई तक हर सोमवार और गुरुवार को सुबह 11:00 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
    • दरभंगा से दिल्ली (04071): 20 मई से 11 जुलाई तक हर मंगलवार और शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 6:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

    नई दिल्ली-सहरसा स्पेशल (04058/04057)

    • रूट: बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, प्रयागराज
    • नई दिल्ली से सहरसा (04058): 20 मई से 11 जुलाई तक हर मंगलवार और शुक्रवार को शाम 7:30 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 7:50 बजे सहरसा पहुंचेगी।
    • सहरसा से नई दिल्ली (04057): 21 मई से 12 जुलाई तक हर बुधवार और शनिवार को रात 9:40 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

    उधना-गया स्पेशल (09039/09040)

    • रूट: भुसावल, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी, डीडीयू, सासाराम
    • उधना से गया (09039): 23 मई से 27 जून तक हर शुक्रवार को रात 10:00 बजे रवाना होकर रविवार सुबह 3:15 बजे गया पहुंचेगी।
    • गया से उधना (09040): 25 मई से 29 जून तक हर रविवार को सुबह 7:10 बजे रवाना होकर सोमवार दोपहर 2:00 बजे उधना पहुंचेगी।

  • समस्तीपुर मंडल में लालगाडी टिकट चेकिंग: ₹2,29,915 का जुर्माना वसूला

    समस्तीपुर मंडल में लालगाडी टिकट चेकिंग: ₹2,29,915 का जुर्माना वसूला

    न्यूज़ डेस्क, समस्तीपुर | 17 मई 2025 : समस्तीपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग अभियान लालगाडी के तहत लगातार जारी है। आज, 17 मई 2025 को मंडल के किशनपुर, हायाघाट, दरभंगा, सकरी, खजौली, और जयनगर स्टेशनों पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में 15 टिकट चेकिंग कर्मचारियों (TTE) और 7 रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कर्मियों की टीम ने हिस्सा लिया।

    चेकिंग का विवरण

    चेकिंग के दौरान ट्रेन नंबर 55514, 13225, और 11062 की गहन जांच की गई। कुल 506 बेटिकट यात्रा के मामले पकड़े गए, जिनसे ₹2,29,915 का राजस्व जुर्माने के रूप में वसूला गया। यह अभियान पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक और प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, हाजीपुर के आदेश पर तथा मंडल रेल प्रबंधक और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर के निर्देशन में आयोजित किया गया।

    यात्रियों की भीड़ और अपील

    चेकिंग के दौरान स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई, जो उचित टिकट खरीदने के लिए उत्सुक थे। समस्तीपुर रेल मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे बिना टिकट यात्रा न करें और हमेशा वैध टिकट के साथ ही ट्रेन में सफर करें।

    मंडल का प्रयास

    समस्तीपुर रेल मंडल यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। लालगाडी अभियान का मुख्य उद्देश्य बेटिकट यात्रा को रोकना और रेलवे के राजस्व को बढ़ाना है। मंडल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

    यात्रियों से अनुरोध: कृपया उचित किराए का टिकट लेकर यात्रा करें और रेलवे के नियमों का पालन करें। समस्तीपुर रेल मंडल आपके सहयोग की अपेक्षा करता है।

  • दरभंगा और अमृतसर के बीच मोरादाबाद, सरहिंद के रास्ते चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, सभी कोच जेनरल

    दरभंगा और अमृतसर के बीच मोरादाबाद, सरहिंद के रास्ते चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, सभी कोच जेनरल

    दरभंगा: त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए फिरोजपुर रेल मंडल के द्वारा दरभंगा और अमृतसर के बीच एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का घोषणा किया गया है। यह ट्रेन कुल 18 सामान्य कोच के साथ चलेगी। गाड़ी संख्या 04608 प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से चलेगी वहीं गाड़ी संख्या 04607 प्रत्येक रविवार को दरभंगा से चलेगी।

    अमृतसर से दरभंगा की ओर

    गाड़ी संख्या 04608 अमृतसर-दरभंगा समर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से रात्री 20ः10 बजे खुलेगी जो ढ़ंढारी कला 22ः30 बजे, सरहिंद 23ः22 बजे, अम्बाला कैंट 00ः30 बजे, मोरादाबाद 05ः50 बजे, सीबान 19ः20 बजे, छपरा 20ः25 बजे, हाजीपुर 22ः00 बजे, समस्तीपुर 00ः25 बजे होते हुए दरभंगा 02ः30 बजे पहुंचेगी।

    दरभंगा से अमृतसर की ओर

    वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 04607 दरभंगा अमृतसर समर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को दरभंगा से 04ः00 बजे सुबह में खुलेगी जो समस्तीपुर 05ः00 बजे, हाजीपुर 07ः30 बजे, छपरा 09ः55 बजे, मोरादाबाद 00ः20 बजे, सरहिंद 06ः23 बजे, ढ़ंढ़ारी कलां 07ः35 बजे होते हुए अमृतसर 10ः30 बजे पहुंचेगी।

    ठहराव एवं कोच संरचना

    यह ट्रेन अपने यात्रा के दौरान अमृतसर जं. से खुलने के बाद ब्यास जं., जालंधर सिटी जं., फगवाड़ा जं, ढंडारी कलां, सनेहवाल, सरहिंद, राजपुरा, अम्बाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर जंक्शन, गोंडा, गोरखपुर जं., सीवान, छपरा, छपरा ग्रामीण, हाजीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर जं, समस्तीपुर जंक्शन और दरभंगा स्टेशन पर रूकेगी। यह ट्रेन पूर्णतः सामान्य कोच के साथ चलेगी। उचित टिकट लेकर यात्रा करें।

  • अमरनाथ एक्सप्रेस रद्द, बिहार संपर्क क्रांति, अमृत भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का रूट बदला; 2 मई तक यात्रियों को परेशानी

    अमरनाथ एक्सप्रेस रद्द, बिहार संपर्क क्रांति, अमृत भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का रूट बदला; 2 मई तक यात्रियों को परेशानी

    बिहार और उत्तर प्रदेश से संचालित होने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन में व्यापक बदलाव किए गए हैं। रेलवे ने भागलपुर से जम्मूतवी के बीच चलने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस को दोनों दिशाओं में एक-एक दिन के लिए रद्द कर दिया है। इसके अलावा, बिहार संपर्क क्रांति, अमृत भारत एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस समेत 8 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं, जबकि सप्त क्रांति एक्सप्रेस सहित 13 ट्रेनों को नियंत्रित ढंग से चलाया जाएगा। यह व्यवस्था उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण लागू की गई है, जिसके चलते 2 मई, 2025 तक यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

    परिवर्तित मार्ग वाली प्रमुख ट्रेनें:

    1. 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (दरभंगा-नई दिल्ली): 2 मई, 2025 को छपरा, औड़िहार, वाराणसी, बनारस, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी।
    2. 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस: 25 अप्रैल, 2025 को लखनऊ, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, वाराणसी, औड़िहार, छपरा के रास्ते।
    3. 12553 वैशाली एक्सप्रेस (सहरसा-नई दिल्ली): 2 मई, 2025 को छपरा, औड़िहार, वाराणसी, अयोध्या कैंट, बाराबंकी के रास्ते।
    4. 15557 अमृत भारत एक्सप्रेस (दरभंगा-आनंद विहार): 28 अप्रैल और 1 मई, 2025 को दरभंगा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, छपरा ग्रामीण, भटनी, गोरखपुर कैंट के रास्ते।
    5. 15558 अमृत भारत एक्सप्रेस (आनंद विहार-दरभंगा): 29 अप्रैल और 2 मई, 2025 को गोरखपुर कैंट, भटनी, छपरा ग्रामीण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी के रास्ते।
    6. 22552 अंत्योदय एक्सप्रेस (जालंधर सिटी-दरभंगा): 27 अप्रैल, 2025 को गोरखपुर कैंट, भटनी, छपरा ग्रामीण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी के रास्ते।
    7. 19037 बरौनी अवध एक्सप्रेस (बांद्रा टर्मिनस-बरौनी): 26 अप्रैल, 2025 को गोरखपुर कैंट, भटनी, छपरा ग्रामीण, मुजफ्फरपुर के रास्ते।
    8. 15653 अमरनाथ एक्सप्रेस (गुवाहाटी-जम्मूतवी): 30 अप्रैल, 2025 को मुजफ्फरपुर, छपरा ग्रामीण, भटनी, गोरखपुर कैंट के रास्ते।

    पुनर्निर्धारित समय वाली ट्रेनें:

    1. 14691 मौर्यध्वज एक्सप्रेस (बरौनी-जम्मूतवी): 27 अप्रैल, 2025 को 5 घंटे देरी से।
    2. 12565 बिहार संपर्क क्रांति (दरभंगा-नई दिल्ली): 27 अप्रैल को 5 घंटे और 30 अप्रैल को 1.5 घंटे देरी से।
    3. 12553 वैशाली एक्सप्रेस (सहरसा-नई दिल्ली): 27 अप्रैल को 4 घंटे देरी और 30 अप्रैल को 1.5 घंटे नियंत्रित।
    4. 19038 अवध एक्सप्रेस (बरौनी-बांद्रा टर्मिनस): 27 अप्रैल को 4 घंटे, 30 अप्रैल को 2.5 घंटे, 2 मई को 5 घंटे देरी से।
    5. 13019 बाध एक्सप्रेस (हावड़ा-काठगोदाम): 26 अप्रैल को 4 घंटे, 1 मई को 6 घंटे, 2 मई को 2 घंटे देरी से।
    6. 12557 सप्त क्रांति एक्सप्रेस (मुजफ्फरपुर-आनंद विहार): 27 अप्रैल को 3 घंटे, 30 अप्रैल को 2 घंटे देरी से।
    7. 19616 उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (कामाख्या): 1 मई को 5 घंटे देरी से।
    8. 15090 गोड्डा एक्सप्रेस (गोमती नगर): 2 मई को 4 घंटे देरी से।
    9. 15204 बरौनी एक्सप्रेस (लखनऊ जं.): 2 मई को 3 घंटे देरी से।
    10. 12211 गरीब रथ एक्सप्रेस (मुजफ्फरपुर-आनंद विहार): 2 मई को 5 घंटे देरी से।
    11. 15909/15910 अवध आसाम एक्सप्रेस (डिब्रूगढ़-लालगढ़): 1 मई को नियंत्रित।
    12. 14692 मौर्यध्वज एक्सप्रेस (जम्मूतवी-बरौनी): 2 मई को नियंत्रित।

    रद्द ट्रेनें:

    1. 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस (जम्मूतवी-भागलपुर): 29 अप्रैल, 2025 को रद्द।
    2. 15097 अमरनाथ एक्सप्रेस (भागलपुर-जम्मूतवी): 1 मई, 2025 को रद्द।

    यात्रियों के लिए सलाह:

    रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों का स्टेटस और परिवर्तित मार्ग की जानकारी अवश्य जांच लें। अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क करें।

  • जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल उद्घाटन स्पेशल ट्रेन समय सारणी जारी, पढ़े पूरी खबर

    जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल उद्घाटन स्पेशल ट्रेन समय सारणी जारी, पढ़े पूरी खबर

    समस्तीपुर: जयनगर और पटना के बीच जल्द ही यात्रियों को नमो भारत रैपिड रेल की सौगात मिलेगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। माननीय प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को जयनगर से पटना के बीच एक नई नमो भारत रैपिड रेल को हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन को माननीय प्रधानमंत्री झंझारपुर में हो रहे एक कार्यक्रम से विडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हरि झंडी दिखाएंगे।

    जयनगर-पटना नमो भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन

    जयनगर और पटना के बीच चलने वाली जयनगर-पटना नमो भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल को जयनगर से सुबह 11ः40 बजे खुलेगी जो मधुबनी 12ः25 बजे, सकरी 12ः55 बजे, दरभंगा 13ः40 बजे, समस्तीपुर 15ः00 बजे, बरौनी 16ः15 बजे, मोकामा 17ः15 बजे होते हुए 18ः30 बजे पटना पहुंचेगी।

    यह उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल को जयनगर से सुबह 11ः40 बजे खुलेगी जो 18ः30 बजे पटना पहुंचेगी। इसके बाद यात्री ट्रेन का समय सारणी और गाड़ी नम्बर जारी होगा जिसका नियमित परिचालन 24 अप्रैल के बाद शुरू होगा।

  • NAMO BHARAT RAPID RAIL : जयनगर से दरभंगा होकर पटना के लिए नमो भारत रैपिड रेल, समय सारणी जारी

    NAMO BHARAT RAPID RAIL : जयनगर से दरभंगा होकर पटना के लिए नमो भारत रैपिड रेल, समय सारणी जारी

    मधुबनी: आगामी 24 अप्रैल को माननीय प्रधानमंत्री का कार्यक्रम झंझारपुर में होने वाला है। इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री मिथिला क्षेत्र को कई ट्रेनों की सौगात दे रहें है। इसी कार्यक्रम के दौरान भारत में निर्मित स्वदेशी नमो भारत रैपिड रेल को मधुबनी से हरि झंडी दिखाया जाएगा जो ट्रेन जयनगर से पटना के बीच सप्ताह में छः दिन चलेगी।

    जयनगर से पटना की ओर

    जयनगर- पटना नमो भारत रैपिड रेल शनिवार छोड़कर सप्ताह में 6 दिन जयनगर से सुबह 05ः00 बजे खुलेगी जो मधुबनी 05ः28 बजे, सकरी 05ः43 बजे, दरभंगा 06ः15 बजे, समस्तीपुर 07ः25 बजे, बरौनी 08ः45 बजे, मोकामा 09ः24 बजे होते हुए पटना 10ः30 बजे पहुंचेगी।

    पटना से जयनगर की ओर

    वहीं वापसी में पटना – जयनगर रैपिड रेल शुक्रवार छोड़कर सप्ताह में 6 दिन पटना से शाम 18ः05 बजे खुलेगी जो मोकामा 18ः58 बजे, बरौनी 20ः00 बजे, समस्तीपुर 21ः00 बजे, दरभंगा 22ः08 बजे, सकरी 22ः38 बजे, मधुबनी 23ः00 बजे होते हुए जयनगर 23ः45 बजे पहुंचेगी।
    यह गाड़ी सप्ताह में छः दिन जयनगर और पटना के बीच चलेगी। जिसका उद्घाटन 24 अप्रैल को होगा।

  • सहरसा – मुम्बई अमृत भारत एक्सप्रेस, जयनगर-दरभंगा-पटना रैपिड रेल, पिपरा-सहरसा-खगड़िया-अलौली नई मेमू ट्रेन, 24 अप्रैल को एक साथ होगा कई ट्रेनों का उद्घाटन

    सहरसा – मुम्बई अमृत भारत एक्सप्रेस, जयनगर-दरभंगा-पटना रैपिड रेल, पिपरा-सहरसा-खगड़िया-अलौली नई मेमू ट्रेन, 24 अप्रैल को एक साथ होगा कई ट्रेनों का उद्घाटन

    सहरसा, बिहार: बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा से मुंबई के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 24 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मधुबनी जिले में आयोजित एक कार्यक्रम से इस ट्रेन को वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

    सहरसा से मुंबई तक का सफर अब सिर्फ 34 घंटे में

    बिहार की दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सहरसा से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक चलेगी। पहले इस ट्रेन को सहरसा से दिल्ली होकर अमृतसर तक चलाने की योजना थी, लेकिन अब इसे सहरसा से समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र (पटना), दानापुर, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू), इटारसी, भुसावल के रास्ते मुंबई तक चलाया जाएगा।

    यह ट्रेन सहरसा से सुबह 5 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3 बजे मुंबई पहुंचेगी। अमृत भारत एक्सप्रेस से सहरसा-मुंबई का सफर सिर्फ 34 घंटे में पूरा होगा, जो मौजूदा हमसफर ट्रेन की तुलना में डेढ़ घंटे कम है। अमृत भारत एक्सप्रेस में पुश-पुल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों से तेज बनाता है। ट्रेन में 22 कोच हैं, जिनमें स्लीपर और जनरल कोच शामिल हैं।

    पीएम मोदी शुरू करेंगे बिहार में चार नई ट्रेनें

    24 अप्रैल को पीएम मोदी बिहार में कुल चार नई ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। इसमें अमृत भारत एक्सप्रेस के अलावा सहरसा से पिपरा और समस्तीपुर के लिए दो मेमू पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इसके साथ ही, बिहार की पहली वंदे मेट्रो (नमो भारत) ट्रेन भी पटना से जयनगर (मधुबनी) के बीच शुरू होगी।

    वंदे मेट्रो: बिहार में रैपिड रेल का नया दौर

    वंदे मेट्रो ट्रेन बिहार में रैपिड रेल सेवाओं की शुरुआत करेगी। यह ट्रेन पटना और जयनगर के बीच चलेगी और इसे नमो भारत एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता है। वर्तमान में देश में केवल अहमदाबाद और भुज के बीच वंदे मेट्रो ट्रेन चल रही है। सहरसा से मुंबई के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का डिजाइन वंदे भारत ट्रेन की तरह है, लेकिन इसमें वातानुकूलित डिब्बे नहीं हैं।

    रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल

    रेलवे ने अमृत भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल जारी कर दिया है। हालांकि, मुंबई से सहरसा की वापसी यात्रा का समय अभी घोषित नहीं किया गया है। इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक तकनीक और बेहतर डिजाइन का उपयोग किया गया है।

  • सहरसा से दिल्ली होते हुए अमृतसर तक चलेगी सप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन, जानिए क्यों

    सहरसा से दिल्ली होते हुए अमृतसर तक चलेगी सप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन, जानिए क्यों

    सहरसा: बिहार के सहरसा से दिल्ली और अमृतसर के लिए नई अमृत भारत ट्रेन का शुभारंभ 24 अप्रैल, 2025 को होने जा रहा है। यह देश की तीसरी और बिहार की दूसरी अमृत भारत ट्रेन होगी, जो सप्ताह में एक दिन चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मधुबनी में एक सभा के दौरान वर्चुअल तरीके से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

    ट्रेन की तैयारियां जोरों पर

    नई अमृत भारत ट्रेन का रैक सहरसा पहुंच चुका है और रेलवे अधिकारी लगातार इसका ट्रायल कर रहे हैं। अब तक ट्रेन के आधे से अधिक कोच की कमीशनिंग पूरी हो चुकी है। रेलवे ने 20 अप्रैल तक सभी कोच की कमीशनिंग का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। सहरसा जंक्शन पर ट्रेन के लॉन्चिंग के लिए रेलवे द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

    सप्ताह में एक दिन ही क्यों?

    रेलवे ने फिलहाल इस ट्रेन को साप्ताहिक चलाने का फैसला किया है, क्योंकि अभी केवल एक रैक उपलब्ध है। सहरसा से दिल्ली और अमृतसर जाने वाली ट्रेन वही रैक वापस लौटेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की मांग बढ़ने और दूसरा रैक उपलब्ध होने पर इस ट्रेन को रोजाना चलाया जा सकता है। ट्रेन का फाइनल रूट और टाइमटेबल जल्द ही जारी किया जाएगा।

    PM मोदी का मधुबनी दौरा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी में एक सभा को संबोधित करेंगे। इसी दौरान वे वर्चुअल तरीके से सहरसा-दिल्ली-अमृतसर अमृत भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। समस्तीपुर रेल मंडल के अधिकारी इसकी तैयारियों में जुटे हैं।

  • NAMO BHARAT RAPID RAIL : मधुबनी और पटना के बीच चलेगी नमो भारत रैपिड रेल, 24 को माननीय प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

    NAMO BHARAT RAPID RAIL : मधुबनी और पटना के बीच चलेगी नमो भारत रैपिड रेल, 24 को माननीय प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

    दरभंगा: मधुबनी से दरभंगा, समस्तीपुर के राते पटना के बीच नई नमो भारत रैपिड रेल को माननीय प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को हरि झंडी दिखा सकते है। जिसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। जारी अधिसूचना के मुताबिक मधुबनी रेलवे स्टेशन पर रनिंग स्टाफ को ट्रेनिंग देने की बात कही गई है।

    क्या है नमो भारत पैपिड रेल

    नमो भारत रैपिड रेल देश की पहली हाई-स्पीड ट्रेन है। नमो भारत रैपिड रेल की अधिकतम गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो इसे मेट्रो और अन्य स्थानीय ट्रेनों से कहीं अधिक तेज बनाती है। ट्रेन में छह कोच हैं, जिनमें चार स्टैंडर्ड कोच, एक महिला आरक्षित कोच और एक प्रीमियम कोच शामिल हैं। प्रत्येक ट्रेन में 407 सीटें और 1,061 यात्रियों के लिए खड़े होने की जगह है।

    कहां चल रही रैपिड रेल

    वर्तमान में, नमो भारत ट्रेन साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक 42 किलोमीटर के खंड में संचालित हो रही है। और न्यू अशोक नगर तक विस्तार के बाद इसकी कुल लंबाई 54 किलोमीटर हो गई है। न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक का सफर अब केवल 40 मिनट में पूरा हो रहा है। एनसीआरटीसी ने न्यू अशोक नगर और सराय काले खां स्टेशन के बीच ट्रायल रन भी शुरू कर दिया है, जो जल्द ही परिचालन में शामिल होगा।

    प्रमुख विशेषताएं व आधुनिक सुविधाएं

    ट्रेन में वाई-फाई, प्रत्येक सीट के लिए चार्जिंग पॉइंट, डायनामिक रूट मैप डिस्प्ले, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, और व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं के लिए विशेष स्थान उपलब्ध हैं। आपातकालीन स्थिति में यात्रियों को ड्राइवर से सीधे संपर्क करने के लिए इंटरकॉम की सुविधा भी है।
    नमो भारत रैपिड रेल न केवल परिवहन का एक साधन है, बल्कि यह भारत के आधुनिक बुनियादी ढांचे और आत्मनिर्भर भारत के विजन का प्रतीक भी है। यह परियोजना निश्चित रूप से देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

  • दरभंगा और दिल्ली के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन, देखें समय सारणी, लगभग सीट खाली यात्रियों की यात्रा होगी आसान

    दरभंगा और दिल्ली के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन, देखें समय सारणी, लगभग सीट खाली यात्रियों की यात्रा होगी आसान

    दरभंगा, 15 अप्रैल 2025: गर्मियों के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने दरभंगा और दिल्ली के बीच कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें 17 से 20 अप्रैल तक तीन-तीन फेरे करेंगी, जिससे यात्रियों का सफर और भी आसान हो जाएगा।

    ट्रेन का रूट और ठहराव

    ये ट्रेनें नई दिल्ली से शुरू होकर गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, दिलदारनगर, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और अंत में दरभंगा पर रुकेंगी।

    दिल्ली से दरभंगा की ओर

    • गाड़ी संख्या 04406: 17 अप्रैल को दिल्ली से शाम 15:50 बजे रवाना, अगले दिन दरभंगा 14:20 बजे पहुंचेगी। (19 जनरल, 2 स्लीपर कोच)
    • गाड़ी संख्या 04408: 18 अप्रैल को दिल्ली से शाम 15:50 बजे रवाना, अगले दिन दरभंगा 14:20 बजे पहुंचेगी। (20 स्लीपर कोच)
    • गाड़ी संख्या 04410: 19 अप्रैल को दिल्ली से शाम 15:50 बजे रवाना, अगले दिन दरभंगा 14:20 बजे पहुंचेगी। (7 स्लीपर, 10 जनरल कोच)

    दरभंगा से दिल्ली की ओर

    • गाड़ी संख्या 04405: 18 अप्रैल को दरभंगा से शाम 18:00 बजे रवाना, अगले दिन दिल्ली 16:50 बजे पहुंचेगी। (19 जनरल, 2 स्लीपर कोच)
    • गाड़ी संख्या 04407: 19 अप्रैल को दरभंगा से शाम 18:00 बजे रवाना, अगले दिन दिल्ली 16:50 बजे पहुंचेगी। (20 स्लीपर कोच)
    • गाड़ी संख्या 04409: 20 अप्रैल को दरभंगा से शाम 18:00 बजे रवाना, अगले दिन दिल्ली 16:50 बजे पहुंचेगी। (7 स्लीपर, 10 जनरल कोच)

    बुकिंग और अधिक जानकारी

    आप अपनी सीटों की बुकिंग कर टिकट के साथ यात्रा कर सकते है। अधिक जानकारी के हमारा मोबाईल अप्लीकेशन डाउनलोड करें।