Star Mithila Newsमिथिला का सबसे विश्वसनीय नॉन टैबलॉयड चैनल !!
खबर

दरभंगा और अमृतसर के बीच मोरादाबाद, सरहिंद के रास्ते चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, सभी कोच जेनरल

खबर सारांश

दरभंगा: त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए फिरोजपुर रेल मंडल के द्वारा दरभंगा और अमृतसर के बीच एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का घोषणा किया गया है। यह ट्रेन कुल 18 सामान्य कोच के साथ चलेगी। गाड़ी संख्या 04608 प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से चलेगी वहीं […]

Star Mithila News
WhatsAppJoin Group
लगभग 2 मिनट

दरभंगा: त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए फिरोजपुर रेल मंडल के द्वारा दरभंगा और अमृतसर के बीच एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का घोषणा किया गया है। यह ट्रेन कुल 18 सामान्य कोच के साथ चलेगी। गाड़ी संख्या 04608 प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से चलेगी वहीं गाड़ी संख्या 04607 प्रत्येक रविवार को दरभंगा से चलेगी।

अमृतसर से दरभंगा की ओर

गाड़ी संख्या 04608 अमृतसर-दरभंगा समर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से रात्री 20ः10 बजे खुलेगी जो ढ़ंढारी कला 22ः30 बजे, सरहिंद 23ः22 बजे, अम्बाला कैंट 00ः30 बजे, मोरादाबाद 05ः50 बजे, सीबान 19ः20 बजे, छपरा 20ः25 बजे, हाजीपुर 22ः00 बजे, समस्तीपुर 00ः25 बजे होते हुए दरभंगा 02ः30 बजे पहुंचेगी।

दरभंगा से अमृतसर की ओर

वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 04607 दरभंगा अमृतसर समर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को दरभंगा से 04ः00 बजे सुबह में खुलेगी जो समस्तीपुर 05ः00 बजे, हाजीपुर 07ः30 बजे, छपरा 09ः55 बजे, मोरादाबाद 00ः20 बजे, सरहिंद 06ः23 बजे, ढ़ंढ़ारी कलां 07ः35 बजे होते हुए अमृतसर 10ः30 बजे पहुंचेगी।

ठहराव एवं कोच संरचना

यह ट्रेन अपने यात्रा के दौरान अमृतसर जं. से खुलने के बाद ब्यास जं., जालंधर सिटी जं., फगवाड़ा जं, ढंडारी कलां, सनेहवाल, सरहिंद, राजपुरा, अम्बाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर जंक्शन, गोंडा, गोरखपुर जं., सीवान, छपरा, छपरा ग्रामीण, हाजीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर जं, समस्तीपुर जंक्शन और दरभंगा स्टेशन पर रूकेगी। यह ट्रेन पूर्णतः सामान्य कोच के साथ चलेगी। उचित टिकट लेकर यात्रा करें।

Reporter से सवाल पूछें

सवाल भेजने के लिए login करें।

आपकी प्रतिक्रियायह खबर कैसी लगी?
Star Mithila News WhatsApp Channel से जुड़ेंताज़ा खबरों के अपडेट WhatsApp पर पाएँ

अपनी प्रतिक्रिया दें

अपनी प्रतिक्रिया लिखें

इस खबर पर अपनी राय या प्रतिक्रिया नीचे लिखें।

CORRECTION / REPORTइस खबर में गलती बताएं