News Area: झंझारपुर

Jhanjharpur

  • झंझारपुर विधायक नीतीश मिश्रा को डिप्टी CM बनाने की मांग, होर्डिंग्स ने बढ़ाई सियासी हलचल

    झंझारपुर विधायक नीतीश मिश्रा को डिप्टी CM बनाने की मांग, होर्डिंग्स ने बढ़ाई सियासी हलचल

    बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर में उपमुख्यमंत्री पद को लेकर सियासत अचानक गर्म हो गई है। अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और बाजारों में लगे बड़े-बड़े होर्डिंग्स ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। इन पोस्टरों में स्थानीय विधायक नीतीश मिश्रा को डिप्टी सीएम बनाने की खुली मांग की गई है, जिसने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है।

    लगातार पांचवीं बार रिकॉर्ड जीत:

    झंझारपुर विधानसभा से लगातार पांचवीं बार जीत हासिल करने वाले विधायक नीतीश मिश्रा को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग अब जोर पकड़ रही है। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इन होर्डिंगों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस संबंध में सीधे अपील की है।

    ऐतिहासिक जीत और विकास कार्य आधार:

    होर्डिंग लगाने वाले स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों (संजीव महाजन, ललन यादव, सुनील मिश्र, वार्ड पार्षद गंगा प्रसाद यादव, बीरेंद्र नारायण भंडारी, सिंहेश्वर राय, रौशन झा, धीरज साह, महेश केजरीवाल, राघवेंद्र सिंह, राजू मंडल, राजा कुमार, अरुण गुप्ता, सियाकांत वर्ण, बैजू ठाकुर सहित अन्य) का कहना है कि विधायक नीतीश मिश्रा हमेशा से लोगों के ‘दिल अजीज’ रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि मिश्रा ने इस बार अपने 42 हजार वोट के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 55 हजार मतों के भारी अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। साथ ही, एनडीए सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इसी असाधारण प्रदर्शन और क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए, उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग तेजी से बढ़ रही है।

  • झंझारपुर के ‘विकास पुरुष’ नीतीश मिश्रा को ऐतिहासिक जीत पर बधाई

    झंझारपुर के ‘विकास पुरुष’ नीतीश मिश्रा को ऐतिहासिक जीत पर बधाई

    जनता ने सौंपा ‘संपूर्ण विकास’ का नया जनादेश

    पटना/झंझारपुर, 15 नवंबर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और निवर्तमान उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने झंझारपुर विधानसभा सीट से एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 50,000 से अधिक मतों के विशाल अंतर से पराजित कर लगातार दूसरी तथा अपने राजनीतिक करियर की चौथी बड़ी जीत हासिल की है। यह विजय केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि झंझारपुर की जनता द्वारा विकास और स्थिरता की राजनीति पर अटूट विश्वास का प्रतीक है। मिथिला की इस पवित्र भूमि से स्पष्ट संदेश गया है कि अब जनता बड़े नारों के बजाय धरातल पर हुए कार्यों पर भरोसा करती है।

    संपूर्ण मिथिलांचल की ओर से शुभ संदेश और नई आशा

    नीतीश मिश्रा को इस शानदार जीत पर झंझारपुर क्षेत्र, मधुबनी जिला और पूरे मिथिलांचल की ओर से हार्दिक बधाई। यह विजय आपके पूज्य पिताश्री, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र की विरासत की निरंतरता तो है ही, साथ ही आपके संघर्ष, समर्पण और दूरदर्शिता का फल भी है। जनता ने प्रचंड बहुमत देकर चिर-लंबित मुद्दों के समाधान की बड़ी अपेक्षा जताई है। अब आपकी जिम्मेदारी है कि ‘विकास पुरुष’ के रूप में इस विश्वास को और मजबूत करें। नया कार्यकाल झंझारपुर के लिए ‘संपूर्ण विकास’ का नया अध्याय बने।

    लंबित कार्यों को गति देने का संकल्प

    झंझारपुर प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक धरोहर से समृद्ध है, लेकिन बाढ़, जलजमाव और रोजगार के लिए पलायन जैसी चुनौतियां इसे जकड़े हुए हैं। जनादेश का सम्मान करते हुए प्रमुख मुद्दों पर ध्यान दें:

    1. जिले का दर्जा और प्रशासनिक सुधार: दशकों पुरानी मांग को पूरा कर झंझारपुर को जिला बनाएं। इससे नागरिक सेवाएं, पुलिसिंग, स्वास्थ्य और राजस्व में सुधार होगा।
    2. बाढ़ नियंत्रण और जल निकासी: हर साल की बाढ़ से कृषि-बुनियादी ढांचा तबाह होता है। सकरी-झंझारपुर-निर्मली रेल लाइन के पुलों व सड़कों को जल निकासी के अनुकूल बनाएं। तटबंध मजबूत करें, चैनल साफ करें और जल भंडारण संरचनाएं बनाएं। नगर परिषद में जर्जर सड़कों के लिए विशेष अभियान चलाएं।
    3. औद्योगिक क्रांति और रोजगार: उद्योग मंत्री के रूप में अपनी विशेषज्ञता झंझारपुर में लगाएं। बिहार का पहला ग्रीन औद्योगिक क्षेत्र जल्द बनाएं, अलग फीडर सुनिश्चित करें। खादी, कांस्य और मखाना उद्योग के लिए पैकेज लाएं। कौशल विकास केंद्र स्थापित कर युवा पलायन रोके।
    4. शिक्षा और स्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण: उच्च शिक्षा संस्थान (डिग्री कॉलेज, व्यावसायिक केंद्र) बनाएं। सरकारी स्कूलों में शिक्षक-ढांचा सुधारें। पीएचसी को 24×7 सक्रिय कर डॉक्टर सुनिश्चित करें।
    5. कनेक्टिविटी और यातायात: झंझारपुर-निर्मली रेलखंड पर महानगरों के लिए सीधी ट्रेन शुरू कराएं। ग्रामीण सड़कों का रखरखाव प्राथमिकता हो।

    राजनीतिक विरासत को कार्यकुशलता से मजबूत करें

    नीतीश मिश्रा के पास प्रशासनिक अनुभव, राजनीतिक दूरदर्शिता और प्रचंड जनादेश है। पिछले कार्यकाल में ग्रामीण विकास से आपदा प्रबंधन तक काम किया। अब दलगत राजनीति से ऊपर उठकर गरीबी, बाढ़ और बेरोजगारी से मुकाबला करें। विनम्रता और पहुंच आपकी ताकत है—समयबद्ध रोडमैप बनाकर सुरक्षित, समृद्ध भविष्य की नींव रखें। जनता को सड़क-पुल ही नहीं, सम्मानजनक जीवन चाहिए। एक बार फिर बधाई!

  • झंझारपुर और शकूर बस्ती (नई दिल्ली) के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

    झंझारपुर और शकूर बस्ती (नई दिल्ली) के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

    झंझारपुर, 15 अक्टूबर 2025: आगामी दीपावली और छठ महापर्व के मद्देनजर त्योहारी सीजन में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। देशभर में बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे ने बिहार से कुल 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का उद्देश्य यात्रियों को बिना किसी असुविधा के सुगम और सुरक्षित रेल यात्रा उपलब्ध कराना है। मौजूदा स्पेशल ट्रेनों के अलावा, आवश्यकता पड़ने पर और भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की योजना पर काम चल रहा है, ताकि त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ से बचा जा सके।

    इस कड़ी में एक बड़ी खुशखबरी झंझारपुर के यात्रियों के लिए है। भारतीय रेलवे ने झंझारपुर जंक्शन से नई दिल्ली के शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन के बीच ‘त्योहारी पूजा स्पेशल ट्रेन’ चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेन 5 अप-डाउन फेरों में संचालित होगी, जो बिहार और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत प्रदान करेगी। विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए यह ट्रेन वरदान साबित होगी जो परिवार के साथ त्योहार मनाने दिल्ली लौट रहे हैं या बिहार वापस आ रहे हैं।

    ट्रेन में कुल 17 द्वितीय श्रेणी (जनरल) के अनारक्षित कोच लगाए गए हैं, जिससे सामान्य श्रेणी के यात्रियों को आसानी से जगह मिल सकेगी। टिकट बुकिंग बिना किसी आरक्षण के उपलब्ध होगी, जो त्योहारी भीड़ में स्टेशन पर लाइन लगाने की परेशानी से बचाएगी।

    गाड़ी संख्या 04410 शकूर बस्ती से 22, 23, 24, 25 और 26 अक्टूबर को चलेगी। यह ट्रेन शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन से दोपहर 13ः00 बजे खुलेगी जो नई दिल्ली 13ः45 बजे, गाजियाबाद 15ः00 बजे, अलीगढ़ 16ः58 बजे, कानपुर सेन्ट्रल 23ः55 बजे, होते हुए गोरखुपर, कप्तानगंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो होते हुए झंझारपुर अगले दिन शाम में 18ः30 बजे पहुंचेगी।

    गाड़ी संख्या 04409 झंझारपुर से 23, 24, 25, 26 और 27 अक्टूबर को चलेगी। यह ट्रेन झंझारपुर जं0 से रात्री 20ः30 बजे खुलेगी जो शीशो 21ः35 बजे, सीतामढ़ी 23ः20 बजे, रक्सौल 01ः00 बजे, नरकटियागंज 02ः15 बजे होते हुए कप्तानगंज, अलीगढ़, गाजियाबाद के रास्ते नई दिल्ली 00ः35 बजे पहुंचेगी यहां से 00ः50 बजे प्रस्थान करने के बाद शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन 01ः40 बजे पहुंचेगी।

    यह नई स्पेशल ट्रेन न केवल यात्रियों की भीड़ को कम करेगी, बल्कि बिहार-दिल्ली कॉरिडोर पर यात्रा को और अधिक सुलभ बना देगी। त्योहारों की धूम में सभी को सुरक्षित और खुशी भरी यात्रा की शुभकामनाएं!

  • झंझारपुर से आज 12:15 बजे खुलेगी सिलीगुड़ी के लिए नई स्पेशल ट्रेन

    झंझारपुर से आज 12:15 बजे खुलेगी सिलीगुड़ी के लिए नई स्पेशल ट्रेन

    झंझारपुर: बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर! आज, 29 सितंबर 2025 से नरकटियागंज और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच एक नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू हो रहा है। यह ट्रेन नव निर्मित गलगलिया-अररिया रेलखंड के रास्ते चलेगी, जो बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगी।

    ट्रेन का मार्ग और समय-सारणी:

    • गाड़ी संख्या 05738 न्यू जलपाईगुड़ी-नरकटियागंज साप्ताहिक स्पेशल:
      यह ट्रेन 28 सितंबर से 9 नवंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार को न्यू जलपाईगुड़ी से दोपहर 14:05 बजे रवाना होगी। यह सिलीगुड़ी (14:43), ठाकुरगंज (16:16), फारबिसगंज (19:48), झंझारपुर (22:50), सीतामढ़ी (01:50) होते हुए अगले दिन सुबह 05:00 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी।
    • गाड़ी संख्या 05737 नरकटियागंज-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक स्पेशल:
      यह ट्रेन 29 सितंबर से 10 नवंबर 2025 तक प्रत्येक सोमवार को सुबह 07:00 बजे नरकटियागंज से रवाना होगी। यह सीतामढ़ी (09:45), झंझारपुर (12:15), फारबिसगंज (16:30), ठाकुरगंज (19:13), सिलीगुड़ी (20:46) होते हुए रात 21:30 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।

    विशेष नोट : यह ट्रेन अपने मार्ग में दरभंगा रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेगी। इसके बजाय, शीशो रेलवे स्टेशन पर इसका ठहराव होगा, जो दरभंगा के दिल्ली मोड़ से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ट्रेन का मार्ग सिलीगुड़ी, ठाकुरगंज, अररिया, फारबिसगंज, ललितग्राम, सरायगढ़, झंझारपुर, सकरी, शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल और सिकटा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगा।

    रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा:

    नव निर्मित गलगलिया-अररिया रेलखंड के उपयोग से यह ट्रेन बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों को पश्चिम बंगाल के महत्वपूर्ण शहरों से जोड़ेगी। यह नई सेवा यात्रियों के लिए सुविधाजनक और समयबद्ध यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी।

  • सहरसा से झंझारपुर होकर दक्षिण भारत की धार्मिक यात्रा के लिए 5 दिसंबर को चलेगी भारत गौरव ट्रेन, जल्दी करें बुकिंग

    सहरसा से झंझारपुर होकर दक्षिण भारत की धार्मिक यात्रा के लिए 5 दिसंबर को चलेगी भारत गौरव ट्रेन, जल्दी करें बुकिंग

    भारतीय रेलवे की विशेष पहल के तहत सहरसा से दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने इसकी घोषणा की है। यह ट्रेन 5 दिसंबर को सुबह सहरसा से रवाना होगी और यात्रियों को 12 से 13 दिनों की यादगार यात्रा पर ले जाएगी। इस विशेष यात्रा के लिए पैकेज कोड EZBG26 जारी किया गया है।

    धार्मिक और पर्यटन स्थलों का दर्शन

    इस यात्रा के दौरान यात्री तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम और मल्लिकार्जुन जैसे प्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। यह यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुविधाजनक होगी, जिसमें यात्रियों की हर जरूरत का ध्यान रखा गया है। ट्रेन में कुल 600 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें से 400 से अधिक सीटें अभी खाली हैं।

    पैकेज और किराया

    IRCTC ने यात्रा के लिए अलग-अलग श्रेणियों में किराया तय किया है:

    • इकनॉमी (SL): प्रति व्यक्ति 25,620 रुपये
    • स्टैंडर्ड (3AC): प्रति व्यक्ति 35,440 रुपये
    • कम्फर्ट (2AC): प्रति व्यक्ति 49,175 रुपये

    इस पैकेज में यात्रा, ठहराव, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाएं शामिल हैं, जिससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

    विशेष सुविधाओं से लैस ट्रेन

    भारत गौरव ट्रेन की बोगियों को विशेष रूप से मॉडिफाई किया गया है। ट्रेन में कैंटीन, सुरक्षा व्यवस्था, पूजा-अर्चना के लिए मंदिर जैसी सुविधाएं और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है। यह ट्रेन यात्रियों के लिए एक आध्यात्मिक और आरामदायक अनुभव प्रदान करेगी। बोर्डिंग स्टेशन
    यात्रियों की सुविधा के लिए कई बोर्डिंग स्टेशन निर्धारित किए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

    • सहरसा, सुपौल, निर्मली, झंझारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, दिलदारनगर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और प्रयागराज छिवकी।

    बुकिंग की प्रक्रिया

    यात्री टिकट बुकिंग के लिए निम्नलिखित तरीकों का उपयोग कर सकते हैं:

    • फोन: 8595937731/32 पर कॉल करें
    • व्हाट्सएप: 7003125136 पर संदेश भेजें
    • ऑनलाइन बुकिंग: http://www.irctctourism.com पर जाएं
    • ऑफलाइन बुकिंग: पटना के बिस्कोमान टॉवर स्थित IRCTC के क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करें

    IRCTC की अपील

    IRCTC के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि यह यात्रा धार्मिक और पर्यटन के लिहाज से एक सुनहरा अवसर है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपनी सीट बुक करें, क्योंकि सीमित सीटें उपलब्ध हैं।

  • झंझारपुर को मिली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस, उद्घाटन 15 को, सहरसा से अमृतसर के बीच चलेगी

    झंझारपुर को मिली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस, उद्घाटन 15 को, सहरसा से अमृतसर के बीच चलेगी

    झंझारपुर: सहरसा और छेरहटा (अमृतसर) के बीच एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली है। जारी अधिसूचना के मुताबिक यह ट्रेन छेरहटा से खुलने के बाद यह ट्रेन अमृतसर, ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला, यमुनानगर, जगाधरी, सहारनपुर, रूड़की, मुरादाबाद, चंदौसी, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसवा बाजार, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, सीतामढी, शिशो, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, सुपौल के रास्ते सहरसा तक चलेगी जो एक साप्ताहिक ट्रेन होगी। यह एक पहली लम्बी दूरी नियमित ट्रेन है जो कोशी रेल महासेतू होकर चलेगी। इस त्योहारी सीजन पर रेल यात्रियों को इस ट्रेन से काफी लाभ मिल सकेगा।

    उद्घाटन 15 सितंबर को

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक सहरसा- अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 15 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा विडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये किया जाएगा। दरअसल माननीय प्रधानमंत्री 15 सितंबर को पुर्णिया आ रहे हैं जहां पुर्णियो एयरपोर्ट को लोकार्पण होगा साथ ही जोगबनी से एक अमृत भारत एक्सप्रेस को जोगबनी से इरोड के बीच चलेगी और एक जोगबनी से दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसी कार्यक्रम में सहरसा- अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस का भी उद्घाटन की जाएगी।

    छेरहटा (अमृतसर) से सहरसा की ओर

    गाड़ी संख्या 14628 छेरहटा – सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को छेरहटा से रात्री 22ः20 बजे खुलेगी जो अमृतसर होते हुए सहरसा 10ः00 बजे दिन में पहुंचेगी।

    सहरसा से छेरहटा (अमृतसर) की ओर

    वहीं गाड़ी संख्या 14627 सहरसा- छेरहटा (अमृतसर) अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को 13ः00 बजे सहरसा से खुलेगी जो अमृतसर के रास्ते छेरहटा 03ः20 बजे सुबह में पहुंचेगी।
    इस अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 कोच जिसमें 8 शयनयान, 11 जेनरल, 2 एस एल आर और 1 पैंट्री कोच लगा होगा। जिसका प्राथमिक मेंटिनेंस अमृतसर में ही किया जाएगा।

  • अब दरभंगा जं0 नहीं जाएगी पूर्णिया कोर्ट- आनन्द विहार गरीब रथ एक्सप्रेस, दरभंगा बाय पास को मिली पहली यात्री ट्रेन

    अब दरभंगा जं0 नहीं जाएगी पूर्णिया कोर्ट- आनन्द विहार गरीब रथ एक्सप्रेस, दरभंगा बाय पास को मिली पहली यात्री ट्रेन

    झंझारपुर: झंझारपुर, दरभंगा होकर पूर्णिया कोर्ट और आनन्द विहार के बीच चलने वाली एस स्पेशल गरीब रथ एक्सप्रेस में यात्री सुविधा को देखते हुए एक बड़ा बदलाव किया गया है। यह गाड़ी अब दरभंगा जं0 पर नहीं जाएगी, बल्कि काकरघाटी से ही बाय पास होते हुए सीतामढ़ी की ओर जाएगी जो दिल्ली मोड़ के समीप शीशो स्टेशन पर रूकेगी। यह जानकारी मुख्य जनसम्पर्क पदाधिकारी, सरस्वती चन्द्र के द्वारा एक प्रेष विज्ञप्ति में दी गई। दरभंगा में बाय पास होने से इस ट्रेन के इंजन बदलने का समस्या दरभंगा जं0 पर खत्म हो गया।

    दरअसल पिछले कुछ महिनों से कोशी रेल महासेतु होकर सहरसा (अब पूर्णिया) से आनन्द विहार के बीच एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन सप्ताह में पांच दिन हो रहा है। यह ट्रेन अपने यात्रा के दौरान दो बार इंजन बदली है एक सरायगढ़ में तो दूसरा दरभंजा जं0 पर, लेकिन यात्री सुविधा के लिए रेलवे अब इस ट्रेन को दरभंगा बाय पास से चलाने का निर्णय लिया है जिससे यात्रियों का समय बचेगा और अब इंजन बदलने की समस्या भी नहीं होगी।

    गाड़ी सं. 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब सहरसा से 20.08.2025 से 10.09.2025 तक प्रत्येक बुधवार को चलायी जाएगी ।

    गाड़ी सं. 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब आनंद विहार से 19.08.2025 से 09.09.2025 तक प्रत्येक मंगलवार को चलायी जाएगी ।

    गाड़ी सं. 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब पूर्णिया कोर्ट से 17.08.2025 से 15.09.2025 तक सप्ताह में चार दिन शुक्र, रवि सोम, मंगलवार को चलायी जाएगी ।

    गाड़ी सं. 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब आनंद विहार से 20.08.2025 से 17.09.2025 तक सप्ताह में चार दिन रवि, शुक्र, बुध एवं गुरूवार को चलायी जाएगी ।

    इसके साथ ही गाड़ी सं. 05575/76 सहरसा-आनंद विहार-सहरसा स्पेशल तथा गाड़ी सं. 05579/80 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल का दरभंगा के स्थान पर शिशो स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जा रहा है जिनका विवरण निम्नानुसार है:-

    1. गाड़ी सं. 05575/05579 स्पेशल शिशो स्टेशन पर 23.35/23.40 बजे रूकते हुए आगे लिए प्रस्थान करेगी।
    2. गाड़ी सं. 05576/05580 स्पेशल शिशो स्टेशन पर 04.00/04.05 बजे रूकते हुए आगे लिए प्रस्थान करेगी।
  • पहली बार पुर्णिया कोर्ट से सहरसा, सुपौल, निर्मली, झंझारपुर के रास्ते आनन्द विहार तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

    पहली बार पुर्णिया कोर्ट से सहरसा, सुपौल, निर्मली, झंझारपुर के रास्ते आनन्द विहार तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

    पुर्णिया: पुर्णिया और आनन्द विहार को जोड़ने के लिए रेलवे पुर्णिया कोर्ट से आनन्द विहार के बीच एक एसी स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है हालांकि यह ट्रेन अभी सिर्फ 9 अप और 9 डाउन फेरा में चलेगी लेकिन पुर्णिया से आनन्द विहार की ट्रेन के खबर से क्षेत्र में रेल यात्री काफी खुश है। दरअसल सहरसा और आनन्द विहार के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 05579 और 05580 का विस्तार अब पुर्णिया कोर्ट तक कर दिया गया है यह ट्रेन अब पुर्णिया कोर्ट से दौरम बनमनखी, मधेपुरा, सहरसा, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, दरभंगा, सीतामढ़ी के रास्ते आनन्द विहार तक सप्ताह में चार दिन चलेगी।

    पुर्णिया कोर्ट से आनन्द विहार की ओर

    गाड़ी संख्या 05579 पुर्णिया कोर्ट – आनन्द विहार स्पेशल 01 अगस्त से 15 अगस्त के बीच सप्ताह में चार दिन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को पुर्णिया कोर्ट से 16ः30 बजे खुलेगी जो बनमनखी 17ः02 बजेक, मुरलीगंज 17ः30 बजे, दौरम मधेपुरा 18ः00 बजे होते हुए सहरसा 19ः40 बजे पहुंचेगी यहां से यह ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय 20ः00 बजे रात्री प्रस्थान करेगी जो सुपौल, सरायगढ़, निर्मली, घोघरडीहा, झंझारपुर के रास्ते आनन्द विहार तक पूर्व निर्धारित समय और ठहराव के साथ जाएगी।

    आनन्द विहार से पुर्णिया कोर्ट की ओर

    गाड़ी संख्या 05580 आनन्द विहार – पुर्णिया कोर्ट स्पेशल 03 अगस्त से 17 अगस्त के बीच सप्ताह में चार दिन प्रत्येक बुधवार, गुरूवार, रविवार और शुक्रवार को आनन्द विहार से पूर्व निर्धारित समय 05ः15 बजे खुलेगी जो रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, झंझारपुर के रास्ते 10ः30 बजे सहरसा पहुंचेगी यहां से यह ट्रेन 10ः50 बजे पुर्णिया के लिए प्रस्थान करेगी जो दौरम मधेपुरा 11ः15 बजे, मुरलीगंज 12ः00 बजे, बनमनखी 12ः28 बजे होते हुए 13ः45 बजे पुर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।

    इसके अलावा सप्ताह में एक दिन यही ट्रेन सहरसा और आनन्द विहार के बीच चलेगी। सहरसा से आनन्द विहार के बीच चलने वाली एसी स्पेशल ट्रेन संख्या 05575 अपने पूर्व निर्धारित समय से प्रत्येक बुधवार को 6 अगस्त से चलेगी इस ट्रेन का सहरसा से खुलने का समय और ठहराव व मार्ग 05579 के अनुसार ही होगा वहीं गाड़ी संख्या 05576 आनन्द विहार- सहरसा स्पेशल सप्ताह में एक दिन प्रत्येक मंगलवार को 5 अगस्त से आनन्द विहार से अपने पूर्व समय, ठहराव व मार्ग से चलेगी।

    पुर्णिया कोर्ट को मिली एसी स्पेशल ट्रेन की सौगात

    पुर्णिया कोर्ट को 9 अप और 9 डाउन फेरा के लिए सहरसा तक एक एसी स्पेशल ट्रेन की सौगात मिली है। यह ट्रेन पुर्णिया कोर्ट और सहरसा के बीच सप्ताह में चार दिन चलेगी। गाड़ी संख्या 05506 सहरसा – पुर्णिया कोर्ट एसी स्पेशल सहरसा से 13ः20 बजे 1 अगस्त से 15 अगस्त के बीच प्रत्येक सोम, मंगल, शुक्र और रविवार को खुलेगी जो दौरम मधेपुरा 13ः45 बजे, मुरलीगंज 14ः12 बजे, बनमनखी 14ः40 बजे होते हुए पुर्णिया कोर्ट 15ः30 बजे पहुंचेगी। यहां से यही गाड़ी पुर्णिया कोर्ट – सहरसा एसी स्पेशल गाड़ी संख्या 05507 बनकर 4 अगस्त से 18 अगस्त के बीच सप्ताह में 4 दिन सोम, गुरू, शुक्र और शनि को दोपहर 15ः00 बजे खुलेगी जो बनमनखी 15ः30 बजे मुरलीगंज 15ः56 बजे, दौरम मधेपुरा 16ः25 बजे होते हुए सहरसा 18ः30 बजे पहुंचेगी।

    अत्यधिक जानकारी के लिए गूगल प्ले स्टोर से स्टार मिथिला न्यूज का एंड्राईड एप्लीकेशन डाउनलोड करें।

  • JHANJHARPUR: सहरसा-आनंद विहार गरीब रथ स्पेशल में बढ़ी सुविधाएं, 230 अतिरिक्त बर्थ के साथ अब और आरामदायक सफर

    JHANJHARPUR: सहरसा-आनंद विहार गरीब रथ स्पेशल में बढ़ी सुविधाएं, 230 अतिरिक्त बर्थ के साथ अब और आरामदायक सफर

    JHANJHARPUR, 22 जुलाई 2025: सहरसा-आनंद विहार गरीब रथ स्पेशल ट्रेन में यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस ट्रेन के तीसरे रैक को भी अब आधुनिक लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) कोच से लैस कर दिया गया है। इस बदलाव के बाद प्रत्येक रैक में करीब 230 अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध हो गए हैं, जिससे अधिक संख्या में यात्री इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे।

    20 साल पुराने हरे डब्बों का युग खत्म
    पहले गरीब रथ स्पेशल के हरे डब्बों में सफर करने की मजबूरी थी, जो पुराने और कम आरामदायक थे। अब एलएचबी कोच के साथ यात्रियों को बेहतर और झटके-रहित सफर का अनुभव मिलेगा। पुराने कोच और पावरकार के रखरखाव में हो रही समस्याओं से भी रेलकर्मियों को राहत मिली है।

    20 कोच के साथ चलेगी ट्रेन
    एलएचबी रैक रैकसेलस होने के कारण अब यह ट्रेन 20 कोच के साथ संचालित होगी, जिसमें 18 थर्ड एसी इकोनॉमी कोच और 2 पावरकार शामिल होंगे। पहले हरे डब्बों वाली गरीब रथ में 18 कोच थे, जिनमें 16 थर्ड एसी और 2 पावरकार थे। इस तरह यात्रियों को दो अतिरिक्त कोच की सुविधा मिलेगी। प्रत्येक थर्ड एसी इकोनॉमी कोच में 80 बर्थ होंगे, जो पहले की तुलना में अधिक आरामदायक होंगे।

    सप्ताह में पांच दिन चलेगी ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलेगी ट्रेन
    सहरसा-आनंद विहार गरीब रथ स्पेशल सप्ताह में पांच दिन थर्ड एसी इकोनॉमी कोच के साथ चलेगी। सहरसा से यह ट्रेन गुरुवार और शनिवार को छोड़कर बाकी पांच दिनों में चलेगी, जबकि आनंद विहार से शनिवार और सोमवार को छोड़कर अन्य दिनों में संचालित होगी। यह ट्रेन सुपौल, सरायगढ़, निर्मली, झंझारपुर, दरभंगा, और सीतामढ़ी के रास्ते जाएगी।

    किराए में मामूली वृद्धि
    एलएचबी कोच के साथ किराया भी बढ़ गया है। पहले सहरसा से आनंद विहार का किराया 1410 रुपये था, जो अब बढ़कर 1755 रुपये हो गया है। यह वृद्धि बेहतर सुविधाओं और आरामदायक सफर के लिए उचित मानी जा रही है।

    वाशिंग पिट पर मेंटेनेंस के बाद रवाना
    सोमवार को तीसरे एलएचबी रैक की वाशिंग पिट पर धुलाई, सफाई और मेंटेनेंस किया गया। इसके बाद ट्रेन को सहरसा से आनंद विहार के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर एएमई नीलेश राज, स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार, सीडब्लूएस शंभु कुमार सहित अन्य रेल अधिकारी मौजूद थे।

  • 14 अगस्त को झंझारपुर होकर चलेगी भारत गौरव ट्रेन, दक्षिण भारत की ज्योतिर्लिंग यात्रा करने का अनूठा अवसर

    14 अगस्त को झंझारपुर होकर चलेगी भारत गौरव ट्रेन, दक्षिण भारत की ज्योतिर्लिंग यात्रा करने का अनूठा अवसर

    झंझारपुर: भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) ने एक विशेष पर्यटक ट्रेन ‘‘दक्षिण भारत ज्योतिर्लिंग यात्रा‘‘ शुरू करने की घोषणा की है। यह 12 रातों और 13 दिनों की यात्रा 14 अगस्त 2025 से 26 अगस्त 2025 तक होगी, जो तीर्थयात्रियों को दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करेगी। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन में 750 सीटें उपलब्ध होंगी, जिनमें 550 स्लीपर और 200 3AC श्रेणी की हैं।

    इस यात्रा में तीर्थयात्री तिरुपति में बालाजी और पद्मावती मंदिर, रामेश्वरम में रामनाथ स्वामी ज्योतिर्लिंग, मदुरै में मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी में कन्याकुमारी मंदिर और विवेकानंद रॉक, तिरुवनंतपुरम में पद्मनाभस्वामी मंदिर, और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। यात्री सहरसा, निर्मली, झंझारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, हज्जा, आसनसोल और पुरुलिया से ट्रेन में सवार हो सकते हैं या उतर सकते हैं।

    पैकेज में स्लीपर क्लास (इकोनॉमी) और 3AC (कम्फर्ट) में ट्रेन यात्रा, इकोनॉमी में नॉन-एसी कमरे और कम्फर्ट में एसी कमरे (दो या तीन लोगों के साथ साझा), बजट होटलों में वॉश एंड चेंज की सुविधा, इकोनॉमी में नॉन-एसी वाहन और कम्फर्ट में एसी वाहन, शाकाहारी भोजन (सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का खाना), दुर्घटना बीमा, पेशेवर टूर एस्कॉर्ट्स, ट्रेन में सुरक्षा, और IRCTC टूर मैनेजर की सेवाएं शामिल हैं। सभी लागू कर भी पैकेज का हिस्सा हैं।

    हालांकि, स्मारक प्रवेश शुल्क, नौकायन, साहसिक गतिविधियां, व्यक्तिगत खर्च जैसे लॉन्ड्री, शराब, मिनरल वाटर, और मेनू से बाहर के खाद्य पदार्थ, ड्राइवरों, वेटरों या गाइडों को टिप्स, और यात्रा कार्यक्रम में शामिल नहीं दर्शनीय स्थलों या स्थानीय गाइड की लागत पैकेज में शामिल नहीं है।

    यात्रा के एक प्रमुख दिन, 24 अगस्त 2025 को, ट्रेन सुबह 3:00 बजे मार्कापुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। नाश्ते के बाद यात्री बस से आवास के लिए रवाना होंगे, जहां वे मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद, वे रेलवे स्टेशन लौटकर अपनी आगे की यात्रा शुरू करेंगे। 25 अगस्त को पूरा दिन ट्रेन यात्रा में बीतेगा, और 26 अगस्त को यात्री विभिन्न स्टेशनों जैसे सहरसा, निर्मली, झंझारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, हज्जा, आसनसोल और पुरुलिया पर उतरेंगे।

    यात्रियों को वोटर आईडी या आधार कार्ड और कोविड-19 अंतिम खुराक प्रमाणपत्र साथ रखना अनिवार्य है। कुछ होटलों में लिफ्ट की सुविधा नहीं होगी। अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण यात्रा कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है, और ट्रेन का संचालन न्यूनतम बुकिंग पर निर्भर है। IRCTC प्राकृतिक आपदाओं, हड़ताल या ट्रेन देरी जैसे कारणों के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। यात्रियों को यात्रा से पहले अपने स्वास्थ्य की जांच करानी होगी।

    रद्दीकरण नीति के तहत, प्रस्थान तिथि से 15 दिन पहले तक रद्द करने पर प्रति यात्री 250 रुपये, 8 से 14 दिन पहले पैकृष्ट लागत का 25%, 4 से 7 दिन पहले 50%, और 4 दिन से कम समय में पूरी लागत कटौती होगी।

    यात्रा के दौरान टूर मैनेजर के निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। ट्रेन में पानी का अपव्यय न करें, पवित्र स्थानों पर उचित पोशाक पहनें, और स्थानीय नियमों का सम्मान करें। अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें और आपातकालीन संपर्क विवरण टूर मैनेजर के साथ साझा करें।

    अधिक जानकारी के लिए भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम से संपर्क करें। यह यात्रा तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए दक्षिण भारत के पवित्र स्थलों के दर्शन के साथ एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करती है।