कल से पिपरा से समस्तीपुर तक चलेगी ट्रेन, सफर होगा आसान

Star Mithila News
3 Min Read
ऑडियो बुलेटिन ख़बर सुनने के लिए क्लिक करें
0%
समय कम है? जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
📍 Jhanjharpur / Madhubani
°C | °F --:-- PM
--°C
मौसम लोड हो रहा है...
🌤️
💧 नमी: --%
💨 हवा: -- km/h
⏳ डेटा फेच किया जा रहा है...

खगड़िया: आज माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा तीन जोड़ी नई पैसेंजर ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह ट्रेन सहरसा से पिपरा, सहरसा से अलौली और समस्तीपुर से बिथान तक चलेगी। हालांकि इस तीनों पैसेंजर ट्रेन का संचालन एक ही रैक से होगा। ट्रेनों का परिचालन एक ही रैक से होने के कारण अब समस्तीपुर से पिपरा तक रेल यात्री एक ही ट्रेन से सफर कर सकते है। यह एक पैसेंजर ट्रेन है जो हर स्टेशन एवं हॉल्ट पर रूकेगी।

पिपरा से समस्तीपुर की ओर

गाड़ी संख्या 75249 पिपरा- सहरसा पैसेंजर ट्रेन अब कल से प्रतिदिन पिपरा से सुबह 06ः00 बजे खुलेगी जो सुपौल 06ः50 बजे होते हुए सहरसा सुबह 08ः50 बजे पहुंचेगी।

📱 हर खबर अब सीधे आपके व्हाट्सएप पर!
सबसे पहले ताजा अपडेट्स और जरूरी जानकारियां पाने के लिए हमारे आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल को अभी फॉलो करें।
👉 व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें

यहां से यही ट्रेन गाड़ी संख्या 75251 बनकर सहरसा से समस्तीपुर के लिए प्रस्थान करेगी। जो सहरसा से 08ः55 बजे खुलेगी, सहरसा से खुलने के बाद सिमरी बख्तियारपुर 09ः30 बजे, मानसी 10ः48 बजे होते हुए खगड़िया 11ः05 बजे पहुंचेगी। यहां से यही ट्रेन कमथन 11ः33 बजे होते हुए अलौली 12ः15 बजे पहुंचेगी।

अलौली पहुंचने पर यह गाड़ी पुनः दोपहर 13ः15 बजे अलौली से खुलकर कमथन 13ः23 बजे होते हुए खगड़िया 14ः05 बजे पहुंचेगी।
खगड़िया वापस आने पर यही ट्रेन पुनः खगड़िया से 15ः35 बजे खुलकर सलोना 16ः12 बजे, हसनपुर 17ः00 बजे पहुंचेगी। हसनपुर से करीब 18ः00 बजे खुलकर यह ट्रेन बिथान 18ः30 बजे पहुंचेगी। बिथान से पुनः यही ट्रेन करीब 19ः30 बजे खुलकर 20ः00 बजे हसनपुर, रूसेरा 20ः33 बजे होते हुए रात्री 21ः45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।

समस्तीपुर से पिपरा की ओर

गाड़ी संख्या 75252 समस्तीपुर से सुबह 04ः00 बजे खुलेगी जो रूसेरा 04ः40 बजे होते हुए हसनपुर 05ः08 बजे, होते हुए बिथान 05ः40 बजे पहुंचेगी। यहां से यही ट्रेन 06ः00 बजे खुलकर पुनः हसनपुर 06ः30 बजे पहुंचेगी जो सलोना 07ः30 बजे होते हुए खगड़िया 08ः30 बजे पहुंचेगी।

यही ट्रेन खगड़िया से सुबह 09ः00 बजे खुलकर कमथन 09ः23 बजे होते हुए अलौली 10ः00 बजे पहुंचेगी। यहां से यही गाड़ी पुनः 11ः00 बजे खुलेगी जो कमथन 11ः05 बजे होते हुए खगड़िया 11ः50 बजे पहुंचेगी।
पुनः यही ट्रेन खगड़िया से 12ः05 बजे खुलकर मानसी 12ः16 बजे, सिमरी बख्तियारपुर 13ः05 बजे होते हुए सहरसा 14ः00 बजे दोपहर में पहुंचेगी।

यहां से यही ट्रेन गाड़ी संख्या 75250 बनकर 14ः05 बजे खुलेगी जो सुपौल 15ः45 बजे होते हुए पिपरा 17ः00 बजे शाम में पहुंचेगी।

📍 लोकेशन जाँची जा रही है... 📅 लोड हो रहा है...
🌅
सूर्योदय (Sunrise)
--:--
🌇
सूर्यास्त (Sunset)
--:--
🪔
विशेष पर्व अपडेट: अगला पर्व खोजा जा रहा है...
Share This Article
Leave a review