जोगबनी से पटना के बीच जल्द शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस: कटिहार डीआरएम

Star Mithila News
3 Min Read
Highlights
  • जोगबनी से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द शुरू होगी।
  • कटिहार डीआरएम ने जोगबनी स्टेशन पर वाशिंग पिट और सुविधाओं का निरीक्षण किया।
  • फारबिसगंज में नागरिक संघर्ष समिति ने रेल सुविधाओं के लिए ज्ञापन सौंपा।
  • फारबिसगंज में नागरिक संघर्ष समिति ने रेल सुविधाओं के लिए ज्ञापन सौंपा।
  • जोगबनी में दूसरा वाशिंग पिट अगले वर्ष तक तैयार होगा।

जोगबनी: जोगबनी से पटना के बीच कटिहार के रास्ते जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होने की संभावना है। इसको लेकर कटिहार डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने 9 जून को कटिहार से जोगबनी के बीच रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। निरीक्षण स्पेशल ट्रेन सुबह 10 बजे कटिहार से रवाना हुई और निर्धारित समय पर दोपहर 12 बजे जोगबनी पहुंची।

जोगबनी स्टेशन पर डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने सीनियर डीएसओ अमित सिंह, सीनियर डीईएन-2 शुभंकर, टीआरडी विवेक कुमार और अन्य स्थानीय अधिकारियों के साथ वाशिंग पिट, पिट लाइन और रनिंग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को कई दिशा-निर्देश दिए। रेल सूत्रों के अनुसार, जोगबनी से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन की तैयारी के लिए कटिहार मंडल सक्रिय है।

जोगबनी में वंदे भारत के लिए तैयार हो रहा वाशिंग पिट

रेल सूत्रों ने बताया कि जोगबनी में बन रहा वाशिंग पिट 8 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के रखरखाव के लिए तैयार किया जा रहा है। वाशिंग पिट का 400 मीटर हिस्सा पूरा हो चुका है, जबकि 300 मीटर का निर्माण बाकी है। इसके लिए जल्द ही नया टेंडर जारी होगा। इसके अलावा, वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस के लिए दूसरा वाशिंग पिट भी अगले वर्ष तक तैयार हो जाएगा।

फारबिसगंज में डीआरएम को सौंपा गया ज्ञापन

फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष शाहजहां शाद और सचिव रमेश सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने रेल मंत्री के नाम डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फारबिसगंज स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2-3 की लंबाई बढ़ाने की मांग की गई, क्योंकि 22-24 कोच वाली ट्रेनों के लिए मौजूदा प्लेटफॉर्म छोटे हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है।

ज्ञापन में जोगबनी-कोलकाता त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस (13159/60) को प्रतिदिन चलाने, इसके आईसीएफ कोच को एलएचबी में बदलने, और प्रस्थान समय को शाम 5 बजे करने की मांग की गई। साथ ही, कटिहार से फारबिसगंज, राघोपुर, झंझारपुर, दरभंगा होकर नई दिल्ली तक एक नई सुपरफास्ट ट्रेन शुरू करने का अनुरोध किया गया।

सीमांचल और कोसी क्षेत्र की रेल समस्याओं पर ध्यान देने की मांग

नागरिक संघर्ष समिति ने ज्ञापन के माध्यम से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ध्यान जोगबनी-कटिहार और फारबिसगंज-सहरसा-दरभंगा रेल खंडों की उपेक्षा की ओर आकर्षित किया। समिति ने सीमांचल, कोसी और मिथिलांचल के रेल उपभोक्ताओं की लंबित मांगों को पूरा करने की अपील की।

Author

Discover more from Star Mithila News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Leave a Comment

Discover more from Star Mithila News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading