पिपरा- सहरसा उद्घाटन स्पेशल ट्रेन समय सारणी जारी, पढ़े पूरी खबर

उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल को पिपरा से सुबह 11ः40 बजे खुलेगी जो 14ः05 बजे सहरसा पहुंचेगी। इसके बाद यात्री ट्रेन का समय सारणी और गाड़ी नम्बर जारी होगा जिसका नियमित परिचालन 24 अप्रैल के बाद शुरू होगा।

Star Mithila News
1 Min Read

समस्तीपुर: पिपरा और सहरसा के बीच अब जल्द ही यात्रियों को रेल सेवा मिलेगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। माननीय प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को पिपरा- सहरसा रेलसेवा शुरू करने के लिए एक नई पैसेंजर ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन को माननीय प्रधानमंत्री झंझारपुर में हो रहे एक कार्यक्रम से विडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हरि झंडी दिखाएंगे।

पिपरा- सहरसा उद्घाटन स्पेशल ट्रेन

पिपरा और सहरसा के बीच चलने वाली पिपरा- सहरसा उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल को पिपरा से सुबह 11ः40 बजे खुलेगी जो थुमहा 12ः03 बजे, सुपौल 12ः30 बजे, सुन्दरपुर हॉल्ट 12ः38 बजे, वीनाएकमा हॉल्ट 12ः44 बजे, गढ़बरूवारी 12ः51 बजे, पचगछिया 12ः59 बजे, नन्दलाली हॉल्ट 13ः06 बजे, सहरसा कचहरी 13ः13 बजे होते हुए सहरसा 14ः05 बजे पहुंचेगी।

यह उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल को पिपरा से सुबह 11ः40 बजे खुलेगी जो 14ः05 बजे सहरसा पहुंचेगी। इसके बाद यात्री ट्रेन का समय सारणी और गाड़ी नम्बर जारी होगा जिसका नियमित परिचालन 24 अप्रैल के बाद शुरू होगा।

Share This Article
Leave a Comment