Category: Katihar Division

  • 17 जनवरी को लॉन्च होगी देश की पहली ‘वंदे भारत स्लीपर’, साथ ही 6 नई ट्रेनों की मिलेगी सौगात

    17 जनवरी को लॉन्च होगी देश की पहली ‘वंदे भारत स्लीपर’, साथ ही 6 नई ट्रेनों की मिलेगी सौगात

    नई दिल्ली/राधिकापुर : भारतीय रेल के इतिहास में 17 जनवरी, 2026 की तारीख स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने जा रही है। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आधिकारिक घोषणा की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए देश की पहली ‘वंदे भारत स्लीपर’ ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है।

    इस ऐतिहासिक अवसर पर रेल मंत्री ने पश्चिम बंगाल के बालुरघाट से सांसद श्री कार्तिक चंद्र पाल को पत्र लिखकर राधिकापुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित होने वाले भव्य समारोह के लिए आमंत्रित किया है।

    वंदे भारत स्लीपर: आधुनिकता और सुरक्षा का संगम

    अभी तक देश में केवल चेयर-कार वंदे भारत ट्रेनें चल रही थीं, लेकिन अब लंबी दूरी के सफर के लिए स्लीपर वर्जन तैयार है। इसकी मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:

    • रूट: यह पहली ट्रेन पश्चिम बंगाल और असम को जोड़ेगी। इसका मार्ग हावड़ा – मालदा टाउन – न्यू जलपाईगुड़ी – न्यू कूच बिहार – न्यू बोंगाईगांव – गुवाहाटी (कामाख्या) निर्धारित किया गया है।
    • सुविधाएं: इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की एर्गोनॉमिक बर्थ, बेहतर कुशनिंग, स्वचालित (ऑटोमैटिक) दरवाजे और जीवाणु मुक्त सफर के लिए खास ‘डिस्इंफेक्टेंट तकनीक’ का प्रयोग किया गया है।
    • कवच सुरक्षा: यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसे भारत की स्वदेशी एंटी-कोलिजन प्रणाली ‘कवच’ से लैस किया गया है।

    कनेक्टिविटी को नई उड़ान: 6 नई ट्रेनों का शुभारंभ

    वंदे भारत स्लीपर के साथ-साथ रेल मंत्री एक साथ 6 अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें 4 ‘अमृत भारत’ एक्सप्रेस शामिल हैं, जो आम जनता के लिए आधुनिक सुविधाओं वाली किफायती ट्रेनें हैं:

    1. न्यू जलपाईगुड़ी – नागरकोइल अमृत भारत एक्सप्रेस: उत्तर बंगाल को सीधे दक्षिण भारत के अंतिम छोर (तमिलनाडु) से जोड़ेगी।
    2. न्यू जलपाईगुड़ी – तिरुचिरापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस: दक्षिण भारत के धार्मिक और औद्योगिक केंद्रों तक पहुंच आसान बनाएगी।
    3. अलीपुरद्वार – SMVT बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस: बंगाल से आईटी हब बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी।
    4. अलीपुरद्वार – मुंबई (पनवेल) अमृत भारत एक्सप्रेस: पूर्वोत्तर भारत और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच की दूरी कम करेगी।
    5. राधिकापुर – SMVT बेंगलुरु एक्सप्रेस: राधिकापुर से दक्षिण भारत के लिए एक नई सीधी सेवा।
    6. बालुरघाट – SMVT बेंगलुरु एक्सप्रेस: बालुरघाट क्षेत्र के यात्रियों के लिए बेंगलुरु तक की आरामदायक रेल यात्रा।

    3,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का तोहफा

    ट्रेनों के फ्लैग-ऑफ के साथ ही, रेल मंत्री क्षेत्र के विकास के लिए 3,200 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न रेलवे और सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। यह निवेश न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को भी गति प्रदान करेगा।

  • झंझारपुर होकर अमृतसर के लिए अब दो ट्रेन, एक स्पेशल और एक नियमित, बुकिंग शुरू

    झंझारपुर होकर अमृतसर के लिए अब दो ट्रेन, एक स्पेशल और एक नियमित, बुकिंग शुरू

    झंझारपुर: झंझारपुर होकर पंजाब, लुधियाना, अमृतसर के लिए अब इस त्योहारी सीजन पर दो ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। जिसमें कटिहार से झंझारपुर होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 05735/ 05736 एक स्पेशल ट्रेन है यह ट्रेन कटिहार से खुलकर फारबिसगंज, निर्मली, झंझारपुर, सकरी के रास्ते अमृतसर तक जाती है वहीं दूसरी ट्रेन सहरसा से छेहरटा (अमृतसर) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस जो सुपौल, निर्मली, झंझारपुर, सकरी के रास्ते छेहरटा (अमृतसर) तक जाती है इस दोनों ट्रेनों का बुकिंग शुरू हो गया है।

    गाड़ी संख्या 05735 और 05736 कटिहार – अमृतसर स्पेशल

    झंझारपुर के रास्ते कटिहार और अमृतसर के बीच शुरू होने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 05736 का बुकिंग शुरू हो गया है। यह ट्रेन कटिहार से 17 सितंबर को रात्री 21ः00 बजे खुलेगी जो झंझारपुर रात्री 01ः42 बजे पहुंचेगी, यहां से 01ः44 बजे प्रस्थान करने के बाद यह ट्रेन सकरी, शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल के रास्ते अमृतसर तक जाएगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 05735 अमृतसर – कटिहार स्पेशल अमृतसर से 13ः25 बजे खुलेगी जो ब्यास, ढ़ंढारी कलां, अम्बाला कैंट, रूरकी, मोराबाद के रास्ते अगले दिन झंझारपुर 18ः15 बजे पहुंचेगी यहां से 18ः17 बजे प्रस्थान करने के बाद फारबिसगंज के रास्ते कटिहार 23ः45 बजे पहुंचेगी।

    सहरसा-अमृतसर (छेहरटा)- अमृत भारत एक्सप्रेस

    गाड़ी संख्या 14628 और 14627 छेहरटा (अमृतसर)- सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस का भी छेहरटा (अमृतसर) की ओर से बुकिंग शुरू हो गया। गाड़ी संख्या 14628 अमृत भारत एक्सप्रेस अब प्रत्येक शनिवार को छेहरटा से रात्री के 22ः55 बजे खुलेगी जो अमृतसर, ब्यास, ढंढारी कलां, सरहिंद, अंबाला कैंट, मोराबाद के रास्ते चलकर अगले दिन सोमवार को 07ः03 बजे सुबह में झंझारपुर पहुंचेगी यहां से 07ः05 में खुलने के बाद निर्मली, सरायगढ़, सुपौल के रास्ते चलकर सहरसा 10ः00 बजे सुबह पहुंचेगी।

    वहीं गाड़ी संख्या 14627 सहरसा- छेहरटा अमृत भारत एक्सप्रेस का अभी बुकिंग शुरू नहीं हुआ है हालांकि यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को सहरसा से 13ः00 बजे दोपहर में खुलेगी जो 15ः28 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। यहां से 15ः30 बजे दोपहर में यह ट्रेन खुलने के बाद शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल के रास्ते (अमृतसर) छेहरटा तक जाएगी। इस ट्रेन में शयनयान का कुल 8 कोच लगा हुआ है। अमृतसर से झंझारपुर तक का शयनयान का किराया 720 रूपया है वहीं निर्मली का किराया 730 रूपया है।

  • जोगबनी से इरोड के बीच शुरू होगी अमृत भारत एक्सप्रेस, 15 को पीएम दिखाऐंगे हरि झंडी

    जोगबनी से इरोड के बीच शुरू होगी अमृत भारत एक्सप्रेस, 15 को पीएम दिखाऐंगे हरि झंडी

    फारबिसगंज। पूर्वाेत्तर बिहार के सीमांचल क्षेत्र को जल्द ही एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आगामी 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्णिया दौरे के दौरान जोगबनी-ईरोड साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा। जोगबनी से ईरोड जाने वाली ट्रेन का उ‌द्घाटन जोगबनी स्टेशन से किया जाएगा। कटिहार रेल मंडल के मंडल परिचालन प्रबंधक शशांक शेखर एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक संगीता मीणा ने उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को फारबिसगंज स्टेशन का निरीक्षण किया।

    इस अवसर पर आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर शोएब आलम खान, स्थानीय प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह, मंडल सिगनल व दूरसंचार इंजीनियर, सीएमआई राजा कुमार, आईओडब्लू विकास कुमार, स्टेशन प्रबंधक मनोज झा के अलावा डीआर यूसीसी सदस्य बछराज राखेचा, विनोद सरावगी, राकेश रौशन, चंदन भगत सहित बड़ी संख्या में रेलवे के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे। इस दौरान रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफार्म संख्या एक के दक्षिणी छोर पर उद्घाटन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसकी तैयारी मौके पर ही शुरू कर दी गई।

    जोगबनी और इरोड के बीच नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस की समय सारणी जारी कर दी गई है जिससे क्षेत्र के लोगों का सपना अब साकार होते दिख रहा है। जारी अधिसूचना के मुताबिक इरोड – जोगबनी के बीच यह नई ट्रेन अमृत भारत एक्सप्रेस के रैक से सप्ताहिक रूप में चलेगी। भविष्य में दैनिक या परिचालन के दिनों में संशोधन होने की उम्मीद है।

    इरोड से जोगबनी की ओर

    गाड़ी संख्या 16601 इरोज – जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस इरोड से प्रत्येक गुरूवार को सुबह 07ः00 बजे खुलेगी जो बल्हारसाह 06ः25 बजे, कटिहार 16ः05 बजे होते हुए फारबिसगंज के रास्ते जोगबनी शनिवार को शाम में 19ः00 बजे पहुंचेगी। इस दिशा में ट्रेन अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कुल 60 घंटे का समय लेगा।

    जोगबनी से इरोड के बीच

    वहीं गाड़ी संख्या 16602 जोगबनी – इरोड अमृत भारत एक्सप्रेस जोगबनी से रविवार को 15ः15 बजे खुलेगा जो कटिहार 17ः40 बजे, बल्हारसाह 07ः15 बजे होते हुए गुडूर के रास्ते इरोड 07ः30 बजे पहुंचेगी और इस दिशा में अपने यात्रा के दौरान यह ट्रेन कुल 64 घंटे में अपनी यात्रा तय करेगी।

    विभिन्न स्टेशनों पर रूकेगी ट्रेन

    अपने यात्रा के दौरान यह ट्रेन सलेम, जोलारपेट्टई, काटपाडी, अराकोणम, पेरम्बूर, नायडूपेटा, गुडूर ओंगोल, वलजयवाड़ा, खम्मम, वारंगल, मंचिरयाल, बल्हारशाह, चंद्रपुर, सेवाग्राम, नागपुर, बैतूल घोड़ाडोंगरी, इटारसी, पिपरिया गाडरवारा, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, डभौरा, प्रयागराज छिवकी, चुनार, दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, रघुनाथपुर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी, नौगछिया, कटिहार, पूर्णिया, अररिया कोर्ट और फारबिसगंज जैसे महत्त्वपूर्ण स्टेशनों पर रूेकगी।

    वंदे भारत की मिलेगी सौगात

    जोगबनी और दानापुर के बीच एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस का भी उद्घाटन 15 सितंबर को होना है जो जोगबनी से पुर्णिया, सहरसा, खगड़िया, हाजीपुर के रास्ते चलेगी। इस ट्रेन की समय सारणी आज शाम तक जारी होने की उम्मीद है। वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल आठ डिब्बे होंगे और यह ट्रेन जोगबनी से सुबह 3ः30 बजे रवाना होगी।

  • जोगबनी-आनंद विहार के बीच 25 मई से शुरू होगी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन – Jogbani Anand Vihar Summer Special Train

    जोगबनी-आनंद विहार के बीच 25 मई से शुरू होगी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन – Jogbani Anand Vihar Summer Special Train

    फारबिसगंज: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल ने समर सीजन में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जोगबनी और आनंद विहार के बीच एक नई साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन शुरू करने का ऐलान किया है। यह ट्रेन 25 मई से शुरू होगी और शयनयान 18 कोच एवं दो एस एल आर कोच के साथ संचालित होगी। जिसका बुकिंग शुरू हो गया है। इस नई सेवा से यात्रियों को आनंद विहार तक आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।

    ट्रेन का संचालन और समय

    आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल (गाड़ी संख्या 04074):

    • प्रारंभ तिथि: 23 मई से 11 जुलाई तक (प्रत्येक शुक्रवार)
    • कुल फेरे: 8
    • प्रस्थान: आनंद विहार से रात 11:55 बजे
    • रूट और समय:
      • गाजियाबाद: 01:05 बजे
      • कानपुर सेंट्रल: 07:00 बजे
      • लखनऊ: 09:00 बजे
      • बलिया: 17:58 बजे
      • छपरा: 19:55 बजे
      • हाजीपुर: 21:25 बजे
      • बेगूसराय: 00:33 बजे
      • खगड़िया: 01:20 बजे
      • नौगछिया: 02:20 बजे
      • कटिहार: 04:10 बजे
      • पूर्णिया: 04:53 बजे
      • अररिया: 05:38 बजे
      • फारबिसगंज: 06:30 बजे
      • आगमन: जोगबनी सुबह 07:30 बजे

    जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल (गाड़ी संख्या 04073):

    • प्रारंभ तिथि: 25 मई से 13 जुलाई तक (प्रत्येक रविवार)
    • कुल फेरे: 8
    • प्रस्थान: जोगबनी से सुबह 09:30 बजे
    • रूट और समय:
      • फारबिसगंज: 09:50 बजे
      • अररिया: 10:18 बजे
      • पूर्णिया: 11:08 बजे
      • कटिहार: 12:20 बजे
      • नौगछिया: 13:23 बजे
      • खगड़िया: 14:28 बजे
      • बेगूसराय: 15:08 बजे
      • बरौनी: 15:40 बजे
      • साहपुर पटोरी: 16:48 बजे
      • हाजीपुर: 17:50 बजे
      • छपरा: 20:10 बजे
      • आगमन: आनंद विहार दोपहर 04:00 बजे

    सुविधाएँ और सलाह

    यह ट्रेन पूरी तरह शयनयान 18 कोच के साथ सुसज्जित है, जिससे आम यात्रियों को किफायती और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।

    इस नई ट्रेन सेवा से बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को गर्मी के मौसम में काफी राहत मिलेगी।

  • फारबिसगंज : कटिहार-अमृतसर (वाया ललितग्राम, झंझारपुर) सहित कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों को हो सकती है परेशानी – Katihar Amritsar Special

    फारबिसगंज : कटिहार-अमृतसर (वाया ललितग्राम, झंझारपुर) सहित कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों को हो सकती है परेशानी – Katihar Amritsar Special

    फारबिसगंज, 12 मई 2025: फारबिसगंज होकर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया है। कटिहार रेलमंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परिचालनिक समस्याओं के चलते यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, रद्द होने के सटीक कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। इस भीषण गर्मी में ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

    रद्द होने वाली ट्रेनों की सूची

    • गाड़ी संख्या 15723 (जोगबनी-सिलीगुड़ी टाउन एक्सप्रेस): 12 मई, 13 मई और 15 मई को रद्द।
    • गाड़ी संख्या 15724 (सिलीगुड़ी टाउन-जोगबनी एक्सप्रेस): 16 मई और 17 मई को रद्द।
    • गाड़ी संख्या 15712 (कटिहार-हावड़ा एक्सप्रेस): 12 मई को रद्द।
    • गाड़ी संख्या 15711 (हावड़ा-कटिहार एक्सप्रेस): 13 मई को रद्द।
    • गाड़ी संख्या 05736 (कटिहार-अमृतसर स्पेशल वाया झंझारपुर): 21 मई को रद्द।
    • गाड़ी संख्या 05735 (अमृतसर-कटिहार स्पेशल वाया झंझारपुर): 23 मई को रद्द।

    रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जांच कर लें।

  • फारबिसगंज और उदयपुर सिटी के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, पढ़े पूरी खबर

    फारबिसगंज और उदयपुर सिटी के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, पढ़े पूरी खबर

    रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उदयपुर सिटी और फारबिसगंज के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू करने का फैसला किया है। यह ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए 6 मई से 27 मई तक साप्ताहिक आधार पर चलेगी।

    ट्रेन का परिचालन और टाइमिंग

    उदयपुर सिटी-फारबिसगंज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (09623) 6 मई से प्रत्येक मंगलवार को उदयपुर सिटी से शाम 4:05 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन जयपुर में रात 11:10 बजे पहुंचेगी, जहां 10 मिनट का ठहराव होगा। इसके बाद रात 11:20 बजे जयपुर से रवाना होकर गुरुवार सुबह 5:30 बजे फारबिसगंज पहुंचेगी।

    फारबिसगंज-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (09624) 8 मई से 29 मई तक प्रत्येक गुरुवार को सुबह 9:00 बजे फारबिसगंज से रवाना होगी। यह ट्रेन शुक्रवार दोपहर 2:55 बजे जयपुर पहुंचेगी और रात 12:40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

    ठहराव और स्टेशन

    यह ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें शामिल हैं:

    • राणा प्रतापनगर
    • मावली
    • चंदेरिया
    • भीलवाड़ा
    • बिजयनगर
    • नसीराबाद
    • अजमेर
    • किशनगढ़
    • जयपुर

    ट्रेन की संरचना

    ट्रेन में कुल 16 डिब्बे होंगे, जिनमें शामिल हैं:

    • 1 सेकेंड एसी
    • 3 थर्ड एसी
    • 1 थर्ड एसी इकोनॉमी
    • 5 द्वितीय शयनयान
    • 4 साधारण श्रेणी
    • 1 पॉवरकार
    • 1 गार्ड डिब्बा
  • JOGBANI SUMMER SPECIAL TRAIN : जोगबनी और आनन्द विहार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, पढ़ें पूरी खबर

    JOGBANI SUMMER SPECIAL TRAIN : जोगबनी और आनन्द विहार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, पढ़ें पूरी खबर

    जोगबनी: इस समर सीजन यात्रियों की सुविधा के लिए आनन्द विहार और जोगबनी के बीच 12 फेरा अप और 12 फेरा डाउन में एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन जोगबनी से आनन्द विहार की ओर प्रत्येक शनिवार को चलेगी वहीं आनन्द विहार से जोगबनी की ओर प्रत्येक गुरूवार को चलेगी। यह ट्रेन एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन है।

    आनन्द विहार से जोगबनी की ओर

    गाड़ी संख्या 04094 आनंद विहार जोगबनी स्पेशल 24 अप्रैल से 10 जुलाई के बीच प्रत्येक गुरूवार को रात्री 23ः55 बजे आनंद विहार से खुलेगी जो गाजियाबाद 01ः05 बजे, कानपुर सेन्ट्रल 07ः00 बजे, उन्नवा जं0 07ः33 बजे, लखनउ 09ः00 बजे, सुल्तानपुर 12ः15 बजे, जौनपुर सिटी 13ः23 बजे, वाराणसी 15ः00 बजे, औरनिहार 16ः05 बजे, गाजिपुर सिटी 16ः53 बजे, बलिया 17ः58 बजे, सुरेमानपुर 18ः38 बजे, छपरा 19ः55 बजे, हाजीपुर 21ः25 बजे, शाहपुर पटोरी 22ः18 बजे, बरौनी 00ः20 बजे, बेगूसराय 00ः50 बजे, खगड़िया 01ः33 बजे, नौगछिया 02ः38 बजे, कटिहार जं0 04ः10 बजे, पुर्णिया 04ः53 बजे, अररिया 05ः38 बजे, फारबिसगंज 06ः30 बजे होते हुए जोगबनी 07ः30 बजे पहुंचेगी।

    जोगबनी से आनन्द विहार की ओर

    वहीं गाड़ी संख्या 04093 जोगबनी आनंद विहार स्पेशल 26 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को जोगबनी से सुबह 09ः30 बजे खुलेगी जो फारबिसगंज 09ः50 बजे, अररिया 10ः18 बजे, पुर्णिया 11ः08 बजे, कटिहार 12ः20 बजे, नौगछिया 13ः23 बजे, खगड़िया 14ः28 बजे, बेगूसराय 15ः08 बजे, बरौनी 15ः45 बजे, शाहपुर पटोरी 16ः58 बजे, हाजीपुर 18ः15 बजे, छपरा 20ः55 बजे सुरेमानपुर 22ः53 बजे, बलिया 23ः35 बजे, गाजीपुर 23ः43 बजे, औरनिहार 00ः38 बजे, वाराणसी 02ः00 बजे, जौनपुर 03ः18 बजे, सुल्तानपुर 04ः45 बजे, लखनउ 07ः35 बजे, उन्नवा 09ः30 बजे, कानपुर सेन्ट्रल 10ः00 बजे, गाजियाबाद 15ः23 बजे होते हुए आनन्द विहार 16ः00 बजे पहुंचेगी।

    रूट एवं कोच संरचना

    आनन्द विहार – जोगबनी स्पेशल जोगबनी से कटिहार, बलिया, वाराणसी, लखनउ के रास्ते चलेगी। इस ट्रेन में जेनरल, स्लीपर, द्वितीय श्रेणी वातानुकुलित कोच लगा हुआ होगा।