सहरसा से दिल्ली होते हुए अमृतसर तक चलेगी सप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन, जानिए क्यों
Star Mithila News WhatsApp Channel से जुड़ेंताज़ा खबरों के अपडेट WhatsApp पर पाएँ
सहरसा: बिहार के सहरसा से दिल्ली और अमृतसर के लिए नई अमृत भारत ट्रेन का शुभारंभ 24 अप्रैल, 2025 को होने जा रहा है। यह देश की तीसरी और बिहार की दूसरी अमृत भारत ट्रेन होगी, जो सप्ताह में एक दिन चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मधुबनी में एक सभा के दौरान वर्चुअल तरीके से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
ट्रेन की तैयारियां जोरों पर
नई अमृत भारत ट्रेन का रैक सहरसा पहुंच चुका है और रेलवे अधिकारी लगातार इसका ट्रायल कर रहे हैं। अब तक ट्रेन के आधे से अधिक कोच की कमीशनिंग पूरी हो चुकी है। रेलवे ने 20 अप्रैल तक सभी कोच की कमीशनिंग का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। सहरसा जंक्शन पर ट्रेन के लॉन्चिंग के लिए रेलवे द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
सप्ताह में एक दिन ही क्यों?
रेलवे ने फिलहाल इस ट्रेन को साप्ताहिक चलाने का फैसला किया है, क्योंकि अभी केवल एक रैक उपलब्ध है। सहरसा से दिल्ली और अमृतसर जाने वाली ट्रेन वही रैक वापस लौटेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की मांग बढ़ने और दूसरा रैक उपलब्ध होने पर इस ट्रेन को रोजाना चलाया जा सकता है। ट्रेन का फाइनल रूट और टाइमटेबल जल्द ही जारी किया जाएगा।
PM मोदी का मधुबनी दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी में एक सभा को संबोधित करेंगे। इसी दौरान वे वर्चुअल तरीके से सहरसा-दिल्ली-अमृतसर अमृत भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। समस्तीपुर रेल मंडल के अधिकारी इसकी तैयारियों में जुटे हैं।
Reporter से सवाल पूछें
सवाल भेजने के लिए login करें।
लॉगिन करें



कमेंट
Read more →अभी कोई स्वीकृत कमेंट नहीं है।