Tag: Summer Special Train

  • फारबिसगंज -उदयपुर सिटी समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में हुआ विस्तार

    फारबिसगंज -उदयपुर सिटी समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में हुआ विस्तार

    फारबिसगंज (अररिया), 1 जून 2025ः भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने और सुगम परिवहन सुनिश्चित करने के लिए नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे द्वारा संचालित उदयपुर सिटी-फारबिसगंज जंक्शन समर स्पेशल ट्रेन के चार अतिरिक्त फेरों के विस्तार की घोषणा से रेल यात्रियों में खुशी की लहर है। यह ट्रेन यात्रियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है और इसकी पूरी क्षमता का उपयोग हो रहा है। रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09623 आगामी 3 जून से 24 जून तक प्रत्येक मंगलवार को वहीं, ट्रेन संख्या 09624 आगामी 5 जून से 26 जून तक प्रत्येक गुरुवार को अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार चलेगी।

    गाड़ी संख्या 09623 उदयपुर सिटी- फारबिसगंज स्पेशल 03 जून से 24 जून के बीच प्रत्येक मंगलवार को शाम 16ः05 बजे उदयपुर से रवाना होगी जो अपने पूर्व निर्धारित मार्ग से चलकर बक्सर, दानापुर, बरौनी, खगड़िया, कटिहार, अररिया होते हुए फारबिसगंज अगले दिन 05ः30 बजे पहुंचेगी।

    वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 09624 फाबिसगंज – उदयपुर सिटी स्पेशल 05 जून से 26 जून के बीच अपने पूर्व निर्धारित मार्ग कटिहार, खगड़िया, बरौनी, दानापुर, बक्सर के रास्ते चलकर अगले दिन 01ः05 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

    समर सीजन के दौरान यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को कम करने के लिए लगाताई कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। जिसके फारबिसगंज – उदयपुर सिटी स्पेशल भी दोनों ओर से फुल चल रही है, ऐसे में रेल उपभोक्ताओं के द्वारा इस ट्रेन को नियमित करने की मांग की जा रही है, तो कटिहार रेल मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार जोगबनी में पिट लाईन पूरा होने के बाद इस ट्रेन का परिचालन जोगबनी से उदयपुर सिटी के बीच नियमित रूप से शुरू होने की उम्मीद है।

  • Darbhanga : दिल्ली से मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, सहरसा के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, 24 मई से 19 जुलाई तक चलेगी

    Darbhanga : दिल्ली से मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, सहरसा के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, 24 मई से 19 जुलाई तक चलेगी

    दरभंगा, 21 मई 2025: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने दिल्ली से बिहार के प्रमुख शहरों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा और गया के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें 24 मई से 19 जुलाई तक संचालित होंगी, ताकि यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में सुविधा हो। रेलवे ने इन ट्रेनों का पूरा शेड्यूल और रूट जारी कर दिया है, जिससे यात्री समय पर रिजर्वेशन कर सकें।

    मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल (05219/05220)

    • रूट: हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, प्रयागराज
    • मुजफ्फरपुर से आनंद विहार (05219): 24 मई से 19 जुलाई तक हर शनिवार को दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
    • आनंद विहार से मुजफ्फरपुर (05220): 25 मई से 20 जुलाई तक हर रविवार को दोपहर 12:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

    दिल्ली-दरभंगा स्पेशल (04072/04071)

    • रूट: समस्तीपुर, हाजीपुर, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, लखनऊ
    • दिल्ली से दरभंगा (04072): 19 मई से 10 जुलाई तक हर सोमवार और गुरुवार को सुबह 11:00 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
    • दरभंगा से दिल्ली (04071): 20 मई से 11 जुलाई तक हर मंगलवार और शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 6:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

    नई दिल्ली-सहरसा स्पेशल (04058/04057)

    • रूट: बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, प्रयागराज
    • नई दिल्ली से सहरसा (04058): 20 मई से 11 जुलाई तक हर मंगलवार और शुक्रवार को शाम 7:30 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 7:50 बजे सहरसा पहुंचेगी।
    • सहरसा से नई दिल्ली (04057): 21 मई से 12 जुलाई तक हर बुधवार और शनिवार को रात 9:40 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

    उधना-गया स्पेशल (09039/09040)

    • रूट: भुसावल, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी, डीडीयू, सासाराम
    • उधना से गया (09039): 23 मई से 27 जून तक हर शुक्रवार को रात 10:00 बजे रवाना होकर रविवार सुबह 3:15 बजे गया पहुंचेगी।
    • गया से उधना (09040): 25 मई से 29 जून तक हर रविवार को सुबह 7:10 बजे रवाना होकर सोमवार दोपहर 2:00 बजे उधना पहुंचेगी।

  • जोगबनी-आनंद विहार के बीच 25 मई से शुरू होगी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन – Jogbani Anand Vihar Summer Special Train

    जोगबनी-आनंद विहार के बीच 25 मई से शुरू होगी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन – Jogbani Anand Vihar Summer Special Train

    फारबिसगंज: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल ने समर सीजन में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जोगबनी और आनंद विहार के बीच एक नई साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन शुरू करने का ऐलान किया है। यह ट्रेन 25 मई से शुरू होगी और शयनयान 18 कोच एवं दो एस एल आर कोच के साथ संचालित होगी। जिसका बुकिंग शुरू हो गया है। इस नई सेवा से यात्रियों को आनंद विहार तक आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।

    ट्रेन का संचालन और समय

    आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल (गाड़ी संख्या 04074):

    • प्रारंभ तिथि: 23 मई से 11 जुलाई तक (प्रत्येक शुक्रवार)
    • कुल फेरे: 8
    • प्रस्थान: आनंद विहार से रात 11:55 बजे
    • रूट और समय:
      • गाजियाबाद: 01:05 बजे
      • कानपुर सेंट्रल: 07:00 बजे
      • लखनऊ: 09:00 बजे
      • बलिया: 17:58 बजे
      • छपरा: 19:55 बजे
      • हाजीपुर: 21:25 बजे
      • बेगूसराय: 00:33 बजे
      • खगड़िया: 01:20 बजे
      • नौगछिया: 02:20 बजे
      • कटिहार: 04:10 बजे
      • पूर्णिया: 04:53 बजे
      • अररिया: 05:38 बजे
      • फारबिसगंज: 06:30 बजे
      • आगमन: जोगबनी सुबह 07:30 बजे

    जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल (गाड़ी संख्या 04073):

    • प्रारंभ तिथि: 25 मई से 13 जुलाई तक (प्रत्येक रविवार)
    • कुल फेरे: 8
    • प्रस्थान: जोगबनी से सुबह 09:30 बजे
    • रूट और समय:
      • फारबिसगंज: 09:50 बजे
      • अररिया: 10:18 बजे
      • पूर्णिया: 11:08 बजे
      • कटिहार: 12:20 बजे
      • नौगछिया: 13:23 बजे
      • खगड़िया: 14:28 बजे
      • बेगूसराय: 15:08 बजे
      • बरौनी: 15:40 बजे
      • साहपुर पटोरी: 16:48 बजे
      • हाजीपुर: 17:50 बजे
      • छपरा: 20:10 बजे
      • आगमन: आनंद विहार दोपहर 04:00 बजे

    सुविधाएँ और सलाह

    यह ट्रेन पूरी तरह शयनयान 18 कोच के साथ सुसज्जित है, जिससे आम यात्रियों को किफायती और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।

    इस नई ट्रेन सेवा से बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को गर्मी के मौसम में काफी राहत मिलेगी।

  • अब ललितग्राम से चलेगी वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, ललितग्राम को मिला नई दिल्ली की ट्रेन – Lalitgram New Delhi Special

    अब ललितग्राम से चलेगी वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, ललितग्राम को मिला नई दिल्ली की ट्रेन – Lalitgram New Delhi Special


    सुपौल: सहरसा और नई दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 12533 और 12534 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का विस्तार ललितग्राम तक किया गया है। अब यह ट्रेन सहरसा और नई दिल्ली के बीच एक स्पेशल ट्रेन नम्बर से चलेगी। इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सहरसा यार्ड रिमाडलिंग का कार्य होना है इसलिए कुछ ट्रेनों का विस्तार सरायगढ़ या ललितग्राम तक किया जा रहा है। इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

    ललितग्राम से नई दिल्ली की ओर

    गाड़ी संख्या 05515 ललितग्राम-सहरसा स्पेशल 19 मई से प्रतिदिन ललितग्राम से सुबह 03ः45 बजे खुलेगी जो प्रतापगंज 04ः00 बजे, राघोपुर 04ः13 बजे, सरायगढ़ 04ः28 बजे, सुपौल 04ः58 बजे, गढ़बरूआरी 05ः10 बजे होते हुए सुबह 05ः55 बजे सहरसा पहुंचेगी। यहां से यही ट्रेन गाड़ी संख्या 12553 सहरसा – नई दिल्ली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस बनकर सीधे नई दिल्ली तक जायेगी।

    नई दिल्ली से सहरसा की ओर

    वहीं गाड़ी संख्या 12554 नई दिल्ली – सहरसा वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित समय से नई दिल्ली 20ः40 से खुलकर सहरसा 20ः20 बजे पहुंचेगी। सहरसा पहुंचने के बाद यही ट्रेन गाड़ी संख्या 05514 सहरसा – सरायगढ़ स्पेशल बनकर रात्री 20ः45 बजे खुलेगी जो गढ़बरूआरी 21ः03 बजे, सुपौल 22ः15 बजे होते हुए सरायगढ़ 22ः15 बजे पहुंचेगी।

    यहां से यह गाड़ी एक नया ट्रेन नम्बर 05513 सरायगढ़ – सहरसा स्पेशल बनकर सुबह 05ः50 बजे खुलेगी जो सुपौल 06ः18 बजे गढ़बरूआरी 06ः30 बजे होते हुए सहरसा 07ः05 बजे पहुंचेगी।

    सहरसा पहुंचने के बाद इस रैक का सहरसा में सफाई और मेंटेनेंस होगा जो पुनः सहरसा से सहरसा ललितग्राम स्पेशल 05516 बनकर शाम 16ः00 बजे खुलेगी जो गढ़बरूआरी 16ः18 बजे, सुपौल 17ः05 बजे, सरायगढ़ 17ः05 बजे, राघोपुर 17ः23 बजे, प्रतापगंज 17ः38 बजे होते हुए ललितग्राम 18ः10 बजे पहुंचेगी। जो अगले दिन फिर ललितग्राम से सुबह 03ः45 बजे गाड़ी संख्या 05515 बजे खुलेगी जो नई दिल्ली तक सीधे जाएगी।

  • फारबिसगंज : कटिहार-अमृतसर (वाया ललितग्राम, झंझारपुर) सहित कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों को हो सकती है परेशानी – Katihar Amritsar Special

    फारबिसगंज : कटिहार-अमृतसर (वाया ललितग्राम, झंझारपुर) सहित कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों को हो सकती है परेशानी – Katihar Amritsar Special

    फारबिसगंज, 12 मई 2025: फारबिसगंज होकर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया है। कटिहार रेलमंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परिचालनिक समस्याओं के चलते यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, रद्द होने के सटीक कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। इस भीषण गर्मी में ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

    रद्द होने वाली ट्रेनों की सूची

    • गाड़ी संख्या 15723 (जोगबनी-सिलीगुड़ी टाउन एक्सप्रेस): 12 मई, 13 मई और 15 मई को रद्द।
    • गाड़ी संख्या 15724 (सिलीगुड़ी टाउन-जोगबनी एक्सप्रेस): 16 मई और 17 मई को रद्द।
    • गाड़ी संख्या 15712 (कटिहार-हावड़ा एक्सप्रेस): 12 मई को रद्द।
    • गाड़ी संख्या 15711 (हावड़ा-कटिहार एक्सप्रेस): 13 मई को रद्द।
    • गाड़ी संख्या 05736 (कटिहार-अमृतसर स्पेशल वाया झंझारपुर): 21 मई को रद्द।
    • गाड़ी संख्या 05735 (अमृतसर-कटिहार स्पेशल वाया झंझारपुर): 23 मई को रद्द।

    रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जांच कर लें।

  • आज अमृतसर से दिल्ली के बीच चलेगी समर स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस : Amritsar – Delhi Vande Bharat Express

    आज अमृतसर से दिल्ली के बीच चलेगी समर स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस : Amritsar – Delhi Vande Bharat Express

    नई दिल्ली, 12 मई 2025: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक विशेष घोषणा की है। अमृतसर से दिल्ली के लिए रिजर्व्ड स्पेशल वंदे भारत ट्रेन ट्रेन नं0- 02464 12 मई 2025 को अमृतसर से दिल्ली के बीच चलेगी। यह ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना और अंबाला कैंट स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

    यात्रा विवरण:

    • ट्रेन नंबर: 02464
    • प्रस्थान समय (अमृतसर) : दोपहर 3:55 बजे
    • मार्ग: ब्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट
    • गंतव्य: दिल्ली

    यह विशेष ट्रेन यात्रियों को तेज, आरामदायक और आधुनिक यात्रा अनुभव प्रदान करेगी। वंदे भारत ट्रेन अपनी अत्याधुनिक सुविधाओं और समयबद्धता के लिए जानी जाती है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन विशेष रूप से गर्मियों की भीड़ को ध्यान में रखकर चलाया गया है।

    यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी टिकट पहले से बुक कर लें, क्योंकि सीमित सीटें उपलब्ध हैं। टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी रेलवे स्टेशन पर संपर्क करें।

  • दानापुर और सोगरिया जं0 के बीच चलने वाली गरीब रथ स्पेशल अब नए एल एच बी कोच से चलेगी, देखें कैसा होगा नया कोच संरचना – Danapur Sogaria Garib Rath Special

    दानापुर और सोगरिया जं0 के बीच चलने वाली गरीब रथ स्पेशल अब नए एल एच बी कोच से चलेगी, देखें कैसा होगा नया कोच संरचना – Danapur Sogaria Garib Rath Special

    दानापुर 10 मई 2025: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और आरामदायक यात्रा को सुनिश्चित करने के लिए सोगरिया और दानापुर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 09819 और 09820 की रेक संरचना में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब ये ट्रेनें पुराने गरीबरथ रेक की जगह आधुनिक लिंके हॉफमैन बुश (LHB) रेक के साथ संचालित होंगी, जो यात्रियों को अधिक आराम और सुरक्षा प्रदान करेंगी।

    नई रेक संरचना में 17 कोच शामिल हैं, जो यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

    ट्रेन 09819 (सोगरिया-दानापुर): यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को सोगरिया से दानापुर के लिए रवाना होती है। नई रेक संरचना में 17 कोच शामिल होंगे, जिनमें 15 थर्ड एसी इकॉनमी कोच, 1 LSLRD कोच, और 1 LWLRRM कोच होगा।

    ट्रेन 09820 (दानापुर-सोगरिया): यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को दानापुर से सोगरिया के लिए प्रस्थान करती है। यह भी उसी 17 कोचों की LHB रेक संरचना के साथ संचालित होगी।

    LHB रेक के लाभ

    LHB रेक अपने आधुनिक डिज़ाइन और सुरक्षा विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं। ये रेक एंटी-टेलीस्कोपिक हैं, जिसका अर्थ है कि दुर्घटना की स्थिति में कोच एक-दूसरे पर चढ़ते नहीं हैं। इसके अलावा, ये हल्के, तेज़, और अधिक आरामदायक हैं, जो यात्रियों को झटके-मुक्त यात्रा प्रदान करते हैं। भारतीय रेलवे ने 2018 में घोषणा की थी कि सभी पुराने ICF कोच को LHB कोच से बदल दिया जाएगा, और यह बदलाव उसी दिशा में एक कदम है।

    परिवर्तन की अवधि और यात्री सलाह

    रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह परिवर्तन अग्रिम आरक्षण अवधि या अगली सूचना तक लागू रहेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इस अपडेट को ध्यान में रखें।

    रेलवे का प्रयास

    भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देता है। हाल के वर्षों में, रेलवे ने कई ट्रेनों में LHB रेक को शामिल किया है। यह कदम सोगरिया-दानापुर मार्ग पर यात्रियों के लिए भी एक सकारात्मक बदलाव लाएगा।

  • रक्सौल और उधना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, कल से होगा बुकिंग शुरू – Raxaul Udhna Summer Special Train

    रक्सौल और उधना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, कल से होगा बुकिंग शुरू – Raxaul Udhna Summer Special Train

    रक्सौल: यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पश्चिमी रेलवे ने उधना और रक्सौल के बीच विशेष किराए पर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह नई ट्रेन सेवा यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

    ट्रेन का विवरण

    पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन का विवरण इस प्रकार है:

    • ट्रेन संख्या 05560/05559 उधना-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल (22 ट्रिप)
    • उधना-रक्सौल (05560): प्रत्येक रविवार को उधना से 15:35 बजे रवाना होगी और मंगलवार को 00:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। यह ट्रेन 18 मई 2025 से 27 जुलाई 2025 तक चलेगी।
    • रक्सौल-उधना (05559): प्रत्येक शनिवार को रक्सौल से 05:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 12:35 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन 17 मई 2025 से 26 जुलाई 2025 तक चलेगी।

    ठहराव और कोच

    यह ट्रेन दोनों दिशाओं में निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेगी: भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज और सिकटा।

    ट्रेन में निम्नलिखित कोच शामिल होंगे:

    • एसी 2 टियर
    • एसी 3 टियर
    • स्लीपर क्लास
    • जनरल सेकंड क्लास

    बुकिंग और अन्य जानकारी

    ट्रेन संख्या 05560 की बुकिंग 11 मई 2025 से सभी पीएसआर काउंटरों और IRCTC वेबसाइट पर शुरू होगी। समय, ठहराव और कोच संरचना की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं।

  • सहरसा-अमृतसर समर स्पेशल ट्रेन 12 मई से शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत

    सहरसा-अमृतसर समर स्पेशल ट्रेन 12 मई से शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत

    सहरसा/अमृतसर: रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे ने सहरसा से अमृतसर और अमृतसर से सहरसा के लिए ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन शुरू करने का ऐलान किया है। यह ट्रेन यात्रियों के लिए आवागमन को और सुगम बनाएगी।

    ट्रेन का शेड्यूल और समय

    अमृतसर से सहरसा के लिए समर स्पेशल ट्रेन (04618) 12 मई से 8 जुलाई तक हर सोमवार और मंगलवार को चलेगी। वहीं, सहरसा से अमृतसर के लिए ट्रेन (04617) 14 मई से 10 जुलाई तक हर बुधवार और गुरुवार को चलेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन 18-18 फेरे लगाएगी।

    सहरसा से: ट्रेन सुबह 4:40 बजे सहरसा जंक्शन से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:00 बजे अमृतसर जंक्शन पहुंचेगी।
    अमृतसर से: ट्रेन रात 8:10 बजे अमृतसर से खुलेगी और अगली मध्यरात्रि 2:30 बजे सहरसा जंक्शन पहुंचेगी।

    ट्रेन की सुविधाएं और ठहराव

    ट्रेन में स्लीपर और जनरल कोच उपलब्ध होंगे, जिससे कोसी क्षेत्र सहित यूपी, पंजाब और अन्य क्षेत्रों के यात्रियों को सुविधा होगी। ट्रेन के प्रमुख ठहराव में मानसी, खगड़िया, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, सिवान, गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला छावनी, राजपुरा, सरहिंद, ठण्डारी कलां, फगवाड़ा, जालंधर शहर और व्यास जंक्शन शामिल हैं।

    पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने कहा, “यात्रियों की सुविधा के लिए सहरसा-अमृतसर अप-डाउन ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।”

    अहमदाबाद ट्रेन भी समय पर

    समस्तीपुर मंडल के डीआरएम की सख्त निगरानी का असर है कि सहरसा-बरौनी-अहमदाबाद ट्रेन भी अब नियत समय पर चल रही है। यह ट्रेन शाम 4:40 बजे सहरसा से समय पर रवाना हो रही है। पहले इस ट्रेन में देरी की शिकायतें थीं, लेकिन डीआरएम की क्लोज मॉनिटरिंग से यह समस्या हल हो गई है।

    यात्रियों के लिए राहत

    इस समर स्पेशल ट्रेन के शुरू होने से गर्मियों में यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर कोसी क्षेत्र के लोग पंजाब, यूपी और अन्य स्थानों की यात्रा आसानी से कर सकेंगे।

  • दरभंगा और अमृतसर के बीच मोरादाबाद, सरहिंद के रास्ते चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, सभी कोच जेनरल

    दरभंगा और अमृतसर के बीच मोरादाबाद, सरहिंद के रास्ते चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, सभी कोच जेनरल

    दरभंगा: त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए फिरोजपुर रेल मंडल के द्वारा दरभंगा और अमृतसर के बीच एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का घोषणा किया गया है। यह ट्रेन कुल 18 सामान्य कोच के साथ चलेगी। गाड़ी संख्या 04608 प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से चलेगी वहीं गाड़ी संख्या 04607 प्रत्येक रविवार को दरभंगा से चलेगी।

    अमृतसर से दरभंगा की ओर

    गाड़ी संख्या 04608 अमृतसर-दरभंगा समर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से रात्री 20ः10 बजे खुलेगी जो ढ़ंढारी कला 22ः30 बजे, सरहिंद 23ः22 बजे, अम्बाला कैंट 00ः30 बजे, मोरादाबाद 05ः50 बजे, सीबान 19ः20 बजे, छपरा 20ः25 बजे, हाजीपुर 22ः00 बजे, समस्तीपुर 00ः25 बजे होते हुए दरभंगा 02ः30 बजे पहुंचेगी।

    दरभंगा से अमृतसर की ओर

    वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 04607 दरभंगा अमृतसर समर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को दरभंगा से 04ः00 बजे सुबह में खुलेगी जो समस्तीपुर 05ः00 बजे, हाजीपुर 07ः30 बजे, छपरा 09ः55 बजे, मोरादाबाद 00ः20 बजे, सरहिंद 06ः23 बजे, ढ़ंढ़ारी कलां 07ः35 बजे होते हुए अमृतसर 10ः30 बजे पहुंचेगी।

    ठहराव एवं कोच संरचना

    यह ट्रेन अपने यात्रा के दौरान अमृतसर जं. से खुलने के बाद ब्यास जं., जालंधर सिटी जं., फगवाड़ा जं, ढंडारी कलां, सनेहवाल, सरहिंद, राजपुरा, अम्बाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर जंक्शन, गोंडा, गोरखपुर जं., सीवान, छपरा, छपरा ग्रामीण, हाजीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर जं, समस्तीपुर जंक्शन और दरभंगा स्टेशन पर रूकेगी। यह ट्रेन पूर्णतः सामान्य कोच के साथ चलेगी। उचित टिकट लेकर यात्रा करें।